Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 181

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में दिये गये अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द का समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द सही नहीं है?

  1. AOption (a)

    Acceleration - त्वरण

  2. BOption (b)

    Access - आधिक्य

  3. COption (c)

    Diversion - विषयांतर

  4. DOption (d)

    Objective - वस्तुपरक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

Access - आधिक्य

Why this answer is correct

सही उत्तर है - Access - आधिक्य

Key Points

  • Access - 'पहुँच', Excess - 'आधिक्य'

अन्य विकल्प -

अंग्रेजी शब्ददिया गया अर्थसही हिन्दी पारिभाषिक शब्दस्थिति
Accelerationत्वरणत्वरण (भौतिकी में)सही
Diversionविषयांतरविषयांतर (या मार्ग परिवर्तन)सही
Objectiveवस्तुपरकवस्तुपरक (या उद्देश्य)सही

Additional Information

अंग्रेजी शब्दसही हिन्दी अर्थ
Accessपहुँच
Accessionअधिग्रहण / प्राप्ति
Assessmentआकलन
Assignmentकार्य सौंपना / नियतन
Auditलेखा-परीक्षा
Accordसहमति
Acquisitionअर्जन
Allowanceभत्ता
Assetसंपत्ति

Question 182

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में उल्लिखित अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द का समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक सही है?

  1. AOption (a)

    Obscene - अश्लील

  2. BOption (b)

    Plaintiff - प्रतिवादी

  3. COption (c)

    Deportation - माल ढुलाई

  4. DOption (d)

    Discrepancy - भेदभाव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

Obscene - अश्लील

Why this answer is correct

सही उत्तर है - Obscene - अश्लील

Key Points

  • Obscene (अश्लील): कानून और साहित्य में, वह सामग्री जो नैतिकता के विरुद्ध या अत्यधिक कामुक हो, उसे 'अश्लील' कहा जाता है।

अन्य विकल्प -

अंग्रेजी शब्दसही हिन्दी पारिभाषिक शब्दस्थिति
Plaintiffवादीगलत (प्रतिवादी = Defendant)
Deportationदेश-निकालागलत (माल ढुलाई = Freight)
Discrepancyविसंगतिगलत (भेदभाव = Discrimination)

Additional Information

अंग्रेजी शब्दहिन्दी पारिभाषिक शब्द
Defendantप्रतिवादी
Deportationदेश-निकाला
Freightमाल ढुलाई
Affidavitशपथ-पत्र
Precedentपूर्वोदाहरण
Prosecutionअभियोजन
Persecutionउत्पीड़न

Question 183

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में 'Plea' का समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द सही नहीं है?

  1. AOption (a)

    तर्क

  2. BOption (b)

    अभिवचन

  3. COption (c)

    सुसंगत कथन

  4. DOption (d)

    दलील

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सुसंगत कथन

Why this answer is correct

सही उत्तर है- सुसंगत कथन

Key Points

  • अंग्रेजी शब्द 'Plea' के लिए हिंदी पारिभाषिक शब्दावली में अभिवचन, तर्क और दलील शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
  • कानूनी और प्रशासनिक संदर्भ में 'Plea' का अर्थ किसी न्यायालय में अपने पक्ष में दिया गया औपचारिक कथन या तर्क होता है।
  • सुसंगत कथन का अंग्रेजी अनुवाद 'Relevant Statement' होता है, न कि 'Plea'।
  • अतः दिए गए विकल्पों में से 'सुसंगत कथन' ही 'Plea' का सही समकक्ष शब्द नहीं है।

अन्य विकल्प -

विकल्पअर्थअंग्रेजी शब्दावली
अभिवचनन्यायालय में दिया गया पक्षPlea / Pleading
तर्कप्रमा�� सहित बात रखनाPlea / Argument
दलीलअपने समर्थन में प्रस्तुत कथनPlea / Argument

Important Points 

 पारिभाषिक शब्दावली की विशेषताएं-

  1. निश्चितता: पारिभाषिक शब्द का एक विशिष्ट और निश्चित अर्थ होता है।
  2. अर्थ-संकोच: ये शब्द सामान्य अर्थ को छोड़कर किसी विशेष क्षेत्र के अर्थ को व्यक्त करते हैं।
  3. क्षेत्रीय उपयोग: ये शब्द प्रशासन, विधि, विज्ञान और वाणिज्य जैसे विशेष क्षेत्रों में प्रयुक्त होते हैं।

Additional Information

अंग्रेजी शब्दहिंदी अर्थक्षेत्र
Allegationकिसी पर लगाया गया बिना प्रमाण का आरोप।विधि/प्रशासन
Evidenceन्यायालय में तथ्य सिद्ध करने हेतु साक्ष्य।विधि

Question 184

Rajasthan Police SI 2021• Test

'बीजारोपण करना' का भावार्थ है:

