Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 31

Rajasthan Police SI 2021• Test

‘परिच्छद-परिच्छेद’ शब्दों का सही अर्थ भेद है-

  1. AOption (a)

    आवरण - अनुभाग

  2. BOption (b)

    काटना - साज-सामान

  3. COption (c)

    सीमा - नौकर-चाकर

  4. DOption (d)

    अनुभाग - आवरण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

आवरण - अनुभाग

Why this answer is correct

‘परिच्छद-परिच्छेद’ शब्दों का सही अर्थ भेद है- आवरण - अनुभाग

Key Points

  • परिच्छद : इसका अर्थ होता है 'आवरण', पोशाक, वस्त्र या साज-सामान।
  • परिच्छेद : इसका अर्थ होता है 'अनुभाग' (भाग), टुकड़ा या किसी लेख/ग्रंथ का एक अंश।
  • शब्द युग्म - ऐसे शब्द जिनका उच्चारण प्राय: समान होता है किन्तु उनके अर्थ भिन्न होते हैं, शब्द युग्म कहलाते हैं।

Additional Information 

शब्द-युग्मअर्थ (क्रमशः)
अनल - अनिलआग - हवा
अविराम - अभिरामलगातार - सुंदर
तरणि - तरणीसूर्य - नाव
श्रुति - स्मृतिसुनना - याद रखना
कुल - कूलवंश - किनारा
प्रणाम - प्रमाणनमस्कार - सबूत/साक्ष्य
अंश - अंसभाग/हिंसा - कंधा
सूत - सूतधागा - सारथी (पुत्र)
द्वीप - दीपटापू - दीया (प्रकाश)
वसन - व्यसनवस्त्र - बुरी आदत

Question 32

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प के शब्द परस्पर विलोम नहीं हैं?

  1. AOption (a)

    साम्य - वैषम्य

  2. BOption (b)

    सापेक्ष - निरपेक्ष

  3. COption (c)

    ऋत - अनृत

  4. DOption (d)

    श्लाघनीय - प्रशंसनीय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

श्लाघनीय - प्रशंसनीय

Why this answer is correct

परस्पर विलोम नहीं हैं- श्लाघनीय - प्रशंसनीय

Key Points

  • श्लाघनीय - प्रशंसनीय: ये दोनों शब्द पर्यायवाची हैं, विलोम नहीं।
  • 'श्लाघनीय' का अर्थ होता है 'प्रशंसा के योग्य' और 'प्रशंसनीय' का अर्थ भी 'प्रशंसा के योग्य' ही होता है।
  • श्लाघनीय का सही विलोम 'निंदनीय' (निंदा के योग्य) होता है।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

  • साम्य - वैषम्य: 'साम्य' का अर्थ समानता है, और 'वैषम्य' का अर्थ असमानता या विषमता है।
  • सापेक्ष - निरपेक्ष: 'सापेक्ष' का अर्थ किसी के संदर्भ में होना है, जबकि 'निरपेक्ष' का अर्थ किसी से स्वतंत्र होना है।
  • ऋत - अनृत: 'ऋत' का अर्थ सत्य या प्राकृतिक नियम होता है, और 'अनृत' का अर्थ असत्य या झूठ होता है।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
अतिवृष्टिअनावृष्टि
विग्रहअनुग्रह
इहलोकपरलोक
कदाचारसदाचार
प्रसारसंकोच
मृषणरूक्ष
विपुलस्वल्प
समष्टिव्यष्टि

Question 33

Rajasthan Police SI 2021• Test

‘ऐसा रोग जो छूने मात्र से फैलता हो’ – के लिए सार्थक शब्द होगा :

  1. AOption (a)

    संक्रामक रोग

  2. BOption (b)

    चर्म रोग

  3. COption (c)

    असाध्य रोग

  4. DOption (d)

    घातक रोग

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

संक्रामक रोग

Why this answer is correct

‘ऐसा रोग जो छूने मात्र से फैलता हो’ – के लिए सार्थक शब्द होगा : संक्रामक रोग।

Key Points

  • ‘ऐसा रोग जो छूने मात्र से फैलता हो’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है- संक्रामक रोग
  • वाक्यांश के लिएइन्द्रपुरी की वेश्यउपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
​त्वचा के किसी भाग के असामान्य अवस्थाचर्म रोग
जिस रोग का इलाज करना बहुत कठिन या असंभव होअसाध्य रोग
जो रोग जानलेवा होते हैंघातक रोग

