Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 131

SSC JHT 2025• General Hindi

'कुआँ खुदवा के मेंढक पकड़ना' मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

  1. AOption (a)

    अत्यधिक प्रयास या निवेश करके बहुत कम या नगण्य परिणाम प्राप्त करना

  2. BOption (b)

    छोटे काम के लिए बड़ी तैयारी करना

  3. COption (c)

    अनजाने में किसी समस्या को बढ़ा देना

  4. DOption (d)

    कुआँ खोदकर मेंढकों को पकड़ना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अत्यधिक प्रयास या निवेश करके बहुत कम या नगण्य परिणाम प्राप्त करना

Why this answer is correct

'कुआँ खुदवा के मेंढक पकड़ना' मुहावरे का सही अर्थ है- अत्यधिक प्रयास या निवेश करके बहुत कम या नगण्य परिणाम प्राप्त करना

Key Points

  • "कुआँ खुदवा के मेंढक पकड़ना" एक प्रसिद्ध मुहावरा है जिसका अर्थ है किसी छोटे या मामूली काम को सिद्ध करने के लिए बहुत बड़ी योजना बनाना या अत्यधिक श्रम करना।
  • इसका उपयोग तब किया जाता है जब निवेश (धन, समय या ऊर्जा) की तुलना में प्रतिफल (परिणाम) बहुत ही कम हो।
  • उदाहरण- महज एक छोटी सी जानकारी जुटाने के लिए उसने पूरी टीम को विदेश भेज दिया, यह तो वही बात हुई कि कुआँ खुदवा के मेंढक पकड़ना।

अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • छोटे काम के लिए बड़ी तैयारी करना - यह अर्थ काफी हद तक मिलता-जुलता है, लेकिन मुहावरे का सटीक भाव "व्यर्थ या अत्यधिक निवेश के बाद नगण्य फल" पर केंद्रित होता है।
  • अनजाने में किसी समस्या को बढ़ा देना - इसके लिए 'आ बैल मुझे मार' या 'आग में घी डालना' जैसे मुहावरे उपयुक्त होते हैं।
  • कुआँ खोदकर मेंढकों को पकड़ना - यह मुहावरे का शाब्दिक अर्थ है, जबकि मुहावरे हमेशा लाक्षणिक अर्थ प्रकट करते हैं।

Important Points 

 

  • ऐसे वाक्यांश जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ का बोध कराते हैं, उन्हें मुहावरा कहते हैं।
  • मुहावरे पूर्ण वाक्य नहीं होते, बल्कि वाक्यांश होते हैं।
  • मुहावरों का प्रयोग भाषा को प्रभावशाली, आकर्षक और संक्षिप्त बनाने के लिए किया जाता है।

Additional Information 

 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
खोदा पहाड़ निकली चुहियाकठिन परिश्रम करने पर भी बहुत कम लाभ होना।दिन भर मेहनत की और मजदूरी में सिर्फ दस रुपये मिले, यह तो खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात हुई।
ऊँट के मुँह में जीराआवश्यकता से बहुत कम वस्तु का होना।पहलवान को नाश्ते में एक बिस्कुट देना ऊँट के मुँह में जीरा के समान है।
राई का पहाड़ बनानाछोटी सी बात को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर कहना।बात तो मामूली सी थी, पर तुमने तो राई का पहाड़ बना दिया।

Question 132

SSC JHT 2025• General Hindi

'निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'गुढ़' (सूक्ष्म/गहरा) का विलोम क्या है?'

  1. AOption (a)

    स्पष्ट

  2. BOption (b)

    प्रकट

  3. COption (c)

    रहस्यमय

  4. DOption (d)

    सरल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सरल

Why this answer is correct

'गुढ़' (सूक्ष्म/गहरा) का सही विलोम शब्द है- सरल

Key Points

  • 'गुढ़' शब्द का अर्थ होता है - जो समझने में कठिन हो, छिपा हुआ, सूक्ष्म या बहुत गहरा।
  • 'सरल' शब्द का अर्थ होता है - जो आसानी से समझ में आ सके, सीधा या आसान।
  • अतः 'गुढ़' का सबसे उपयुक्त विलोम 'सरल' होगा।

अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • स्पष्ट - इसका विलोम 'अस्पष्ट' होता है। (इसका अर्थ है जो साफ दिखाई दे)।

प्रकट - इसका विलोम 'गुप्त' या 'प्रच्छन्न' होता है।

रहस्यमय - यह 'गुढ़' का समानार्थी (पर्यायवाची) शब्द है।

Important Points 

 

  • एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द कहते हैं।
  • विलोम शब्द हमेशा उसी व्याकरणिक कोटि का होना चाहिए जिसका वह शब्द है। जैसे- संज्ञा का विलोम संज्ञा, विशेषण का विलोम विशेषण।
  • उदाहरण:
  • आकाश - पाताल
  • अमृत - विष
  • अंधकार - प्रकाश

Additional Information 

 

शब्दविलोम शब्द
जटिलसरल
गुप्तप्रकट
सूक्ष्मस्थूल
गहराउथला
आसानकठिन

Question 133

SSC JHT 2025• General Hindi

निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य सरल वाक्य है?

  1. AOption (a)

    राम पढ़ाई करता है और खेलता है।

  2. BOption (b)

    राम ने कहा कि वह आएगा।

  3. COption (c)

    यदि वह आएगा तो हम मिलेंगे।

  4. DOption (d)

    राम स्कूल गया।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

राम स्कूल गया।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सरल वाक्य है- राम स्कूल गया।

Key Points

  • "राम स्कूल गया" एक सरल वाक्य है क्योंकि इसमें केवल एक ही उद्देश्य (राम) और एक ही विधेय (स्कूल गया) है।
  • जिस वाक्य में केवल एक ही मुख्य क्रिया (समापिका क्रिया) होती है, उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं।
  • सरल वाक्य में कोई आश्रित उपवाक्य या योजक शब्द (जैसे- और, कि, किन्तु, परन्तु) नहीं होता है।
  • जैसे- मोहन पुस्तक पढ़ता है, बच्चे मैदान में खेल रहे हैं, वर्षा हो रही है आदि।

अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • राम पढ़ाई करता है और खेलता है - यह एक संयुक्त वाक्य है क्योंकि यहाँ 'और' योजक शब्द द्वारा दो सरल वाक्यों को जोड़ा गया है।
  • राम ने कहा कि वह आएगा - यह एक मिश्र वाक्य है क्योंकि इसमें 'राम ने कहा' मुख्य उपवाक्य है और 'कि वह आएगा' उस पर आश्रित उपवाक्य है।
  • यदि वह आएगा तो हम मिलेंगे - यह भी एक मिश्र वाक्य (संकेतवाचक) है क्योंकि इसमें एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर करता है।

Important Points

  • रचना या बनावट के आधार पर वाक्य के तीन मुख्य भेद होते हैं:
  1. सरल वाक्य (Simple Sentence)
  2. संयुक्त वाक्य (Compound Sentence)
  3. मिश्र वाक्य (Complex Sentence)

Additional Information

वाक्य प्रकारपरिभाषाउदाहरण
सरल वाक्यजिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है।बिजली चमकती है।
संयुक्त वाक्यजहाँ दो या दो से अधिक सरल वाक्य 'और, एवं, तथा, या, अथवा, किन्तु, परन्तु' आदि योजकों से जुड़े हों।वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
मिश्र वाक्यजिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, जो 'कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा' आदि से जुड़े हों।जो मेहनत करता है, वह सफल होता है।

Question 134

SSC JHT 2025• General Hindi

पारिभाषिक शब्द 'नियोक्ता' का उपयुक्त अंग्रेजी शब्द क्या होगा?

  1. AOption (a)

    Employer

  2. BOption (b)

    Endorse

  3. COption (c)

    Execution

  4. DOption (d)

    Ex-office

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

Employer

Why this answer is correct

पारिभाषिक शब्द 'नियोक्ता' का उपयुक्त अंग्रेजी शब्द Employer है।

Key Points

  • Employer (नियोक्ता): वह व्यक्ति, संस्था या संगठन जो पारिश्रमिक के बदले किसी दूसरे व्यक्ति को काम पर रखता है।
  • प्रशासनिक और कानूनी शब्दावली में 'Employer' के लिए 'नियोक्ता' शब्द का ही प्रयोग किया जाता है।
  • वाक्य प्रयोग - कंपनी के नियोक्ता ने नए नियमों की घोषणा की। (The employer of the company announced new rules.)

