Previous Year Paper

UPPSC AE General Hindi 2013 Official Paper I (Previous Year Paper)

Held in 2013

100 questions120 minutes
With answers
Free

Paper last updated:

Practise under exam conditions

Take this paper as a timed mock test. Review your answers after you submit.

Attempt timed test

Questions & answers

Read the paper at your pace. Open an explanation when you need it.

General Hindi (100 questions)

Question 1

निम्नलिखित विकल्पों में से किस शब्द की वर्तनी शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    उत्कर्स

  2. BOption (b)

    एकत्रीत

  3. COption (c)

    सदृश

  4. DOption (d)

    स्थायीत्व

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सदृश

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘सदृश (सदृश्य)’ की वर्तनी शुद्ध है जिसका अर्थ है ‘समान, एक जैसा’। अन्य विकल्पों की वर्तनी अशुद्ध हैं। अतः सही विकल्प ‘सदृश’ है।

अन्य विकल्प

‘उत्कर्स’ की शुद्ध वर्तनी है ‘उत्कर्ष’, ‘एकत्रित’ की शुद्ध वर्तनी है ‘एकत्रित’ तथा ‘स्थायीत्व’ की शुद्ध वर्तनी है ‘स्थायित्व’।

Question 2

निम्नलिखित विकल्पों में किस शब्द की वर्तनी शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    शुद्दिकरण

  2. BOption (b)

    हिरण्यकश्यपु

  3. COption (c)

    शाप 

  4. DOption (d)

    लब्धप्रतीष्ठित

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

शाप 

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘शाप’ की वर्तनी शुद्ध है जिसका अर्थ है ‘अभिशाप, बद्दुआ’। अन्य विकल्पों की वर्तनी अशुद्ध है। अतः सही विकल्प 'शाप’ है।

Additional Information

  • ‘शुद्धीकरण’ की शुद्ध वर्तनी है ‘शुद्धिकरण’
  • ‘हिरण्यकश्यपु’ की शुद्ध वर्तनी है ‘हिरण्यकशिपु या हिरण्यकश्यप’
  • ‘लब्धप्रतीष्ठित’ की शुद्ध वर्तनी है ‘लब्धप्रतिष्ठ’ (लब्ध का अर्थ है ‘प्राप्त, मिला हुआ’, प्रतिष्ठित या लब्धप्रतिष्ठ का सामान अर्थ है ‘जिसे प्रतिष्ठा मिल गई हो’)।

Question 3

‘कुशासन’ का संधि-विच्छेद क्या है?

  1. AOption (a)

    कु + सासन

  2. BOption (b)

    कुशा + असन

  3. COption (c)

    कु + शासन

  4. DOption (d)

    कुश + आसन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कुश + आसन

Why this answer is correct

‘कुशासन’ का संधि विच्छेद है ‘कुश + आसन’ तथा इसका अर्थ है 'कुश की चटाई'। 

कुशासन शब्द में आसन शब्द मूल है, और कुश शब्द उपसर्ग है। 

इसमें दीर्घ संधि (अ+आ = आ) का प्रयोग है। 

Key Points 

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग,
संधिपरिभाषाउदाहरण
स्वरस्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है।विद्या + अर्थी = विद्यार्थी महा + ईश = महेश
व्यंजनएक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है।अहम् + कार = अहंकार उत् + लास = उल्लास
विसर्गविसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है।दुः + आत्मा = दुरात्मा निः + कपट = निष्कपट

Confusion Pointsउपसर्ग और संधि में अंतर:

  • उपसर्ग किसी भी शब्द के आगे लगा होता है, जैसे प्रख्यात - इसमें प्र उपसर्ग है, और मूल शब्द ख्यात है।
  • संधि यानी वर्णों को जोड़ना या विच्छेद करना इसलिए दो शब्दों को जोड़ना या अलग करना इससे सम्बंधित है। जैसे - सु + आगत = स्वागत

Question 4

'वार्तालाप' का संधि-विच्छेद क्या है?

  1. AOption (a)

    वार्ता + आलाप

  2. BOption (b)

    वार्ता + अलाप

  3. COption (c)

    वार्त + आलाप

  4. DOption (d)

    वार्त + अलाप

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

वार्ता + आलाप

Why this answer is correct

‘वार्तालाप’ का संधि विच्छेद है ‘वार्ता + आलाप’ तथा यहाँ दीर्घ संधि है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

  • वार्ता अर्थात कथन, वृत्तांत, बातचीत आदि।
  • आलाप अर्थात कहना, बोलना आदि।

 

संधिपरिभाषा
दीर्घ संधिजब दो सवर्ण, ह्रस्व या दीर्घ, स्वरों के मेल होने पर दीर्घ स्वर बन जाता है। जैसे – शिव + आलय (अ + आ) = शिवालय, गिरि + इन्द्र (इ + इ) = गिरीन्द्र। अतः सही विकल्प ‘वार्ता + आलाप’ है।

 

संधि : दो वर्णों या ध्वनियों के संयोग से होने वाले विकार (परिवर्तन) को संधि कहते हैं। इसके मुख्यत: तीन भेद होते हैं जो निम्नलिखित हैं -
स्वर संधिदो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं। इसके इसके पाँच भेद हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि।स्वार्थ = स्व + अर्थ; महाशय = महा + आशय।
व्यंजन संधिव्यंजन के बाद यदि किसी स्वर या व्यंजन के आने से उस व्यंजन में जो विकार / परिवर्तन उत्पन्न होता है वह व्यंजन संधि कहलाता है।दिग्गज = दिक् + गज; तल्लीन = तत् +लीन।
विसर्ग संधिविसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मिलने से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं।शिरोमणि = शिर: + मणि।

Question 5

देवीच्छा का संधि – विच्छेद क्या है?

  1. AOption (a)

    देवि + इच्छा

  2. BOption (b)

    देवि + ईच्छा

  3. COption (c)

    देवी + इच्छा

  4. DOption (d)

    देवी + ईच्छा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

देवी + इच्छा

Why this answer is correct

‘देवीच्छा’ का संधि विच्छेद है ‘देवी + इच्छा’ तथा यहाँ ‘दीर्घ संधि’ है। ‘दीर्घ संधि’ अर्थात ‘जब दो सवर्ण, ह्रस्व या दीर्घ, स्वरों के मेल होने पर दीर्घ स्वर बन जाता है’, जैसे – शिव + आलय (अ + आ) = शिवालय, गिरि + इन्द्र (इ + इ) = गिरीन्द्र। अतः सही विकल्प ‘देवी + इच्छा’ है।

Question 6

देव्यागम का संधि – विच्छेद क्या है?

  1. AOption (a)

    देवी + आगम

  2. BOption (b)

    देव + आगम

  3. COption (c)

    देव्य + आगम

  4. DOption (d)

    देव्या + अगम

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

देवी + आगम

Why this answer is correct

सही उत्तर विकल्प ‘देवी + आगम’ है।

Key Points

  • ‘देव्यागम’ का संधि विच्छेद है ‘देवी+आगम’ है, इसमें यहाँ यण संधि है।
  • नियम - ई+आ=या
  • ‘यण संधि’ अर्थात ‘जब इ, ई, उ, ऊ या ऋ का मेल यदि असमान स्वर से हो तो इ, ई का 'य'; उ, ऊ का 'व' और ऋ का 'र' हो जाता है’,
  • जैसे - यदि + अपि (इ + अ) = यद्यपि, अनु + एषण = अन्वेषण।

Additional Information 

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर 2. व्यंजन और 3. विसर्ग।
स्वर संधिदो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं। इसके इसके पाँच भेद हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि।स्वार्थ = स्व + अर्थ
व्यंजन संधिव्यंजन के बाद यदि किसी स्वर या व्यंजन के आने से उस व्यंजन में जो विकार / परिवर्तन उत्पन्न होता है वह व्यंजन संधि कहलाता है।दिग्गज = दिक् + गज
विसर्ग संधिविसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मिलने से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं।शिरोमणि = शिर: + मणि

Question 7

न्यून का संधि – विच्छेद क्या है?

  1. AOption (a)

    न्य + ऊन

  2. BOption (b)

    न्या + ऊन

  3. COption (c)

    न्यु + उन

  4. DOption (d)

    नि + ऊन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

नि + ऊन

Why this answer is correct

‘न्यून’ का संधि विच्छेद है ‘नि + ऊन’ तथा यहाँ यण संधि है। ‘यण संधि’ अर्थात ‘जब इ, ई, उ, ऊ या ऋ का मेल यदि असमान स्वर से हो तो इ, ई का 'य'; उ, ऊ का 'व' और ऋ का 'र' हो जाता है’, जैसे यदि + अपि = यद्यपि, अनु + एषण = अन्वेषण। अतः सही विकल्प ‘नि + ऊन’ है।

Question 8

‘मात्रानन्द’ का संधि-विच्छेद क्या है?

  1. AOption (a)

    मातृ + आनन्द

  2. BOption (b)

    मात्रा + आनन्द

  3. COption (c)

    मात्र + आनन्द

  4. DOption (d)

    मात्र + नन्द

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मातृ + आनन्द

Why this answer is correct

‘मात्रानन्द’ का संधि विच्छेद है ‘मातृ + आनन्द’ तथा यहाँ यण संधि है। ‘यण संधि’ अर्थात ‘जब इ, ई, उ, ऊ या ऋ का मेल यदि असमान स्वर से हो तो इ, ई का 'य'; उ, ऊ का 'व' और ऋ का 'र' हो जाता है’, जैसे - यदि + अपि (इ + अ) = यद्यपि, अनु + एषण = अन्वेषण। अतः सही विकल्प ‘मातृ + आनन्द’ है।

Question 9

‘नाविक’ का संधि – विच्छेद होगा

  1. AOption (a)

    नौ + इक

  2. BOption (b)

    नाव + इक

  3. COption (c)

    नाविक + इक

  4. DOption (d)

    नाव + यिक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

नौ + इक

Why this answer is correct

‘नाविक’ का संधि विच्छेद ‘नौ + इक’ है तथा यहाँ ‘अयादी संधि’ है। ‘अयादी संधि’ अर्थात ‘जब ए, ऐ तथा ओ, औ का मेल किसी अन्य स्वर के साथ होने से क्रमशः ए का अय्, ऐ का आय्, ओ का अव् तथा औ का आव् हो जाता है’, जैसे – ने + अन (ए + अ) = नयन, गै + अक (ऐ + अ) = गायक। अतः यहाँ सही विकल्प ‘नौ + इक’ है।

Question 10

‘अधिकरण’ में उपसर्ग और मूल शब्द हैं

  1. AOption (a)

    अधिक + करण

  2. BOption (b)

    अधिक + रण

  3. COption (c)

    अ + धिकरण

  4. DOption (d)

    अधि + करण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अधि + करण

Why this answer is correct

‘अधिकरण’ शब्द में उपसर्ग ‘अधि’ तथा मूल शब्द ‘करण’ है। अतः सही विकल्प ‘अधि + करण’ है।

विशेष

‘उपसर्ग’ अर्थात ‘वह शब्दांश या अव्यय, जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर मूल शब्द के अर्थ में विशेषता ला दे या उसका अर्थ ही बदल दे’, जैसे – ‘नि+दर – निडर’, ‘प्र+बल – प्रबल’।

Question 11

निम्नलिखित में से एक वाक्य शुद्ध है:

  1. AOption (a)

    प्रिंस बिस्मार्क एक निद्रयवान शासक था।

  2. BOption (b)

    भारतीय सैनिक जान पर कुरबान होने के लिए तत्पर रहते हैं।

  3. COption (c)

    मीरा आटा गूंथ रही है।

  4. DOption (d)

    राम और श्याम घनिष्ठ मित्र हैं।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

राम और श्याम घनिष्ठ मित्र हैं।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में शुद्ध वाक्य है ‘राम और श्याम घनिष्ठ मित्र हैं’। अन्य विकल्प अनुचित हैं। अतः विकल्प ‘राम और श्याम घनिष्ठ मित्र हैं’ सही है।

अन्य विकल्प

अन्य वाक्यों के शुद्ध रूप इस प्रकार हैं :

  • प्रिंस बिस्मार्क एक निर्दयी शासक था।
  • भारतीय सैनिक देश पर कुरबान होने के लिए तत्पर रहते हैं।
  • मीरा आटा गूंध रही है। (‘गूंथना’ फूलों या मोतियों की माला के लिए प्रयुक्त होगा)

Question 12

निम्नलिखित शब्दों में से एक में उपसर्ग का योग है:

  1. AOption (a)

    दुकान

  2. BOption (b)

    दुनिया

  3. COption (c)

    दुबला

  4. DOption (d)

    दुमदार

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

दुबला

Why this answer is correct

सही उत्तर ‘दुबला’ है।

Key Points

  • ‘दुबला’ में उपसर्ग का योग है,
  • जिसका विच्छेद है- ‘दु+बला – दुबला’ अर्थात ‘निर्बल या हल्के और कमज़ोर शरीर का व्यक्ति’।

Question 13

किस शब्द में उपसर्ग का योग है?

