Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 21

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस वाक्य में क्रिया अकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है?

  1. AOption (a)

    वह बिना बात ही हँस रही है।

  2. BOption (b)

    बच्चों ने बहुत सुंदर चित्र बनाए।

  3. COption (c)

    माँ पुत्र को समझाती है।

  4. DOption (d)

    मदारी भालू को नचाता है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

वह बिना बात ही हँस रही है।

Why this answer is correct

वाक्य में क्रिया अकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है - वह बिना बात ही हँस रही है।

Key Points

  • हँसना एक स्वाभाविक क्रिया है। यदि हम प्रश्न पूछें— "वह क्या हँस रही है?", तो हमें कोई सार्थक उत्तर नहीं मिलता। अतः यहाँ 'हँसना' अकर्मक क्रिया है।
  • जिस क्रिया में कार्य का फल कर्ता पर ही पड़े, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।अकर्मक क्रिया में कर्म नहीं पाया जाता है।
  • ​अकर्मक क्रियाएँ: रोना, चलना, सोना, उठना, हँसना, दौड़ना, बैठना। 
  • ​उदाहरण - ​सिपाही गिर गया।

अन्य विकल्प -

  • "बच्चों ने बहुत सुंदर चित्र बनाए।"
  • प्रश्न: क्या बनाए? -  उत्तर: चित्र (सकर्मक क्रिया)।
  • "माँ पुत्र को समझाती है।"
  • प्रश्न: किसको समझाती है? - उत्तर: पुत्र (सकर्मक क्रिया)।
  • "मदारी भालू को नचाता है।"
  • प्रश्न: किसको नचाता है? - उत्तर: भालू (सकर्मक क्रिया - यहाँ 'नचाना' प्रेरणार्थक सकर्मक क्रिया है)।

Important Points 

 क्रिया के भेद -

  • कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं।
  1. सकर्मक क्रिया
  2. अकर्मक क्रिया

Additional Information 

क्रियापरिभाषाउदाहरण
सकर्मकजिन क्रियाओं के कार्य का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़ता है उन्हे सकर्मक क्रिया कहते है।सकर्मक क्रिया कर्म के बिना अपना भाव पूर्ण रूप से प्रकट नहीं कर पाती। सकर्मक क्रियाएँ: खाना, खेलना, देना, काटना, देखना, पीना, सीखना, बेचना, पढ़ाना, खरीदना, बुलाना।​ ​मां खाना बना रही है।

Question 22

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों से रचित हैं?

  1. AOption (a)

    शिक्षित, कमाऊ

  2. BOption (b)

    भीतरी, आपसी

  3. COption (c)

    पीड़ित, दयनीय

  4. DOption (d)

    वार्षिक, निचला

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पीड़ित, दयनीय

Why this answer is correct

सभी विशेषण शब्द संज्ञा शब्दों से रचित हैं- पीड़ित, दयनीय

Key Pointsसंज्ञा शब्दों से विशेषण बनाने की प्रक्रिया -

  • पीड़ित: यह 'पीड़ा' (संज्ञा) शब्द में 'इत' प्रत्यय लगने से बना है।
  • दयनीय: यह 'दया' (संज्ञा) शब्द में 'ईय' प्रत्यय लगने से बना है।
  • अतः दोनों शब्द संज्ञा से रचित हैं।

अन्य विकल्प -

  • शिक्षित: यह 'शिक्षा' (संज्ञा) से बना है। (सही)
  • कमाऊ: यह 'कमाना' (क्रिया) से बना है। (गलत - यह क्रिया से रचित है)
  • भीतरी: यह 'भीतर' (अव्यय/स्थानवाचक शब्द) से बना है। (गलत)
  • आपसी: यह 'आप' (सर्वनाम) से बना है। (गलत)
  • वार्षिक: यह 'वर्ष' (संज्ञा) से बना है। (सही)
  • निचला: यह 'नीचे' (अव्यय) से बना है। (गलत)

