Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 171

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है?

  1. AOption (a)

    सविता ने आज एक सोने का हार खरीदा।

  2. BOption (b)

    दादू वाणी की हस्तलिखित प्रति उपलब्ध है ।

  3. COption (c)

    यहाँ सभी प्रकार की दवाइयाँ मिलती हैं।

  4. DOption (d)

    शिवाजी ने शत्रु-सेना को नाकों चने चबवाये।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

सविता ने आज एक सोने का हार खरीदा।

Why this answer is correct

अशुद्ध वाक्य है- सविता ने आज एक सोने का हार खरीदा।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य: "सविता ने आज एक सोने का हार खरीदा।"
  • त्रुटि: यहाँ पदक्रम संबंधी दोष है।
  • 'सोने का हार' में 'सोने' उस वस्तु की विशेषता (पदार्थ) बता रहा है।
  • नियम यह है कि विशेषण को संज्ञा के यथासंभव पास होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य: "सविता ने आज सोने का एक हार खरीदा।"
  • (यहाँ 'एक' और 'सोने का' का सही स्थान महत्वपूर्ण है)।

Important Points पदक्रम-

  • किसी वाक्य में शब्दों या पदों के व्यवस्थित होने के तरीके को कहते हैं,
  • जिससे वाक्य का सही और स्पष्ट अर्थ निकलता है;
  • हिंदी में सामान्यतः कर्ता + कर्म + क्रिया (Subject + Object + Verb) का क्रम होता है, जैसे "राम सेब खाता है"।
  • पदक्रम बदलने से वाक्य का अर्थ पूरी तरह बदल सकता है, जैसे "राम ने सीता को देखा" और "सीता ने राम को देखा"।

Additional Information 

 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
एक ठंडी गिलास पानी पिलाओ।ठंडे पानी का एक गिलास पिलाओ।
वह अनेक बार मिल चुका है मुझसे।वह मुझसे अनेक बार मिल चुका है।
उसने सबसे पहली बार यह फिल्म देखी।उसने यह फिल्म पहली बार देखी।
दही में नमक थोड़ा डालो।दही में थोड़ा नमक डालो।
वे सब गए कल वहाँ खेलने।वे सब कल वहाँ खेलने गए।
यह काम करना है मुझे।मुझे यह काम करना है।
यहाँ मिलती हैं गाय की शुद्ध दूध।यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है।

Question 172

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?

  1. AOption (a)

    यहाँ सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।

  2. BOption (b)

    सब लोग अपनी राय दें ।

  3. COption (c)

    हर एक ने टोपियाँ पहन रखी थीं।

  4. DOption (d)

    तुम तुम्हारा काम करो ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

यहाँ सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - यहाँ सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - यहाँ सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।
  • वाक्य में लिंग,वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प -

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
सब लोग अपनी राय दें।सब लोग अपनी-अपनी राय दें।
हर एक ने टोपियाँ पहन रखी थीं।हर एक ने टोपी पहन रखी थी।
तुम तुम्हारा काम करो ।तुम अपना काम करो।

Additional Information 

 सर्वनाम व वचन संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मैं तुमको कैसे समझाऊँ।मैं तुम्हें कैसे समझाऊँ।
तेरे को क्या चाहिए?तुझे क्या चाहिए?
तुम तो तुम्हारा काम करो।तुम तो अपना काम करो।
भारत में अनेकों राज्य हैं।भारत में अनेक राज्य हैं।
वे आदमी बाजार गया था।वह आदमी बाजार गया था।
​उसका प्राण निकल गया।​उसके प्राण निकल गए।

Question 173

Rajasthan Police SI 2021• Test

व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है:

  1. AOption (a)

    लोग बड़ी मात्रा में जमा हो गए।

  2. BOption (b)

    पृथ्वी का रूप गोल है।

  3. COption (c)

    हमें चरखा कातना चाहिए।

  4. DOption (d)

    अपने वचन पर दृढ़ रहो।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अपने वचन पर दृढ़ रहो।