  1. AOption (a)

    अगहन

  2. BOption (b)

    अगंरू

  3. COption (c)

    अकड़

  4. DOption (d)

    अधीर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अधीर

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘अधीर’ में उपसर्ग का योग है जिसमें ‘अ’ उपसर्ग है तथा ‘धीर’ मूल शब्द। अतः सही विकल्प ‘अधीर’ है

विशेष

‘उपसर्ग’ अर्थात ‘वह शब्दांश या अव्यय, जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर मूल शब्द के अर्थ में विशेषता ला दे या उसका अर्थ ही बदल दे’, जैसे – ‘नि+दर – निडर’, ‘प्र+बल – प्रबल’।

Question 14

किस शब्द में उपसर्ग का योग नहीं है?

  1. AOption (a)

    कुशल

  2. BOption (b)

    कुठांव

  3. COption (c)

    कुबेला

  4. DOption (d)

    कुचाल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

कुशल

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘कुशल’ में उपसर्ग का योग नहीं है, ‘कुशल’ अर्थात ‘निपुण, होशियार’। अतः सही विकल्प ‘कुशल’ है।

अन्य विकल्प

अतिरिक्त विकल्पों में ‘कु’ उपसर्ग का प्रयोग हुआ है जिनके मूल शब्द ‘ठांव, बेला तथा चाल’ हैं। ‘कुंठाव’ अर्थात ‘बुरी जगह’, ‘कुबेला’ अर्थात ‘बुरा समय’ तथा ‘कुचाल’ अर्थात ‘दुराचार, दुष्टता’।

विशेष

‘उपसर्ग’ अर्थात ‘वह शब्दांश या अव्यय, जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर मूल शब्द के अर्थ में विशेषता ला दे या उसका अर्थ ही बदल दे’, जैसे – ‘नि+दर – निडर’, ‘प्र+बल – प्रबल’।

Question 15

किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग है?

  1. AOption (a)

    कुमुद

  2. BOption (b)

    कुपित

  3. COption (c)

    कुबेर

  4. DOption (d)

    कुटेव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कुटेव

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘कुटेव’ शब्द में उपसर्ग का प्रयोग हुआ है जहाँ ‘कु’ उपसर्ग है तथा ‘टेव (आदत)’ मूल शब्द। अतः सही विकल्प ‘कुटेव’ है।

विशेष

‘उपसर्ग’ अर्थात ‘वह शब्दांश या अव्यय, जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर मूल शब्द के अर्थ में विशेषता ला दे या उसका अर्थ ही बदल दे’, जैसे – ‘नि+दर – निडर’, ‘प्र+बल – प्रबल’।

Question 16

निम्नलिखित शब्दों में से एक में प्रत्यय का योग नहीं है:

  1. AOption (a)

    ममता

  2. BOption (b)

    आलता

  3. COption (c)

    सुन्दरता

  4. DOption (d)

    समता

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

आलता

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘आलता’ में प्रत्यय का प्रयोग नहीं है। अतः सही विकल्प ‘आलता’ है।

विशेष

‘प्रत्यय’ अर्थात ‘जो शब्दांश, शब्दों के अंत में जुड़कर अर्थ में परिवर्तन लाये, प्रत्यय कहलाते है’। जैसे - पाठक, शक्ति, भलाई, मनुष्यता आदि।

- कृत प्रत्यय (कृदंत) - क्रिया या धातु के अंत में प्रयुक्त होनेवाले प्रत्यय और इनके मेल से बने शब्द को ‘कृदंत’ कहते हैं। जैसे – गाना + वाला = गानेवाला, शक् + ति = शक्ति।

  • तद्धित प्रत्यय - संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के अंत में लगनेवाले प्रत्यय तथा इनके मेल से बने शब्द को ‘तद्धितांत’ कहते हैं। जैसे – मानव + ता = मानवता, लड़का + पन = लड़कपन।

Question 17

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है?

  1. AOption (a)

    वह

  2. BOption (b)

    आप

  3. COption (c)

    कोई

  4. DOption (d)

    कौन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कोई

Why this answer is correct

अनिश्चयवाचक सर्वनाम अर्थात जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता। इस सर्वनाम के अंतर्गत ‘कोई’ और ‘कुछ’ आते हैं। अतः सही विकल्प 'कोई' है।

 

विशेष

'वह' पुरुषवाचक सर्वनाम अन्य पुरुष के अंतर्गत, 'आप' निजवाचक सर्वनाम के अंतर्गत तथा कौन प्रश्नवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आते हैं।

Question 18

निम्नलिखित विकल्पों में किस शब्द का अर्थ ‘तिरछी नजर’ है?

  1. AOption (a)

    कटाक्ष

  2. BOption (b)

    व्यंग्य

  3. COption (c)

    अम्बुद

  4. DOption (d)

    अनिंद्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

कटाक्ष

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘कटाक्ष’ का अर्थ होता ‘तिरछी नज़र, व्यंग्य’ है। अन्य विकल्पों के अर्थ भिन्न हैं। अतः सही विकल्प ‘कटाक्ष’ है।

अन्य विकल्प 

  • 'व्यंग्य' अर्थात 'ताना, फब्ती, छींटाकसी'। - 'अम्बुद' अर्थात 'मेघ, बादल, घन'।
  • 'अनिंद्य' अर्थात 'अनिंदनीय'।

Question 19

‘हम’ के विषय में कौन सा कथन गलत है?

  1. AOption (a)

    उत्तम पुरुष सर्वनाम

  2. BOption (b)

    एकवचन सूचक मध्यम पुरुष सर्वनाम

  3. COption (c)

    बहुवचन सूचक सर्वनाम

  4. DOption (d)

    उत्तम पुरुष बहुवचन सूचक सर्वनाम

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

एकवचन सूचक मध्यम पुरुष सर्वनाम

Why this answer is correct

‘हम’ एक पुरुषवाचक सर्वनाम है जो 'उत्तम पुरुष, बहुवचन' के लिए प्रयुक्त होता है। अतः विकल्प ‘एकवचन सूचक मध्यम पुरुष सर्वनाम’ को छोड़कर सारे विकल्प 'हम' के बारे सही विवेचना कर रहे हैं। इस प्रकार गलत कथन ‘एकवचन सूचक मध्यम पुरुष सर्वनाम’ है।

नोट : यहाँ प्रश्न में गलत विकल्प का चयन करने के लिए कहा गया है। 

विशेष

पुरुषवाचक सर्वनाम: जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा खुद के लिए या दुसरो के लिए किया जाता है। जैसे – मैं, हम (वक्ता द्वारा खुद के लिए), तुम और आप (सुनने वाले के लिए) और यह, वह, ये, वे (किसी और के बारे में बात करने के लिए) आदि। पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं – उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष व अन्य पुरुष।
उत्तम पुरुषजिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता खुद के बारे में बताने के लिए करता है। जैसे – मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी आदि।- मैं खाना खाना चाहता हूँ। - मेरा नाम विकास है। - मैं दिल्ली में रहता हूँ।
मध्यम पुरुषजिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता सुनने वाली व्यक्ति के लिए करता है। जैसे – आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि।- मैं आपको कुछ दिखाना चाहता हूँ। - तुम मुझे पसंद हो। - तेरा नाम क्या है?
अन्य पुरुषजिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए करता है। जैसे – यह, वह, ये, वे, आदि।- वह फुटबॉल बहुत अच्छा खेलता है। - मैंने आपको बताया था वह पढाई में बहुत तेज़ है। - वह अमेरिका जाने के सपने देख रहा है।

Question 20

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द भाववाचक संज्ञा का सूचक है?

  1. AOption (a)

    उमंग 

  2. BOption (b)

    पुस्तक 

  3. COption (c)

    नदी 

  4. DOption (d)

    लड़का 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

उमंग 

Why this answer is correct

‘उमंग’ शब्द भाववाचक संज्ञा का सूचक है। अतः सही विकल्प ‘उमंग’ है।

Key Points

अतिरिक्त विकल्प ‘पुस्तक’, ‘नदी’ तथा ‘लड़का’ जातिवाचक संज्ञा हैं। 

Additional Information

विषयपरिभाषाउदाहरण
भाववाचक संज्ञाजो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई। (इन्हें हम सिर्फ महसूस कर सकते, छू नहीं सकते)
जातिवाचक संज्ञाजो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।जैसे – गाँव, स्कूल, शहर,

Question 21

निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द में उपसर्ग का योग है?

  1. AOption (a)

    उचक्का

  2. BOption (b)

    उछृद

  3. COption (c)

    उछ़ान

  4. DOption (d)

    ऊन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

उचक्का

Why this answer is correct

‘उपसर्ग’ अर्थात किसी भी सार्थक मूल शब्द से पूर्व जोड़े जाने वाले वे अविकारी शब्दांश हैं, जो शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ या भाव में परिवर्तन कर देते हैं।दिए गये विकल्पों का विच्छेद करने पर ‘उचक्का=उ+चक्का’, ‘उछृद=उ+ छृद’, ‘उछ़ान=उ+ छ़ान’ तथा ‘ऊन=ऊ+न’। अतः सही विकल्प उचक्का है।

Question 22

निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    शाहजहाँ की रत्नजड़ित मयूरासन बहुमूल्य था।

  2. BOption (b)

    उनका आमंत्रण मेरे लिए आग्रहय कर था।

  3. COption (c)

    आपका सुन्दर उपवन सचमुच निरानंदपूर्ण है।

  4. DOption (d)

    अरे! सूरज डूब गया और तुम घर नहीं गये।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अरे! सूरज डूब गया और तुम घर नहीं गये।

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों में ‘शाहजहाँ की रत्नजड़ित मयूरासन बहुमूल्य था’, यहाँ ‘की’ के स्थान पर ‘का’ का प्रयोग उचित है, ‘उनका आमंत्रण मेरे लिए आग्रहय कर था’ यहाँ ‘मेरे लिए’ शब्द अतिरिक्त है, वाक्य सिर्फ ‘उनका आमंत्रण आग्रह पूर्वक था’ सही है, ‘आपका सुन्दर उपवन सचमुच निरानंदपूर्ण है’ यहाँ ‘निरानंदपूर्ण’ शब्द विलोम है, इसके स्थान पर ‘आनंदपूर्ण’ शब्द सही है तथा ‘अरे! सूरज डूब गया और तुम घर नहीं गये’ इस वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है। अतः अरे! सूरज डूब गया और तुम घर नहीं गये सही विकल्प है।

Question 23

निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    आपका विचार परम उत्तम है।

  2. BOption (b)

    यह दवा बहुत तत्काल असर दिखाती है।

  3. COption (c)

    मैंने उसका रहस्य जान लिया है।

  4. DOption (d)

    प्राय: ऐसे अवसर आते हैं, जबकि लोगों को अपना मत बदलना पड़ता है

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

मैंने उसका रहस्य जान लिया है।

Why this answer is correct

सही विकल्प मैंने उसका रहस्य जान लिया है है।

Key Points

  • ‘मैंने उसका रहस्य जान लिया है’ इस वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है।
  • ‘आपका विचार परम उत्तम है’ वाक्य में त्रुटि है, यहाँ शब्द सम्बन्धी त्रुटि है अर्थात ‘परम’ शब्द का प्रयोग अतिरिक्त है, इस वाक्य के स्थान पर ‘आपका विचार उत्तम है’ सही है,
  • ‘यह दवा बहुत तत्काल असर दिखाती है’ यहाँ शब्द सम्बन्धी त्रुटि अर्थात ‘बहुत’ शब्द का प्रयोग अतिरिक्त है, इस वाक्य के स्थान पर ‘यह दवा तत्काल असर दिखाती है’,
  • ‘प्राय: ऐसे अवसर आते हैं, जबकि लोगों को अपना मत बदलना पड़ता है’ यहाँ शब्द सम्बन्धी त्रुटि है अर्थात ‘जबकि’ के स्थान पर ‘जब’ का प्रयोग उचित है,
  • इस वाक्य के स्थान पर प्राय: ऐसे अवसर आते हैं, जब लोगों को अपना मत बदलना पड़ता है’ सही है।

Question 24

निम्नलिखित में कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    उन्हें व्यर्थ रूपये देने से लाभ नहीं।

  2. BOption (b)

    उनके यहाँ सब तरह का सामान ढुलाई होता है

  3. COption (c)

    उन्होंने हमें नहीं बुलाया था, इसलिए हम वहाँ नहीं गये थे।

  4. DOption (d)

    भाषा की यह पुस्तक बहुत ही विव्दततापूर्ण लिखी गयी है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

उन्होंने हमें नहीं बुलाया था, इसलिए हम वहाँ नहीं गये थे।

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों में ‘उन्हें व्यर्थ रूपये देने से लाभ नहीं’ वाक्य में त्रुटि है, यहाँ शब्द सम्बन्धी त्रुटि है अर्थात ‘व्यर्थ’ शब्द का प्रयोग अतिरिक्त है, इस वाक्य के स्थान पर ‘उन्हें रूपये देने से लाभ नहीं’, ‘उनके यहाँ सब तरह का सामान ढुलाई होता है’ वाक्य में त्रुटि है, यहाँ व्याकरणिक अशुद्धि है अर्थात सही वाक्य है उनके यहाँ सब तरह के सामान की धुलाई होता है’, ‘उन्होंने हमें नहीं बुलाया था, इसलिए हम वहाँ नहीं गये थे’, यहाँ किसी प्रकार की अशुद्धि नहीं है तथा ‘भाषा की यह पुस्तक बहुत ही विव्दततापूर्ण लिखी गयी है’ यहाँ वर्तनी सम्बन्धी त्रुटि है अर्थात यहाँ ‘विव्दततापूर्ण’ लिखा गया है जबकि सही वर्तनी है ‘विद्वतापूर्ण’, इस वाक्य के स्थान पर ‘भाषा की यह पुस्तक बहुत ही विद्वतापूर्ण लिखी गयी है। अतः उन्होंने हमें नहीं बुलाया था, इसलिए हम वहाँ नहीं गये थे सही विकल्प है।

Question 25

निम्नलिखित में किस शब्द का अर्थ सोना (स्वर्ण) है?