Important Points

संज्ञा शब्दप्रत्ययविशेषण शब्द
समाजइकसामाजिक
धर्मइकधार्मिक
भारतईयभारतीय
राष्ट्रईयराष्ट्रीय
नमकईननमकीन
प्यासआप्यासा
ग्रामईणग्रामीण
अंकइतअंकित
भूखआभूखा
दिनएकदैनिक

Important Pointsसंज्ञा:-

  • किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव या प्राणी के नाम को संज्ञा कहते हैं।
  • उदाहरण के लिए: राम, दिल्ली, मेज, खुशी, गाय, हिमालय आदि। 
  • राकेश के दफ्तर के सामने डाकघर है।

विशेषण:-

  • संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द 'विशेषण' कहलाते हैं।
  • जैसे- बड़ा, काला, लम्बा, दयालु, भारी, सुंदर, कायर, एक, दो, वीर पुरुष, गोरा, अच्छा, बुरा, मीठा, खट्टा, आदि।
  • जैसे-  वह लड़का अत्यधिक परिश्रमी है।

Question 23

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में ‘नदी’ का पर्यायवाची नहीं है:

  1. AOption (a)

    सरसी 

  2. BOption (b)

    आपगा

  3. COption (c)

    पयस्विनी

  4. DOption (d)

    तटिनी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

सरसी 

Why this answer is correct

‘नदी’ का पर्यायवाची नहीं है: सरसी 

Key Points

  • '​नदी' के मुख्य पर्यायवाची शब्द- सरिता, तटिनी, तरंगिणी, पयस्विनी, निर्झरिणी, आपगा, वाहिनी, और स्रोतस्विनी।
  • ​तालाब के मुख्य पर्यायवाची शब्द- सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा, तड़ाग, ताल, सरसी और पद्माकर हैं।
  • पर्यायवाची - जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

Additional Information 

 कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची शब्द
पक्षीविहग, खग, विहंगम, पतंग, नभचर, द्विज ।
देवदेवता, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण।
साँपसर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग।
जंगलवन, कानन, बीहड़, विटप, विपिन।
गृहघर, निकेतन, भवन, आलय, निवास, आवास, निलय।
दानवदैत्य, राक्षस, निशाचर, दनुज, यातुधान, निशिचर।
घोड़ाअश्व, घोटक, तुरंग, तुरग, बाजि, वाजि, सैंधव, हय।

Question 24

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी शब्द ‘पेड़’ के पर्यायवाची हैं?

  1. AOption (a)

    वृक्ष, अरण्य

  2. BOption (b)

    रसाल, पादप

  3. COption (c)

    पुहुप, तरु

  4. DOption (d)

    विटप, द्रुम

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

विटप, द्रुम

Why this answer is correct

'पेड़’ के पर्यायवाची हैं- विटप, द्रुम

Key Points

  • ‘पेड़’ के सभी पर्यायवाची हैं- वृक्ष, तरु**, विटप**, पादप, द्रुम, दरख्त, रुख, गाछ, बूटा।
  • पर्यायवाची - ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दपर्यायवाची शब्द
जंगलअरण्य, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
आमआम्र, रसाल, अमृतफल, सौरभ, पिकबंधु, अतिसौरभ।
फूलपुष्प, कुसुम, सुमन, प्रसून, पुहुप और मंजरी।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द -

शब्दपर्यायवाची शब्द
बादलजलधर, वारिद,  मेघ, पयोद, अंबुद, घन, अभ्र।
धरतीज़मीन, धरा, ‌‌‌भूमि, पृथिवी, पृथु, वसुधा, रत्नवती।
पर्वतपहाड़, गिरि, महीधर, भूधर, अचल, शैल, नग।
पुत्रीतनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।
बंदरकपि, मर्कट ,वानर, कपीस ,शाखामृग।
रात्रिनिशा, रजनी, यामिनी, विभावरी।
वस्त्रपट , परिधान, अम्बर, वसन, चीर।
सूरजदिनकर, सूर्य, दिवाकर, भानु, भास्कर, मार्तंड।

Question 25

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में परस्पर पर्यायवाची शब्द नहीं हैं?

