Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 201

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों प्रयुक्त हुए हैं?

  1. AOption (a)

    विद्वता

  2. BOption (b)

    कुसुमित

  3. COption (c)

    आर्थिक

  4. DOption (d)

    आधिपत्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

आधिपत्य

Why this answer is correct

सही उत्तर  - ​आधिपत्य

Key Points

  • आधिपत्य' शब्द में 'अधि' उपसर्ग 'पति' मूल शब्द और 'य' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।
  • इस शब्द का अर्थ 'अधिपति होने की अवस्था या भाव' होता है।
  • उपसर्ग  वे शब्दांश हैं जो मूल शब्द के शुरुआत में जुड़कर नया शब्द बनाते हैं और अर्थ बदलते हैं।
  • वे शब्दांश हैं जो मूल शब्द के अंत में जुड़कर अर्थ में विशेषता या परिवर्तन लाते हैं।

अन्य विकल्प :

  • 'विद्वता' - शब्द में 'विद्' (मूल शब्द) के साथ 'ता' प्रत्यय है।
  • 'कुसुमित'- शब्द में 'कुसुम्' मूल शब्द है, और 'इत' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।
  • 'आर्थिक'- शब्द में मूल शब्द 'अर्थ' है, जिसके साथ 'इक' प्रत्यय जुड़ा है।

Additional Informationअन्य उपसर्ग :

उपसर्गमूल शब्दअर्थ
भरसकभरसक
निहत्थानिहत्था
कुढगकुढंग
अनुवादअनुवाद
अपमानअपमान
अभिमानअभिमान
उपनामउपनाम

Question 202

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस शब्द में दो प्रत्ययों का प्रयोग हुआ है?

  1. AOption (a)

    मानवता

  2. BOption (b)

    विवशता

  3. COption (c)

    सुन्दरता

  4. DOption (d)

    मित्रता

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मानवता

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​मानवता

Key Points

  • मानव - शब्द  मनु' + 'अ' (तद्धित प्रत्यय) से बना है,और मानवता में तद्धित प्रत्यय 'ता' है।
  • प्रत्यय वे शब्दांश हैं जो किसी मूल शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन, विशेषता या विस्तार ला देते हैं।
  • ये स्वतंत्र शब्द नहीं होते, बल्कि अविकारी शब्दांश होते हैं।

अन्य विकल्प : 

  • विवशता - में 'ता' प्रत्यय है, जो विशेषण या संज्ञा शब्दों के अंत में जुड़कर भाववाचक संज्ञा बनाता है।
  • 'सुन्दरता -  शब्द में 'सुन्दर' मूल शब्द के अंत में 'ता' प्रत्यय का प्रयोग किया गया है। यह एक तद्धित प्रत्यय है।
  • 'मित्रता' - में 'मित्र' शब्द और ता' प्रत्यय का प्रयोग किया गया है। यहाँ 'मित्र' एक संज्ञा है।

Additional Informationप्रत्यय के अन्य उदाहरण :

मूल शब्दप्रत्ययनया शब्द
खेलनाखेलना
मोटापामोटापा
समाजइकसामाजिक
पिछड़ापनपिछड़ापन
गतिशीलतागतिशीलता
व्यक्तिगतव्यक्तिगत
महत्वपूर्णमहत्वपूर्ण

Question 203

Rajasthan Police SI 2021• Test

'ईय' प्रत्यय से रहित शब्द है

  1. AOption (a)

    राष्ट्रीय

  2. BOption (b)

    भवदीय

  3. COption (c)

    माननीय

  4. DOption (d)

    भारतीय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

माननीय

Why this answer is correct

सही उत्तर - माननीय।  

Key Points

  • माननीय शब्द में मूल शब्द है मान तथा प्रत्यय है, नीय (अनीय)।
  • माननीय एक सम्मान देने वाला ,सम्मान सूचक शब्द है।

अन्य विकल्प :