Why this answer is correct

व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है: अपने वचन पर दृढ़ रहो।

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - अपने वचन पर दृढ़ रहो।
  • वाक्य में लिंग,वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प -

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
लोग बड़ी मात्रा में जमा हो गए।लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए।
पृथ्वी का रूप गोल है।पृथ्वी का आकार गोल है।
हमें चरखा कातना चाहिए।हमें चरखा चलाना चाहिए

Additional Information शब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मुझे सफल होने की निराशा है।मुझे सफल होने की आशा नहीं है।
राम और मोहन घोर मित्र हैं।राम और मोहन घनिष्ठ मित्र हैं।
वह मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं देती।वह मेरी बातों पर ध्यान नहीं देती।
इस समस्या का औषध मेरे पास है।इस समस्या का समाधान मेरे पास है।
अँधेरे के पीछे ठीक से चल पाना कठिन था ।अँधेरे के कारण ठीक से चल पाना कठिन था ।

Question 174

Rajasthan Police SI 2021• Test

व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है:

  1. AOption (a)

    प्रेम का मूल्य मापा नहीं जा सकता।

  2. BOption (b)

    विद्यालय बंद होने की संभावना है ।

  3. COption (c)

    चार आदमियों के बैठने की व्यवस्था करो।

  4. DOption (d)

    सैनिकों को कई कष्ट सहने पड़ते हैं।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

प्रेम का मूल्य मापा नहीं जा सकता।

Why this answer is correct

व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है: प्रेम का मूल्य मापा नहीं जा सकता।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य: "प्रेम का मूल्य मापा नहीं जा सकता।"
  • त्रुटि: 'मापना' (Measure) क्रिया का प्रयोग उन वस्तुओं के लिए किया जाता है
  • जिन्हें भौतिक रूप से स्केल या मीटर से नापा जा सके (जैसे- लंबाई, कपड़ा, जमीन)।
  • प्रेम एक अमूर्त भाव है, जिसे मापा नहीं, बल्कि 'आंका' (Assess) जाता है।
  • शुद्ध वाक्य: "प्रेम का मूल्य आंका नहीं जा सकता।"

Additional Informationशब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ -

  • अशुद्ध वाक्य: वह बहुत कृपण दानी आदमी है।
  • शुद्ध वाक्य: वह बहुत दानशील आदमी है।
  • अशुद्ध वाक्य: उसने मुझे घोर धन्यवाद दिया।
  • शुद्ध वाक्य: उसने मुझे बहुत धन्यवाद दिया।
  • अशुद्ध वाक्य: उसने मुझे कठोर सहायता दी।
  • शुद्ध वाक्य: उसने मुझे बहुत सहायता दी।
  • अशुद्ध वाक्य: वह मेरी कटु प्रशंसा करता है।
  • शुद्ध वाक्य: वह मेरी बहुत प्रशंसा करता है।
  • अशुद्ध वाक्य: उसने भयंकर खुशी प्रकट की।
  • शुद्ध वाक्य: उसने बहुत खुशी प्रकट की।
  • अशुद्ध वाक्य: उसने मुझे अधिक आशीर्वाद दिया।
  • शुद्ध वाक्य: उसने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया।

Question 175

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस वाक्य में विराम चिह्नों का सही प्रयोरा नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    हे प्रभो ! मुझे शक्ति दो ।

  2. BOption (b)

    वह घर आया या नहीं?

  3. COption (c)

    राम-राम !-उसने यह क्या कर दिया?

  4. DOption (d)

    तुम समझते हो कि वह निरा बालक है, परंतु वह .......।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

राम-राम !-उसने यह क्या कर दिया?

Why this answer is correct

वाक्य में विराम चिह्नों का सही प्रयोरा नहीं हुआ है- राम-राम !-उसने यह क्या कर दिया?

