Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Showing 10 question(s)
Clear

Question 61

Teaching Exams 2023• General Hindi

दैवज्ञ का अर्थ हैः

  1. AOption (a)

    देवता

  2. BOption (b)

    ज्योतिषी

  3. COption (c)

    अहार

  4. DOption (d)

    सृष्टा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

ज्योतिषी

Why this answer is correct

दैवज्ञ का अर्थ है: ज्योतिषी। अन्य विकल्प गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • दैवज्ञ का अर्थ है: ज्योतिषी।
  • वाक्य प्रयोग - स्वामी नारायण कुशल दैवज्ञ हैं।

अन्य विकल्प - 

शब्दअर्थ
देवतादेव-प्रतिमा
अहारभोजन या खाना
सृष्टासृष्टि या विश्व की रचना करनेवाले, ब्रह्मा

Additional Information

अर्थकिसी शब्द का अभिव्यंजित विशेष अभिप्राय अर्थ कहलाता है।

Question 62

Teaching Exams 2023• General Hindi

किस शब्द की वर्तनी शुद्ध है ?

  1. AOption (a)

    आधीन

  2. BOption (b)

    व्यवहारिक

  3. COption (c)

    मिष्ठान्न

  4. DOption (d)

    अत्यधिक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अत्यधिक

Why this answer is correct

अत्यधिक शब्द यहाँ शुद्ध और सार्थक शब्द है।

  • शुद्ध शब्द :**अत्यधिक (**हद से ज़्यादा)
  • अशुद्ध   : अत्याधिक

Key Points

  • अशुद्ध - शुद्ध
  • आधीन - अधीन
  • व्यवहारिक - व्यावहारिक
  • मिष्ठान्न -- मिष्टान्न

Question 63

Teaching Exams 2023• General Hindi

किस रस को रसराज' कहा जाता है ?

  1. AOption (a)

    श्रृंगार रस

  2. BOption (b)

    हास्य

  3. COption (c)

    उत्साह

  4. DOption (d)

    वीर रस

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

श्रृंगार रस

Why this answer is correct

उपरोक्त विकल्पों में से आचार्य भोजराज ने श्रृंगार रस को रसराज कहा गया है। अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points

जब विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के संयोग से रति  स्थायी भाव आस्वाद्य हो जाता है तो उसे श्रृंगार रस कहते हैं। श्रृंगार रस में सुखद और दुःखद दोनों प्रकार की अनुभूतियाँ होती है।

Additional Information

रसपरिभाषा
हास्यविकृत वेशभूषा, क्रियाकलाप, चेष्टा या वाणी देख-सुनकर मन में जो विनोदजन्य उल्लास उत्पन्न होता है, उसे हास्य रस कहते हैं। हास्य रस का स्थायी भाव हास है।
वीरयुद्ध अथवा किसी कठिन कार्य को करने के लिए ह्रदय में निहित 'उत्साह' स्थायी भाव के जाग्रत होने के प्रभावस्वरूप जो भाव उत्पन्न होता है, उसे वीर रस कहा जाता है।

Question 64

Teaching Exams 2023• General Hindi

'तेल देखो तेल की धार देखो' का अर्थ है। 

  1. AOption (a)

    लापरवाही से नुकसान होता है,  

  2. BOption (b)

    तेल की धार देखकर तेल का परीक्षण करना

  3. COption (c)

    काम करते समय उसकी पहचान करना

  4. DOption (d)

    रूख पहचानना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

रूख पहचानना

Why this answer is correct

‘तेल देखो तेल की धार देखो’ लोकोक्ति का सही अर्थ है – रुख पहचानना। अन्य विकल्प असंगत हैं। 

Key Points

स्पष्टीकरण:

लोकोक्तिअर्थवाक्य प्रयोग
तेल देखो तेल की धार देखोरुख पहचानना‘तेल देखो, तेल की धार देखो’, घबराते क्यों हो?