  1. AOption (a)

    खेत जोतना

  2. BOption (b)

    गमले आदि में बीज बोना

  3. COption (c)

    आरंभ करना

  4. DOption (d)

    पौधे लगाना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

आरंभ करना

Why this answer is correct

'बीजारोपण करना' का भावार्थ है: आरंभ करना

Key Points

  • 'बीजारोपण करना' का अर्थ - आरंभ करना
  • वाक्य प्रयोग - गांधीजी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सत्य और अहिंसा का "बीजारोपण किया"।
  • मुहावरा- ऐसे वाक्यांश जो वाक्य की र��ना करने पर अपना विशेष अर्थ प्रकट करते हैं, मुहावरे कहलाते हैं।
  • उदाहरण - ​इतिश्री होना - समाप्त होना, वाक्य प्रयोग -आज इस पुराने विवाद की "इतिश्री हो गई", अब सब शांति से रहेंगे।

Additional Information  कुछ महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
अंगारे उगलनाक्रोध में कठोर शब्द कहनाजब बेटे ने पिता से बहस की, तो वे क्रोध में "अंगारे उगलने लगे"।
कलई खुलनाभेद खुल जाना या असलियत सामने आनापुलिस की पूछताछ के बाद अपराधी की सारी "कलई खुल गई"।
गागर में सागर भरनाथोड़े शब्दों में बहुत कुछ कह देनाबिहारी ने अपने दोहों में "गागर में सागर भर दिया है"।
घी के दिए जलानाबहुत खुशियाँ मनानाजब राम वनवास से लौटे, तो अयोध्यावासियों ने "घी के दिए जलाए।"
लोहे के चने चबानाबहुत कठिनाई का सामना करनाभारतीय सैनिकों के सामने दुश्मनों को "लोहे के चने चबाने पड़े।"
श्रीगणेश करनाकिसी कार्य का आरंभ करनाआज हमने अपनी नई दुकान का "श्रीगणेश किया है।"

Question 185

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द का समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द सही है?

  1. AOption (a)

    Errata - अशुद्धि

  2. BOption (b)

    Preference - प्राथमिकता

  3. COption (c)

    Questionable - प्रश्नांकित

  4. DOption (d)

    Intimidation - अभित्रास

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

Intimidation - अभित्रास

Why this answer is correct

सही उत्तर है- Intimidation - अभित्रास 

Key Points

  • Intimidation - अभित्रास

अन्य विकल्प -

  • Errata - शुद्धिपत्र
  • Inaccuracy - अशुद्धि
  • Preference - वरीयता
  • ​Priority - प्राथमिकता
  • Questionable - संदिग्ध
  • Questioned - प्रश्नांकित

Additional Informationअन्य कुछ उदाहरण- 

अंग्रेजी शब्दहिन्दी पारिभाषिक शब्द
Addendumपरिशिष्ट / अनुपत्र
Amalgamationसमेकन / विलयन
Arbitrationमध्यस्थता
Authenticप्रामाणिक
Censureनिंदा / परिनिंदा
Cognizanceसंज्ञान
Delegationप्रत्यायोजन
Ex-officioपदेन
Liaisonसंपर्क
Stipulationअनुबंध / शर्त

Question 186

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें से किस विकल्प में ‘Exceptional’ शब्द का समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द सही नहीं है?

  1. AOption (a)

    अपवादात्मक

  2. BOption (b)

    स्वीकारात्मक

  3. COption (c)

    असाधारण

  4. DOption (d)

    विशिष्ट

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

स्वीकारात्मक

Why this answer is correct

सही उत्तर है - स्वीकारात्मक

Key Points

  • Exceptional - स्वीकारात्मक

अन्य विकल्प -

  • असाधारण (Extraordinary)
  • अपवादात्मक (Exceptional/Exemptional)
  • विशिष्ट (Special/Specific)

Additional Informationअन्य कुछ उदाहरण-

अंग्रेजी शब्दसही हिंदी अर्थ
Abstractसार / संक्षेप
Actualवास्तविक
Affidavitशपथ-पत्र
Amendmentसंशोधन
Appraisalमूल्यांकन
Auditलेखा-परीक्षा
Discretionविवेकाधिकार
Executiveकार्यपालक
Gazetteराजपत्र
Statutoryसंविधिक / वैधानिक

Question 187

Rajasthan Police SI 2021• Test

'Promissory note' के लिए समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द होगा-

  1. AOption (a)

    शपथपत्र

  2. BOption (b)

    वचनपत्र

  3. COption (c)

    प्रतिज्ञापत्र

  4. DOption (d)

    वादापत्र

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

वचनपत्र

Why this answer is correct

'Promissory note' के लिए समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द होगा- वचनपत्र

Key Points

  • Promissory note - वचनपत्र

अन्य विकल्प -

  • शपथपत्र (Affidavit)
  • प्रतिज्ञापत्र (Declaration/Pledge)
  • वादापत्र (Plaint)

Additional Informationकुछ अन्य उदाहरण-

अंग्रेजी शब्दहिन्दी पारिभाषिक शब्द
Bill of Exchangeविनिमय-पत्र
Chequeचेक / बैंक-आदेश
Deedविलेख / विलेख-पत्र
Contractसंविदा / अनुबंध
Bondआबंध / बंधपत्र
Power of Attorneyमुख्तारनामा / पावर ऑफ अटॉर्नी
Willवसीयत
Invoiceबीजक / चालान
Receiptरसीद
Guaranteeगारंटी / प्रत्याभूति

Question 188

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें से किस विकल्प में अंग्रेजी शब्द का समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द सही नहीं है?