अन्य विकल्पों का अर्थ -

  • Endorse - पृष्ठांकन करना, समर्थन करना या पुष्टिकरण करना।
  • Execution - निष्पादन, कार्यान्वयन या फांसी (कानूनी संदर्भ में)।
  • Ex-officio (Ex-office) - पदेन (अपने पद के कारण होने वाला)।

Important Points 

 

  • पारिभाषिक शब्दावली (Technical Terminology): वे शब्द जिनका प्रयोग किसी विशेष ज्ञान के क्षेत्र (विज्ञान, विधि, प्रशासन आदि) में एक निश्चित और सटीक अर्थ में किया जाता है।
  • प्रशासनिक कार्यों में भाषा की स्पष्टता के लिए इन शब्दों का मानक अनुवाद अनिवार्य होता है।

Additional Information 

 

अंग्रेजी शब्दहिंदी अर्थ
Employeeकर्मचारी / नियोजित व्यक्ति
Employmentनियोजन / रोजगार
Expertविशेषज्ञ
Establishmentस्थापना / प्रतिष्ठान

Question 135

SSC JHT 2025• General Hindi

निम्न में से कौन-सा एक वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    मैं देखा हूँ।

  2. BOption (b)

    लता दो चिट्ठी लिखी।

  3. COption (c)

    यह तो मेरा पुस्तक है।

  4. DOption (d)

    मैं कानपुर गया था।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

मैं कानपुर गया था।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में शुद्ध वाक्य है- मैं कानपुर गया था।

Key Points

  • "मैं कानपुर गया था" वाक्य व्याकरण की दृष्टि से पूर्णतः शुद्ध है। इसमें कर्ता (मैं), कर्म/स्थान (कानपुर) और क्रिया (गया था) का लिंग और वचन के अनुसार सही तालमेल है।
  • किसी भी शुद्ध वाक्य में कर्ता, कर्म और क्रिया का अन्वय (मेल) होना आवश्यक है।
  • अन्य विकल्पों का विश्लेषण- 
  • मैं देखा हूँ - यह अशुद्ध है। भूतकाल की सकर्मक क्रिया के साथ 'ने' परसर्ग लगता है। शुद्ध रूप: "मैंने देखा है" या "मैंने देखा था"।
  • लता दो चिट्ठी लिखी - यह अशुद्ध है। यहाँ कर्ता कारक का चिन्ह 'ने' लुप्त है। शुद्ध रूप: "लता ने दो चिट्ठियाँ लिखीं"।
  • यह तो मेरा पुस्तक है - यह अशुद्ध है। 'पुस्तक' स्त्रीलिंग शब्द है, इसलिए 'मेरा' के स्थान पर 'मेरी' होगा। शुद्ध रूप: "यह तो मेरी पुस्तक है"।

Important Points 

 

  • वाक्य शुद्धि के सामान्य नियम:
  • लिंग संबंधी नियम: यदि कर्ता के साथ विभक्ति चिह्न न हो, तो क्रिया कर्ता के लिंग और वचन के अनुसार होती है। जैसे- 'वह जाता है', 'वह जाती है'।
  • ने (कर्ता) संबंधी नियम: सामान्यतः भूतकाल की सकर्मक क्रिया होने पर कर्ता के साथ 'ने' का प्रयोग होता है।
  • वचन संबंधी नियम: 'दो', 'तीन' आदि संख्यावाचक विशेषणों के साथ आने वाली संज्ञा बहुवचन में होनी चाहिए (जैसे- दो चिट्ठियाँ)।

Additional Information 

 

अशुद्ध वाक्यअशुद्धि का कारणशुद्ध वाक्य
राम ने पुस्तक पढ़ा।लिंग दोष (पुस्तक स्त्रीलिंग है)राम ने पुस्तक पढ़ी।
वह पागल हो गया है।-यह शुद्ध वाक्य है।
मेरे को घर जाना है।सर्वनाम संबंधी दोषमुझे घर जाना है।
वहाँ भारी भीड़ थी।विशेषण संबंधी दोषवहाँ बहुत भीड़ थी।

Question 136

SSC JHT 2025• General Hindi

निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य संयुक्त वाक्य नहीं है?