Additional Information 

 कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशएक शब्द
जो छाती के बल चलता होउरग
जो पृथ्वी से संबंधित होपार्थिव
जो कानून के प्रतिकूल होअवैध
जिस पर विश्वास किया जा सकेविश्वसनीय
जिसे ईश्वर में विश्वास न होनास्तिक
जो बहुत समय तक बना रहेचिरस्थायी
जो तर्क के आधार पर सही होतर्कसंगत
जिसका कोई शत्रु न होअजातशत्रु

Question 34

Rajasthan Police SI 2021• Test

‘ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाला’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है

  1. AOption (a)

    तपस्वी

  2. BOption (b)

    संन्यासी

  3. COption (c)

    जिज्ञासु

  4. DOption (d)

    पिपासु

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

जिज्ञासु

Why this answer is correct

‘ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाला’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है- जिज्ञासु

Key Points

  • ‘ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखने वाला’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है- जिज्ञासु
  • वाक्यांश के लिएइन्द्रपुरी की वेश्यउपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
जो तपस्या (कठिन साधना) करता है।तपस्वी
जिसने सांसारिक मोह-माया को त्याग दिया हो।संन्यासी
जिसे प्यास लगी हो।पिपासु

Additional Information 

 कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशएक शब्द
जो मोक्ष पाने की इच्छा रखता होमुमुक्षु
जो युद्ध करने का इच्छुक होयुयुत्सु
जो कुछ भी न जानता होअज्ञ
जो बहुत कम जानता होअल्पज्ञ
जिसे समझना कठिन होदुर्बोध
जिसका कोई उपाय न होनिरुपाय
जो हमेशा रहने वाला होशाश्वत
जो पृथ्वी से संबंधित होपार्थिव

Question 35

Rajasthan Police SI 2021• Test

‘कही हुई बात को फिर-फिर कहना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है

  1. AOption (a)

    पूर्वग्रह

  2. BOption (b)

    पिष्टपेषण

  3. COption (c)

    तार्किक

  4. DOption (d)

    वाचाल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

पिष्टपेषण

Why this answer is correct

‘कही हुई बात को फिर-फिर कहना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है- पिष्टपेषण।

Key Points

  • ‘कही हुई बात को फिर-फिर कहना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है- पिष्टपेषण।
  • वाक्यांश के लिएइन्द्रपुरी की वेश्यउपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
किसी के प्रति पहले से ही मन में बनी हुई धारणा।पूर्वग्रह
जो तर्क पर आधारित हो।तार्किक
जो बहुत अधिक बोलता हो।वाचाल

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशएक शब्द
जो बात लोगों से सुनी गई होजनश्रुति
जो शोक करने योग्य न होअशोच्य
जिस पर विजय प्राप्त कर ली गई होविजित
जो कम बोलता होमितभाषी
जिसके पास कुछ न होअकिंचन
जिसका कोई आकार न होनिराकार
जो स्त्री अभिनय करती होअभिनेत्री

Question 36

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘संप्रदान कारक’ के परसर्ग (विभक्ति चिह्न) का प्रयोग हुआ है ?

  1. AOption (a)

    राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।

  2. BOption (b)

    वह घर से बाहर आया।

  3. COption (c)

    लड़का अब अपने पाँव से चलता है।

  4. DOption (d)

    उस जगह एक सभा होने जा रही है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।

Why this answer is correct

वाक्य में ‘संप्रदान कारक’ के परसर्ग (विभक्ति चिह्न) का प्रयोग हुआ है - राम के हित लक्ष्मण वन गए थे।