  1. AOption (a)

    Acquit - दोषमुक्त करना

  2. BOption (b)

    Equitable - न्यायोचित

  3. COption (c)

    Eviction - निष्कासन

  4. DOption (d)

    Injunction - कार्यदिश

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

Injunction - कार्यदिश

Why this answer is correct

सही उत्तर है - Injunction - कार्यदिश

Key Points

  • Injunction - ​निषेधाज्ञा, ​working direction - कार्यदिश

अन्य विकल्प -

अंग्रेजी शब्ददिया गया अर्थसही हिन्दी पारिभाषिक शब्दस्थिति
Acquitदोषमुक्त करनादोषमुक्त करनासही
Equitableन्यायोचितन्यायोचित / साम्यापूर्णसही
Evictionनिष्कासननिष्कासन / बेदखलीसही

Additional Informationअन्य कुछ उदाहरण-

अंग्रेजी शब्दहिन्दी पारिभाषिक शब्द
Affidavitशपथ-पत्र
Appellantअपीलार्थी
Bailजमानत
Cognizableसंज्ञेय
Discretionविवेकाधिकार
Enactmentअधिनियम
Jurisdictionक्षेत्राधिकार
Litigationमुकदमेबाजी / वाद
Statuteविधि / कानून
Summonsसमन / बुलावा

Question 189

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द का समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द गलत है?

  1. AOption (a)

    Aggregate - औसत

  2. BOption (b)

    Chargeable - प्रभार्य

  3. COption (c)

    Delimitation - परिसीमन

  4. DOption (d)

    Demarcation - सीमांकन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

Aggregate - औसत

Why this answer is correct

सही उत्तर है - Aggregate - औसत

Key Points

  • Aggregate - ​सकल, ​Average - औसत

अन्य विकल्प -

अंग्रेजी शब्ददिया गया अर्थसही हिन्दी पारिभाषिक शब्दस्थिति
Chargeableप्रभार्यप्रभार्य (देय या वसूलने योग्य)सही
Delimitationपरिसीमनपरिसीमन (सीमा का निर्धारण)सही
Demarcationसीमांकनसीमांकन (सीमा रेखा खींचना)सही

Additional Informationअन्य कुछ उदाहरण-

अंग्रेजी शब्दहिन्दी पारिभाषिक शब्द
Abstractसार / संक्षेप
Affidavitशपथ-पत्र / हलफनामा
Bona fideसद्भावी / वास्तविक
Contingencyआकस्मिकता
De factoवस्तुतः / वास्तव में
Endorsementपृष्ठांकन
Gazetteराजपत्र
Impeachmentमहाभियोग
Quorumगणपूर्ति
Voucherप्रमाणक

Question 190

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में से किस विकल्प में सही संधिविच्छेद है?

  1. AOption (a)

    अन्वेषण = अनु + इषण

  2. BOption (b)

    अत्युत्तम = अति + उतम

  3. COption (c)

    अन्वय = अनु + वय

  4. DOption (d)

    अम्बूर्मि = अम्बु + ऊर्मि

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अम्बूर्मि = अम्बु + ऊर्मि

Why this answer is correct

सही उत्तर है - अम्बूर्मि = अम्बु + ऊर्मि

Key Points

  • 'अम्बूर्मि' में दीर्घ स्वर संधि है। इसका संधि विच्छेद - अम्बु + ऊर्मि (उ + ऊ = ऊ) होता है।
  • जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो ‘आ‘ बनता है,
  • जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ई‘ बनता है,
  • जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ऊ‘ बनता है, तो उसे दीर्घ संधि कहते है।
  • उदाहरण-
  • विद्या + आलय = विद्यालय (आ + आ = आ)
  • कवि + इंद्र = कवींद्र (इ + इ = ई)
  • भानु + उदय = भानूदय (उ + उ = ऊ)

अन्य विकल्प -

संधि-शब्दसही संधिविच्छेदसंधि का प्रकारस्थिति
अन्वेषणअनु + एषण (उ + ए = वे)यण संधिगलत (विकल्प में 'इषण' है)
अत्युत्तमअति + उत्तम (इ + उ = यु)यण संधिगलत (विकल्प में 'उतम' है)
अन्वयअनु + अय (उ + अ =  व)यण संधिगलत (विकल्प में 'वय' है)

Additional Informationयण संधि-

  • जब संधि करते समय (इ, ई) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘य्' बन जाता है,
  • जब (उ, ऊ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘व्' बन जाता है,
  • जब (ऋ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘र्' बनता है, तो उसे यण संधि कहते है।
  • उदाहरण-
  • अति + अधिक = अत्यधिक (इ + अ = य)
  • सु + आगत = स्वागत (उ + आ = वा)
  • पितृ + अनुमति = पित्रनुमति (ऋ + अ = र)