  • 'राष्ट्रीय' शब्द में 'ईय'  प्रत्यय है। इस शब्द का निर्माण राष्ट्र (मूल शब्द) + ईय (प्रत्यय) के योग से हुआ है। यह एक विशेषण शब्द है।
  • 'भवदीय' शब्द में 'ईय' प्रत्यय है, जो मूल शब्द 'भवत्' में जुड़कर बनता है। यह एक तद्धित प्रत्यय है।
  • भारतीय शब्द में 'ईय'  प्रत्यय है। यह 'भारत' मूल शब्द में 'ईय' प्रत्यय जोड़ने से बनता है। यह एक तद्धित प्रत्यय है।

Additional Information

  • **प्रत्यय वे शब्दांश हैं-**जो किसी मूल शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन, विशेषता या विस्तार ला देते हैं।
  • स्वतंत्र शब्द नहीं होते और इनका अपना कोई स्वतंत्र अर्थ नहीं होता।
  • प्रत्यय मूलतः दो प्रकार के होते हैं:
  • कृत् प्रत्यय और तद्धित प्रत्यय।

Question 204

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस शब्द में 'दान' प्रत्यय प्रयुक्त नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    इत्रदान

  2. BOption (b)

    रक्तदान

  3. COption (c)

    खानदान

  4. DOption (d)

    कलमदान

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

रक्तदान

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​रक्तदान

Key Pointsरक्तदान में 'दान' प्रत्यय नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र शब्द है, जो "रक्त" (रक्त को) और "दान" (देने की क्रिया) के मेल से बना ह���।

यह तत्पुरुष समास (कर्म तत्पुरुष) का उदाहरण है, न कि प्रत्यय का।

अन्य विकल्प में:  दान प्रत्यय का प्रयोग हुआ है,  इत्र +दान, खान +दान ,कलम + दान

Additional Informationप्रत्यय के अन्य उदाहरण :

  • एरा: सपेरा, चचेरा, ममेरा
  • इया: खटिया, लुटिया, डिबिया
  • हार: खेलाहार, गीतहार, सुधाहार
  • गर: जादूगर, कारीगर, बाजीगर
  • दान: धनवान, गुणवान, बलवान
  • वान: धनवान, शक्तिवान, धनवान
  • ईय: भारतीय, राष्ट्रीय, मानवीय
  • इत: आनंदित, फलित, पुष्पित
  • ना: चलना, पढ़ना, लिखना (क्रियार्थक)
  • आनी: सेठानी, नौकरानी, देवरानी

Question 205

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस शब्द में 'प्र' उपसर्ग प्रयुक्त नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    प्रकृति

  2. BOption (b)

    प्रत्यूष

  3. COption (c)

    प्रज्वलित

  4. DOption (d)

    प्रख्यात

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

प्रत्यूष

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​प्रत्यूष। 

Key Points

  • उपसर्ग वे शब्दांश (शब्द के छोटे अंश) होते हैं, जो किसी सार्थक मूल शब्द के शुरुआत (आगे) में जुड़कर,
  • उसके अर्थ में परिवर्तन, विशेषता या नयापन ला देते हैं।
  • ये स्वतंत्र नहीं होते, बल्कि दूसरे शब्दों के साथ मिलकर काम करते हैं।
  • प्रत्यूष में प्र उपसर्ग नही है प्रति उपसर्ग का प्रयोग हुआ है, 'प्रति' एक संस्कृत उपसर्ग है।
  • मूल शब्द: ऊष/उष  जिसका अर्थ है ,सुबह/भोर।

'प्र' उपसर्ग से बने अन्य उदाहरण :​प्रकोप- (प्र + कोप)

प्रदेश- (प्र + देश)

प्रयोग- (प्र + योग)

प्रस्थान- (प्र + स्थान)

प्रणाम - (प्र + नाम)

प्रख्यात- (प्र + ख्यात)

Question 206

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी शब्द तत्सम हैं?

