Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 221

UPPCL Technician 2021• General Hindi

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी हिंदी की किस प्रसिद्ध पत्रिका के संपादक थे?

  1. AOption (a)

    माधुरी

  2. BOption (b)

    सरस्वती

  3. COption (c)

    जागरण

  4. DOption (d)

    हंस

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

सरस्वती

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘सरस्वती’।

  • आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी हिंदी की सरस्वती प्रसिद्ध पत्रिका के संपादक थे।
  • आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने सरस्वती प्रसिद्ध पत्रिका का संपादन  जनवरी 1903 से दिसंबर 1920 तक किया।

Key Points अन्य विकल्प:

  • माधुरी पत्रिका: 
  • इसके संपादक विष्णुनारायण भार्गव थे। प्रारम्भ में कई वर्ष तक इसके संपादक दुलारेलाल भार्गव और रूपनारायण पाण्डेय थे।
  • बाद में प्रेमचन्द और कृष्णबिहारी मिश्र ने इसका संपादन किया।.
  • दैनिक जागरण:​
  • ​संजय गुप्ता दैनिक जागरण के मुख्य संपादक और जागरण समूह के सीईओ के साथ-साथ कंपनी में निदेशक भी हैं।
  • हंस:
  • हंस का प्रकाशन सन् 1930 ई० में बनारस से प्रारम्भ हुआ था। इसके सम्पादक मुंशी प्रेमचन्द थे।
  • प्रेमचन्द के सम्पादकत्व में यह पत्रिका हिन्दी की प्रगति में अत्यन्त सहायक सिद्ध हुई।

Important Points

पत्रिकासंपादक
सरस्वतीमहावीर प्रसाद द्विवेदी
समालोचकचंद्रधर शर्मा 'गुलेरी'
कविवचन सुधाभारतेन्दु हरिश्चन्द्र
प्रतापगणेश विद्यार्थी
इंदुआम्बिका प्रसाद गुप्त

Question 222

UPPCL Technician 2021• General Hindi

'पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय' काव्य - पंक्ति किस कवि की है?

  1. AOption (a)

    सूरदास

  2. BOption (b)

    बिहारी

  3. COption (c)

    तुलसीदास

  4. DOption (d)

    कबीर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कबीर

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘कबीर’।

  • ‘पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय' काव्य - पंक्ति कबीर की है।

Key Pointsपोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।

ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।।

व्याख्या : 

  • बड़ी बड़ी पुस्तकें पढ़ कर संसार में कितने ही लोग मृत्यु के द्वार पहुँच गए, पर सभी विद्वान न हो सके।

कबीर मानते हैं कि यदि कोई प्रेम या प्यार के केवल ढाई अक्षर ही अच्छी तरह पढ़ ले, अर्थात

प्यार का वास्तविक रूप पहचान ले तो वही सच्चा ज्ञानी होगा।​

Additional Information

  • कबीर साहेब या कबीर परमेश्वर 15वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे।​
  • वे हिन्दी साहित्य के भक्तिकालीन युग में परमेश्वर की भक्ति के लिए एक महान प्रवर्तक के रूप में उभरे।
  • इनकी रचनाओं ने हिन्दी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया।

Important Points

  • गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पांय
  • बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय।
  • पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय,
  • ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।
  • माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर,
  • कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर।
  • जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान,
  • मोल करो तरवार का, पड़ा रहन दो म्यान
  • माया मुई न मन मुआ, मरी मरी गया सरीर.
  • आसा त्रिसना न मुई, यों कही गए कबीर .

Question 223

UPPCL Technician 2021• General Hindi

चर्चित कहानी 'आकाशदीप' के लेखक कौन हैं?

  1. AOption (a)

    निर्मल वर्मा

  2. BOption (b)

    प्रेमचंद

  3. COption (c)

    जयशंकर प्रसाद

  4. DOption (d)

    रामधारी सिंह 'दिनकर'

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

जयशंकर प्रसाद

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘जयशंकर प्रसाद’।

  • चर्चित कहानी 'आकाशदीप' के लेखक जयशंकर प्रसाद हैं।
  • जयशंकर प्रसाद कवि, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा निबन्ध लेखक थे।

