किस वाक्य में ‘मध्यमपुरुष’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
- AOption (a)
आपको यही उचित लगता है, तो ठीक है।
- BOption (b)
यह बात आप ही कह दीजिए।
- COption (c)
हम अपने आपको भूल गए।
- DOption (d)
इस विषय में आपकी क्या राय है ?
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
हम अपने आपको भूल गए।
Why this answer is correct
वाक्य में ‘मध्यमपुरुष’ का प्रयोग नहीं हुआ है- हम अपने आपको भूल गए।
Key Points
- यहाँ 'अपने आपको' शब्द 'निजवाचक सर्वनाम' के अंतर्गत आता है, न कि मध्यम पुरुष। इसमें वक्ता स्वयं (खुद) के बारे में बात कर रहा है।
- जिन शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है, वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इसके अंतर्गत आप, स्वयं, खुद, स्वतः आदि।
- उदाहरण - मैं अपना काम स्वयं कर लूँगा। वह अपने आप घर चला गया।
अन्य विकल्प:
- (आपको): यहाँ 'आपको' (सामने वाले व्यक्ति) का संबोधन है। (मध्यम पुरुष)
- (आप ही): यहाँ 'आप' का प्रयोग सामने वाले व्यक्ति को कोई कार्य करने के लिए कहा जा रहा है। (मध्यम पुरुष)
- (आपकी): यहाँ 'आपकी' का प्रयोग सामने वाले व्यक्ति की राय जानने के लिए हुआ है। (मध्यम पुरुष)
Additional Information पुरुषवाचक सर्वनाम-
- जिन सर्वनामों का प्रयोग कहने, सुनने वाले के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम से जाना जाता है।
- पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद हैं-
- उत्तमपुरुष- मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें।
- मध्यमपुरुष- तू, तुम, तुझे, तुम्हें, तेरा, आप, आपका, आपको।
- अन्यपुरुष- वह, वे, यह, ये, उन्हें, उसे, इसे, उसका, इसका।