  1. AOption (a)

    इच्छा, अभीप्सा

  2. BOption (b)

    कपोत, पिक

  3. COption (c)

    रात, यामिनी

  4. DOption (d)

    ऊँट, करभ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कपोत, पिक

Why this answer is correct

परस्पर पर्यायवाची शब्द नहीं हैं- कपोत, पिक

Key Points

  • कपोत: यह 'कबूतर' का पर्यायवाची है।
  • (कबूतर के अन्य पर्यायवाची: पारावत, परेवा, रक्तलोचन (लाल आँखें), हारिल)।​
  • पिक: यह 'कोयल' का पर्यायवाची है।
  • (कोयल के अन्य पर्यायवाची: कोकिला, वनप्रिया, बसंतदूत, श्यामा, काकपाली)।
  • पर्यायवाची - जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

अन्य विकल्प-

  • (इच्छा, अभीप्सा): ये दोनों शब्द 'चाह' या 'अभिलाषा' के पर्यायवाची हैं।
  • 'अभिलाषा' के अन्य पर्यायवाची शब्द - आकांक्षा, कामना, चाह, लालसा, मनोरथ, लिप्सा, अरमान, ईहा, वांछा।
  • (रात, यामिनी): ये दोनों शब्द 'रात्रि' के पर्यायवाची हैं।
  • ​'रात्रि' के अन्य पर्यायवाची शब्द- निशा, रजनी, विभावरी, रैन, निशि, क्षणदा हैं।
  • (ऊँट, करभ): ये दोनों शब्द 'उष्ट्र' या ऊँट के पर्यायवाची हैं।
  • 'ऊंट' के अन्य पर्यायवाची शब्द उष्ट्र, करभ, लंबोष्ठ, क्रमेलक, मरुभूमिचर और साँड़िया हैं।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द -

शब्दपर्यायवाची शब्द
आँखनेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष।
ऐश्वर्यवैभव, संपन्नता, धन-संपत्ति, समृद्धि, दौलत।
कर्णसूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, पार्थ, अंगराज, सूतपुत्र।
खड़गतलवार, कृपाण, चन्द्रहास, शमशीर, खंजर।
गधाखर, वैशाखनन्दन, गर्दभ, रासभ,  धूसर।
पर्वतभूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।
नौकानाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, पतंग।
असुरदनुज, दैत्य, दानव, राक्षस, तमीचर, निशाचर।

Question 26

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस वाक्य में ‘निपात’ का प्रयोग हुआ है?

  1. AOption (a)

    वह पटना गया था।

  2. BOption (b)

    मुझे आने तो दो।

  3. COption (c)

    संभवतः वह आएगा।

  4. DOption (d)

    मैं कल आ सकता हूँ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मुझे आने तो दो।

Why this answer is correct

वाक्य में ‘निपात’ का प्रयोग हुआ है - मुझे आने तो दो।

Key Points

  • वह पटना गया था। 'तो' निपात है:
  • इस वाक्य में 'तो' का प्रयोग 'आने' की क्रिया पर विशेष बल देने के लिए किया गया है।
  • यदि आप 'तो' हटा देंगे (मुझे आने दो), तो वाक्य का अर्थ तो वही रहेगा,
  • लेकिन वह 'विशेष जोर' या 'प्रभाव' समाप्त हो जाएगा।

Additional Information निपात- 

  • जब किसी भी बात पर अधिक बल दिया जाता है
  • या उस बात पर अतिरिक्त जोर देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उसे निपात कहते है।
  • ये वाक्य के भाव को स्पष्ट और प्रभावशाली बनाते हैं, लेकिन इनका अपना कोई स्वतंत्र लिंग या वचन नहीं होता है।
  • जैसे- मत, क्यों, नहीं, काश, जल्दी, केवल, हां, यथा- तक, मत, क्या, हाँ, भी, केवल, जी, नहीं, न, काश।
  • वह कल ही चला जाएगा।

Question 27

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में विलोम-शब्द-युग्म नहीं है?