Additional Information

लोकोक्ति परिभाषाउदाहरण
लोक + उक्ति' शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन। जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है। लोकोक्ति वाक्यांश न होकर स्वतंत्र वाक्य होते हैं।लोकोक्ति– अन्धों में काना राजा अर्थ– मूर्खो में कुछ पढ़ा-लिखा व्यक्ति वाक्य– मेरे गाँव में कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति तो है नही; इसलिए गाँववाले पण्डित अनोखेराम को ही सब कुछ समझते हैं। ठीक ही कहा गया है, अन्धों में काना राजा।

Question 65

Teaching Exams 2023• General Hindi

'मुख्य' का विलोम शब्द है ? 

  1. AOption (a)

    विमुख

  2. BOption (b)

    प्रतिमुख

  3. COption (c)

    गौण

  4. DOption (d)

    सामान्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

गौण

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर  'गौण’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'मुख्य' शब्द का उचित विलोम शब्द 'गौण' होगा।
  • मुख्य के पर्यायवाची शब्द हैं - आवश्यक, महत्त्वपूर्ण, प्राथमिक
  • गौण के पर्यायवाची शब्द हैं - अप्रसांगिक, अप्रधान, अप्रमुख, सहायक।।

अन्य विकल्प: 

शब्दविलोम
रिक्तपूर्ण
असामान्य या विशेषसामान्य
विमुखसम्मुख

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
विलोम/ विपरीतार्थक'विलोम' शब्द का अर्थ है-उल्टा या विपरीत। अत: किसी शब्द का उल्टा अर्थ व्यक्त करने वाला शब्द विलोमार्थक या विपरीतार्थक शब्द कहलाते हैं।राग-द्वेष सामिष-निरामिष व्यष्टि-समष्टि

Question 66

Teaching Exams 2023• General Hindi

'कमल' का पर्यायवाची शब्द है ?

  1. AOption (a)

    रजनीगंधा

  2. BOption (b)

    गुलाब

  3. COption (c)

    अम्बुज

  4. DOption (d)

    मल्लिका

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अम्बुज

Why this answer is correct

उपरोक्त विकल्पों में 'कमल' का पर्यायवाची शब्द अम्बुज है। 

  • कमल के पर्यायवाची: अम्बुज, सरसिज, नलिन, पुष्कर, पुण्डरीक, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज।

Key Points

शब्दपर्यायवाची
गुलाबशतपत्र, स्थलकमल, पाटल, वृन्तपुष्प, सुमना
मल्लिकावनमल्लिका, वारसिकी, शतभिरु (सीताभिरु), भूपदी, चंद्रका, वनचंद्रिका, गंधराज, करुणामल्ली l

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाचीएक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं।आग-अनल, पावक, दहन। हवा-समीर, अनिल, वायु।

Question 67

Teaching Exams 2023• General Hindi

किस वाक्य में अपादान कारक है ?

  1. AOption (a)

    राम ने रावण को तीर से मारा।

  2. BOption (b)

    मोहन से अब सहा नहीं जाता।

  3. COption (c)

    हिमालय से गंगा निकलती है।

  4. DOption (d)

    चाकू से फल काटो ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

हिमालय से गंगा निकलती है।

Why this answer is correct

हिमालय से गंगा निकलती है - इस वाक्य में अलगाव का भाव प्रदर्शित होने से अपादान कारक हुआ है।

Key Points

  • चाक़ू से फल काटो इस वाक्य में चाक़ू एक साधन के रूप में प्रयुक्त हुई है - अतः करण कारक होगा।
  • राम ने रावण को तीर मारा - इस वाक्य में को चिन्ह से कर्म कारक की पहचान हुई है।
  • मोहन से अब सहा नहीं जाता - इस वाक्य में करण कारक का भाव प्रदर्शित होता है।