  1. AOption (a)

    छिद्र, सौ

  2. BOption (b)

    सच, ग्राम

  3. COption (c)

    आधा, काम

  4. DOption (d)

    मस्तक, श्वास

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

मस्तक, श्वास

Why this answer is correct

सही उत्तर -  ​मस्तक, श्वास

Key Points

  • तत्सम शब्द (तत् + सम) का अर्थ है 'उसके समान', यानी संस्कृत के समान।
  • संस्कृत भाषा के वे शब्द जो बिना किसी परिवर्तन के हिंदी में ज्यों के त्यों प्रयुक्त होते हैं
  • तत्सम शब्द कहलाते हैं।
  • उदाहरण: अग्नि, आम्र, सूर्य, चन्द्र, रात्रि, मुख, क्षेत्र, विद्या, आदि।

Additional Informationअन्य विकल्प : 

  • छिद्र' (तत्सम) छेद'(तद्भव)
  • **सौ'(**तद्भव )शत' (तत्सम )
  • **सच'(**तद्भव) **सत्य (**तत्सम)
  • ग्राम (तत्सम) गाँव (तद्भव)
  • आधा (तद्भव) अर्द्ध (तत्सम)
  • काम (तद्भव) कर्म (तत्सम)

Question 207

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में तद्भव शब्द है:

  1. AOption (a)

    माँ

  2. BOption (b)

    मुख्य

  3. COption (c)

    मनुष्य

  4. DOption (d)

    वानर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

माँ

Why this answer is correct

सही उत्तर - माँ ।

Key Points

  • माँ का तत्सम शब्द मातृ या माता है। 'मातृ' संस्कृत का मूल शब्द है,
  • जिससे हिंदी का तद्भव शब्द 'माँ' विकसित हुआ है।
  • तद्भव शब्द वे शब्द हैं - जो संस्कृत भाषा से विकसित होकर, समय के साथ परिवर्तित होकर हिंदी में प्रयोग होते हैं. 'तद्भव' का अर्थ है।
  • उदाहरण: आँख (अक्षी), चाँद (चन्द्र), काम (कर्म), घर (गृह), हाथ (हस्त), रात (रात्रि)आदि।

Additional Informationअन्य तद्भव शब्द :

  • दूध-  (दुग्ध)
  • रात - (रात्रि)
  • आँख- (अक्षि)
  • आम -(आम्र)
  • कान -(कर्ण)
  • अचरज-(आश्चर्य)
  • आँसू -(अश्रु)
  • घर- (गृह)

Question 208

Rajasthan Police SI 2021• Test

कौन सा शब्द तद्भव नहीं है?

  1. AOption (a)

    भंडार

  2. BOption (b)

    कुक्कुर

  3. COption (c)

    घर

  4. DOption (d)

    कंगन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कुक्कुर

Why this answer is correct

सही उत्तर - कुक्कुर।

Key Points

  • '​कुक्कुर' एक तत्सम शब्द है। इसका तद्भव रूप 'कुत्ता' होता है।​
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • जैसे- अश्रु, कर्ण, भ्राता, सूर्य आदि।
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
  • जैसे- आँसू, कान, भाई, सूरज आदि।​

अन्य विकल्प-​ 

तत्समतद्भव
भण्डागारभंडार
घरगृह
कंगनकंकण

 Additional Informationकुछ अन्य तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्समतद्भव
महिषभैंस
अट्टालिकाअटारी
मृक्षणमक्खन
गोमयगोबर
श्यामलसाँवला
पर्यंकपलंग
हरिद्राहल्दी
कर्कटकेकड़ा
प्रत्यभिज्ञानपहचान

Question 209

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में देशज शब्द है:

  1. AOption (a)

    नुक्कड़

  2. BOption (b)

    लंगोट

  3. COption (c)

    मखौल

  4. DOption (d)

    चमगादड़

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

मखौल

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में 'देशज शब्द' का सही उत्तर है- मखौल

Key Points

  • 'मखौल' शब्द की उत्पत्ति किसी संस्कृत शब्द से नहीं हुई है, बल्कि यह स्थानीय बोलचाल से हिंदी में आया है, जिसका अर्थ 'मजाक' या 'उपहास' होता है।
  • ऐसे शब्द जो स्थानीय क्षेत्रीय बोलियों से हिंदी में आए हैं या जिनकी उत्पत्ति का कोई स्पष्ट स्रोत (संस्कृत आदि) नहीं मिलता, उन्हें देशज शब्द कहते हैं।
  • देशज शब्द के अन्य उदाहरण: खिचड़ी, लोटा, डिबिया आदि।