  1. AOption (a)

    ऋजु - वक्र

  2. BOption (b)

    सघन - विरल

  3. COption (c)

    संग्रह - परिग्रह

  4. DOption (d)

    सम्मुख - विमुख

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

संग्रह - परिग्रह

Why this answer is correct

विलोम-शब्द-युग्म नहीं है- संग्रह - परिग्रह

Key Points

  • संग्रह और परिग्रह: ये दोनों शब्द विलोम नहीं हैं, बल्कि ये पर्यायवाची के समान (समानार्थी) अर्थ रखते हैं।
  • 'संग्रह' का अर्थ होता है इकट्ठा करना और 'परिग्रह' का अर्थ भी किसी वस्तु को ग्रहण करना या इकट्ठा करना ही होता है।
  • 'संग्रह' का सही विलोम 'त्याग' या 'अपव्यय' होता है।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

  • ऋजु - वक्र: 'ऋजु' का अर्थ होता है सीधा, और 'वक्र' का अर्थ होता है टेढ़ा। (सही विलोम)
  • सघन - विरल: 'सघन' का अर्थ होता है घना, और 'विरल' का अर्थ होता है दूर-दूर या फैला हुआ। (सही विलोम)
  • सम्मुख - विमुख: 'सम्मुख' का अर्थ होता है सामने, और 'विमुख' का अर्थ होता है मुँह मोड़ा हुआ या विपरीत दिशा में। (सही विलोम)

Additional Information

शब्दविलोम
अतिवृष्टिअनावृष्टि
इतिअथ
उपचयअपचय
ऋजुवक्र
मृषणरूक्ष
अभिज्ञअनभिज्ञ
सृष्टिप्रलय
आहूतअनाहूत
जेष्ठकनिष्ठ
उद्धतविनीत

Question 28

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में विलोम युग्म है:

  1. AOption (a)

    सामिष-आमिष

  2. BOption (b)

    विज्ञ-अभिज्ञ

  3. COption (c)

    मूढ़-विमूढ़

  4. DOption (d)

    सुकर-दुष्कर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सुकर-दुष्कर

Why this answer is correct

विलोम युग्म है: सुकर-दुष्कर

Key Points

  • 'सुकर' शब्द का विलोम शब्द 'दुष्कर' होगा।
  • 'सुकर' का अर्थ है- जिसे करना आसान हो।
  • 'दुष्कर' का अर्थ है- जिसे करना कठिन हो।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्द युग्मस्पष्टीकरण
सामिष - आमिषये दोनों समानार्थी हैं। दोनों का अर्थ है 'मांस सहित भोजन'। इनका सही विलोम 'निरामिष' होता है।
विज्ञ - अभिज्ञये दोनों भी लगभग समानार्थी हैं। 'विज्ञ' और 'अभिज्ञ' दोनों का अर्थ 'जानकार' होता है। इनका विलोम 'अज्ञ' या 'अनभिज्ञ' होता है।
मूढ़ - विमूढ़ये दोनों समानार्थी हैं। दोनों का अर्थ 'मूर्ख' या 'बुद्धिहीन' होता है।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम (विपरीत)
स्थावरजंगम
अभिज्ञअनभिज्ञ
व्यष्टिसमष्टि
उद्धतविनीत / सौम्य
अर्वाचीनप्राचीन
उन्मीलननिमीलन
पाश्चात्यपौरस्त्य / पोरवात्य
उत्कर्षअपकर्ष

Question 29

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में समश्रुत-भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है?

