समास-योजना की दृष्टी से इनमें से एक अशुद्ध युग्म है
- AOption (a)
सतसई – द्विगु समास
- BOption (b)
तुलसीकृत – तत्पुरुष समास
- COption (c)
मंदोदरी – बहुव्रीहि समास
- DOption (d)
मरणासन्न – अव्ययीभाव समास
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
मरणासन्न – अव्ययीभाव समास
Why this answer is correct
-
"मरणासन्न – अव्ययीभाव समास" यह समास - युग्म बिलकुल गलत है। अत: प्रश्नानुसार सही विकल्प 4 'मरणासन्न – अव्ययीभाव समास' है।
-
मरणासन्न का समास विग्रह :- जो मृत्यु के आसन पर हो अर्थात जो मृत्यु के निकट हो
-
अत: यहाँ उत्तर पद 'आसन' प्रधान पद है, इसलिए यह तत्पुरुष समास होगा।
-
जबकि "जिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त शब्द अव्यय का काम करे।" वह 'अव्ययी भाव समास' होता है।
Key Points
- सतसई – द्विगु समास ---> "���ात का समाहार अथवा समूह"
- तुलसीकृत – तत्पुरुष समास ---> "तुलसी द्वारा कृत अथवा तुलसी द्वारा लिखा"
- मंदोदरी – बहुव्रीहि समास ---> "मंद उदर हो जिसका अर्थात मन्दोदरी"
Additional Information
| समास - समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जिसमें दो शब्द मिलाकर उनके बीच के संबंधसूचक आदि का लोप करके नया शब्द बनाया जाता है। समास से तात्पर्य 'संक्षिप्तीकरण' से है। समास के माध्यम से कम शब्दों में अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। जैसे - राजा का पुत्र – राजपुत्र, समास के छःप्रकार हैं - | ||
|---|---|---|
| समास का नाम | परिभाषा | उदाहरण |
| तत्पुरुष समास | जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो। | धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत। |
| बहुव्रीहि समास | जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं। | जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव। |
| कर्मधारय समास | जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो, पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं। | कमल के समान नयन = कमलनयन, महान है जो देव = महादेव। |
| द्विगु समास | जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो। | दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक। |
| अव्यययीभाव समास | जिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त शब्द अव्यय का काम करे। | प्रति + दिन = प्रतिदिन, एक + एक = एकाएक |