Key Points

  • 'राम-राम' एक विस्मयादिबोधक शब्द है।
  • इसके बाद या तो विस्मयादिबोधक चिह्न (!) आना चाहिए या अल्पविराम (,) का प्रयोग होना चाहिए।
  • यहाँ '!-' (विस्मयादिबोधक चिह्न और योजक चिह्न) का एक साथ प्रयोग करना व्याकरण की दृष्टि से त्रुटिपूर्ण है।
  • सही रूप: "राम-राम! उसने यह क्या कर दिया**?**" या "राम-राम, उसने यह क्या कर दिया?"
  • वाक्य में हर्ष, विवाद, विस्मय, घृणा, आश्रर्य, करुणा, भय इत्यादि का बोध कराने के लिए विस्मयादिबोधक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
  • विस्मयादिबोधक चिह्न (!) का प्रयोग अव्यय शब्द से पहले किया जाता है। पहचान के लिए -  हाय !, आह !, छि !, अरे !, शाबाश !
  • जैसे- अरे! कितनी सुंदर सुबह है।

अन्य विकल्प -

वाक्यस्थितिकारण
हे प्रभो ! मुझे शक्ति दो ।सहीसंबोधन के बाद विस्मयादिबोधक चिह्न का प्रयोग उचित है।
वह घर आया या नहीं?सहीप्रश्नवाचक वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिह्न सही है।
तुम समझते हो... परंतु वह .......।सहीयहाँ 'लोप चिह्न' (...) का प्रयोग वाक्य के अधूरेपन या विचार को स्पष्ट करने के लिए सही है।

Important Points

​योजक- - दो शब्दों में परस्पर संबंध स्पष्ट करने के लिए तथा उन्हें जोड़कर लिखने के लिए योजक-चिह्न (–) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- - जीवन में सुख-दुःख तो चलता ही रहता है। प्रश्नवाचक- - जब किसी वाक्य में सवाल पूछे जाने का भाव उत्पन्न हो तो उस वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिह्न (?) का प्रयोग किया जाता है। - प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में ‘प्रश्नसूचक चिह्न’ (?) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- - आप का नाम क्या है? लोप चिह्न- - लोप चिह्न (…) का प्रयोग किसी वाक्य, कथन या विवरण में कुछ अंश छोड़ देने या बीच के शब्दों को छुपाने के लिए किया जाता है, ताकि वाक्य संक्षिप्त बना रहे। यह आमतौर पर तीन बिन्दुओं (...) या डैशेस (---) के रूप में दर्शाया जाता है। जैसे- - काव्य में: "रहिमन पानी राखिये, ……… मानुस चून"।

Additional Information विराम चिह्न के प्रकार -

विराम चिह्न का नामविराम चिह्न
पूर्ण विराम(।)
अर्द्ध विराम(;)
अल्प विराम(,)
उप विराम(:)
प्रश्नवाचक चिह्न(?)
योजक चिह्न(–)
कोष्ठक चिह्न()
अवतरण या उदहारणचिह्न( “…” )
विस्मयादिबोदक चिह्न[ ! ]
लाघव चिन्ह/ संक्षेपसूचक(०)
निर्देशक चिह्न[ — ]
विवरण चिह्न( :- )
विस्मरण चिह्न या त्रुटिपूरक चिह्न/हंसपद(^)

Question 176

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी 'स्त्रीलिंग' शब्द हैं?