  1. AOption (a)

    रजत

  2. BOption (b)

    ताम्र

  3. COption (c)

    हाटक

  4. DOption (d)

    अयस

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

हाटक

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘हाटक’ शब्द का अर्थ ‘सोना’ है। ‘सोने’ के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं ‘स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम, कुंदन, तपनीय, महारजत’ । अतः सही विकल्प ‘हाटक’ है।

अन्य पर्यायवाची शब्द

शब्दपर्यायवाची
रजतरूपा, रौप्य, रूपक, चांदी।
ताम्रताम्बा।
अयसलौह, लोहा, सार।

Question 26

निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण एक ‘कंठ्य ध्वनि’ है?

  1. AOption (a)

    ग

  2. BOption (b)

    त

  3. COption (c)

    प

  4. DOption (d)

    च

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

ग

Why this answer is correct

‘क’ वर्ग का उच्चारण ‘कंठ्य’ ध्वनि से होता है, ‘त’ वर्ग का उच्चारण ‘दन्त’ ध्वनि से होता है, ‘प’ वर्ग का उच्चारण ‘ओष्ठ्य’ ध्वनि से होता है, ‘च’ वर्ग का उच्चारण ‘तालव्य’ ध्वनि से होता है। अतः सही विकल्प ग है।

Question 27

निम्नलिखित वाक्यों में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    राम का दर्शन पा कर अहल्या धन्य हुई।

  2. BOption (b)

    भांडा फूटने पर उसकी गरदन लज्जा से नीचे हो गयी।

  3. COption (c)

    इस चिकित्सालय में सर्वोत्कृष्ट रोगों की चिकित्सा उपलबध है।

  4. DOption (d)

    भाषा के मानकीकरण के लिए व्याकरण जरुरी है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

भाषा के मानकीकरण के लिए व्याकरण जरुरी है।

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों में विकल्प 4 'भाषा के मानकीकरण के लिए व्याकरण जरुरी है।' शुद्ध है,अन्य विकल्प में त्रुटि हैैं । अत: विकल्प 4  'भाषा के मानकीकरण के लिए व्याकरण जरुरी है।' सही उत्तर होगा। 

अन्य विकल्प: 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
राम का दर्शन पा कर अहल्या    धन्य हुई।राम के दर्शन पा कर अहल्या धन्य हुई।
भांडा फूटने पर उसकी गरदन लज्जा से नीचे हो गयी।भांडा फूटने पर उसका सिर  लज्जा से नीचे हो गया।
इस चिकित्सालय में सर्वोत्कृष्ट रोगों की चिकित्सा उपलबध है।इस चिकित्सालय में घातक रोगों की चिकित्सा उपलबध है।

Question 28

निम्नलिखित में कौन सा वर्ण एक ‘ओष्ठ्य ध्वनि’ है?

  1. AOption (a)

    भ

  2. BOption (b)

    छ

  3. COption (c)

    न

  4. DOption (d)

    र

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

भ

Why this answer is correct

‘क’ वर्ग का उच्चारण ‘कंठ्य’ ध्वनि से होता है, ‘त’ वर्ग का उच्चारण ‘दन्त’ ध्वनि से होता है, ‘प’ वर्ग का उच्चारण ‘ओष्ठ्य’ ध्वनि से होता है, ‘च’ वर्ग का उच्चारण ‘तालव्य’ ध्वनि से होता है तथा ‘य’, ‘र’, ‘ल’, ‘व’ अन्तस्थ ध्वनि है। अतः सही विकल्प भ है।

Question 29

‘लूट’ धातु से निर्मित शब्दों में कौन सा विशेषण है? 

  1. AOption (a)

    लूटना

  2. BOption (b)

    लुटाना

  3. COption (c)

    लुटेरा

  4. DOption (d)

    लुटना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

लुटेरा

Why this answer is correct

‘लूटना’, ‘लुटाना’ तथा ‘लुटना’ क्रिया है। ‘लुटेरा’ शब्द विशेषण है। अतः सही विकल्प लुटेरा है।

विशेष

धातु - क्रिया के मूल रूप को धातु कहते है। अर्थात जिन मूल अक्षरों से क्रियाएँ बनती है, उन्हें 'धातु' कहते है। जैसे-  पढ़ना (धातु - पढ़), जाना (धातु – जा), खाना (धातु – खा), लिखना (धातु- लिख) आदि। विशेषण - जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। विशेष्य - जिसकी विशेषता बताई जाती है उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे - खीरा (विशेष्य) कड़वा (विशेषण) है। प्रविशेषण - जिन शब्दों से विशेषण की विशेषता का पता चलता है। जैसे - यह आम बहुत मीठा है। उद्देश्य विशेषण - विशेष्य से पहले जो विशेषण लगते हैं। जैसे - सुंदर लड़की। विधेय विशेषण - जो विशेष्य संज्ञा और सर्वनाम आदि के बाद प्रयुक्त होते हैं। जैसे - ये फल मीठे हैं।

Question 30

लम्बाई से बना विशेषण ज्ञात करें।

  1. AOption (a)

    लम्बा

  2. BOption (b)

    लम्बापन

  3. COption (c)

    लंबान

  4. DOption (d)

    लंबन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

लम्बा

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों में ‘लम्बा’ विशेषण शब्द है,‘लम्बापन’, ‘लम्बान’ तथा ‘लंबन’ निरर्थक शब्द हैं। अतः सही विकल्प लम्बा है।

Question 31

किस वाक्य में गुणवाचक विशेषण नहीं है?

  1. AOption (a)

    दूध ठंडा है।

  2. BOption (b)

    दूध मीठा भी नहीं है।

  3. COption (c)

    मुझे गरम दूध चाहिए।

  4. DOption (d)

    एक गिलास दूध लाओ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

एक गिलास दूध लाओ।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘एक गिलास दूध लाओ’ वाक्य में ‘गुणवाचक विशेषण’ नहीं है। यहाँ परिमाणवाचक विशेषण (एक गिलास) है।  अतः सही विकल्प ‘एक गिलास दूध लाओ’ है।

स्पष्टीकरण

परिमाणवाचक विशेषणऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते हैं।चार किलो, एक मीटर, दो लीटर, थोड़ा, बहुत आदि।

 

अन्य विकल्प

शब्दविशेषणपरिभाषाउदाहरण
दूध ठंडा है।गुणवाचक विशेषणवे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वाभाव आदि का बोध कराये।बलशाली, पुराना, नया, तीक्ष्ण, कमजोर, मोटा, दुर्बल, पठारी आदि।
दूध मीठा भी नहीं है।
मुझे गरम दूध चाहिए।

 

विशेष

विशेषण - जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। विशेष्य - जिसकी विशेषता बताई जाती है उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे - खीरा (विशेष्य) कड़वा (विशेषण) है। प्रविशेषण - जिन शब्दों से विशेषण की विशेषता का पता चलता है। जैसे - यह आम बहुत मीठा है। उद्देश्य विशेषण - विशेष्य से पहले जो विशेषण लगते हैं। जैसे - सुंदर लड़की। विधेय विशेषण - जो विशेष्य संज्ञा और सर्वनाम आदि के बाद प्रयुक्त होते हैं। जैसे - ये फल मीठे हैं।

Question 32

किस मुहावरे का अर्थ ‘ईर्ष्या से हृदय जल उठना’ है?

  1. AOption (a)

    छाती पर साँप लोटना।

  2. BOption (b)

    आठ-आठ आँसू रोना।

  3. COption (c)

    कुआँ खोदना।

  4. DOption (d)

    मिट्टी पलीद करना।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

छाती पर साँप लोटना।

Why this answer is correct

‘छाती पर साँप लोटना’ अर्थात ईर्ष्या से हृदय जल उठना, ‘आठ-आठ आँसू रोना’ अर्थात बहुत अधिक रोना, ‘कुआँ खोदना’ अर्थात किसी को हानि पहुँचाने की कोशिश करना तथा ‘मिट्टी पलीद करना’ का अर्थ है दुर्दशा करना। अतः सही विकल्प छाती पर साँप लोटना है।

Question 33

किस मुहावरे का अर्थ ‘बहुत डर जाना’ है?

  1. AOption (a)

    खून पानी हो जाना।

  2. BOption (b)

    खून सूखना।

  3. COption (c)

    खून के आँसू रोना।

  4. DOption (d)

    खून सफेद होना।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

खून सूखना।

Why this answer is correct

‘खून पानी हो जाना’ अर्थात कमज़ोर हो जाना, ‘खून सूखना’ अर्थात बहुत डर जाना, ‘खून के आँसू रोना’ अर्थात असह्य कष्ट से अत्यंत दुःखी होना तथा ‘खून सफ़ेद होना’ अर्थात दया न रह जाना। अतः सही विकल्प खून सूखना है।

Question 34

‘��ुदा गंजे को नाखून न दे’ कहावत का क्या अर्थ है?

  1. AOption (a)

    लज्जित होकर बहुत क्रोध 

  2. BOption (b)

    आय से अधिक व्यय उचित नहीं।

  3. COption (c)

    किसी की निन्दा करना गलत है

  4. DOption (d)

    अनाधिकार को अधिकार नही मिलना चाहिए

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अनाधिकार को अधिकार नही मिलना चाहिए

Why this answer is correct

‘खुदा गंजे को नाखून न दे’ का अर्थ है "अनाधिकार को अधिकार नही मिलना चाहिए"। इस आधार पर दिए गये सभी विकल्पों में "अनाधिकार को अधिकार नही मिलना चाहिए" उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी विकल्प युक्तिसंगत नहीं हैं। अतः सही विकल्प 4 "अनाधिकार को अधिकार नही मिलना चाहिए" है।

Key Points

  • क्षेत्रीय शब्दावली में किसी बात को विशेष शब्दों के साथ मिलकर बोलना, कहावते कहलाती है। जैसे:-
  • "थोथा चणा, बाजे गणा"

Question 35

निम्नलिखित में कौन सा वर्ण एक दंत्य ध्वनि है?

  1. AOption (a)

    घ

  2. BOption (b)

    प

  3. COption (c)

    ध

  4. DOption (d)

    ट

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

ध

Why this answer is correct

‘क’ वर्ग का उच्चारण ‘कंठ्य’ ध्वनि से होता है, ‘त’ वर्ग का उच्चारण ‘दन्त’ ध्वनि से होता है, ‘प’ वर्ग का उच्चारण ‘ओष्ठ्य’ ध्वनि से होता है, ‘च’ वर्ग का उच्चारण ‘तालव्य’ ध्वनि से होता है तथा ‘य’, ‘र’, ‘ल’, ‘व’ अन्तस्थ ध्वनि है। अतः सही विकल्प ध है।

Question 36

किस मुहावरे का अर्थ ‘अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी होना’ है?

  1. AOption (a)

    जहर उगलना।

  2. BOption (b)

    जबान पर लगाम न होना।

  3. COption (c)

    आड़े हाथों लेना।

  4. DOption (d)

    खरी-खोटी सुनाना।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

जबान पर लगाम न होना।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘जबान पर लगाम न होना’ मुहावरे का अर्थ है ‘अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी होना’। अतः सही विकल्प जबान पर लगाम न होना है।

अन्य विकल्प

मुहावरेवाक्यांशउदाहरण
आड़े हाथों लेनाझिड़कना, बुरा-भला कहनासुभम ने जब होमवर्क (गृह-कार्य) नहीं किया तो अध्यापक ने कक्षा में उसे आड़े हाथों लिया।
खरी-खोटी सुनानाबुरा-भला कहनाकितनी खरी-खोटी सुना चुका हुँ, मगर बेकहा माने तब तो?
जहर उगलनाकड़वी बातें करनामेरे सामने ज़हर मत उगलो।

Question 37

‘आग लगाकर पानी को दौड़ना’ कहावत का क्या अर्थ है?

  1. AOption (a)

    अत्यन्त लज्जित होना।

  2. BOption (b)

    अड़चन डालना।

  3. COption (c)

    पहले झगड़ा लगाना, फिर शान्त करने की कोशिश करना।

  4. DOption (d)

    व्यर्थ का काम करना।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पहले झगड़ा लगाना, फिर शान्त करने की कोशिश करना।

Why this answer is correct

‘अत्यंत लज्जित होना’ अर्थात शर्म से पानी-पानी होना, ‘अड़चन डालना’ अर्थात ‘बाधा उत्पन्न, ‘पहले झगड़ा लगाना, फिर शान्त करने की कोशिश करना करना’ अर्थात आग लगाकर फिर पानी को दौड़ाना, ‘व्यर्थ का काम करना’ अर्थात समय का सदुपयोग करना। अतः पहले झगड़ा लगाना, फिर शान्त करने की कोशिश करना सही विकल्प है।

Question 38

किस मुहावरे का अर्थ ‘अनुभवहीन होना' होना’ है?

