निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न के उत्तर दीजिए :
इस भूमि, भूमि पर बसने वाला जन और उसकी संस्कृति- इन तीनों के सम्मिलित रूप से राष्ट्र का स्वरूप बनता है । भूमि के मौखिक रूप और समृद्धि के प्रति सचेत होना हमारा कर्तव्य है। जो राष्ट्रीयता पृथ्वी के साथ जुड़ी नहीं होती, वह निर्मूल होती है। धरती माता की कोख में जो अमूल्य निधियाँ भरी पड़ी हैं, उन्हीं के कारण वह वसुंधरा कहलाती है। मातृभूमि पर निवास करने वाले मनुष्य राष्ट्र का दूसरा अंग हैं। उनके कारण ही पृथ्वी मातृभूमि की संज्ञा प्राप्त करती है । पृथ्वी माता है और जन सच्चे अर्थों में पृथ्वी का पुत्र है। जहाँ यह भाव नहीं है, वहाँ जन और भूमि का संबंध अचेतन और जड़ बना रहता है । माता अपने सब पुत्रों को समान भाव से चाहती है । इस प्रकार पृथ्वी पर बसने वाले सभी जन बराबर हैं। उनमें ऊँच और नीच का भाव नहीं है। ये जन अनेक प्रकार की भाषा बोलने वाले और अनेक धर्मों को मानने वाले हैं, फिर भी ये मातृभूमि के पुत्र हैं।
'अमूल्य' का अर्थ है:
- AOption (a)
जिसका कोई मूल्य न हो।
- BOption (b)
जिसका मूल्य बहुत कम हो ।
- COption (c)
जिसका मूल्य लागत से अधिक हो ।
- DOption (d)
जिसका मूल्य न आँका जा सके।
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
जिसका मूल्य न आँका जा सके।
Why this answer is correct
'अमूल्य' का अर्थ है- 'जिसका मूल्य न आँका जा सके।'
- 'अमूल्य' का अन्य अर्थ है- अनमोल, बहुमूल्य, मूल्यवान, बेशकीमती।
- विलोम शब्द - 'मूल्य'
- विशेषण शब्द
Key Points
- लागत- किसी वस्तु, मकान आदि को बनाने में होने वाला ख़र्च, व्यय।
- आँका - आँकड़ों पर ज़ोर देने की क्रिया, सांख्यिकी को महत्व देना।
Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण अन्य शब्द का अर्थ:-
- अहंकार - दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
- अपकर्ष - अवनति, अधोगति, घटाव, उतार, पतन, अधोपतन।
- इच्छुक - अभिलाषी, आतुर, चाहने वाला, आकांक्षी।
- उग्र- प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।
- कृपा- प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह।
- क्रोध- रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात।
- खतरा- भय, डर, खौफ, आशंका, खटका, अंदेशा।