  1. AOption (a)

    उल्लू, सभा, आँख

  2. BOption (b)

    केंचुआ, फौज़, प्रजा

  3. COption (c)

    चील, जोंक, कोयल

  4. DOption (d)

    भेड़िया, टोली, बाघ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

चील, जोंक, कोयल

Why this answer is correct

सभी 'स्त्रीलिंग' शब्द हैं- चील, जोंक, कोयल

Key Points

  • (चील, जोंक, कोयल): ये तीनों स्त्रीलिंग हैं। इनका पुल्लिंग बनाने के लिए 'नर' शब्द का प्रयोग किया जाता है (जैसे: नर चील, नर कोयल)।

अन्य विकल्प -

  • (उल्लू, सभा, आँख): 'उल्लू' पुल्लिंग शब्द है। (सभा और आँख स्त्रीलिंग हैं)।
  • (केंचुआ, फौज़, प्रजा): 'केंचुआ' पुल्लिंग शब्द है। (फौज और प्रजा स्त्रीलिंग हैं)।
  • (भेड़िया, टोली, बाघ): 'भेड़िया' और 'बाघ' पुल्लिंग शब्द हैं। (टोली स्त्रीलिंग है)।

Important Points

  • नित्य स्त्रीलिंग शब्द वे हैं जो हमेशा स्त्रीलिंग रूप में ही प्रयोग होते हैं,
  • जैसे- मक्खी, मछली, कोयल, मैना, गिलहरी, छिपकली, तितली, दीमक, भेड़, लोमड़ी, मकड़ी, चील।
  • नित्य पुल्लिंग शब्द वे संज्ञा शब्द हैं जो सदा पुल्लिंग के रूप में ही प्रयुक्त होते हैं, चाहे वे नर के लिए हों या मादा के लिए।
  • ऐसे शब्दों में जीव-जंतुओं के नाम (जैसे कौआ, भेड़िया, मच्छर, खरगोश), खगोलीय पिंड (सूर्य, चंद्रमा) और दिन/महीनों के नाम प्रमुख हैं।

Additional Informationलिंग दो प्रकार के होते हैं-

  • पुल्लिंग - शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं।
  • ​जैसे- बकरा, घोड़ा, लड़का, आदमी, शेर, बन्दर, बालक, शिशु, राजा, राजकुमार आदि।
  • स्त्रीलिंग - शब्द के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
  • जैसे - माता, लड़की, भेड़, गाय, बंदरिया, शेरनी, नारी, रानी, राजकुमारी, बहन आदि।

Question 177

Rajasthan Police SI 2021• Test

'घर-घर मिट्टी के चूल्हे हैं, लोकोक्ति का भावार्थ है

  1. AOption (a)

    मिट्टी के चूल्हे पर खाना अच्छा बनता है।

  2. BOption (b)

    हर घर में गैस के चूल्हे की सुविधा नहीं है।

  3. COption (c)

    मिट्टी के चूल्हे से बहुत परेशानी या कठिनाई होती है।

  4. DOption (d)

    हर आदमी के साथ कुछ न कुछ कमी, बुराई या कठिनाई लगी रहती है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

हर आदमी के साथ कुछ न कुछ कमी, बुराई या कठिनाई लगी रहती है।

Why this answer is correct

सही उत्तर है - हर आदमी के साथ कुछ न कुछ कमी, बुराई या कठिनाई लगी रहती है।

Key Points

  • 'घर-घर मिट्टी के चूल्हे हैं' लोकोक्ति का अर्थ है : हर आदमी के साथ कुछ न कुछ कमी, बुराई या कठिनाई लगी रहती है।
  • वाक्य प्रयोग - ​तुम दूसरों के सुखी जीवन को देखकर ईर्ष्या क्यों करते हो? याद रखो, "घर-घर मिट्टी के चूल्हे हैं", हर किसी के जीवन में अपनी कोई न कोई उलझन ज़रूर होती है।
  • लोकोक्ति - जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।
  • उदाहरण- कंगाली में आटा गीला - एक मुसीबत पर दूसरी मुसीबत आ पड़ना।
  • वाक्य प्रयोग - बेरोजगारी ने तो वैसे ही कमर तोड़ दी थी उस पर से टांग और टूट गई इसे कहते हैं - "कंगाली में आटा गीला"।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:- 