Key Points

  • आकाशदीप जयशंकर प्रसाद का तीसरा कहानी संग्रह है, जिसका प्रकाशन सन् 1929 ई॰ में भारती भंडार, इलाहाबाद से हुआ था।
  • इसमें संकलित कहानियों की कुल संख्या उन्नीस है।

Additional Information

  • जयशंकर प्रसाद कवि, नाटककार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा निबन्ध-लेखक थे।
  • वे हिन्दी के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं।
  • उन्होंने हिन्दी काव्य में एक तरह से छायावाद की स्थापना की जिसके द्वारा खड़ीबोली के काव्य में न केवल कमनीय माधुर्य की रससिद्ध धारा प्रवाहित हुई,

​बल्कि जीवन के सूक्ष्म एवं व्यापक आयामों के चित्रण की शक्ति भी संचित हुई और कामायनी तक पहुँचकर वह काव्य प्रेरक शक्तिकाव्य के रूप में भी प्रतिष्ठित हो गया।

Important Points

 जयशंकर प्रसाद की महत्वपूर्ण कहानियां:

  • ​कहानी के क्षेत्र में प्रसादजी के पाँच कथा-संग्रह प्रकाशित हुए-'छाया', 'प्रतिध्वनि', 'आकाशदीप', 'आँधी' तथा 'इंद्रजाल'।
  • इन पाँचों कहानी संग्रहों में प���रसादजी की कुल 70 कहानियाँ प्रकाशित हईं।
  • इन कहानियों में मानव-जीवन के प्रत्येक पहलू को प्रदर्शित किया गया है।​

Question 224

UPPCL Technician 2021• General Hindi

'कलंकारोपण' का क्या अर्थ होता है?

  1. AOption (a)

    दोष मढ़ना

  2. BOption (b)

    दोस्त बनाना

  3. COption (c)

    वृक्षारोपण

  4. DOption (d)

    पौधरोपण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

दोष मढ़ना

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘दोष मढ़ना’।

  • ‘कलंकारोपण’ का क्या अर्थ दोष मढ़ना है अर्थात आरोपित करना।

Key Pointsअन्य विकल्प :

  • दोस्त बनाना अर्थात किसी व्यक्ति से मित्रता करना।
  • वृक्षारोपण या पौधरोपण  : छोटे पौधों को एक स्थान से खोदकर दूसरे स्थान पर लगाने की प्रक्रिया को वृक्षारोपण कहते हैं तथा इसी प्रकार बीज रोप का नया पौधा पोधा लगाना पौधरोपण कहलाता है।

Question 225

UPPCL Technician 2021• General Hindi

निम्नलिखित में से व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य को चुनिये।

  1. AOption (a)

    अभी देश में सर्वत्र शांति है।

  2. BOption (b)

    यूनान गहरे आर्थिक संकट से घिरा हुआ है।

  3. COption (c)

    पृथ्वी का कोई भी देश कंप्यूटर क्रांति के प्रभाव से अछूता नहीं रहा।

  4. DOption (d)

    श्री मद् भागवत की कथा पंद्रह दिनों में समाप्त हुई।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

यूनान गहरे आर्थिक संकट से घिरा हुआ है।

Why this answer is correct

सही उत्तर है - “यूनान गहरे आर्थिक संकट से घिरा हुआ है”।

  • यूनान गहरे आर्थिक संकट से घिरा हुआ है। वाक्य व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध है।
  • शुद्ध वाक्य: यूनान गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
  • अन्य विकल्प सही नहीं  है। क्योंकि उन वाक्यों में कोई त्रुटि नहीं है।

Key Points

  • वाक्य भाषा की अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई है।

इसलिए लिखने या बोलने के समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वह स्पष्ट और व्याकरणिक दृष्टि से शुद्ध हो।

वाक्यों के विभिन्न अंग यथास्थान होने चाहिए।

Question 226

UPPCL Technician 2021• General Hindi

'रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरै, मोती मानुष चून' में कौन - सा अलंकार है?