Key Points

  • ​"राम के हित लक्ष्मण वन गए थे" वाक्य में संप्रदान कारक का प्रयोग हुआ है।
  • यहाँ "के हित" (के लिए) संप्रदान कारक का परसर्ग (विभक्ति चिह्न) है, जो दर्शाता है कि क्रिया राम के लिए (लाभार्थी) की गई है।
  • संप्रदान कारक में "के लिए", "को", "के वास्ते" या "के हित" चिन्हों का प्रयोग होता है।
  • जब वाक्य में किसी को कुछ दिया जाए या किसी के लिए कुछ किया जाए तो वहां पर सम्प्रदान कारक होता है।
  • सम्प्रदान कारक के विभक्ति चिन्ह के लिए या को हैं।
  • जैसे -
  • मैंने गरीब को खाना दिया।
  • वह मेरे लिए चाय बना रहा है।

अन्य विकल्प -

वाक्यकारकस्पष्टीकरण
वह घर से बाहर आया।अपादानयहाँ 'से' का प्रयोग 'अलग होने' के अर्थ में हुआ है।
लड़का पाँव से चलता है।करणयहाँ 'से' का प्रयोग 'साधन' के अर्थ में हुआ है।
उस जगह सभा होने जा रही है।अधिकरण'जगह' शब्द स्थान का बोध कराता है, अतः यहाँ अधिकरण कारक है।

Important Pointsहिन्दी में आठ कारक’ हैं -

कारकविभक्तियाँ
कर्ताने
कर्मको
करणसे, द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरणमें, पर
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Additional Information 

अपादान कारक:- - जब संज्ञा या सर्वनाम के किसी रूप से किन्हीं दो वस्तुओं के अलग होने का बोध होता है, तब वहां अपादान कारक होता है। - अपादान कारक का भी विभक्ति चिन्ह 'से' (अलगाव) होता है। उदाहरण - - हिमालय से गंगा निकलती है। - संगीता घर से चल पड़ी। करण कारक:- - वह साधन जिससे क्रिया होती है, वह करण कहलाता है। यानि, जिसकी सहायता से किसी काम को अंजाम दिया जाता, वह करण कारक कहलाता है। - करण कारक के दो विभक्ति चिन्ह होते है- से और के द्वारा। उदाहरण - - राम ने चाकू से फल काटा। - सीता ने कलम के द्वारा पत्र लिखा। अधिकरण कारक:- - अधिकरण का अर्थ होता है – आश्रय। संज्ञा का वह रूप जिससे क्रिया के आधार का बोध हो उसे अधिकरण कारक कहते हैं। - इसकी विभक्ति में और पर होती है। भीतर, अंदर, ऊपर, बीच आदि शब्दों का प्रयोग इस कारक में किया जाता है। उदाहरण - - ​पहाड़ों के बीच में (स्थान) एक घर है। - वह गंगा किनारे (स्थान/अवस्था) बैठा है।

Question 37

Rajasthan Police SI 2021• Test

‘जिसका आचरण अच्छा हो’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा

  1. AOption (a)

    सद्भावी

  2. BOption (b)

    सज्जन

  3. COption (c)

    साधु

  4. DOption (d)

    सदाचारी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सदाचारी

Why this answer is correct

‘जिसका आचरण अच्छा हो’ – वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा-सदाचारी।

Key Points

  • ‘जिसका आचरण अच्छा हो’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा- सदाचारी।
  • वाक्यांश के लिएइन्द्रपुरी की वेश्यउपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशएक शब्द
अच्छी नीयत रखने वाला व्यक्तिसद्भावी
अच्छा व्यक्ति, भला आदमीसज्जन
​जिसमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार न होसाधु

Additional Information   कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशएक शब्द
जिसके आने की तिथि न होअतिथि
जो किए गए उपकार को न मानता होकृतघ्न
जिसे जीतना कठिन होदुर्जेय
जिसका कोई शत्रु न जन्मा होअजातशत्रु
जो सब कुछ जानता होसर्वज्ञ
जो देखने में प्रिय लगेप्रियदर्शी
जिसके पास कुछ भी न होअकिंचन
जिसका जन्म बाद में हुआ होअनुज

Question 38

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं ?