Additional Information

कर्ता कारकवाक्य में जो शब्द काम करने वाले के अर्थ में आता है, इसकी विभक्ति ‘ने’ है। जैसे – मनोज ने पत्र लिखा, मोहन खाता है।
विशेष :
जहाँ ‘क्रिया’ के लिंग, वचन और पुरुष कर्ता के अनुसार न होकर ‘कर्म’ के अनुसार होते है, वहाँ 'ने' विभक्ति लगती है। जैसे – मोहन ने मिठाई खाई। यहाँ क्रिया ‘खाई’ कर्म ‘मिठाई’ के अनुसार होकर ‘स्त्रीलिंग’ शब्द बन गया है।
कर्म कारकवाक्य में क्रिया का फल जिस शब्द पर पड़े, इसकी विभक्ति 'को' है। जैसे – माँ बच्चे को सुला रही है।
करण कारकजिस वस्तु की सहायता ‘से’ या जिसके ‘द्वारा’ कोई काम किया जाता है। जैसे – वह कुल्हाड़ी से पेड़ काटता है।
सम्प्रदान कारकजिस शब्द से किसी के लिए कुछ करने या देने का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘को’ और ‘के लिए’ है। जैसे – वह अरुण के लिए मिठाई लाया।
अपादान कारकजिससे किसी वस्तु के अलग होने का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘से’ है। जैसे – दूल्हा घोड़े से गिर पड़ा, चूहा बिल से बाहर निकला।
सम्बन्ध कारकसंज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी अन्य शब्द के साथ संबंध का बोध हो, इसकी विभक्ति 'का', 'की', और 'के' है। जैसे – सीता का भाई आया है, राम की किताब।
अधिकरण कारकशब्द के जिस रूप से क्रिया के आधार का ज्ञान हो, इसकी विभक्ति 'में' और 'पर' है। जैसे – मोहन मैदान में खेल रहा है, मनोज छत पर पढ़ रहा है।
संबोधन कारकसंज्ञा के जिस रूप से किसी के पुकारने या संकेत करने के भाव का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘अरे’ और ‘हे’ है। जैसे – हे श्याम! इधर आओ!

Question 68

Teaching Exams 2023• General Hindi

'रेलगाड़ी' शब्द है :

  1. AOption (a)

    तत्सम

  2. BOption (b)

    देशज

  3. COption (c)

    विदेशज

  4. DOption (d)

    संकर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

संकर

Why this answer is correct

'रेलगाड़ी' शब्द है :- संकर

Key Points

संकर शब्द -दो भाषाओं के संयोग से बने शब्द ‘संकर शब्द‘ कहलाते हैं।

जैसे:-

(1) रेलगाड़ी - इन अक्षर मेंदो भाषाओं का समावेश हैः रेल (अंग्रेजी) + गाड़ी (हिन्दी) ]

(2) जाँचकर्ता - इसमें भी दो भाषाओं का प्रयोग होता है: जाँच (अंग्रेजी) + कर्ता (संस्कृत) ]

Important Pointsउत्पत्ति के आधार पर शब्द चार प्रकार के हैं-

(1) तत्सम शब्द (2)तद्भव शब्द (3)देशी/देशज शब्द (4) विदेशी शब्द

1) तत्सम शब्द- किसी भी भाषा के मूल शब्द या शुद्ध शब्द को ‘तत्सम शब्द‘ कहते हैं। जबकि संस्कृत भाषा के शुद्ध शब्द को कहते है। जैसेः– आम्र, अंक्षि, कर्पूर इत्यादि।

2) तद्भव शब्द- शुद्ध शब्द या मूल शब्द के आधार पर उत्पन्न शब्द ‘तद्भव शब्द‘ कहलाते हैं।

जैसेः– आम, आँख, कपूर आदि।

3) देशी/देशज शब्द- जिन शब्दों की उत्पत्ति हमारे देश की भाषाओं से हुई है, उन्हें ‘देशी शब्द‘ कहा जाता है। जैसे:- लोटा, डोसा, इटली

4) विदेशी शब्द- विदेशी भाषाओं के शब्द ‘विदेशी‘ कहलाते हैं। जैसे:– अलमीरा, आलपीन

Question 69

Teaching Exams 2023• General Hindi

'त्रिफला' में कौन-सा समास है ? 