  1. AOption (a)

    अनुप्रास

  2. BOption (b)

    यमक

  3. COption (c)

    उपमा

  4. DOption (d)

    श्लेष

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

श्लेष

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘श्लेष’।

  • ‘रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरै, मोती मानुष चून' में श्लेष अलंकार है।
  • इस दोहे में पानी शब्द का प्रयोग तीन अर्थों में किया गया है।
  • मनुष्य के सन्दर्भ में आत्मसम्मान, मोती के सन्दर्भ में चमक या कान्ति, चुने के सन्दर्भ में सूखना।
  • अतः यहाँ श्लेष अलंकार है।

Key Points

  • श्लेष अलंकार :
  • ​जब किसी शब्द का प्रयोग एक बार ही किया जाता है पर उसके एक से अधिक अर्थ निकलते हैं तब श्लेष अलंकार होता है।
  • **उदाहरण :**चरण धरत चिंता करत, चितवत चारहु ओर।

सुबरन को खोजत फिरत, कवि, व्यभिचारी, चोर।

  • यहाँ सुबरन का प्रयोग एक बार किया गया है, किन्तु पंक्ति में प्रयुक्त सुबरन शब्द के तीन अर्थ हैं; कवि के सन्दर्भ में सुबरन का अर्थ अच्छे शब्द,

व्यभिचारी के सन्दर्भ में सुबरन अर्थ सुन्दर वर, चोर के सन्दर्भ में सुबरन का अर्थ सोना है।

अन्य विकल्प:

  • यमक अलंकार :
  • ​जिस काव्य में समान शब्द के अलग-अलग अर्थों में आवृत्ति हो, वहाँ यमक अलंकार होता है।
  • उदाहरण : कनक कनक ते सौगुनी मादकता अधिकाय।

​या खाए बौरात नर या पाए बौराय।।

  • ​इस पद्य में ‘कनक’ शब्द का प्रयोग दो बार हुआ है। प्रथम कनक का अर्थ ‘सोना’ और दूसरे कनक का अर्थ धतूरा है।

अतः; ‘कनक’ शब्द का दो बार प्रयोग और भिन्नार्थ के कारण उक्त पंक्तियों में यमक अलंकार की छटा दिखती है

  • अनुप्रास अलंकार :
  • ​जब किसी काव्य को सुंदर बनाने के लिए किसी वर्ण की बार-बार आवृति हो तो वह अनुप्रास अलंकार कहलाता है।
  • उदाहरण : मधुर मधुर मुस्कान मनोहर, मनुज वेश का उजियाला।
  • यहाँ काव्य को सुंदर बनाने के लिए ‘म’ वर्ण की बार-बार आवृति हो रही है।
  • उपमा अलंकार : 
  • किसी प्रस्तुत वस्तु की उसके किसी विशेष गुण, क्रिया, स्वभाव आदि की समानता के आधार पर अन्य अप्रस्तुत से समानता स्थापित की जाए तो उपमा अलंकार होगा।
  • उदाहरण : हरि पद कोमल कमल से।
  • यहाँ हरि (भगवान) के पैरों को कमल के समान कोमल बताया गया है।

Question 227

UPPCL Technician 2021• General Hindi

'कर चले हम फिदा जानो-तन साथियो' काव्य-पंक्ति के लेखक का नाम बताइए?

  1. AOption (a)

    शकील बदायूँनी

  2. BOption (b)

    निराला

  3. COption (c)

    कैफी आजमी

  4. DOption (d)

    दिनकर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कैफी आजमी

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘कैफी आजमी’।

  • ‘कर चले हम फिदा जानो-तन साथियो' काव्य-पंक्ति के लेखक का नाम कैफी आजमी है।

Key Points

  • कैफ़ी आजमी जी ने प्रस्तुत कविता को चीन और भारत के बीच युद्ध के समय बनी फिल्म ‘हकीक़त’ के लिए लिखा था।
  • इस कविता का उद्देश्य भारतीय नौजवानों में देशभक्ति की ऊर्जा का संचार करना था। उस समय युद्ध के दौरान बहुत से जवान शहीद हो रहे थे।
  • ऐसे में हर जगह मायूसी ही छाई थी। कवि इस गीत को लिख कर नौजवानों के अंदर ऊर्जा फूंकना चाहते थे, जिससे कि वो देशभक्ति की भावना से भरकर हँसते-हँसते अपना बलिदान कर सकें।
  • इस कविता से हमें उस समय युद्ध-भूमि में अपने प्राणों की बाजी लगा रहे जवानों की मनोस्थिति का पता चलता है।