  1. AOption (a)

    वृंत-वृंद = समूह-डंठल

  2. BOption (b)

    शोथ-शोध = सूजन-शुद्धि संस्कार

  3. COption (c)

    वसन-व्यसन = कपड़ा-बुरी लत

  4. DOption (d)

    ऋत-ऋतु = सही/सच्चा - मौसम/वर्ष का एक भाग

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

वृंत-वृंद = समूह-डंठल

Why this answer is correct

समश्रुत-भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है- वृंत-वृंद = समूह-डंठल

Key Points

  • सही अर्थ इस प्रकार होना चाहिए:
  • वृंत : डंठल (फूल का डंठल)
  • वृंद : समूह (जैसे- 'नारी वृंद' या 'शिक्षक वृंद')
  • चूँकि प्रश्न में 'वृंत' पहले और 'वृंद' बाद में है, इसलिए अर्थ भी 'डंठल-समूह' के क्रम में होना चाहिए था। विकल्प 1 में इन्हें उलट दिया गया है।
  • ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं, समभिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प -

शब्द-युग्मअर्थ भेद (सही)
शोथ - शोधसूजन - शुद्धि/संस्कार (खोज)
वसन - व्यसनकपड़ा - बुरी लत (आदत)
ऋत - ऋतुसही/सत्य - मौसम/समय

Additional Information

शब्द-युग्मअर्थ भेद (क्रमशः)
कपि - कपीबंदर - कसाई/सुग्रीव
अभिज्ञ - अनभिज्ञजानकार - अनजान
स्वर्ण - सवर्णसोना - उच्च वर्ण (समान वर्ण)
अतुल - अतलजिसका मिलान न हो - गहरा/पाताल
कथा - कत्थाकहानी - खैर का सार (पान में लगाने वाला)
लक्ष्य - लक्षणउद्देश्य - निशान/विशेषता
शकल - सकलटुकड़ा/अंश - संपूर्ण/सारा
व्यजन - व्यंजनपंखा - वर्णमाला का अक्षर/पकवान
प्रसाद - प्रासादकृपा/भोग - महल

Question 30

Rajasthan Police SI 2021• Test

किन समश्रुत शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है?

  1. AOption (a)

    हरण - हरिण = चुराना-मृग

  2. BOption (b)

    स्रोत-श्रोत = धारा-कान

  3. COption (c)

    चिर-चीर = वस्त्र-दीर्घकाल

  4. DOption (d)

    द्रव-द्रव्य = तरल-पदार्थ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

चिर-चीर = वस्त्र-दीर्घकाल

Why this answer is correct

समश्रुत शब्दों का अर्थ भेद सही नहीं है- चिर-चीर = वस्त्र-दीर्घकाल

Key Points

  • सही अर्थ इस प्रकार होना चाहिए:
  • चिर : दीर्घकाल (बहुत समय तक)
  • चीर : वस्त्र (कपड़ा)
  • चूँकि प्रश्न में 'चिर' पहले है और 'चीर' बाद में, इसलिए अर्थ भी 'दीर्घकाल-वस्त्र' के क्रम में होना चाहिए था। यहाँ 'वस्त्र-दीर्घकाल' दिया गया है, जो त्रुटिपूर्ण है।
  • ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं, समभिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प -

शब्द-युग्मअर्थ भेद (सही)
हरण - हरिणचुराना - मृग (हिरण)
स्रोत - श्रोतधारा - कान (सुनने का साधन)
द्रव - द्रव्यतरल - पदार्थ (धन/संपत्ति)

Additional Information

शब्द-युग्मअर्थ भेद (क्रमशः)
अविराम - अभिरामलगातार - सुंदर
तरणि - तरणीसूर्य - नाव
अनल - अनिलआग - हवा
कुल - कूलवंश - किनारा
प्रणाम - प्रमाणनमस्कार - साक्ष्य/सबूत
सूत - सूतधागा - सारथी (पुत्र)
द्वीप - दीपटापू - दीया
वसन - व्यसनवस्त्र - बुरी आदत
जग - जागसंसार - जागना (क्रिया)