Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Browse complete papers
800 matching questions · Page 29
Clear

Question 281

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में हिन्दी पारिभाषिक रूप सही है?

  1. AOption (a)

    Minutes = कार्य योजना

  2. BOption (b)

    Sub judice = न्यायाधीन

  3. COption (c)

    Vigilance = सतर्क

  4. DOption (d)

    Moral obligation = नैतिक समर्थन 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

Sub judice = न्यायाधीन

Why this answer is correct

हिन्दी पारिभाषिक रूप सही है- Sub judice = न्यायाधीन

Key Points

  • Sub judice - न्यायाधीन

अन्य विकल्प -

अंग्रेज़ी शब्दसही हिंदी पारिभाषिक
Minutesकार्यवृत्त
Action Planकार्य योजना
Vigilanceसतर्कता
Vigilantसतर्क
Moral Obligationनैतिक बाध्यता
Moral supportनैतिक समर्थन

Additional Information

अंग्रेज़ी शब्दहिंदी पारिभाषिक
Adjournmentस्थगन
Allegationअभिकथन / आरोप
Compulsoryअनिवार्य
De jureविधि सम्मत
Discrepancyविसंगति
Enactmentअधिनियमन
Fideसद्भाव / निष्ठा
Impeachmentमहाभियोग
Mandatoryआज्ञापक / अनिवार्य
Ordinanceअध्यादेश

Question 282

Rajasthan Police SI 2021• Test

'Supersede' का हिंदी पारिभाषिक है-

  1. AOption (a)

    अतिक्रमण करना

  2. BOption (b)

    अधिग्रहण करना

  3. COption (c)

    अधिगमन करना

  4. DOption (d)

    अधिक्रमण करना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अधिक्रमण करना

Why this answer is correct

'Supersede' का हिंदी पारिभाषिक है- अधिक्रमण करना

Key Points

  • 'Supersede' - अधिक्रमण करना

अन्य विकल्प -

  • अतिक्रमण करना: यह 'Encroachment' या 'Trespass' का हिंदी अनुवाद है।
  • अधिग्रहण करना : यह 'Acquisition' का हिंदी अनुवाद है।
  • अधिगमन करना : यह 'Accession' का हिंदी अनुवाद है।

Additional Information

अंग्रेज़ी शब्दहिंदी पारिभाषिक
Abeyanceआस्थगन / दुविधा
Ad-valoremमूल्यानुसार
Covenantप्रसंविदा / अनुबंध
Demiseपट्टा / हस्तांतरण
Exchequerराजकोष / सरकारी खजाना
Fringe benefitsपरिलब्धियाँ / अतिरिक्त लाभ
Lienग्रहणाधिकार
Officiatingस्थानापन्न
Quorumगणपूर्ति

Question 283

Rajasthan Police SI 2021• Test

'बुरी संगत का फल बुरा ही होता है' - इस आशय के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है

  1. AOption (a)

    चोर की दाढ़ी में तिनका

  2. BOption (b)

    कोयले की दलाली में हाथ काले

  3. COption (c)

    चोर चोरी स�� जाए हेराफेरी से न जाए

  4. DOption (d)

    खून सिर चढ़कर बोलता है

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कोयले की दलाली में हाथ काले

Why this answer is correct

'बुरी संगत का फल बुरा ही होता है' इस आशय के लिए उपयुक्त लोकोक्ति का सही उत्तर है- कोयले की दलाली में हाथ काले

Key Points

  • 'कोयले की दलाली में हाथ काले' लोकोक्ति का अर्थ है कि बुरी संगत या बुरे काम का परिणाम सदैव बुरा ही होता है।
  • वाक्य प्रयोग - बुरे दोस्तों की संगत में रहकर तुम भी बदनामी मोल ले रहे हो। इसे ही कहते हैं कि कोयले की दलाली में हाथ काले होते हैं।
  • जिस प्रकार कोयले का व्यापार करने पर हाथ काले होना निश्चित है, उसी प्रकार दुष्टों की संगति में रहने पर बदनामी या नुकसान होना तय है।
  • लोकोक्ति (Proverb) लोक में प्रचलित वह उक्ति है जो जीवन के अनुभव और सत्य पर आधारित होती है। यह एक पूर्ण वाक्य होती है।
  • उदाहरण 1: 'जैसी करनी वैसी भरनी' (कर्म के अनुसार फल मिलना)।
  • उदाहरण 2: 'नीम हकीम खतरा-ए-जान' (अल्प ज्ञान हानिकारक होता है)।