  1. AOption (a)

    हाथी, बालू, आलू

  2. BOption (b)

    भलाई, हलवाई, ईसाई

  3. COption (c)

    इमली, चाँदी, लौकी

  4. DOption (d)

    साथी, घी, शक्कर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

इमली, चाँदी, लौकी

Why this answer is correct

सभी शब्द स्त्रीलिंग हैं - इमली, चाँदी, लौकी

Key Points

  • इमली, चाँदी, और लौकी तीनों शब्द स्त्रीलिंग हैं।
  • हिंदी व्याकरण में, निर्जीव वस्तुओं का लिंग निर्धारण प्रत्ययों या वाक्य प्रयोग से होता है।
  • इन शब्दों के अंत में 'ई' या 'ी' का प्रयोग इन्हें स्त्रीलिंग बनाता है। 
  • इमली: (उदा: इमली खट्टी है) - स्त्रीलिंग।
  • चाँदी: (उदा: चाँदी महंगी है) - धातु होने के बावजूद स्त्रीलिंग।
  • लौकी: (उदा: लौकी की सब्जी) - स्त्रीलिंग।

अन्य विकल्प-

  • हाथी (पुल्लिंग), बालू (स्त्रीलिंग), आलू (पुल्लिंग)।
  • भलाई (स्त्रीलिंग), हलवाई (पुल्लिंग), ईसाई (पुल्लिंग)।
  • साथी (पुल्लिंग), घी (पुल्लिंग), शक्कर (स्त्रीलिंग)।

Important Points

नियम का आधारपुल्लिंग शब्दस्त्रीलिंग शब्द
आकारांत (अंत में 'आ')कमरा, लड़का, जूता(अक्सर पुल्लिंग)
इकारांत (अंत में 'इ/ई')हाथी, पानी, घी (अपवाद)नदी, टोपी, साड़ी
नदियों के नाम—गंगा, यमुना, गोदावरी
तिथियों के नाम—पूर्णिमा, एकादशी, अमावस
अनाजों के नामगेहूँ, चावल, चनाज्वार, मक्का, अरहर
भाषाओं के नाम—हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू
ग्रहों के नामसूर्य, मंगल, शुक्रपृथ्वी (अपवाद)
पेड़ों के नामआम, पीपल, बरगदनाशपाती (अपवाद)
आवट/आहट/ई/ता प्रत्यय—लिखावट, घबराहट, बुराई, ममता
द्रव्य/पदार्थसोना, ताँबा, लोहाचाँदी, स्याही, कॉफी

Additional Informationलिंग दो प्रकार के होते हैं-

  • पुल्लिंग - शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं।
  • ​जैसे- बकरा, घोड़ा, लड़का, आदमी, शेर, बन्दर, बालक, शिशु, राजा, राजकुमार आदि।
  • स्त्रीलिंग - शब्द के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
  • जैसे - माता, लड़की, भेड़, गाय, बंदरिया, शेरनी, नारी, रानी, राजकुमारी, बहन आदि।

Question 39

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में कोई भी शब्द स्त्रीलिंग नहीं है ?

  1. AOption (a)

    नदी, झील, सरोवर

  2. BOption (b)

    नींबू, दही, केला

  3. COption (c)

    प्रतिपदा, मंगलवार, टोपी

  4. DOption (d)

    पानी, ज्ञानी, नानी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

नींबू, दही, केला

Why this answer is correct

कोई भी शब्द स्त्रीलिंग नहीं है - नींबू, दही, केला

Key Points

  • नींबू, दही, और केला - ये तीनों शब्द हिंदी व्याकरण के अनुसार पुल्लिंग हैं। 
  • नींबू: खट्टा नींबू (पुल्लिंग)
  • दही: गाढ़ा दही (अक्सर लोग इसे स्त्रीलिंग समझते हैं, लेकिन यह अपवाद के तौर पर पुल्लिंग है)
  • केला: मीठा केला (पुल्लिंग)
  • चूँकि तीनों ही शब्द पुल्लिंग हैं, इसलिए इनमें से कोई भी स्त्रीलिंग नहीं है।