  1. AOption (a)

    शर्म से पानी-पानी होना।

  2. BOption (b)

    चूड़ियाँ पहनना।

  3. COption (c)

    खिचड़ी पकाना।

  4. DOption (d)

    दूध के दाँत न टूटना।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

दूध के दाँत न टूटना।

Why this answer is correct

  • ‘शर्म से पानी-पानी होना’ अर्थात बहुत शर्म आना ,
  • ‘चूडियाँ पहनना’ अर्थात कायरता दिखाना,
  • ‘खिचड़ी पकाना’ अर्थात गुप्त रूप से षड्यंत्र बनाना तथा
  • ‘दूध के दाँत न टूटना’ अर्थात अनुभवहीन होना।
  • अतः दूध के दाँत न टूटना सही विकल्प है।

Question 39

निम्नलिखित में से किस मुहावरे का अर्थ ‘अनाड़ी या अनुभवहीन होना’ है?

  1. AOption (a)

    कान का कच्चा होना

  2. BOption (b)

    कच्ची गोटियॉं खेलना।

  3. COption (c)

    गिन-गिन कर पैर रखना।

  4. DOption (d)

    अक्ल का दुश्मन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कच्ची गोटियॉं खेलना।

Why this answer is correct

‘कान का कच्चा होना’ अर्थात, ‘हर किसी की बात का विश्वास करने वाला’, ‘कच्ची गोटियॉं खेलना’ अर्थात अनुभवी न होना, ‘गिन-गिन कर पैर रखना’ अर्थात ‘सम्भल-संभल कर चलना’ तथा ‘अक्ल का दुश्मन’ अर्थात ‘मूर्ख’। अतः सही विकल्प कच्ची गोटियॉं खेलना है।

Question 40

कौन सी कहावत ‘बड़े-बड़े गलत कार्य करना और छोटे कार्य से बचना’ अर्थ को व्यक्त करने वाली है?

  1. AOption (a)

    गुड़ खाना, गुलगुले से परहेज करना।

  2. BOption (b)

    अशर्फी की लूट और कोयले पर मुहर।

  3. COption (c)

    उँगली पकड़ कर पहुँचा पकड़ना ।

  4. DOption (d)

    दूध का जला मट्ठा भी फूँक फूँक कर पीता है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

गुड़ खाना, गुलगुले से परहेज करना।

Why this answer is correct

‘गुड़ खाना, गुलगुले से परहेज करना’ का अर्थ है ‘बड़े-बड़े गलत कार्य करना और छोटे कार्य से बचना’। अतिरिक्त विकल्पों के अर्थ भिन्न हैं। अतः सही विकल्प ‘गुड़ खाना, गुलगुले से परहेज करना’ है।

Key Points 

वाक्य प्रयोग

जिंदगी की राह बड़ी मुश्किल है इसलिए हमें आँख-कान खुले रखना ज़रूरी होता है।

Additional Information 

अन्य विकल्प

मुहावरेअर्थ
अशर्फी की लूट और कोयले पर मुहर।मूल्यवान वस्तुओं को नष्ट करना तथा तुच्छ को सहेजना। वाक्य प्रयोग: तुम्हारी सोच अशर्फी की लूट और कोयले पर मुहर वाली है। सब कुछ गया अब इस बक्से का क्या करोगे।
उँगली पकड़ कर पहुँचा पकड़ना।थोड़ी सी सहायता मिलने पर अधिक की लालसा करना। वाक्य प्रयोग: दुनिया में ऊँगली पकड़ कर पहुँचा पकड़ने वाले व्यक्ति ज्यादा है।
दूध का जला मट्ठा भी फूँक फूँक कर पीता है।एक बार धोखा खाने पर अत्यधिक सावधान होना। वाक्य प्रयोग: वो अब किसी को उधार नहीं देने वाला – दूध का जला मट्ठा भी फूँक-फूँक कर पीता है।

Question 41

निम्नलिखित में किस मुहावरे का अर्थ ‘सावधान रहना' है?

  1. AOption (a)

    आँखें फाड़कर देखना।

  2. BOption (b)

    आँखों से गिरना।

  3. COption (c)

    आँखें उठाना।

  4. DOption (d)

    आँख-कान खुले रखना।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

आँख-कान खुले रखना।

Why this answer is correct

‘आँख कान खुले रखना’ का अर्थ है ‘सावधान रहना’। अतरिक्त विकल्पों के अर्थ भिन्न हैं। अतः सही विकल्प ‘आँख कान खुले रखना’ है।

वाक्य प्रयोग

जिंदगी की राह बड़ी मुश्किल है इसलिए हमें आँख-कान खुले रखना ज़रूरी होता है।

अन्य विकल्प

मुहावरेअर्थ
आँखें फाड़कर देखना।गौर से देखना। वाक्य प्रयोग: मुझे आँखें फाड़ कर मत देखो!
आँखें से गिरना।आदर समाप्त होना। वाक्य प्रयोग: अपनी करतूत के कारण तुम सबकी नज़रों से गिर गए।
आँखें उठाना।साहस करना। वाक्य प्रयोग: खबरदार! जो इसे आँख उठा कर भी देखा।

Question 42

कौन सा शब्द ‘आहार’ का विपरीतार्थक शब्द है?

  1. AOption (a)

    विहार

  2. BOption (b)

    अनाहार

  3. COption (c)

    फाका

  4. DOption (d)

    अभोजन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अनाहार

Why this answer is correct

‘विहार’ का विलोम है दौड़ना, ‘अनाहार’ का विलोम है ‘आहार’, ‘फाका’ का विलोम है ‘पूरा’, ‘अभोजन’ निरर्थक शब्द है। अतः सही विकल्प अनाहार है।

Question 43

कौन सा शब्द ‘अनुराग’ का विपरीतार्थक है?

  1. AOption (a)

    राग

  2. BOption (b)

    उच्चराग

  3. COption (c)

    विराग

  4. DOption (d)

    आग्रराग

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

विराग

Why this answer is correct

‘राग’ का विलोम है विराग, ‘उच्चराग’ निरर्थक शब्द है, ‘विराग’ का विलोम है अनुराग तथा आग्रराग निरर्थक शब्द है। अतः सही विकल्प विराग है।

Question 44

कौन सा शब्द ‘शुभ’ का विपरीतार्थक है?

  1. AOption (a)

    लाभ

  2. BOption (b)

    अवनी

  3. COption (c)

    अर्जित

  4. DOption (d)

    अशुभ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अशुभ

Why this answer is correct

‘लाभ’ का विलोम है हानि, ‘अवनी’ का विलोम है ‘अम्बर’, ‘अर्जित’ का विलोम है ‘अनर्जित’ तथा ‘अशुभ’ का विलोम है ‘शुभ’। अतः सही विकल्प अशुभ है।

Question 45

कौन सा शब्द ‘सार्थक’ का विपरीतार्थक है?

  1. AOption (a)

    असार्थक

  2. BOption (b)

    निरर्थक

  3. COption (c)

    विरर्थक

  4. DOption (d)

    विसार्थक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

निरर्थक

Why this answer is correct

‘निरर्थक’ का विलोम है ‘सार्थक’, ‘असार्थक’, ‘विरर्थक’ तथा ‘विसार्थक’ निरर्थक शब्द है। अतः सही विकल्प निरर्थक है।

Question 46

विपरीतार्थक शब्द की दृष्टि से कौन सा शब्द युग्म अशुद्ध है?

  1. AOption (a)

    शकुन – अपशकुन

  2. BOption (b)

    सम्मुख – आमुख

  3. COption (c)

    शत्रु - मित्र

  4. DOption (d)

    हिंसा – अहिंसा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

सम्मुख – आमुख

Why this answer is correct

‘सम्मुख (सामने, समक्ष) – आमुख (प्रारंभ, भूमिका)’ अशुद्ध युग्म है। इसका शुद्ध युग्म ‘सम्मुख-विमुख (मुँह फेरने वाला, अलग)’ होगा। अतः सही विकल्प सम्मुख – आमुख है।

अन्य विकल्प

  • ‘शकुन – अपशकुन’, ‘शत्रु – मित्र’, ‘हिंसा – अहिंसा’ सही विकल्प हैं।
शब्दपरिभाषाउदाहरण
विलोम/विपरीतार्थकविपरीत (उल्टा) अर्थ बताने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं।1. रात - दिन 2. सुख - दुःख

Question 47

विपरीतार्थक शब्द की दृष्टि से कौन सा शब्द युग्म अशुद्ध है?

  1. AOption (a)

    सदाशय – निराशय

  2. BOption (b)

    सामयिक – असामयिक

  3. COption (c)

    स्वकीया - परकीया

  4. DOption (d)

    स्मरण – विस्मरण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

सदाशय – निराशय

Why this answer is correct

सही उत्तर "सदाशय – निराशय" है। 

Key Points

  • सदाशय का अर्थ होता है जो अच्छी नीयतवाला हो।
  • निराशय का अर्थ होता है जो आशावान नही है।
  • इस प्रकार सदाशय – निराशय परस्पर विपरीतार्थक शब्द युग्म अशुद्ध हैं।
  • इसका शुद्ध विपरीतार्थक युग्म ‘सदाशय-दुराशय’ है।

Additional Informationअन्य विकल्प-

  • सामयिक का अर्थ होता है - समयानुसार होनेवाला।
  • सामयिक का विलोम - असामयिक
  • स्वकीया का अर्थ होता है - वह विवाहिता स्त्री जो केवल अपने पति से प्रेम करती हो।
  • स्वकीया का विलोम- परकीया
  • स्मरण का अर्थ होता है - बार बार स्मरण करना।
  • स्मरण का विलोम- विस्मरण।
  • सभी शब्दों के अर्थों से हमें ज्ञात होता है कि इस प्रकार सदाशय – निराशय परस्पर विपरीतार्थक शब्द युग्म अशुद्ध हैं।

Question 48

विपरीतार्थक शब्दों की दृष्टि से कौन सा एक युग्म सही नहीं है?

  1. AOption (a)

    मुख्य – गौण

  2. BOption (b)

    विवाद – निर्विवाद

  3. COption (c)

    जय - पराजय

  4. DOption (d)

    व्यस्त – निरस्त

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

व्यस्त – निरस्त

Why this answer is correct

‘मुख्य-गौण’, ‘विवाद-निर्विवाद’, ‘जय-पराजय’ शुद्ध युग्म तथा ‘व्यस्त-निरस्त’ युग्म अशुद्ध है। इसका शुद्ध रूप है ‘अस्त-निरस्त’। अतः सही विकल्प व्यस्त-निरस्त है।

Question 49

वे शब्द जिन पर लिंग, वचन, पुरुष और काल का प्रभाव नहीं पड़ता को क्या कहते हैं?

  1. AOption (a)

    क्रिया

  2. BOption (b)

    अव्यय

  3. COption (c)

    विशेषण

  4. DOption (d)

    संज्ञा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अव्यय

Why this answer is correct

क्रिया, विशेषण, सर्वनाम, संज्ञा, क्रिया विशेषण इन सभी पर लिंग, वचन, पु��ुष और काल का प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त अव्यय पर लिंग, वचन, पुरुष और काल का प्रभाव नहीं पड़ता है। अतः सही विकल्प अव्यय है।

Question 50

‘अनुरक्ति’ का विपरीतार्थक शब्द क्या है?

  1. AOption (a)

    आसक्ति

  2. BOption (b)

    विरक्ति

  3. COption (c)

    संन्यास

  4. DOption (d)

    सुराग

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

विरक्ति

Why this answer is correct

‘विरक्ति’ का विलोम है ‘अनुरक्ति’। अतः सही विकल्प विरक्ति है।

अन्य विकल्प

- ‘आसक्ति’ का विलोम है ‘अनासक्ति’। - ‘सन्यास’ का विलोम है ‘गृहस्थ’।

  • ‘सुराग’ का विलोम है ‘अराग’।

विशेष

शब्दपरिभाषाउदाहरण
विलोम/विपरीतार्थकविपरीत (उल्टा) अर्थ बताने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं।1. रात - दिन 2. सुख - दुःख

Question 51

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्पुरुष समास का उदाहरण नहीं है?

  1. AOption (a)

    मुँहमाँगा

  2. BOption (b)

    रसोईघर

  3. COption (c)

    कामचोर

  4. DOption (d)

    कूड़ा-कचरा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कूड़ा-कचरा

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘कूड़ा-कचरा’ तत्पुरुष समास का उदाहरण नहीं है। ‘कूड़ा-कचरा’ का विग्रह ‘कूड़ा और कचरा’ है अर्थात यहाँ द्वंद्व समास है। अतः सही विकल्प ‘कूड़ा-कचरा’ है।

अन्य विकल्प

  • ‘मुँहमाँगा- मुँह से माँगा हुआ’, ‘रसोईघर-रसोई का घर’ तथा ‘कामचोर-काम का चोर’ में तत्पुरुष समास है।

स्पष्टीकरण

समासपरिभाषाउदाहरण
द्वंद्व समासजिस समास में दोनों पद प्रधान हो तथा विग्रह करने पर उनके बीच ‘तथा’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘एवं’ या ‘और’ का प्रयोग होता हो।जैसे – अन्न और जल = अन्न-जल, अपना और पराया = अपना-पराया।
तत्पुरुष समासजिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।जैसे – धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।

Question 52

निम्नलिखित में कौन सा शब्द द्वंद्व समास का उदाहरण नहीं है?