अन्य विकल्प -

लोकोक्ति/विकल्पविग्रह/अर्थ
चोर की दाढ़ी में तिनकाजो व्यक्ति दोषी होता है, वह सदैव भयभीत और सशंकित रहता है।
चोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाएकिसी व्यक्ति की बुरी आदत का पूरी तरह से समाप्त न होना।
खून सिर चढ़कर बोलता हैकिया गया पाप या अपराध छिपाने से नहीं छिपता, वह स्वयं प्रकट हो जाता है।

Important Points 

 लोकोक्ति की विशेषताएँ-

  1. यह अपने आप में एक स्वतंत्र और पूर्ण वाक्य होती है।
  2. इसका प्रयोग किसी स्थिति को स्पष्ट करने या उदाहरण देने के लिए किया जाता है।
  3. इसका अर्थ सीधा और लोक-प्रचलित अनुभव से जुड़ा होता है।

Additional Information

लोकोक्तिअर्थवाक्य प्रयोग
अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता हैअपने घर या क्षेत्र में हर कोई शक्तिशाली महसूस करता है।बाहर तो वह चुप रहता है, पर मोहल्ले में सबको डराता है; आखिर अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है।
उल्टे बाँस बरेली कोजहाँ जिस वस्तु की आवश्यकता न हो, उसे वहाँ पहुँचाना (विपरीत कार्य)।तुम शहर के नामी डॉक्टर को इलाज सिखा रहे हो, यह तो उल्टे बाँस बरेली को भेजने जैसा है।
एक तो करेला, दूजे नीम चढ़ाएक दोष के साथ दूसरा दोष भी जुड़ जाना।वह पहले ही क्रोधी था, अब बुरी संगत में पड़कर और बिगड़ गया; यह तो एक तो करेला, दूजे नीम चढ़ा वाली बात हुई।
मान न मान मैं तेरा मेहमानजबरदस्ती किसी के गले पड़ना।मैंने उसे आमंत्रित भी नहीं किया था, फिर भी वह सुझाव देने चला आया; इसे कहते हैं— मान न मान मैं तेरा मेहमान।
साँच को आँच नहींसच्चे व्यक्ति को किसी का डर नहीं होता।यदि आपने चोरी नहीं की है, तो जाँच से क्यों घबराते हैं? आखिर साँच को आँच नहीं होती।

Question 284

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में असंगत हिन्दी पारिभाषिक है:

  1. AOption (a)

    Perjury = शपथपूर्वक

  2. BOption (b)

    Wilful = जानबूझकर

  3. COption (c)

    Personnel = कार्मिक

  4. DOption (d)

    Deponent = अभिसाक्षी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

Perjury = शपथपूर्वक

Why this answer is correct

असंगत हिन्दी पारिभाषिक है: Perjury = शपथपूर्वक

Key Points

  • 'Perjury' का सही हिंदी पारिभाषिक अर्थ 'झूठी गवाही' या 'शपथ-भंग' होता है।
  • जब कोई व्यक्ति अदालत में शपथ लेने के बाद जानबूझकर झूठ बोलता है, तो उसे 'Perjury' कहा जाता है।
  • 'शपथपूर्वक' के लिए अंग्रेज़ी शब्द 'On oath' या 'Sworn' का प्रयोग किया जाता है।

Additional Information

अंग्रेज़ी शब्दहिंदी पारिभाषिक
Anomaliesविसंगतियाँ
Condoneमाफ़ करना / उपेक्षा करना
Custodyअभिरक्षा
Demotionपदावनति
Disbursementसंवितरण / भुगतान
Grace periodअनुग्रह अवधि
Jurisdictionअधिकार क्षेत्र / क्षेत्राधिकार
Null and Voidअकृत और शून्य
Omissionचूक / लोप
Precedentनज़ीर / पूर्व-उदाहरण

Question 285

Rajasthan Police SI 2021• Test

कौन सा शब्द 'Award' का हिंदी समकक्ष नहीं है?

