निम्नलिखित में से कौन-सा एक सरल वाक्य है?
- AOption (a)
वह मुझसे कहने लगा कि आज नहीं आ पाएगा।
- BOption (b)
जब राम ने देखा कि दरवाजा खुला है, तो वह अंदर चला गया।
- COption (c)
तुम पढ़ाई करो या खेलो।
- DOption (d)
श्याम विद्यालय से आकर सो गया
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
श्याम विद्यालय से आकर सो गया
Why this answer is correct
निम्नलिखित में से श्याम विद्यालय से आकर सो गया एक सरल वाक्य है।
Key Points
- "श्याम विद्यालय से आकर सो गया" वाक्य में एक ही मुख्य क्रिया ("सो गया") है, इसलिए यह सरल वाक्य है।
- जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य (Subject) और एक ही विधेय (Predicate) होता है, उन्हें सरल वाक्य कहते हैं।
- जैसे- मोहन हँसता है, राम पढ़ता है, बच्चे खेल रहे हैं आदि।
- वह खाना खा रहा है।
अन्य विकल्पों का विश्लेषण -
- वह मुझसे कहने लगा कि आज नहीं आ पाएगा - यह मिश्र वाक्य है (इसमें 'कि' योजक का प्रयोग हुआ है)।
जब राम ने देखा कि दरवाजा खुला है, तो वह अंदर चला गया - यह मिश्र वाक्य है (इसमें 'जब-तो' और 'कि' का प्रयोग हुआ है)।
तुम पढ़ाई करो या खेलो - यह संयुक्त वाक्य है (इसमें 'या' विभाजक अव्यय का प्रयोग हुआ है)।
Important Points
- रचना के आधार पर वाक्य के तीन मुख्य भेद होते हैं।
- वाक्य के भेद -
- सरल वाक्य: एक उद्देश्य और एक ही मुख्य क्रिया।
- संयुक्त वाक्य: दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य जो समुच्चयबोधक (और, या, किंतु आदि) से जुड़े हों।
- मिश्र वाक्य: एक मुख्य उपवाक्य और एक या अधिक आश्रित उपवाक्य।
Additional Information
| वाक्य के प्रकार | परिभाषा | पहचान/उदाहरण |
|---|---|---|
| सरल वाक्य | जिसमें एक क्रिया और एक कर्ता हो। इसमें कोई योजक शब्द नहीं होता। | राम किताब पढ़ रहा है। |
| संयुक्त वाक्य | जहाँ दो वाक्य परस्पर स्वतंत्र हों और 'और', 'एवं', 'तथा', '���ा', 'परंतु', 'अत:' आदि से जुड़े हों। | वह आया और चला गया। |
| मिश्र वाक्य | जिसमें एक मुख्य वाक्य हो और दूसरा उस पर आश्रित हो। यह 'कि', 'जो', 'क्योंकि', 'जब-तब' से जुड़ते हैं। | शिक्षक ने कहा कि कल छुट्टी है। |