  1. AOption (a)

    धन - दौलत

  2. BOption (b)

    कोकिलकंठी

  3. COption (c)

    लेन-देन

  4. DOption (d)

    मोटा – ताजा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कोकिलकंठी

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘कोकिल कंठी’ द्वंद्व समास का उदाहरण नहीं है। ‘कोकिल कंठी’ का विग्रह ‘कोकिला का कंठ’ है अर्थात यहाँ तत्पुरुष समास है। अतः सही विकल्प ‘कोकिल कंठी’ है।

Key Points

अन्य विकल्प

  • ‘धन – दौलत = धन और दौलत’, ‘लेन-देन = लेन और देन’ तथा ‘मोटा – ताजा = मोटा और ताज़ा’ में द्वंद्व समास है।

Additional Information

स्पष्टीकरण

समासपरिभाषाउदाहरण
द्वंद्व समासजिस समास में दोनों पद प्रधान हो तथा विग्रह करने पर उनके बीच ‘तथा’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘एवं’ या ‘और’ का प्रयोग होता हो।जैसे – अन्न और जल = अन्न-जल, अपना और पराया = अपना-पराया।
तत्पुरुष समासजिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।जैसे – धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।

Question 53

समास की दृष्टि से कौन सा युग्म अशुद्ध है?

  1. AOption (a)

    भरपेट – अव्ययीभाव

  2. BOption (b)

    राष्ट्रभक्त – तत्पुरुष

  3. COption (c)

    देशनिकाला – बहुव्रीहि

  4. DOption (d)

    हुक्कापानी – द्वंद्व

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

देशनिकाला – बहुव्रीहि

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘देशनिकाला-बहुव्रीहि’ विकल्प अशुद्ध है। देशनिकाला का विग्रह ‘देश से निकाला गया’ होता है अर्थात यहाँ तत्पुरुष समास है। अतः सही विकल्प ‘देशनिकाला-बहुव्रीहि’ है।

अन्य विकल्प

समासपरिभाषाउदाहरण
भरपेट=पेट भरकर (अव्ययीभाव)अव्ययीभाव समास - जिस समास में पहला पद (पूर्वपद) अव्यय तथा प्रधान हो'।जैसे – जन्म से लेकर = आजन्म, मति के अनुसार = यथामति।
राष्ट्रभक्त=राष्ट्र का भक्त (तत्पुरुष)तत्पुरुष समास - जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।जैसे – धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।
‘हुक्कापानी=हुक्का और पानी (द्वंद्व)द्वंद्व समास - जिस समास में दोनों पद प्रधान हो तथा विग्रह करने पर उनके बीच ‘तथा’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘एवं’ या ‘और’ का प्रयोग होता हो।जैसे – अन्न और जल = अन्न-जल, अपना और पराया = अपना-पराया।

Question 54

निम्नलिखित में कौन-सा विकल्प पुल्लिंग शब्द है?

  1. AOption (a)

    समीर

  2. BOption (b)

    बयार

  3. COption (c)

    हवा

  4. DOption (d)

    आँधी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

समीर

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘समीर’ पुल्लिंग शब्द है जिसका अर्थ है ‘वायु, हवा, पवन’ । अतिरिक्त सभी विकल्प ‘बयार, हवा तथा आंधी’ स्त्रीलिंग शब्द हैं। अतः सही विकल्प ‘समीर’ है।

पुल्लिंग-स्त्रीलिंग शब्द प्रकार

शब्द प्रकारशब्द
दिनों के नाम पुल्लिंग होते हैंसोमवार, मंगलवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार आदि।
महीनो के नाम पुल्लिंग होते हैंफरवरी, मार्च, चैत, वैशाख आदि। (अपवाद- जनवरी, मई, जुलाई-स्त्रीलिंग)
कुछ संज्ञाएँ हमेशा स्त्रीलिंग रहती हैंमक्खी ,कोयल, मछली, तितली, मैना आदि।
छोटी और सुन्दर बस्तुओं के नाम हमेशा स्त्रीलिंग होते हैंजूती, रस्सी, लुटिया, पहाड़ी आदि।

 

विशेष

संज्ञा शब्दों के जिस रूप से उसके पुरुष या स्त्री जाति होने का पता चलता है, उसे लिंग कहते है। जैसे –गाय-बैल, लड़का-लड़की, ग्वाला-ग्वालिन। लिंग के दो भेद हैं – (1) पुल्लिंग तथा (2) स्त्रीलिंग।
लिंगपरिभाषाउदाहरण
पुल्लिंगजिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं ।जैसे - पिता, भाई, लड़का, पेड़, सिंह शिव, हनुमान, बैल आदि।
स्त्रीलिंगजिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है उन्हें स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं ।जैसे - माता, बहन, यमुना, गंगा, कुरसी, छड़ी, नारी बुआ, लड़की, लक्ष्मी, गाय आदि।

Question 55

निम्न में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है?

  1. AOption (a)

    नीलकंठ

  2. BOption (b)

    खंजन

  3. COption (c)

    तीतर

  4. DOption (d)

    कोयल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कोयल

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से ‘कोयल’ शब्द स्त्रीलिंग शब्द है। अतिरिक्त सभी विकल्प ‘नीलकंठ, खंजन तथा तीतर’ पुल्लिंग शब्द हैं। अतः सही विकल्प ‘कोयल’ है।

स्पष्टीकरण

कुछ संज्ञाएँ हमेशा पुल्लिंग रहती हैखटमल, भेड़या, खरगोश, चीता, मच्छर, पक्षी, आदि।
कुछ संज्ञाएँ हमेशा स्त्रीलिंग रहती हैमक्खी ,कोयल, मछली, तितली, मैना आदि।

 

विशेष

संज्ञा शब्दों के जिस रूप से उसके पुरुष या स्त्री जाति होने का पता चलता है, उसे लिंग कहते है। जैसे –गाय-बैल, लड़का-लड़की, ग्वाला-ग्वालिन। लिंग के दो भेद हैं – (1) पुल्लिंग तथा (2) स्त्रीलिंग।
लिंगपरिभाषाउदाहरण
पुल्लिंगजिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं ।जैसे - पिता, भाई, लड़का, पेड़, सिंह शिव, हनुमान, बैल आदि।
स्त्रीलिंगजिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है उन्हें स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं ।जैसे - माता, बहन, यमुना, गंगा, कुरसी, छड़ी, नारी बुआ, लड़की, लक्ष्मी, गाय आदि।

Question 56

‘जिस पर आक्रमण किया गया हो’ के लिए एक उपयुक्त शब्द क्या है?

  1. AOption (a)

    आक्रान्त

  2. BOption (b)

    आक्रामक

  3. COption (c)

    पीड़ित

  4. DOption (d)

    आक्रांति

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

आक्रान्त

Why this answer is correct

‘आक्रांत’ अर्थात जिस पर आक्रमण हुआ हो, ‘आक्रामक’ अर्थात ‘बहुत तेज़’, ‘पीड़ित’ अर्थात जिस समस्या से ग्रसित तथा ‘आक्रांति’ निरर्थक शब्द है। अतः सही विकल्प आक्रांत है।

Question 57

‘जो धैय्रवान है, वह कभी असफल नहीं होता’ वाक्य में ‘जो धैर्यवान है’ क्या है?

  1. AOption (a)

    क्रिया-विशेषण उपवाक्य

  2. BOption (b)

    विशेषण उपवाक्य

  3. COption (c)

    संज्ञा उपवाक्य

  4. DOption (d)

    उपर्युक्त में से कोई नहीं

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

विशेषण उपवाक्य

Why this answer is correct

‘क्रिया-विशेषण उपवाक्य’ अर्थात जिन क्रियायुक्त पदों से क्रिया-विशेषण का आंशिक भाव व्यक्त होता है; इसका प्रारंभ- जब, जहाँ, जैसे, इत्यादि से होता है, ‘विशेषण उपवाक्य’ अर्थात जिन क्रियायुक्त पदों से विशेषण का आंशिक भाव व्यक्त होता है; इसका प्रारंभ- जो अथवा जिसे, जिसको, जितनी, जिसने इत्यादि से होता है तथा ‘संज्ञा उपवाक्य’ अर्थात जिन क्रियायुक्त पदों से संज्ञा का आंशिक भाव व्यक्त होता है;इसका प्रारंभ- कि से होता है। अतः सही विकल्प विशेषण उपवाक्य है।

Question 58

‘जब बादल गरजे हैं, तब मोर नाचत हैं’ वाक्य में ‘जब बादल गरजते हैं’ क्या है?

  1. AOption (a)

    क्रिया – विशेषण उपवाक्य

  2. BOption (b)

    विशेषण उपवाक्य

  3. COption (c)

    संज्ञा उपवाक्य

  4. DOption (d)

    उपर्युक्त सभी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

क्रिया – विशेषण उपवाक्य

Why this answer is correct

‘क्रिया-विशेषण उपवाक्य’ अर्थात जिन क्रियायुक्त पदों से क्रिया-विशेषण का आंशिक भाव व्यक्त होता है; इसका प्रारंभ- जब, जहाँ, जैसे, इत्यादि से होता है, ‘विशेषण उपवाक्य’ अर्थात जिन क्रियायुक्त पदों से विशेषण का आंशिक भाव व्यक्त होता है; इसका प्रारंभ- जो अथवा जिसे, जिसको, जितनी, जिसने इत्यादि से होता है तथा ‘संज्ञा उपवाक्य’ अर्थात जिन क्रियायुक्त पदों से संज्ञा का आंशिक भाव व्यक्त होता है;इसका प्रारंभ- कि से होता है। अतः सही विकल्प क्रिया-विशेषण उपवाक्य है।

Question 59

किस वाक्य में अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    मैं अभी आया।

  2. BOption (b)

    श्याम इधर आओ।

  3. COption (c)

    मैंने खूब आम खाये।

  4. DOption (d)

    पानी बरसने लगा।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

पानी बरसने लगा।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में 'पानी बरसने लगा' वाक्य में अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है। अतः सही विकल्प 'पानी बरसने लगा' है।

स्पष्टीकरण

अव्यय - जिन शब्दों में लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि के कारण कोई विकार नहीं आते हैं, ये सदैव समान रहते हैं। जैसे – आज, कब, इधर, किन्तु, अभी, इधर इत्यादि।

अन्य विकल्प

  • ‘मैं अभी आया’ में ‘अभी’ अव्यय है।
  • ‘श्याम इधर आओ’ में ‘इधर’ अव्यय है।
  • ‘मैंने खूब आम खाये’ में ‘खूब’ अव्यय है।

Question 60

निम्नलिखित में कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    पाँच रुपये मजदूरों को मिले।

  2. BOption (b)

    सभी मजदूरों को पाँच रुपये मिले।

  3. COption (c)

    प्रत्येक मजदूर को पाँच रूपये मिले।

  4. DOption (d)

    प्रत्येक मजदूरों को पाँच रुपये मिले।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

प्रत्येक मजदूर को पाँच रूपये मिले।

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों से यह भाव स्पष्ट हो रहा है कि प्रत्येक मज़दूर को पाँच रूपए दिए गये। सभी विकल्पों को समग्रता से समझने पर यह स्पष्ट हो रहा है कि सिर्फ एक वाक्य सही है। उसके अतिरिक्त अन्य सभी विकल्पों में उचित अर्थ का बोध नहीं हो रहा है। साथ ही जहाँ ‘प्रत्येक’ शब्द का प्रयोग है वहाँ ‘बहुवचन’ का प्रयोग सही नहीं है। अतः प्रत्येक मजदूर को पाँच रूपये मिले सही विकल्प है।

Question 61

कौन सा शब्द ‘दुकान’ का भाववाचक संज्ञा है?

  1. AOption (a)

    दुकानदार

  2. BOption (b)

    दुकानदारी

  3. COption (c)

    दुकानदरिन

  4. DOption (d)

    दुकानवाला

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

दुकानदारी

Why this answer is correct

जो शब्द किसी की अवस्था, गुण, दोष, भाव, धर्म, दशा का बोध कराते हैं उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - चतुराई, थकावट, बचपन, मिठास आदि। 'दुकान' की भाववाचक संज्ञा - 'दुकानदारी' है। अन्य विकल्प 'दुकानदार',  ‘दुकानदारिन’ और 'दुकानवाला' जातिवाचक संज्ञा है। इस प्रकार सही विकल्प 'दुकानदारी' है।

Question 62

किस वाक्य में एकवचन का प्रयोग हुआ है?