  1. AOption (a)

    पंचाट

  2. BOption (b)

    अधिनिर्णय

  3. COption (c)

    ग्रहण करना

  4. DOption (d)

    पुरस्कार

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

ग्रहण करना

Why this answer is correct

'Award' का हिंदी समकक्ष नहीं है- ग्रहण करना

Key Points

  • ग्रहण करना : यह 'Accept' या 'Receive' का हिंदी पारिभाषिक शब्द है।
  • 'Award' का अर्थ कुछ प्रदान करना या निर्णय देना होता है,
  • जबकि 'ग्रहण करना' उसे स्वीकार करने की क्रिया है।

अन्य विकल्प -

  • पंचाट : जब किसी विवाद का निपटारा 'Arbitrator' (मध्यस्थ) द्वारा किया जाता है,
  • तो उसके निर्णय को 'Award' (पंचाट) कहा जाता है।
  • अधिनिर्णय : किसी न्यायालय या न्यायाधिकरण (Tribunal) द्वारा दिए गए औपचारिक निर्णय को भी 'Award' (अधिनिर्णय) कहा जाता है।
  • विशेषकर औद्योगिक विवादों (Industrial Disputes) में इसका प्रयोग अधिक होता है।
  • पुरस्कार : यह 'Award' का सबसे सामान्य अर्थ है, जो किसी उपलब्धि या सेवा के लिए सम्मान के रूप में दिया जाता है।
  • जैसे: 'National Award' (राष्ट्रीय पुरस्कार)।

Additional Information

अंग्रेज़ी शब्दहिंदी पारिभाषिक
Abscondingफरार होना
Admissibleस्वीकार्य / ग्राह्य
Bona fideसद्भावी / वास्तविक
Cognizableसंज्ञेय
Disbursementसंवितरण
Enclosureसंलग्नक
Injunctionव्यादेश / स्थगन आदेश
Locus standiसुनवाई का अधिकार
Prima facieप्रथम दृष्टया
Resolutionसंकल्प / प्रस्ताव

Question 286

Rajasthan Police SI 2021• Test

'Temperamental' का सही पारिभाषिक है

  1. AOption (a)

    स्थितप्रज्ञ

  2. BOption (b)

    तुनकमिज़ाज

  3. COption (c)

    भुलक्कड़

  4. DOption (d)

    खुशमिज़ाज

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

तुनकमिज़ाज

Why this answer is correct

'Temperamental' का सही पारिभाषिक है - तुनकमिज़ाज

Key Points

  • 'Temperamental' (टेम्परामेंटल) का अर्थ है-  तुनकमिजाज़, अनिश्चित स्वभाव वाला, या भावुक।

अन्य विकल्प -

शब्दअंग्रेज़ी अर्थ
स्थितप्रज्ञStoic / Equanimous
भुलक्कड़Forgetful
खुशमिज़ाजJovial / Cheerful

Additional Information

अंग्रेज़ी शब्दहिंदी पारिभाषिक
Backlogपिछला बकाया
Circularपरिपत्र
Compensatoryक्षतिपूरक
Demurrageविलंब शुल्क
Emolumentsलब्धियाँ
Fact-findingतथ्यान्वेषी
Lapseव्यपगत होना
Officiatingस्थानापन्न
Quasi-judicialअर्ध-न्यायिक

Question 287

Rajasthan Police SI 2021• Test

'Record' का सही पारिभाषिक नहीं है

  1. AOption (a)

    अभिलेख

  2. BOption (b)

    कीर्तिमान

  3. COption (c)

    दर्ज करना

  4. DOption (d)

    सूचित करना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सूचित करना

Why this answer is correct

'Record' का सही पारिभाषिक नहीं है - सूचित करना

Key Points

  • सूचित करना : यह 'Inform' या 'Notify' का हिंदी पारिभाषिक है।
  • रिकॉर्ड का अर्थ जानकारी को सहेजना है, जबकि सूचित करने का अर्थ जानकारी को दूसरों तक पहुँचाना है।