अन्य विकल्प -

शब्द/विकल्पविग्रह/अर्थभेद/प्रकार
लंगोटसंस्कृत के लिंगपट्ट शब्द से विकसित हुआ है।तद्भव शब्द
चमगादड़संस्कृत के चर्मचटक शब्द से विकसित हुआ है।तद्भव शब्द
नुक्कड़गली का कोना या सिरा (यह तद्भव/आगत प्रभाव युक्त है)।तद्भव शब्द

Important Points 

 उत्पत्ति या स्रोत के आधार पर शब्द के भेद-

  1. तत्सम शब्द
  2. तद्भव शब्द
  3. देशज शब्द
  4. विदेशज (आगत) शब्द

Additional Information

प्रकार/भेदपरिभाषाउदाहरण
तत्समजो शब्द संस्कृत से ज्यों के त्यों हिंदी में आए हैं।अग्नि = आग (तद्भव) दुग्ध = दूध (तद्भव)
तद्भवसंस्कृत के वे शब्द जो परिवर्तित होकर हिंदी में आए हैं।कर्पूर = कपूर हस्त = हाथ
विदेशजजो शब्द विदेशी भाषाओं (अंग्रेजी, अरबी, फारसी आदि) से लिए गए हैं।डॉक्टर (अंग्रेजी) किताब (अरबी)

Question 210

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी शब्द विदेशी मूल के हैं?

  1. AOption (a)

    मसाला, नमक

  2. BOption (b)

    आज, चेहरा

  3. COption (c)

    कबूतर, आसरा

  4. DOption (d)

    लालच, कमरा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मसाला, नमक

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में विदेशी मूल के शब्दों के समूह का सही उदाहरण/उत्तर है- मसाला, नमक

Key Points

  • विकल्प 'मसाला' और 'नमक' दोनों ही शब्द विदेशज (विदेशी) मूल के हैं।
  • हिंदी में वे शब्द जो किसी विदेशी भाषा (जैसे- अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी आदि) से आए हैं, उन्हें विदेशज शब्द कहा जाता है।
  • मसाला और नमक मूलतः फारसी/अरबी भाषा के शब्द हैं।
  • विदेशज शब्दों के अन्य उदाहरण: चश्मा, चाकू, कैंची, स्कूल।

अन्य विकल्प -

शब्द/विकल्पविग्रह/अर्थभेद/प्रकार
आज, चेहरा'आज' संस्कृत के 'अद्य' से बना है, जबकि 'चेहरा' फारसी शब्द है।तद्भव और विदेशज
कबूतर, आसरा'कबूतर' फारसी है और 'आसरा' संस्कृत के 'आश्रय' से बना है।विदेशज और तद्भव
लालच, कमरा'लालच' संस्कृत के 'लालसा' से बना है और 'कमरा' पुर्तगाली शब्द है।तद्भव और विदेशज

Important Points 

 स्रोत या उत्पत्ति के आधार पर शब्द के भेद-

  1. तत्सम (संस्कृत के समान)
  2. तद्भव (संस्कृत से परिवर्तित)
  3. देशज (स्थानीय बोलियों से उत्पन्न)
  4. विदेशज (विदेशी भाषाओं से आए)
  5. संकर (दो भिन्न भाषाओं के योग से बने)

Additional Information

भाषामहत्वपूर्ण शब्द
फारसीआदमी, आईना, उम्मीद, चश्मा, नमक, बीमार, मज़दूर, राह, सरकार, हफ़्ता, बाज़ार, गवाह, दरोगा।
अरबीअदालत, अक्ल, इस्तीफ़ा, औरत, किताब, कुर्सी, जिला, तहसील, फ़ैसला, वकील, सुबह, शराब, हुक्म।
तुर्कीउर्दू, कैंची, कुली, चाकू, तोप, बारूद, बेगम, बहादुर, चेचक, लाश, सराय, कालीन।
अंग्रेज़ीडॉक्टर, स्कूल, स्टेशन, पुलिस, टिकट, नर्स, पेंसिल, रजिस्टर, रेल, बजट, सिनेमा।
पुर्तगालीआलमारी, बाल्टी, साबुन, फीता, गमला, आलू, काजू, तौलिया, चाबी, पादरी।
फ्रांसीसीकाजू, कारतूस, कूपन, रेस्तरां, अंग्रेज़, बिगुल।
चीनीचाय, लीची, चीकू, तूफ़ान।