  1. AOption (a)

    मैं पढ़ता हूँ, और वह खेलता है।

  2. BOption (b)

    वह आया लेकिन कुछ नहीं कहा।

  3. COption (c)

    बच्चे स्कूल जाते हैं।

  4. DOption (d)

    सूरज डूब रहा है और चाँद निकल रहा है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

बच्चे स्कूल जाते हैं।

Why this answer is correct

निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य नहीं है- बच्चे स्कूल जाते हैं।

Key Points

  • "बच्चे स्कूल जाते हैं" एक सरल वाक्य है क्योंकि इसमें एक ही उद्देश्य (बच्चे) और एक ही विधेय (स्कूल जाते हैं) है।
  • जिस वाक्य में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं।
  • संयुक्त वाक्य की पहचान: जिस वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य किसी योजक शब्द (और, एवं, तथा, या, अथवा, लेकिन, किन्तु, परन्तु आदि) द्वारा जुड़े हों, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • मैं पढ़ता हूँ, और वह खेलता है - यह एक संयुक्त वाक्य है क्योंकि इसमें 'और' योजक का प्रयोग हुआ है।

वह आया लेकिन कुछ नहीं कहा - यह भी एक संयुक्त वाक्य है क्योंकि इसमें 'लेकिन' योजक का प्रयोग हुआ है।

सूरज डूब रहा है और चाँद निकल रहा है - यह भी एक संयुक्त वाक्य है क्योंकि इसमें 'और' योजक का प्रयोग हुआ है।

Important Points 

 

  • रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं:
    1. सरल वाक्य: जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है। जैसे- मुकेश पढ़ता है।
    1. संयुक्त वाक्य: जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजकों (और, पर, किन्तु, परन्तु आदि) से जुड़े हों। जैसे- वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
    1. मिश्र वाक्य: जिस वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों। जैसे- यदि परिश्रम करोगे तो उत्तीर्ण हो जाओगे।

Additional Information 

 

वाक्य के प्रकारपरिभाषायोजक शब्द
सरल वाक्यजिसमें एक ही मुख्य क्रिया हो।कोई योजक नहीं
संयुक्त वाक्यदो स्वतंत्र वाक्यों का मेल।और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, किन्तु, परन्तु, लेकिन
मिश्र वाक्यएक मुख्य वाक्य और दूसरा उस पर आश्रित।कि, जो, क्योंकि, जितना-उतना, जैसा-वैसा, जब-तब, जहाँ-तहाँ

Question 137

SSC JHT 2025• General Hindi

निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य कौन-सा है?

  1. AOption (a)

    छोटे बच्चे मैदान में खुशी से खेल रहे हैं।

  2. BOption (b)

    वे बाजार गए और फल खरीदे।

  3. COption (c)

    मैं पढ़ता हूँ और लिखता हूँ।

  4. DOption (d)

    वह खुश है क्योंकि उसे पुरस्कार मिला।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

छोटे बच्चे मैदान में खुशी से खेल रहे हैं।

Why this answer is correct

दिए गए वाक्यों में से सरल वाक्य है- छोटे बच्चे मैदान में खुशी से खेल रहे हैं।

Key Points

  • "छोटे बच्चे मैदान में खुशी से खेल रहे हैं" एक सरल वाक्य है क्योंकि इसमें केवल एक ही उद्देश्य (छोटे बच्चे) और एक ही विधेय (मैदान में खुशी से खेल रहे हैं) है।
  • जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय होता है, उन्हें सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं।
  • जैसे- मोहन पढ़ रहा है, पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं, वह स्कूल जाता है आदि।
  • राम अपनी किताब पढ़ रहा है।

अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • वे बाजार गए और फल खरीदे - यह एक संयुक्त वाक्य है (इसमें 'और' अव्यय से दो स्वतंत्र वाक्य जुड़े हैं)।

मैं पढ़ता हूँ और लिखता हूँ - यह भी एक संयुक्त वाक्य है।

वह खुश है क्योंकि उसे पुरस्कार मिला - यह एक मिश्र वाक्य है (इसमें 'क्योंकि' का प्रयोग किया गया है)।

Important Points 

 

  • रचना के आधार पर वाक्य के तीन मुख्य भेद होते हैं:
  • वाक्य के भेद -
  • सरल वाक्य: जिसमें एक उद्देश्य और एक ही विधेय हो।
  • संयुक्त वाक्य: जहाँ दो या दो से अधिक स्वतंत्र उपवाक्य योजकों (और, एवं, तथा, या, अथवा, किन्तु, परन्तु आदि) से जुड़े हों।
  • मिश्र वाक्य: जिसमें एक मुख्य उपवाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों (जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा-वैसा, यदि-तो आदि से जुड़े हों)।

Additional Information 

 

वाक्य प्रकारपरिभाषाउदाहरण
सरल वाक्यजिस वाक्य में एक ही मुख्य क्रिया हो।बच्चा दूध पीता है।
संयुक्त वाक्यजहाँ दो या दो से अधिक सरल वाक्य समुच्चयबोधक अव्यय द्वारा जुड़े हों।सुबह हुई और चिड़ियाँ चहचहाने लगीं।
मिश्र वाक्यजिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो और दूसरा उस पर आश्रित हो।शिक्षक ने कहा कि कल छुट्टी रहेगी।

Question 138

SSC JHT 2025• General Hindi

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'तिमिर' का समानार्थी शब्द है?

  1. AOption (a)

    ज्योति

  2. BOption (b)

    चमक

  3. COption (c)

    अंधियारा

  4. DOption (d)

    प्रकाश

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अंधियारा

Why this answer is correct

निम्नलिखित में से 'तिमिर' का समानार्थी शब्द है- अंधियारा

Key Points

  • 'तिमिर' शब्द का अर्थ होता है अंधेरा, तम या अंधकार। अतः इसका समानार्थी शब्द 'अंधियारा' है।
  • जो शब्द समान अर्थ प्रकट करते हैं, उन्हें समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
  • तिमिर के अन्य पर्यायवाची शब्द: अंधकार, तम, अँधेरा, तमस, ध्वान्त आदि।

अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • ज्योति - इसका अर्थ प्रकाश, लौ या चमक होता है। यह तिमिर का विलोम शब्द है।
  • चमक - इसका अर्थ आभा, कान्ति या द्युति होता है।
  • प्रकाश - इसका अर्थ उजाला या आलोक होता है। यह तिमिर का सटीक विलोम शब्द है।

Important Points

  • समानार्थी शब्द: एक ही अर्थ को स्पष्ट करने वाले अनेक शब्दों को समानार्थी शब्द कहते हैं।
  • विलोम शब्द: किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं।
  • जैसे: तिमिर (अंधकार) का विलोम आलोक या प्रकाश होता है।

Additional Information

शब्दसमानार्थी (Synonyms)विलोम (Antonyms)
तिमिरअंधकार, तम, अँधेराप्रकाश, आलोक, ज्योति
प्रकाशउजाला, आलोक, दीप्तिअंधकार, तिमिर
ज्योतिलौ, शिखा, प्रभातम, अंधेरा

Question 139

SSC JHT 2025• General Hindi

इनमें से कौन-सा शब्द जातिवाचक से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है?