अन्य विकल्प -

  • अभिलेख : संज्ञा के रूप में, भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखे गए
  • आधिकारिक दस्तावेज़ों को 'Record' कहा जाता है। उदाहरण: 'Office Records' (कार्यालय अभिलेख)।
  • कीर्तिमान : खेलकूद या किसी असाधारण उपलब्धि के क्षेत्र में स्थापित सर्वोच्च स्तर को 'Record' कहा जाता है।
  • उदाहरण: 'World Record' (विश्व कीर्तिमान)।
  • दर्ज करना : क्रिया के रूप में, किसी जानकारी या तथ्य को रजिस्टर या फाइल में लिखने की प्रक्रिया को 'Record' करना कहते हैं।
  • उदाहरण: 'To record the statement' (बयान दर्ज करना)।

Additional Information

अंग्रेज़ी शब्दहिंदी पारिभाषिक
Amendedसंशोधित
Censureपरिनिंदा
Discretionaryविवेकाधीन
Encumbranceभार / विल्लंगम
Forfeitureजब्ती / रा���सात
Nominalनाममात्र
Reimbursementप्रतिपूर्ति
Statutoryसांविधिक

Question 288

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में 'Return' का हिंदी पारिभाषिक नहीं है:

  1. AOption (a)

    पुनरीक्षण

  2. BOption (b)

    निर्वाचित करना

  3. COption (c)

    प्रतिफल

  4. DOption (d)

    विवरणी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

पुनरीक्षण

Why this answer is correct

'Return' का हिंदी पारिभाषिक नहीं है: पुनरीक्षण

Key Points

  • 'पुनरीक्षण' अंग्रेज़ी शब्द 'Review' या 'Revision' का हिंदी अनुवाद है।
  • इसका अर्थ होता है किसी निर्णय, दस्तावेज़ या स्थिति को पुनः जाँचना।

अन्य विकल्प -

  • निर्वाचित करना : चुनाव के संदर्भ में 'Return' का अर्थ निर्वाचन होता है।
  • जब कोई उम्मीदवार जीतता है, तो उसे 'Returned Candidate' (निर्वाचित अभ्यर्थी) कहा जाता है।
  • प्रतिफल : वाणिज्य और बैंकिंग क्षेत्र में निवेश पर मिलने वाले लाभ को 'Return' (प्रतिफल) कहते हैं।
  • विवरणी : आधिकारिक जानकारी या डेटा के फॉर्म को 'Return' कहा जाता है। जैसे**: 'Income Tax Return'** (आयकर विवरणी)।

Additional Information 

अंग्रेज़ी शब्दहिंदी पारिभाषिक
Abstractसार / संक्षेप
Affidavitशपथ-पत्र / हलफनामा
Auditलेखापरीक्षा
Bureaucracyनौकरशाही / दफ्तरशाही
Discrepancyविसंगति / अंतर
Gazetteराजपत्र
Memorandumज्ञापन / स्मृति-पत्र
Notificationअधिसूचना
Protocolनयाचार / शिष्टाचार
Vigilanceसतर्कता

Question 289

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस शब्द की संधि सही नहीं है?

  1. AOption (a)

    सत् + मति = सन्मति

  2. BOption (b)

    षट् + वदन = षडवदन

  3. COption (c)

    तृष्ष + ना = तृष्णा

  4. DOption (d)

    स्व + छंद = स्वच्छंद

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

षट् + वदन = षडवदन

Why this answer is correct

संधि सही नहीं है- षट् + वदन = षडवदन

Key Points

  • "षट् + वदन = षडवदन" संधि अशुद्ध है।
  • नियम के अनुसार, व्यंजन संधि के तहत 'ट्' (ट वर्ग का पहला वर्ण) अपने ही वर्ग के तीसरे वर्ण 'ड्' में बदलता है,
  • इसलिए षट् + वदन = षड्वदन (ड में हलंत के बिना, व के साथ) सही रूप है। 'षडवदन' गलत है क्योंकि 'व' में स्वर नहीं जुड़ा है। ​
  • 'षड्वदन' का अर्थ है "छह मुख (चेहरे) वाला"।