  1. AOption (a)

    लड़के लड़कों को मार रहे हैं

  2. BOption (b)

    लड़कों ने लड़कों को मारा

  3. COption (c)

    लड़के ने लड़के को मारा

  4. DOption (d)

    लड़के लड़के को मार रहे हैं

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

लड़के ने लड़के को मारा

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘लड़के ने लड़के को मारा’ वाक्य में एक लड़के ने एक लड़के को मारा है। अतः यहाँ एकवचन का प्रयोग हुआ है। अतः सही विकल्प "लड़के ने लड़के को मारा" है।

स्पष्टीकरण

  • लड़का तथा ‘लड़के ने’ एकवचन है।

अन्य विकल्प

वाक्यस्पष्टीकरण
लड़के लड़कों को मार रहे हैंइस वाक्य में कई सारे लड़के कई लड़कों को मार रहे हैं
लड़कों ने लड़कों को माराइस वाक्य में कई सारे लड़कों ने लड़कों को मारा
लड़के लड़के को मार रहे हैंइस वाक्य में कई सारे लड़के कई लड़कों को मार रहे हैं

 

विशेष

वचन - संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो उसे वचन कहते हैं।
वचन के दो प्रकार हैं - 1. एकवचन, 2. बहुवचन
वचनपरिभाषाउदाहरण
एकवचनशब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैंस्त्री, घोड़ा, नदी, रुपया इत्यादि।
बहुवचनशब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं।स्त्रियाँ, घोड़े, नदियाँ, रुपये इत्यादि।

Question 63

किस वाक्य में प्रश्न चिन्ह अपेक्षित है?

  1. AOption (a)

    कोलकाता पश्चिमी बंगाल की राजधनी है

  2. BOption (b)

    आप कहाँ के रहने वाले हैं

  3. COption (c)

    आपने जो कहा था उसे मैंने नहीं सुना

  4. DOption (d)

    वाह उसने तो तुम्हें क्या ही धोखा दिया

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

आप कहाँ के रहने वाले हैं

Why this answer is correct

"कोलकाता पश्चिमी बंगाल की राजधनी है", "आपने जो कहा था उसे मैंने नहीं सुना", "वाह उसने तो तुम्हें क्या ही धोखा दिया" वाक्यों में किसी तरह का कोई प्रश्न नहीं पूछा जा रहा है। विकल्प "आप कहाँ के रहने वाले हैं?" में प्रश्न पूछा गया है। इसमें प्रश्न चिन्ह अपेक्षित है। अतः विकल्प ‘आप कहाँ के रहने वाले हैं’ सही है।

Question 64

‘राम राम निष्ठुर आखेटक ने निरीह पक्षी को मार डाला’ -------- वाक्य में क्या अपेक्षित है?

  1. AOption (a)

    दो विस्मयादिबोधक चिन्ह, एक पूर्ण विराम।

  2. BOption (b)

    एक पूर्ण विराम।

  3. COption (c)

    एक अल्प विराम, एक पूर्ण विराम।

  4. DOption (d)

    एक विस्मयादिबोधक, एक पूर्ण विराम

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

दो विस्मयादिबोधक चिन्ह, एक पूर्ण विराम।

Why this answer is correct

उपर्युक्त पंक्ति में दो विस्मयादिबोधक चिन्ह, एक पूर्ण विराम का उपयोग करना होगा। दो विस्मयादिबोधक चिन्ह, एक पूर्ण विराम का उपयोग करने पर वाक्य इस प्रकार होगा - ‘र��म! राम ! निष्ठुर आखेटक ने निरीह पक्षी को मार डाला।' अतः सही उत्तर "दो विस्मयादिबोधक चिन्ह, एक पूर्ण विराम" है।

स्पष्टीकरण

विस्मयादिबोधक चिन्ह (!)इसका प्रयोग हर्ष, विवाद, विस्मय, घृणा, आश्रर्य, करुणा, भय इत्यादि का बोध कराने के लिए इस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।वाह! कितना सुंदर दृश्य है।
पूर्ण विराम चिन्ह (।)जहाँ एक बात पूरी हो जाये या वाक्य समाप्त हो जाये वहाँ पूर्ण विराम ( । ) चिन्ह लगाया जाता है।बाजार खुल गया।
अल्प विराम चिन्ह (,)वाक्य में जहाँ थोड़ा रुकना हो या अधिक वस्तुओं, व्यक्तियों आदि को अलग करना हो वहाँ अल्प विराम ( , ) चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।राकेश, मोहन, शीतल और पंकज ने यह चित्र बनाया है।

Question 65

‘मेरा काम है पढ़ना और तुम्हारा काम है लिखना’ – वाक्य के संदर्भ में कौन सा कथन गलत है?

  1. AOption (a)

    इसमें दो प्रधान उपवाक्य हैं।

  2. BOption (b)

    यह संयुक्त वाक्य है।

  3. COption (c)

    इसमें एक संज्ञा उपवाक्य है।

  4. DOption (d)

    इसमें दो सरल वाक्य संयोजक से जुड़े हैं।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

इसमें एक संज्ञा उपवाक्य है।

Why this answer is correct

प्रस्तुत वाक्य में "इसमें एक संज्ञा उपवाक्य है।" यह एक गलत कथन है। अन्य विकल्प - "इसमें दो प्रधान उपवाक्य हैं।", "यह संयुक्त वाक्य है।", और "इसमें दो सरल वाक्य संयोजक से जुड़े हैं।" सही हैं। इस प्रकार सही उत्तर "इसमें एक संज्ञा उपवाक्य है।" है।

Question 66

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘गणेश’ का पर्यायवाची है?

  1. AOption (a)

    गिरिजाबांधव

  2. BOption (b)

    गिरिजापति

  3. COption (c)

    गिरिजानन्दन

  4. DOption (d)

    गिरीश

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

गिरिजानन्दन

Why this answer is correct

उपर्युक्त विकल्पों के आधार पर 'गणेश' का पर्यायवाची 'गिरिजानन्दन' है। गणेश के अन्य पर्यायवाची - गजानन, गणनायक, गणपति, लम्बोदर, विनायक आदि हैं। गिरिजापति और गिरीश ये शिव के पर्यायवाची हैं। इस प्रकार सही उत्तर 'गिरिजानन्दन' है।

Question 67

पर्यायवाची की दृष्टि से कौन सा युग्म अशुद्ध है?

  1. AOption (a)

    गंगा - जाह्नवी

  2. BOption (b)

    घर - सदन

  3. COption (c)

    पानी – पाणि

  4. DOption (d)

    यमुना – कालिंदी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पानी – पाणि

Why this answer is correct

शब्द युग्म ‘गंगा-जाह्नवी’, ‘घर-सदन’ तथा ‘युमना-कालिंदी’ एक दुसरे के ही पर्यायवाची हैं। शब्द युग्म ‘पानी-पाणी’ में पानी का अर्थ है ‘जल’ तथा पाणी का अर्थ है ‘हाथ’ अर्थात ‘पानी-पाणी’ पर्यायवाची शब्द युग्म नहीं है। अतः सही विकल्प ‘पानी-पाणी’ है।

Question 68

निम्नलिखित में से एक शब्द ‘पहाड़’ का पर्यायावाची क्या है?

  1. AOption (a)

    आँचल

  2. BOption (b)

    अचला

  3. COption (c)

    अंचल

  4. DOption (d)

    अचल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अचल

Why this answer is correct

उपर्युक्त विकल्पों के आधार पर 'पहाड़' का पर्यायवाची 'अचल' है। आँचल, अचला और अंचल ये तीनों दामन या पल्लू के पर्यायवाची हैं। अतः सही विकल्प 'अचल' है।

Question 69

निम्नलिखित में से कौन सा एक शब्द ‘यमुना’ का पर्यायवाची नहीं है?

  1. AOption (a)

    कालिन्दी

  2. BOption (b)

    तनूजा

  3. COption (c)

    कृष्णा

  4. DOption (d)

    रविसुता

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

तनूजा

Why this answer is correct

कालिन्दी, कृष्णा और रविसुता ये तीनों 'यमुना' के पर्यायवाची हैं। 'तनूजा' का अर्थ है 'बेटी, आत्मजा, पुत्री, लड़की' आदि। स्पष्ट है कि यहाँ यमुना का पर्यायवाची 'तनूजा' नहीं है। अतः सही उत्तर 2 'तनूजा' है।

Key Points

शब्दपर्यायवाची
यमुनाजमुना, अर्कजा, कलिंदजा, कलिंदशैलजा, कालिंदी, कालगंगा, कृष्णा, तरणिजा, श्यामा, यमानुजा, भानुजा, सूर्यजा, सूर्यतनया, सूर्यपुत्री, सूर्यसुता, रवितनया आदि।

 

  • यमुना - यम की बहन के नाम से इस नदी का नाम यमुना है और यह भारत की एक पवित्र नदी भी है।
  • सूर्यसुता - यमुना सूर्य की पुत्री थी इसलिए उसे सूर्यसुता के नाम से भी जाना जाता है।
  • कालिंदी - यमुना जिस पहाड़ से निकलती है उसका नाम कालीद है जिस कारण उसे कालिंदी भी कहते हैं।
  • कृष्णा - भगवान श्री कृष्ण का बचपन से यमुना से अटूट संबंध रहा है इसलिए यमुना को कृष्णा के नाम से भी जाना जाता हैं।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाची/ समानार्थी शब्दएक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं।**आग-**अनल, पावक, दहन। **हवा-**समीर, अनिल, वायु।

Question 70

निम्नलिखित में से किसका का अर्थ ‘खैरियत’ है?

  1. AOption (a)

    कुश

  2. BOption (b)

    कुशा

  3. COption (c)

    कुशल

  4. DOption (d)

    कूशाग्र

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कुशल

Why this answer is correct

'कुशल' का अर्थ 'खैरयत' है। 'कुश' का अर्थ -विशेषण के रूप में इसका अर्थ कुत्सित या पागल भी होता है, 'कुशा' का अर्थ एक प्रकार की घास होती है जो धार्मिक कार्यों में उपयोग में लायी जाती है, 'कुशाग्र' का अर्थ तीक्ष्ण होता है। इस प्रकार सही विकल्प 'कुशल' है।

Question 71

लिंग की दृष्टि से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    दही बहुत खट्टी है।

  2. BOption (b)

    उसका छाजन टपकता है।

  3. COption (c)

    मेरा घर बड़ा है, पर बैठक छोटा है।

  4. DOption (d)

    सिपाही की पगड़ी लाल है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सिपाही की पगड़ी लाल है।

Why this answer is correct

  • उपर्युक्त विकल्पों में से शुद्ध वाक्य "सिपाही की पगड़ी लाल है।" है।
  • अन्य विकल्प "दही बहुत खट्टी है।", "उसंका छाजन टपकता है।", और "मेरा घर बड़ा है, पर बैठक छोटा है।" ये सब लिंग की दृष्टि से अशुद्ध हैं।
  • इनका शुद्ध रूप है - "दही बहुत खट्टा है।", "उसकी छाजन टपकती है।",
  • "मेरा घर बड़ा है, पर बैठक छोटी है।"
  • अतः सही विकल्प "सिपाही की पगड़ी लाल है।" है।

Question 72

लिंग की दृष्टि से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    बालू बहुत गीला है।

  2. BOption (b)

    खटिया टूट गया।

  3. COption (c)

    टेसू खूब फूल रही है।

  4. DOption (d)

    ईख बहुत मीठी है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

ईख बहुत मीठी है।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में शुद्ध वाक्य है ‘ईख बहुत मीठी है’। अन्य विकल्पों का गठन अशुद्ध है। अतः विकल्प ‘ईख बहुत मीठी है’ सही है।

अन्य विकल्प

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
बालू बहुत गीला है।बालू बहुत गीली है।
खटिया टूट गया।खटिया टूट गयी है।
टेसू खूब फूल रही है।टेसू खूब फूल रहा है।

Question 73

लिंग की दृष्टि से कौन सा शब्द युग्म शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    सम्राट - सम्राटी

  2. BOption (b)

    बुद्धिमान – बुद्धिमानी

  3. COption (c)

    ठाकुर - ठकुराई

  4. DOption (d)

    भाग्यवान – भाग्यवती

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

भाग्यवान – भाग्यवती

Why this answer is correct

उपर्युक्त युग्मों में से शुद्ध युग्म ‘भाग्यवान–भाग्यवती’ है। अन्य विकल्प अनुचित हैं। अतः सही विकल्प ‘भाग्यवान-भाग्यवती’ है।

Key Points

अन्य विकल्प

अशुद्धशुद्ध
सम्राट – सम्राटीसम्राट-सम्राज्ञी
बुद्धिमान – बुद्धिमानीबुद्धिमान-बुद्धिमती
ठाकुर – ठकुराईठाकुर-ठकुरानी या ठकुराइन

Additional Information

विशेष

संज्ञा शब्दों के जिस रूप से उसके पुरुष या स्त्री जाति होने का पता चलता है, उसे लिंग कहते है। जैसे –गाय-बैल, लड़का-लड़की, ग्वाला-ग्वालिन। लिंग के दो भेद हैं – (1) पुल्लिंग तथा (2) स्त्रीलिंग।
लिंगपरिभाषाउदाहरण
पुल्लिंगजिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं ।जैसे - पिता, भाई, लड़का, पेड़, सिंह शिव, हनुमान, बैल आदि।
स्त्रीलिंगजिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है उन्हें स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं ।जैसे - माता, बहन, यमुना, गंगा, कुरसी, छड़ी, नारी बुआ, लड़की, लक्ष्मी, गाय आदि।

Question 74

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘कपड़ा’ का पर्यायवाची है?