लोकोक्तिअर्थवाक्य प्रयोग
चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाएबहुत अधिक कंजूस होना"वह इतना कंजूस है कि बीमार होने पर भी डॉक्टर के पास नहीं जाता, सच में "चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए।"
दूध का जला छाछ भी फूँक-फूँक कर पीता हैएक बार धोखा खाने के बाद व्यक्ति बहुत सावधान हो जाता है"उसने व्यापार में बड़ा नुकसान उठाया है, अब वह कोई भी कागज़ बिना पढ़े हस्ताक्षर नहीं करता; "दूध का जला छाछ भी फूँक-फूँक कर पीता है।"
बोया पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से होयजैसा काम करोगे, वैसा ही फल मिलेगा"तुमने साल भर पढ़ाई नहीं की और अब अच्छे अंक की उम्मीद कर रहे हो, "बोया पेड़ बबूल का तो आम कहाँ से होय।"
मान न मान मैं तेरा मेहमानजबरदस्ती किसी के गले पड़ना"वह बिना बुलाए ही शादी में चला गया, इसे कहते हैं "मान न मान मैं तेरा मेहमान।"
हाथ कंगन को आरसी क्याप्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होतीसबके सामने उसने प्रतियोगिता जीत ली है, अब उसे अपनी काबिलियत साबित करने की क्या जरूरत? "हाथ कंगन को आरसी क्या।"

Question 178

Rajasthan Police SI 2021• Test

'टका-सा जवाब देना' का भावार्थ है:

  1. AOption (a)

    स्पष्ट नकारात्मक उत्तर देना

  2. BOption (b)

    स्पष्ट वक्ता होना

  3. COption (c)

    सबसे बेरुखी से बात करना

  4. DOption (d)

    खरी-खरी सुनाना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

स्पष्ट नकारात्मक उत्तर देना

Why this answer is correct

'टका-सा जवाब देना' का भावार्थ है: स्पष्ट नकारात्मक उत्तर देना

Key Points

  • 'टका-सा जवाब देना' एक प्रचलित मुहावरा है,
  • जिसका अर्थ है बिना किसी संकोच या घुमाव-फिराव के साफ मना कर देना या स्पष्ट रूप से नकारात्मक उत्तर देना।
  • प्रयोग: जब मैंने उससे मदद माँगी, तो उसने मुझे "टका-सा जवाब दे दिया।"
  • मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
  • उदाहरण के लिए - टेढ़ी खीर- कठिन कार्य। वाक्य प्रयोग - परीक्षा में प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त करना **"टेढ़ी खीर है"।**​

अन्य विकल्प -

भावार्थस्थिति
स्पष्ट वक्ता होनागलत (यह एक चारित्रिक विशेषता है, मुहावरा नहीं)
सबसे बेरुखी से बात करनागलत (बेरुखी का अर्थ व्यवहार में उदासीनता है, जबकि 'टका-सा जवाब' में त्वरित इनकार का भाव है)
खरी-खरी सुनानागलत (इसका अर्थ होता है कठोर या कड़वी सच्चाई बताना, जो मना करने से भिन्न है)

Additional Information

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
ईद का चाँद होनाबहुत दिनों बाद दिखाई देनाभाई, तुम तो आजकल "ईद का चाँद हो गए हो", कभी मिलते ही नहीं!
दाँत खट्टे करनाबुरी तरह पराजित करनाभारतीय सेना ने युद्ध में दुश्मन के "दाँत खट्टे कर दिए"।
नौ दो ग्यारह होनाभाग जानापुलिस को देखते ही चोर "नौ दो ग्यारह हो गया"।
हवा से बातें करनाबहुत तेज़ दौड़नामहाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक "हवा से बातें करता था"।
अक्ल पर पत्थर पड़नाबुद्धि भ्रष्ट होनाआज तुम्हारी "अक्ल पर पत्थर पड़ गए थे" क्या जो तुमने ऐसा गलत फैसला लिया?