  1. AOption (a)

    ऊँचाई

  2. BOption (b)

    शिक्षक

  3. COption (c)

    दयालुता

  4. DOption (d)

    मित्रता

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

शिक्षक

Why this answer is correct

इनमें से शिक्षक शब्द जातिवाचक से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है।

Key Points

  • शिक्षक एक जातिवाचक संज्ञा है। यह किसी भाव या गुण को नहीं बल्कि एक वर्ग या पेशे का बोध कराता है।
  • भाववाचक संज्ञा वे शब्द होते हैं जो किसी गुण, स्थिति, दशा या भाव का बोध कराते हैं।
  • शिक्षक (जातिवाचक संज्ञा) का भाववाचक रूप 'शिक्षण' या 'शिक्षा' होता है।
  • दिए गए विकल्पों में 'मित्रता' एक ऐसी भाववाचक संज्ञा है जो 'मित्र' (जातिवाचक संज्ञा) से बनी है।

अन्य विकल्प -

  • मित्रता - यह 'मित्र' (जातिवाचक संज्ञा) से बनी भाववाचक संज्ञा है।
  • ऊँचाई - यह 'ऊँचा' (विशेषण) से बनी भाववाचक संज्ञा है।
  • दयालुता - यह 'दयालु' (विशेषण) से बनी भाववाचक संज्ञा है।

Important Points 

 

  • भाववाचक संज्ञा का निर्माण मुख्य रूप से पाँच प्रकार के शब्दों से होता है:
  • जातिवाचक संज्ञा से: मित्र – मित्रता, बच्चा – बचपन, देव – देवत्व।
  • विशेषण से: मीठा – मिठास, कठोर – कठोरता, ऊँचा – ऊँचाई।
  • क्रिया से: लड़ना – लड़ाई, पढ़ना – पढ़ाई, थकना – थकावट।
  • सर्वनाम से: अपना – अपनापन, निज – निजत्व।
  • अव्यय से: दूर – दूरी, निकट – निकटता।

Additional Information 

 

संज्ञा के भेदपरिभाषाउदाहरण
जातिवाचक संज्ञाजो शब्द किसी प्राणी, वस्तु या स्थान की पूरी जाति का बोध कराते हैं।नदी, पर्वत, शिक्षक, नगर, देश, लड़का।
भाववाचक संज्ञाजो शब्द किसी भाव, गुण, दोष, दशा या अवस्था का बोध कराते हैं।प्रेम, घृणा, मित्रता, बुढ़ापा, मिठास।
व्यक्तिवाचक संज्ञाकिसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम को कहते हैं।राम, गंगा, हिमालय, दिल्ली।

Question 140

SSC JHT 2025• General Hindi

पारिभाषिक शब्द 'Cadre' का उपयुक्त हिंदी अर्थ क्या है?

  1. AOption (a)

    पूँजी

  2. BOption (b)

    संवर्ग

  3. COption (c)

    एकमत

  4. DOption (d)

    सभा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

संवर्ग

Why this answer is correct

पारिभाषिक शब्द 'Cadre' का उपयुक्त हिंदी अर्थ है- संवर्ग

Key Points

  • अंग्रेजी शब्द 'Cadre' का आधिकारिक और प्रशासनिक हिंदी अर्थ 'संवर्ग' होता है।
  • प्रशासनिक शब्दावली में 'संवर्ग' का अर्थ किसी विशेष सेवा या पेशे के लिए प्रशिक्षित व्यक्तियों के समूह से है।
  • जैसे- 'IAS संवर्ग' या 'राज्य प्रशासनिक संवर्ग'।

अन्य विकल्पों का विवरण -

  • पूँजी - इसका अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द 'Capital' है।

एकमत - इसका अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द 'Unanimous' है।

सभा - इसके लिए 'Assembly' या 'Meeting' शब्द का प्रयोग होता है।

Important Points 

 

  • प्रशासनिक शब्दावली (Administrative Terminology): सरकारी कार्यों, नियमों और आदेशों में प्रयुक्त होने वाले विशिष्ट अर्थ वाले शब्दों को पारिभाषिक शब्द कहते हैं।
  • इन शब्दों का प्रयोग निश्चित और सीमित अर्थ में ही किया जाता है ताकि प्रशासनिक कार्यों में स्पष्टता बनी रहे।

Additional Information 

 

अंग्रेजी शब्दहिंदी अर्थ
Abstainअलग रहना / मतदान न करना
Ad-hocतदर्थ
Auditलेखापरीक्षा
Cabinetमंत्रिमंडल
Gazetteराजपत्र