Question 228

UPPCL Technician 2021• General Hindi

निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा के उदाहरण को चुनिये।

  1. AOption (a)

    हिमालय

  2. BOption (b)

    रेगिस्तान

  3. COption (c)

    भारत

  4. DOption (d)

    एकता

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

एकता

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘एकता’।

  • एकता भाववाचक संज्ञा का उदाहरण है।
  • यहाँ एकता (एक होने) का भाव उत्पन्न हो रहा है।

Key Points

  • जिस संज्ञा शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा, धर्म आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

जैसे : बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई, थकावट आदि।

अन्य विकल्प:

  • रेगिस्तान में जातिवाचक संज्ञा है।
  • जिस शब्द से एक जाति के सभी प्राणियों अथवा वस्तुओं का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
  • भारत में व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
  • हिमालय में व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
  • जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

Additional Information

  • संज्ञा : 
  • किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।
  • जैसे - पशु (जाति), सुन्दरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान), मारना (क्रिया)।

Question 229

UPPCL Technician 2021• General Hindi

'कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय' काव्य - पंक्ति के रचयिता कौन हैं?

  1. AOption (a)

    वृंद

  2. BOption (b)

    बिहारी

  3. COption (c)

    सूर

  4. DOption (d)

    रहीम

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

बिहारी

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘बिहारी’।

  • ‘कनक कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय’ काव्य - पंक्ति के रचयिता बिहारी हैं।

Key Points

  • बिहारी सतसई कवि बिहारी की रचना है, यह  मुक्तक काव्य है, इसमें 713 दोहे संकलित हैं।
  • इसमें नीति, भक्ति और शृंगार से संबंधित दोहों का संकलन है।

Additional Informationकनकु कनक तैं सौगुनौ मादकता अधिकाइ। 

उहिं खाऐं बौराइ जग इहिं पाऐं हीं बौराइ॥ 

व्याख्या:

  • स्वर्ण और धतूरे दोनों में मादकता होती है। सोने में धतूरे से सौगुनी अधिक मादकता पाई जाती है।

स्पष्ट शब्दों में सोना धातु होकर भी मनुष्य को उन्मत्त और पागल बना देता है तभी तो संसार में यह देखा जाता है

की लोग धतूरे को खाकर पागल होते हैं और सोने को प्राप्त करके ही उन्मत्त हो जाते हैं।

जिस वस्तु की प्राप्ति-मात्र से उन्मत्तता बढ़ जाए वह निश्चय ही उस वस्तु की तुलना में अधिक मादक है

जो खाने के पश्चात् मनुष्य की बुद्धि और विवेकशीलता को समाप्त कर देती है।

Important Points

  • सतसइया के दोहरा ज्यों न��वक के तीर....
  • मेरी भव-बाधा हरौ, राधा नागरि सोई......
  • सोहत ओढ़ैं पीतु पटु स्याम, सलौनैं गात.....
  • नहिं पराग नहिं मधुर मधु नहिं विकास यहि काल....
  • बतरस लालच लाल की मुरली धरी लुकाइ.......
  • चिरजीवौ जोरी जुरै, क्यों न सनेह गंभीर......

Question 230

UPPCL Technician 2021• General Hindi

निम्नलिखित में कौन - सा शब्द 'विदेशज' है?

  1. AOption (a)

    आग

  2. BOption (b)

    औरत

  3. COption (c)

    खेत

  4. DOption (d)

    पगड़ी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

औरत

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘औरत’।

  • औरत शब्द ‘विदेशज' है।
  • औरत एक अरबी शब्द है।

Key Points

  • आग तद्भव शब्द है और अग्नि तत्सम शब्द है।
  • खेत तद्भव शब्द है और क्षेत्र तत्सम शब्द है।
  • पगड़ी एक देशज शब्द है।

Additional Information

  • विदेशी / विदेशज शब्द:-
  • ​विदेशी भाषाओं से हिंदी में आये शब्दों को विदेशी शब्द कहा जाता है।
  • इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल है।
  • उदाहरण – औलाद, कसार, कसूर, सरकार, बेगम आदि।
  • देशज शब्द:-
  • ​​वे शब्द जिनकी उत्पत्ति के मूल का पता न हो परन्तु वे प्रचलन में हों, ऐसे शब्द देशज शब्द कहलाते हैं।
  • ये शब्द आम तौर पर क्षेत्रीय भाषा में प्रयोग किये जाते हैं।
  • उदाहरण – लोटा, कटोरा, डोंगा, डिबिया, खिचड़ी आदि।