  1. AOption (a)

    पट

  2. BOption (b)

    पाट

  3. COption (c)

    कपाट

  4. DOption (d)

    पटसन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

पट

Why this answer is correct

'कपड़ा' का पर्यायवाची 'पट' है। 'पाट' का अर्थ 'रेशम का धागा' होता है। 'कपाट' का अर्थ 'दरवाजा या किवाड़' होता है। 'पटसन' का अर्थ 'जूट' होता है। अतः सही विकल्प 'पट' है।

Question 75

लिंग की दृष्टि से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    पार्वती ने सीता को आयुष्मान होने का वरदान दिया

  2. BOption (b)

    यह स्त्री परम सौभाग्यवान है

  3. COption (c)

    यह मेरी बलवान कामना है

  4. DOption (d)

    राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पत्नी रवीन्द्र संगीत की बहुचर्चित गायिका हैं

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पत्नी रवीन्द्र संगीत की बहुचर्चित गायिका हैं

Why this answer is correct

‘राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पत्नी रवीन्द्र संगीत की बहुचर्चित गायिका हैं’ यह लिंग की दृष्टि से एक शुद्ध वाक्य है। अन्य विकल्पों में त्रुटि है। अतः विकल्प ‘राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पत्नी रवीन्द्र संगीत की बहुचर्चित गायिका हैं’ सही है।

अन्य विकल्प

अशुद्धशुद्ध
पार्वती ने सीता को आयुष्मान होने का वरदान दियापार्वती ने सीता को आयुष्मती होने का वरदान दिया
यह स्त्री परम सौभाग्यवान हैयह स्त्री परम सौभाग्यवती है
यह मेरी बलवान कामना हैयह मेरी बलवती कामना है

 

विशेष

संज्ञा शब्दों के जिस रूप से उसके पुरुष या स्त्री जाति होने का पता चलता है, उसे लिंग कहते है। जैसे –गाय-बैल, लड़का-लड़की, ग्वाला-ग्वालिन। लिंग के दो भेद हैं – (1) पुल्लिंग तथा (2) स्त्रीलिंग।
लिंगपरिभाषाउदाहरण
पुल्लिंगजिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है उन्हें पुल्लिंग शब्द कहते हैं ।जैसे - पिता, भाई, लड़का, पेड़, सिंह शिव, हनुमान, बैल आदि।
स्त्रीलिंगजिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है उन्हें स्त्रीलिंग शब्द कहते हैं ।जैसे - माता, बहन, यमुना, गंगा, कुरसी, छड़ी, नारी बुआ, लड़की, लक्ष्मी, गाय आदि।

Question 76

कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    लक्ष्मी सदैव गतिमाना होती है।

  2. BOption (b)

    शिवानी हिन्दी की प्रतिष्ठित लेखक हैं।

  3. COption (c)

    मैं धर्मयुग की नियमित पाठिका हूँ।

  4. DOption (d)

    मेरी माँ ही मेरी संरक्षक हैं

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

मैं धर्मयुग की नियमित पाठिका हूँ।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है "मैं धर्मयुग की नियमित पाठिका हूँ"। अन्य विकल्प अशुद्ध हैं। अतः विकल्प ‘मैं धर्मयुग की नियमित पाठिका हूँ’ सही है।

अन्य विकल्प

अशुद्ध वाक्यों का शुद्ध रूप इस प्रकार है "लक्ष्मी सदैव गतिमान होती है।", "शिवानी हिन्दी की प्रतिष्ठित लेखिका हैं।", "मेरी माँ ही मेरी संरक्षिका हैं।"

Question 77

‘छुरी’ का तत्सम रूप क्या है?

  1. AOption (a)

    क्षुरी

  2. BOption (b)

    क्षरि

  3. COption (c)

    क्षुरिका

  4. DOption (d)

    क्षुरिक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

क्षुरिका

Why this answer is correct

'छुरी’ का तत्सम रूप 'क्षुरिका' होता है। अन्य विकल्प गलत हैं। अतः सही विकल्प ‘क्षुरिका’ है।

विशेष

तत्सम शब्द - ये वे शब्द होते हैं जिन्हे संस्कृत भाषा से बिना किसी परिवर्तन के लिया गया है, इनमें ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है। जैसे - क्षेत्र, आश्रय, अंतःकथा आदि।

Question 78

निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्द तद्भव है?

  1. AOption (a)

    परख

  2. BOption (b)

    कच्छप

  3. COption (c)

    सन्धि

  4. DOption (d)

    पिंजर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

परख

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में 'परख' है एक तद्भव शब्द है तथा इसका तत्सम है ‘परीक्षा’। अन्य विकल्पों के शब्द तत्सम हैं। अतः सही विकल्प ‘परख’ है।

Additional Information

तत्समतद्भव
कच्छपकछुआ
सन्धिसेंध
पिंजरपिंजरा

Question 79

‘स्कन्ध’ का तद्भव शब्द क्या है?

  1. AOption (a)

    स्कन्द

  2. BOption (b)

    कन्द

  3. COption (c)

    संधि

  4. DOption (d)

    कंधा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कंधा

Why this answer is correct

‘स्कन्ध’ का तद्भव शब्द 'कंधा' है। अतः सही विकल्प ‘कन्धा’ है।

 Key Points

तद्भव शब्द - समयानुसार शब्दों में जो परिवर्तन हुआ है वे तद्भव शब्द हैं। जैसे - अस्थि का हड्डी, उलूक का उल्लू, कर्ण का कान आदि।

अन्य विकल्प 

  • स्कन्द अर्थात 'कार्तिकेय (शिव के पुत्र)'।
  • कन्द अर्थात 'गूदेदार और बिना रेशे की जड़'।
  • संधि अर्थात 'मेल, संयोग, जोड़'।

Question 80

‘रजनी’ का तद्भव रूप क्या है?

  1. AOption (a)

    रात

  2. BOption (b)

    रात्रि

  3. COption (c)

    रैन

  4. DOption (d)

    रयनी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

रैन

Why this answer is correct

'रजनी' का तद्भव शब्द 'रैन' है। अन्य विकल्प गलत हैं। अतः सही विकल्प ‘रैन’ है।

  • रात्रि : रात का तत्सम शब्द है।

Additional Information 

तत्सम तद्भव के कुछ उदाहरण-

तत्समतद्भव
उज्ज्वलउजला
उद्गतउगना
उलूकउल्लू
उच्चऊँचा
ऊषरऊसर
उपाध्यायओझा
ऊर्णाऊन
कंकणकंगन
कच्छपकछुआ
कृत्यगृहकचहरी
कर्तनकतरन
कुपुत्रकपूत
कर्पासकपास
कल्लोलकलोल
क्लेशकलेश
काष्ठकाठ
कार्यकाज, कारज
कज्जलकाजल

Question 81

‘खप्पर’ का तत्सम रूप क्या है?

  1. AOption (a)

    क्षप्पर

  2. BOption (b)

    क्षपर

  3. COption (c)

    कपर

  4. DOption (d)

    खर्पर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

खर्पर

Why this answer is correct

‘खप्पर’ का तत्सम रूप 'खर्पर' है। अन्य विकल्प गलत हैं।

Question 82

‘गागर’ का तत्सम रूप क्या है?

  1. AOption (a)

    गर्गर

  2. BOption (b)

    गार्गर

  3. COption (c)

    गर्गार

  4. DOption (d)

    गरगर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

गर्गर

Why this answer is correct

'गागर’ का तत्सम रूप 'गर्गर' है। अन्य विकल्प अनुचित हैं। अतः सही विकल्प गर्गर है।

Question 83

निम्नलिखित में कौन एकार्थक शब्द है?

  1. AOption (a)

    अक्षर

  2. BOption (b)

    आयु

  3. COption (c)

    पतंग

  4. DOption (d)

    पद

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

आयु

Why this answer is correct

सही विकल्प 'आयु' है।

Key Points

  • उपर्युक्त विकल्पों में से 'आयु' एक एकार्थक शब्द है।
  • जबकि 'अक्षर', 'पतंग' और 'पद' शब्दों का प्रयोग अन्य अर्थों में भी किया जाता है।
  • जैसे - 'अक्षर' शब्द का प्रयोग 'वर्ण, सत्य, ब्रह्मा' के लिए प्रयुक्त होता है।
  • 'पतंग' शब्द का प्रयोग 'पतिंगा, पक्षी, नाव' के लिए होता है,
  • 'पद' शब्द का प्रयोग 'ओहदा, स्थान, कदम' के लिए प्रयोग होता है।
  • इस प्रकार सही विकल्प 'आयु' है।

Question 84

लिंग की दृष्टि से कौन सा एक वाक्य अशुद्ध है?

  1. AOption (a)

    यह राम का भवन है।

  2. BOption (b)

    यह राम की इमारत है।

  3. COption (c)

    यह राम की बैठक है।

  4. DOption (d)

    यह राम का गौशाला है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

यह राम का गौशाला है।

Why this answer is correct

लिंग की दृष्टि से 'यह राम का गौशाला है।' अशुद्ध वाक्य है, इस वाक्य में 'का' के स्थान पर 'की' होना चाहिए क्योंकि 'गौशाला' एक स्त्रीलिंग शब्द है। इसका शुद्ध वाक्य होगा - "यह राम की गौशाला है।" इस प्रकार सही विकल्प  "यह राम का गौशाला है।" है। अन्य वाक्य लिंग की दृष्टि से शुद्ध हैं।

Question 85

हिन्दी में 'ने' परसर्ग का प्रयोग किस स्थिति में किया जाता है?

  1. AOption (a)

    कर्ता के साथ सदैव

  2. BOption (b)

    भूतकाल में सकमर्क क्रिया के रहने पर कर्ता के साथ।

  3. COption (c)

    भविष्यकाल के कर्ता के साथ

  4. DOption (d)

    वर्तमान काल की क्रिया और कर्ता के होने पर।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

भूतकाल में सकमर्क क्रिया के रहने पर कर्ता के साथ।

Why this answer is correct

भूतकाल में सकमर्क क्रिया के रहने पर कर्ता के साथ 'ने' परसर्ग का प्रयोग किया जाता है। अतः सही विकल्प 'भूतकाल में सकमर्क क्रिया के रहने पर कर्ता के साथ' है।

स्पष्टीकरण

- 'ने' परसर्ग का उपयोग वर्तमानकाल और भविष्यकाल में नहीं होता है। इसका उपयोग सकर्मक धातुओं के साथ भूतकाल में होता है। जैसे - हनुमान जी ने लंका जलाई। 

विशेष

कारक के विभक्ति चिन्ह
कारकों की पहचान के चिह्न व लक्षण निम्न प्रकार हैं-
कारकलक्षणचिह्नकारक-चिह्न या विभक्तियाँ
1. कर्ताजो काम करेंनेप्रथमा
2. कर्मजिस पर क्रिया का फल पड़ेकोद्वितीया
3. करणकाम करने (क्रिया) का साधनसे, के द्वारातृतीया
4. सम्प्रदानजिसके लिए किया की जाएको,के लिएचतुर्थी
5. अपादानजिससे कोई वस्तु अलग होसे (अलग के अर्थ में)पंचमी
6. सम्बन्धजो एक शब्द का दूसरे से सम्बन्ध जोड़ेका, की, के, रा, री, रेषष्ठी
7. अधिकरणजो क्रिया का आधार होमें,परसप्तमी
8. सम्बोधनजिससे किसी को पुकारा जायेहे! अरे! हो!सम्बोधन

Question 86

कौन सा विकल्प संकर शब्द कोटि का नहीं है?

  1. AOption (a)

    स्कूलमास्टर

  2. BOption (b)

    रेलयात्रा

  3. COption (c)

    उद्योगपति

  4. DOption (d)

    राजमहल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

स्कूलमास्टर

Why this answer is correct

सही उत्तर 'स्कूलमास्टर' है क्योंकि इसमें दोनों शब्द 'स्कूल' व 'मास्टर' अंग्रेजी के प्रयोग हुए हैं। अन्य शब्द संकर कोटि के हैं। अतः सही विकल्प स्कूलमास्टर है।

परिभाषा

संकर शब्दहिंदी के ऐसे शब्द जो दो अलग-अलग शब्दों अर्थात दो अलग-अलग भाषाओं के शब्दों के मेल से बनाए गए हैं, उन्हें संकर शब्द कहते हैं।जैसे – उप-बोली (संस्कृत-हिंदी), छायादार (संस्कृत-फ़ारसी), डबल रोटी (अंग्रेजी-हिंदी), अखबारवाला (अरबी-फारसी) इत्यादि।

 

अन्य विकल्प

रेलयात्रारेल (अंग्रेजी) + यात्रा (संस्कृत)
उद्योगपतिउद्योग (संस्कृत) + पति (हिंदी)
राजमहलराज (संस्कृत) + महल (अरबी)

Question 87

निम्नलिखित में से एक शब्द फारसी भाषा का है:

  1. AOption (a)

    सिंह

  2. BOption (b)

    सियार

  3. COption (c)

    वानर

  4. DOption (d)

    मुर्गा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

मुर्गा

Why this answer is correct

'मुर्गा' शब्द फ़ारसी भाषा का शब्द है। जबकि 'सिंह' संस्कृत, 'सियार' हिंदी और 'वानर' संस्कृत के शब्द हैं। इस प्रकार सही विकल्प 'मुर्गा' है।

Question 88

निम्नलिखित में कौन वाक्य भाववाच्य का है?