अन्य विकल्प -

शब्दलिंग (स्त्रीलिंग शब्दों को चिह्नित किया गया है)
नदी, झील, सरोवरनदी (स्त्रीलिंग), झील (स्त्रीलिंग), सरोवर (पुल्लिंग)
प्रतिपदा, मंगलवार, टोपीप्रतिपदा (स्त्रीलिंग), मंगलवार (पुल्लिंग), टोपी (स्त��रीलिंग)
पानी, ज्ञानी, नानीपानी (पुल्लिंग), ज्ञानी (पुल्लिंग), नानी (स्त्रीलिंग)

Important Points

नियम का आधारपुल्लिंग (उदाहरण)स्त्रीलिंग (उदाहरण)
अहंकार/भाववाचक (त्व)पुरुषत्व, देवत्व—
अहंकार/भाववाचक (पन)बचपन, लड़कपन—
महीनों के नामवैशाख, चैत्र, सावन—
वार (दिनों के नाम)सोमवार, मंगलवार—
धातुओं के नामलोहा, सोना, तांबाचांदी (अपवाद)
समुद्र के नामप्रशांत, हिंद महासागर—
वर्णमाला के अक्षरअ, आ, क, खई, ऊ, ऋ
आभूषणों के नामहार, कंगन, मुकुटअंगूठी, चूड़ी
शरीर के अंगहाथ, पैर, कान, सिरआँख, नाक, उंगली, जीभ
'त' और 'न' अंत वालेदांत, कान, धनरात, बात, शान

Additional Informationलिंग दो प्रकार के होते हैं-

  • पुल्लिंग - शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं।
  • ​जैसे- बकरा, घोड़ा, लड़का, आदमी, शेर, बन्दर, बालक, शिशु, राजा, राजकुमार आदि।
  • स्त्रीलिंग - शब्द के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
  • जैसे - माता, लड़की, भेड़, गाय, बंदरिया, शेरनी, नारी, रानी, राजकुमारी, बहन आदि।

Question 40

Rajasthan Police SI 2021• Test

कौन सा शब्द सदैव एकवचन में प्रयुक्त होता है ?

  1. AOption (a)

    आकाश

  2. BOption (b)

    बाल

  3. COption (c)

    आँसू

  4. DOption (d)

    होश

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

आकाश

Why this answer is correct

सदैव एकवचन में प्रयुक्त होता है- आकाश

Key Points

  • 'आकाश' शब्द सदैव एकवचन में ही रहता है।
  • इसके साथ प्रयुक्त होने वाली क्रिया भी एकवचन की होती है (जैसे: "आकाश नीला है")।

अन्य विकल्प-

  • बाल: यह शब्द सदैव बहुवचन में आता है (जैसे: "मेरे बाल सफेद हो गए हैं")।
  • आँसू: यह भी सदैव बहुवचन के रूप में प्रयुक्त होता है (जैसे: "उसके आँखों से आँसू बह रहे हैं")।
  • होश: यह भी हमेशा बहुवचन में ही आता है (जैसे: "उसे होश आ गए")।

Important Points

  • कुछ शब्द सदैव बहुवचन के रूप में ही प्रयोग होते हैं, 
  • जैसे - आँसू, दर्शन, प्राण, अक्षत, बाल, लोग, हस्ताक्षर, होश, नेत्र, समाचार, दाम आदि।
  • कुछ शब्द सदैव एकवचन के रूप में ही प्रयोग होते हैं,
  • जैसे - बारिश, पानी, दूध, घी, दही, आकाश, जनता, भीड़, सत्य, प्रेम आदि।

Additional Information

वचन - संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो उसे वचन कहते हैं।
वचन के दो प्रकार हैं - 1. एकवचन, 2. बहुवचन
वचनपरिभाषाउदाहरण
एकवचनशब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैंस्त्री, घोड़ा, नदी, रुपया, कपड़ा, माता, माला, पुस्तक, टोपी बंदर, मोर आदि।
बहुवचनशब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं।स्त्रियाँ, घोड़े, नदियाँ, रुपये, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ, लताएँ, बेटे आदि।