  1. AOption (a)

    कर्मधारय 

  2. BOption (b)

    अव्ययीभाव

  3. COption (c)

    द्वन्द्व

  4. DOption (d)

    द्विगु

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

द्विगु

Why this answer is correct

सही उत्तर है - "द्विगु" l

Key Points

  • ‘त्रिफला’ का समास विग्रह है - तीन फलों का समाहार l
  • 'त्रिफला' द्विगु समास का उदाहरण है।

Additional Informationविशेष

समास की परिभाषा :  दो या दो से अधिक पदों के मेल को समास कहते हैं अर्थात् दो या दो से अधिक पदों के बीच आए हुए कारक चिह्न या अवयव पदों का लोप करके पदों को संक्षिप्त करने की प्रक्रिया को समास कहते हैं।
भेदप्रधान पदनियमउदाहरण
तत्पुरुष समासउत्तरसमस्तपद बनाते समय कारक चिह्नों का लोप हो जाता है।सर्वज्ञ – सर्व (सब) को जानने वाला; तुलसी कृत – तुलसी द्वारा रचित
अव्ययीभाव समासपूर्वपूर्वपद की प्रधानता होती है। पूर्वपद अव्यय होता है। समस्त पद भी अव्यय बन जाता है। पूर्व में भर्, निर्, प्रति, यथा, बे, आ, ब, उप, यावत्, अधि, अनु आदि होता है।निर्देशानुसार – निर्देश के अनुसार; अनुगमन – गमन के पीछे गमन; प्रत्यारोप – आरोप के बदले आरोप
कर्मधारय समासउत्तरजिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो।·  सुलोचना - सुन्दर है जिसके लोचन ·  प्राणप्रिय - प्राणों के समान प्रिय
द्विगु समासउत्तरपूर्वपद संख्यावाची होता है। समस्तपद किसी समूह का बोध कराता है।·  शताब्दी - शत अब्दों का समाहार ·  नवरत्न - नव रत्नों का समूह
द्वंद्व समासदोनोंदोनों पद ही प्रधान होते हैं। विग्रह करते समय ‘और’, ‘या’आदि का प्रयोग होता है।·  शास्त्रास्त्र – शस्त्र और अस्त्र ·  अड़सठ – आठ और साठ
बहुवीहि समासकोई नहींकोई भी पद प्रधान नहीं होता समस्तपद का अर्थ भिन्न होता है।सूर्यपुत्र – वह जो सूर्य का पुत्र है – कर्ण; सह-परिवार – परिवार के साथ है जो

Question 70

Teaching Exams 2023• General Hindi

'लेखक' शब्द के अन्त में कौन-सा प्रत्यय लगा हुआ है ?

  1. AOption (a)

    क

  2. BOption (b)

    इक

  3. COption (c)

    आक

  4. DOption (d)

    अक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अक

Why this answer is correct

लेखक शब्द के अंत में अक प्रत्यय लगा हुआ है। अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • लेखक संस्कृत [संज्ञा पुल्लिंग]  लिखने वाला व्यक्ति ; लेखन कार्य करने वाला व्यक्ति।
  • इक’ प्रत्यय से बनने वाले अन्य शब्द - धार्मिक, मासिक, वार्षिक, वैयक्तिक आदि।

Important Points

परिभाषाशब्दप्रत्ययअन्य उदाहरण
जो शब्दांश, शब्दों के अंत में जुड़कर अर्थ में परिवर्तन लाये, प्रत्यय कहलाते है।सांस्कृतिकसंस्कृति + इकजैसे -जैविक , प्राकृतिक  आदि।

Additional Information

प्रत्ययक्रियाशब्द
आईसुन, लड़, चढ़सुनाई, लड़ाई, चढ़ाई
आवटसज, लिख, मिलसजावट, लिखावट, मिलावट
इकचिल्ला, गुर्रा, घबराचिल्लाहट, गुर्राहट, घबराहट
अकपाठ, धाव, सहाय, पालपाठक, धावक, सहायक, पालक