  1. AOption (a)

    राम से चला नहीं जाता।

  2. BOption (b)

    पुस्तक महँगे दाम में खरीदी गयी।

  3. COption (c)

    लड़के ने तीर से चिड़िया को मार दिया।

  4. DOption (d)

    तुलसी ने विनयपत्रिका लिखी है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

राम से चला नहीं जाता।

Why this answer is correct

‘राम से चला नहीं जाता।‘ यह वाक्य भाववाच्य का है। ‘भाववाच्य’ अर्थात जब क्रिया का रूप भाव के अनुसार परिवर्तित होता है। अतः सही विकल्प ‘राम से चला नहीं जाता’ है।

अन्य विकल्प

‘पुस्तक महँगे दाम में खरीदी गयी।‘ में कर्मवाच्य है,

‘लड़के ने तीर से चिड़िया को मार दिया।‘ में कर्तृवाच्य है

‘तुलसी ने विनयपत्रिका लिखी है।‘ में कर्तृवाच्य है।

Question 89

निम्नलिखित शब्दों में से कौन सा शब्द विदेशी भाषा का है?

  1. AOption (a)

    प्रतिबिम्ब

  2. BOption (b)

    कुसुम

  3. COption (c)

    हाथी

  4. DOption (d)

    कबूतर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कबूतर

Why this answer is correct

'कबूतर' शब्द फ़ारसी भाषा से आया है, प्रतिबिम्ब और कुसुम शब्द संस्कृत भाषा, तथा हाथी हिंदी भाषा के शब्द हैं। अतः सही विकल्प कबूतर है।

 विशेष

विदेशज शब्दविदेशी भाषाओं से हिंदी में आये शब्दों को विदेशी शब्द कहा जाता है। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल है।जैसे - आदमी, बहादुर, आलमारी, अफ़सोस, इंजन, डॉक्टर आदि।

Question 90

‘जो पृथ्वी से संम्बंधित है’ के लिए कौन सा शब्द प्रयुक्त होगा?

  1. AOption (a)

    पारमार्थिक

  2. BOption (b)

    सांसारिक

  3. COption (c)

    जगतिक

  4. DOption (d)

    पार्थिव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

पार्थिव

Why this answer is correct

'पार्थिव' अर्थात जो पृथ्वी या मिट्टी से सम्बंधित हो, 'सांसारिक' अर्थात जो संसार से सम्बंधित हो, 'पारमार्थिक' अर्थात जो परमार्थ से सम्बंधित हो तथा 'जागतिक' अर्थात जो जगत से सम्बंधित हो। अतः सही विकल्प ‘पार्थिव’ है।

Question 91

‘अवश्य होने वाला’ के लिए कौन सा शब्द प्रयुक्त होगा?

  1. AOption (a)

    अनिवार्य

  2. BOption (b)

    आवश्यक

  3. COption (c)

    अवश्यम्भावी

  4. DOption (d)

    अवश्यमेव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अवश्यम्भावी

Why this answer is correct

‘अवश्य होने वाला’ के लिए एक शब्द 'अवश्यम्भावी' है। 'अनिवार्य' का अर्थ जरूरी होता है, 'आवश्यक' का अर्थ भी जरुरी होता है और 'अवश्यमेव' का अर्थ अवश्य ही होता है। अतः सही विकल्प ‘अवश्यम्भावी’ है।

Question 92

‘जो कठिनाई से समझ में आये’ के लिए कौन सा शब्द उपयुक्त है?

  1. AOption (a)

    असाध्य

  2. BOption (b)

    अगम

  3. COption (c)

    दुर्गम

  4. DOption (d)

    दुर्बोध

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

दुर्बोध

Why this answer is correct

‘जो कठिनाई से स���झ में आये’ के लिए एक शब्द 'दुर्बोध' होगा। अतः सही विकल्प ‘दुर्बोध’ है।

अन्य विकल्प

‘असाध्य’ अर्थात जिसका (बीमारी) ठीक होना कठिन हो, ‘दुर्गम’ अर्थात जहाँ पहुंचना कठिन हो तथा ‘अगम’

जहाँ जाना असंभव हो।

Question 93

निम्नलिखित में से किस स्वर को संयुक्त स्वर माना गया है?

  1. AOption (a)

    आ

  2. BOption (b)

    ऊ

  3. COption (c)

    ई

  4. DOption (d)

    ऐ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

ऐ

Why this answer is correct

स्वर के दो भेद होते हैं- 1.मूल स्वर - अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ओ,  2.संयुक्त स्वर - अ + ए = ऐ, अ + ओ = औ

विकल्प ‘आ’, ‘ऊ’ तथा ‘ई’ मूल स्वर हैं और विकल्प ‘ऐ’ संयुक्त स्वर है। इस प्रकार सही उत्तर 'ऐ' है।

Question 94

निम्नलिखित वाक्यों में किसमें में विशेषण का प्रयोग हुआ है?

  1. AOption (a)

    लड़का भजन गा रहा था।

  2. BOption (b)

    मैंने उसको बुलाया।

  3. COption (c)

    वह सुन्दर लड़का आया।

  4. DOption (d)

    उसने भजन नहीं सुनाया।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

वह सुन्दर लड़का आया।

Why this answer is correct

विशेषण - संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।

उपर्युक्त विकल्पों में से वाक्य "वह सुन्दर लड़का आया।" में 'सुन्दर' विशेषण है। यहाँ 'सुन्दर' शब्द लड़के की विशेषता बता रहा है। यह गुणवाचक विशेषण है। इस प्रकार सही उत्तर "वह सुन्दर लड़का आया।" है।

Question 95

निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    यह चांदी खोटी है।

  2. BOption (b)

    लखनऊवा चिकन की विदेशों में माँग है।

  3. COption (c)

    जंगली जानवर आक्रामक होते हैं।

  4. DOption (d)

    भगवान कृपा करते है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

भगवान कृपा करते है।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में वाक्य ‘भगवान कृपा करते हैं।’ में विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है।  अतः विकल्प 'भगवान कृपा करते हैं।' सही है।

अन्य विकल्प

  • "यह चांदी खोटी है" में 'खोटी' शब्द विशेषण हैं।
  • "लखनऊवा चिकन की वेदेशी में माँग है" में 'लखनऊवा' शब्द विशेषण हैं।
  • "जंगली जानवर आक्रामक होते हैं" में 'जंगली' और 'आक्रामक' शब्द विशेषण हैं।

यहाँ गुणवाचक विशेषण है

गुणवाचक विशेषणवे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वाभाव आदि का बोध कराये।बलशाली, पुराण, नया, तीक्ष्ण, कमजोर, मोटा, दुर्बल, पठारी आदि।

 

विशेष

विषयपरिभाषाउदाहरण
विशेषणजो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं।जैसे – अच्छा लड़का, दुबला आदमी आदि।
विशेष्यजिसकी विशेषता बताई जाती है उसे विशेष्य कहते हैं।जैसे - खीरा (विशेष्य) कड़वा (विशेषण) है।
प्रविशेषणजिन शब्दों से विशेषण की विशेषता का पता चलता है।यह आम बहुत मीठा है।
उद्देश्य विशेषणविशेष्य से पहले जो विशेषण लगते हैं।जैसे - सुंदर लडकी।
विधेय विशेषणजो विशेष्य संज्ञा और सर्वनाम आदि के बाद प्रयुक्त होते हैं।जैसे - ये फल मीठे हैं।

Question 96

निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें सकर्मक क्रिया है?

  1. AOption (a)

    रेलगाड़ी चली।

  2. BOption (b)

    लड़का सोता है।

  3. COption (c)

    चिड़िया उड़ती हे।

  4. DOption (d)

    विद्यार्थी लिखता है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

विद्यार्थी लिखता है।

Why this answer is correct

"विद्यार्थी लिखता है।" में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है। अन्य विकल्प गलत हैं। सकर्मक क्रिया - जहाँ कर्ता द्वारा किया गया कार्य अन्य चीज़ को प्रभावित करता है। इसमें कर्म अपेक्षित होता है।

  • "विद्यार्थी लिखता है।" इस वाक्य में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है।
  • रेलगाड़ी चली। - अकर्मक क्रिया का उदाहरण है।
  • लड़का सोता है। - अकर्मक क्रिया का उदाहरण है।
  • चिड़िया उड़ती हे। - अकर्मक क्रिया का उदाहरण है।​

Mistake Points

  • विद्यार्थी लिखता हैं में यहाँ स्पष्ट है कि विद्यार्थी कुछ न कुछ लिख रहा है।
  • अत: स्पष्ट है कि यहाँ सकर्मक क्रिया होगी।
  • ऐसे जहाँ क्रिया में प्रश्न का भाव उमड़े वहां भी सकर्मक क्रिया होती है।

Question 97

निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें अकर्मक क्रिया है?

  1. AOption (a)

    लड़का खेलता है।

  2. BOption (b)

    बच्चे पढ़ते है।

  3. COption (c)

    लड़की रोती है।

  4. DOption (d)

    किसान बोता है

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

लड़की रोती है।

Why this answer is correct

सही उत्तर "लड़की रोती है।" है, इसमें लड़की के रोने का प्रभाव स्वयं लड़की पर पड़ रहा है। यहाँ अकर्मक क्रिया है। अकर्मक क्रिया - जहाँ कर्ता द्वारा किया गया कार्य अन्य चीज़ को प्रभावित नहीं करता है।

Question 98

निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें संयुक्त क्रिया का प्रयोग नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    लड़का रो पड़ा।

  2. BOption (b)

    हत्यारे ने मार डाला।

  3. COption (c)

    लड़की उठ बैठी।

  4. DOption (d)

    वह क्षण भर में आएगा।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

वह क्षण भर में आएगा।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘वह क्षण भर में आएगा’ वाक्य में संयुक्त क्रिया का प्रयोग नहीं हुआ है। अतः सही विकल्प ‘वह क्षण भर में आएगा’ है।

अन्य विकल्प

  • में 'रो पड़ा', 'मार डाला', 'उठ बैठी' में संयुक्त क्रिया का प्रयोग हुआ है।

परिभाषा

संयुक्त क्रियादो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर जब किसी एक पूर्ण क्रिया का बोध कराती हैं, तो उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं।जैसे- बच्चा विद्यालय से लौट आया,
किशोर रोने लगा।
विशेष - संयुक्त क्रिया में पहली क्रिया मुख्य क्रिया होती है तथा दूसरी क्रिया रंजक क्रिया। - रंजक क्रिया मुख्य क्रिया के साथ जुड़कर अर्थ में विशेषता लाती हैं। जैसे- माता जी बाजार से आ गई।
इस वाक्य में 'आ' मुख्य क्रिया है तथा 'गई' रंजक क्रिया। दोनों क्रियाएँ मिलकर संयुक्त क्रिया 'आना' का अर्थ दर्शा रही हैं।

Question 99

निम्नललिखित में से किस शब्द का अर्थ वस्त्र भी है?

  1. AOption (a)

    आकाश

  2. BOption (b)

    व्योम

  3. COption (c)

    गगन

  4. DOption (d)

    अम्बर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अम्बर

Why this answer is correct

आकाश, व्योम, अम्बर और गगन ये सभी नभ के पर्यायवाची हैं। यहाँ अम्बर का एक और अर्थ 'वस्त्र' भी होता है। अतः सही विकल्प 'अम्बर' है।

अन्य पर्यायवाची शब्द

शब्दपर्यायवाची
चाँदमयंक, विधु, सुधाकर, कलानिधि, निशापति, शशांक, चंद्रमा, चन्द्र, शशि, हिमकर इत्यादी।
सूर्यरवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, भास्कर, सविता, भानु, दिनेश, मार्तण्ड, अंशुमाली इत्यादि।
पृथ्वीभू, धरणी, वसुंधरा, अचला, धरा, जमीन, रत्नगर्भा, मही, वसुधा, धरित्री, क्षिति, उर्वी, भूमि, धरती इत्यादि।
नक्षत्रनवरत, तारा, तारक, तारिका इत्यादि।

 

अन्य विकल्प

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाचीएक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द , जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। ‘पर्यायवाची-शब्द' को 'समानार्थी-शब्द' भी कहा जाता है|**रात-**रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी।

Question 100

‘सहन करना जिसका स्वभाव है’ के लिए कौन सा शब्द प्रयुक्त होगा?

  1. AOption (a)

    विनम्र

  2. BOption (b)

    सहयार्द

  3. COption (c)

    सहनीय

  4. DOption (d)

    सहनशील

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सहनशील

Why this answer is correct

सहन करना जिसका स्वभाव है के लिए एक शब्द है 'सहनशील' है। अन्य विकल्प गलत हैं।

100 questions in the full paper