Question 179

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में गलत कथन है:

  1. AOption (a)

    सामान्य वाक्य के अंत में पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है।

  2. BOption (b)

    मनोविकार सूचित करने में यदि प्रश्नवाचक शब्द आवे तो वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है।

  3. COption (c)

    किसी रचनाकार के उपनाम और रचना के साथ इकहरा अवतरण चिह्न लगाया जाता है।

  4. DOption (d)

    यदि एक ही वाक्य में कई प्रश्नसूचक उपवाक्य हों तो पूरे वाक्य की समाप्ति पर ही प्रश्नसूचक विह्न लगाया जाता है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मनोविकार सूचित करने में यदि प्रश्नवाचक शब्द आवे तो वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है।

Why this answer is correct

गलत कथन है: मनोविकार सूचित करने में यदि प्रश्नवाचक शब्द आवे तो वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है।

Key Points

  • मनोविकार सूचित करने में यदि प्रश्नवाचक शब्द आए तो वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है। यह कथन गलत है।
  • क्योंकि मनोविकार (आश्चर्य, दुख, खुशी आदि) व्यक्त करने के लिए विस्मयादिबोधक चिह्न (!) लगाया जाता है, प्रश्नसूचक चिह्न (?) नहीं।
  • विस्मयादिबोधक नियम: जब वाक्य में मनोविकार (हर्ष, शोक, घृणा, विस्मय) व्यक्त किया जाता है,
  • तो चाहे उसमें प्रश्नवाचक शब्द ('क्या', 'कौन') ही क्यों न आएं,
  • वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न (?) नहीं, बल्कि विस्मयादिबोधक चिह्न (!) लगाया जाता है।
  • उदाहरण:
  • ​"क्या गजब की सुंदरता है**!**" (यहाँ 'क्या' प्रश्न नहीं, विस्मय प्रकट कर रहा है)।

अन्य विकल्प -

कथन का प्रकारस्थिति
सामान्य वाक्य के अंत में पूर्ण विरामसही (जैसे- वह स्कूल जाता है**।**)
उपनाम/रचना के साथ इकहरा अवतरणसही (जैसे- 'निराला', 'कामायनी')
उपवाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिह्नसही (जैसे- आप कौन हैं, कहाँ से आए हैं और क्या चाहते हैं**?**)

Additional Informationविराम चिह्न के प्रकार -

विराम चिह्न का नामविराम चिह्न
पूर्ण विराम(।)
अर्द्ध विराम(;)
अल्प विराम(,)
उप विराम(:)
प्रश्नवाचक चिह्न(?)
योजक चिह्न(–)
कोष्ठक चिह्न()
अवतरण या उदहारणचिह्न( “…” )
विस्मयादिबोदक चिह्न[ ! ]
लाघव चिन्ह/ संक्षेपसूचक(०)
निर्देशक चिह्न[ — ]
विवरण चिह्न( :- )
विस्मरण चिह्न या त्रुटिपूरक चिह्न/हंसपद(^)

Question 180

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में 'Endorsement' का 'समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द' नहीं है?

  1. AOption (a)

    बेचान

  2. BOption (b)

    समर्थन

  3. COption (c)

    पृष्ठांकन

  4. DOption (d)

    मूल्यांकन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

मूल्यांकन

Why this answer is correct

सही उत्तर है - मूल्यांकन

Key Points

अंग्रेजी शब्दहिन्दी अर्थ
Endorsementपृष्ठांकन, बेचान, समर्थन
Evaluation / Appraisalमूल्यांकन, आकलन

Additional Information

अंग्रेजी शब्दसही हिंदी अर्थ
Accordसहमति
Adjournmentस्थगन
Affiliationसंबद्धता
Allocatedआवंटित
Cancellationनिरस्तीकरण
Circularपरिपत्र
Deputationप्रतिनियुक्ति
Domicileअधिवास / मूल निवास
Lapseव्यपगत / चूक
Voucherप्रमाणक