अन्य विकल्प -

संधि विच्छेदसंधि शब्दनियम का प्रकार
सत् + मतिसन्मतिव्यंजन संधि (त् का न् में परिवर्तन - पंचम वर्ण नियम)
तृष् + नातृष्णाव्यंजन संधि (ष् के बाद न होने पर न का ण हो जाता है)
स्व + छंदस्वच्छंदव्यंजन संधि (ह्रस्व स्वर के बाद 'छ' आने पर 'च्' का आगम)

Important Pointsव्यंजन संधि नियम -

  • जब किसी वर्ग के पहले वर्ण (क्, च्, ट्, त्, प्) का मिलन किसी वर्ग के तीसरे या
  • चौथे वर्ण से या (य्, र्, ल्, व्, ह) से या किसी स्वर से हो जाये तो क् को ग् ,
  • च् को ज् , ट् को ड् , त् को द् , और प् को ब् में बदल दिया जाता है।
  • अगर व्यंजन से स्वर मिलता है तो जो स्वर की मात्रा होगी वो हलन्त वर्ण में लग जाएगी।
  • लेकिन अगर व्यंजन का मिलन होता है तो वे हलन्त ही रहेंगे।

उदाहरण :

  • वाक् +ईश = वागीश, दिक् + गज = दिग्गज।।
  • षट् + आनन = षडानन, षट् + यन्त्र = षड्यन्त्र, षट् + दर्शन = षड्दर्शन।
  • सत् + आशय = सदाशय, तत् + अनन्तर = तदनन्तर।

Additional Information

संधि- - संधि के भेद हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन और 3. विसर्ग। - दो या दो से अधिक वर्णों (स्वर या व्यंजन) के मिलने से उत्पन्न विकार (परिवर्तन) को संधि कहते हैं। - जैसे - नर + इंद्र = नरेंद्र (​अ + इ = ए)।
संधिपरिभाषाउदाहरण
स्वरदो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं। इसके इसके पाँच भेद हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि।सूर्य + उदय = सूर्योदय, ​अ + उ = ओ (गुण संधि)
व्यंजनव्यंजन के बाद किसी स्वर या व्यंजन के आने से उस व्यंजन में जो परिवर्तन होता है, वह व्यंजन संधि कहलाता है।जगत् + ईश = जगदीश (त् + ई = दी)।
विसर्गविसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मिलने से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं।​​मनः + हर = मनोहर

Question 290

Rajasthan Police SI 2021• Test

'अभीष्ट' का सही संधि विच्छेद है:

  1. AOption (a)

    अभि + इष्ट

  2. BOption (b)

    अभि + ईष्ट

  3. COption (c)

    अभी + इष्ट

  4. DOption (d)

    अभी + ईष्ट

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अभि + इष्ट

Why this answer is correct

'अभीष्ट' का सही संधि विच्छेद है: अभि + इष्ट

Key Points

  • 'अभीष्ट' का सही संधि विच्छेद अभि + इष्ट है। इसमें दीर्घ स्वर संधि है,
  • जहाँ छोटी 'इ' और छोटी 'इ' मिलकर बड़ी 'ई' (ी) बन जाते हैं।
  • जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो ‘आ‘ बनता है,
  • जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ई‘ बनता है,
  • जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ऊ‘ बनता है, तो उसे दीर्घ संधि कहते है।
  • उदाहरण-
  • देव + अर्चन = देवार्चन (अ + अ = आ)
  • गिरी + ईश = गिरीश (ई + ई = ई),
  • वधू + ऊर्जा = वधूर्जा (ऊ + ऊ = ऊ)

Additional Information स्वर संधि- 

  • दो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं।
  • जैसे - दया + आनंद = दयानंद (आ + आ = आ)।

स्वर संधि के भेद-

  1. दीर्घ संधि
  2. गुण संधि
  3. वृद्धि संधि
  4. यण संधि
  5. अयादि संधि