Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 161

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में संयुक्त वाक्य नहीं है?

  1. AOption (a)

    मैं घर पहुँचा और नौकर बाजार गया ।

  2. BOption (b)

    मैं जयपुर जाऊँगा अथवा मोहन मुझसे मिलने यहीं आ जायेगा ।

  3. COption (c)

    मेरा भाई बीमार है, अतः मैं उससे मिलने जाऊँगा।

  4. DOption (d)

    जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।

Why this answer is correct

संयुक्त वाक्य नहीं है- जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।

Key Points

  • यहाँ मुख्य उपवाक्य के साथ 'जहाँ...वहाँ' जैसे योजक शब्दों का प्रयोग हुआ है,
  • जो क्रिया-विशेषण उपवाक्य (स्थानवाचक) बना रहे हैं। यह एक मिश्र वाक्य है।
  • ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ-साथ कोई दूसरा उपवाक्य भी हो, वे वाक्य मिश्र वाक्य कहलाते हैं।
  • मिश्र वाक्य में प्रधान वाक्य को आश्रित उपवाक्य से जोड़ने के लिए जो आपस में कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना,
  • जैसा, वैसा, जब, तब, जहाँ, वहाँ, जिधर, उधर, अगर/यदि, तो, यद्यपि, तथापि आदि का प्रयोग किया जाता है।
  • उदाहरण - यह वही आदमी है जिसे आप ढूँढ़ रहे थे।

Important Pointsरचना के आधार पर वाक्य भेद -

  • रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं।
  • सरल वाक्य
  • मिश्रित वाक्य
  • संयुक्त वाक्य

Additional Information 

वाक्यपरिभाषाउदाहरण
सरलऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।​आलसी होने के कारण वह फेल हो गया।
संयुक्त​ऐसा वाक्य जिसमे दो या दो से अधिक उपवाक्य हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हों, ऐसे वाक्य को सयुंक्त वाक्य कहते हैं।  ​सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।उसने बहुत परिश्रम किया परंतु वह अनुत्तीर्ण हो गया।

Question 162

Rajasthan Police SI 2021• Test

'वह अपने मित्र के लिए पत्र लिखता होगा।' उक्त वाक्य किस काल से संबंधित है?

  1. AOption (a)

    संदिग्ध भूत

  2. BOption (b)

    संदिग्ध वर्तमान

  3. COption (c)

    सामान्य भविष्यत्

  4. DOption (d)

    संभाव्य भविष्यत्

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

संदिग्ध वर्तमान

Why this answer is correct

'वह अपने मित्र के लिए पत्र लिखता होगा।' उक्त वाक्य काल से संबंधित है- संदिग्ध वर्तमान

Key Points

  • "वह अपने मित्र के लिए पत्र लिखता होगा" वाक्य संदिग्ध वर्तमान काल से संबंधित है।
  • यहाँ 'लिखता' (वर्तमानकालिक कृदंत) के साथ 'होगा' का प्रयोग यह दर्शाता है कि वर्तमान में कार्य जारी रहने का अनुमान या संदेह किया जा रहा है।
  • क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है।
  • अथार्त जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं।
  • जैसे- पिताजी दफ्तर में काम कर रहे होंगे , दिल्ली में बहुत बरसात होती होगी।

Additional Informationसंदिग्ध भूतकाल:-

  • क्रिया के जिस रूप से अतीत में हुए या करे हुए कार्य पर संदेह प्रकट किया जाये, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
  • जिन वाक्यों के अंत में गा, गे, गी आदि आते हैं, वे संदिग्ध भूतकाल होते हैं।
  • जैसे-
  • राम ने पढ़ाई की होगी।
  • ट्रेन समय पर पहुँच गई होगी।

सामान्य भविष्य काल-

  • क्रिया के जिस रूप से क्रिया के सामान्य रूप का भविष्य में होने का पता चले उसे सामान्य भविष्य काल कहते हैं।
  • जिन शब्दों के अंत में ए गा, ए गी, ए गे आदि आते हैं उन्हें सामान्य भविष्य काल क हते हैं।
  • जैसे -
  • मैं कल स्कूल जाऊंगा।
  • वह अगली बार आएगा।

संभाव्य भविष्य काल-

  • क्रिया के जिस रूप से भविष्य में कार्य होने या करने की संभावना का पता चले उसे संभाव्य भविष्य काल कहते हैं।
  • इसमें क्रिया अनिश्चित होती है, "शायद," "हो सकता है," "संभवतः" जैसे शब्दों का प्रयोग अधिक होता है।
  • जैसे -
  • हो सकता है, वह कल आए।
  • शायद चोर पकड़ा जाए।

Question 163

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में पूर्णभूतकाल से संबंधित वाक्य है:

  1. AOption (a)

    वह अपने दोस्तों के साथ खेलने गया।

  2. BOption (b)

    वह घर जा रहा था।

  3. COption (c)

    सावधानी से चलते तो दुर्घटना नहीं होती।

  4. DOption (d)

    मैं आवश्यक कार्य से जयपुर गया था।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

मैं आवश्यक कार्य से जयपुर गया था।

Why this answer is correct

पूर्णभूतकाल से संबंधित वाक्य है: मैं आवश्यक कार्य से जयपुर गया था।

Key Points

  • "गया था" यह दर्शाता है कि जयपुर जाने की क्रिया पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। यह पूर्ण भूतकाल का सटीक उदाहरण है।
  • क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
  • इन वाक्यों के अंत में था, थी, थे, चूका था, चुकी थी, चुके थे आदि आते हैं।
  • जैसे-
  • बच्चे खेल चुके थे।
  • वर्षा हो चुकी थी।

अन्य विकल्प-

  • (वह अपने दोस्तों के साथ खेलने गया): यह सामान्य भूतकाल है।
  • यहाँ 'था' का प्रयोग नहीं है, जो क्रिया के हाल ही में या बिना पूर्णता के बोध के सामान्य समापन को दर्शाता है।
  • (वह घर जा रहा था): यह अपूर्ण भूतकाल (या तात्कालिक भूतकाल) है,
  • क्योंकि क्रिया भूतकाल में शुरू तो हुई थी, लेकिन पूरी नहीं हुई थी (जारी थी)।
  • (सावधानी से चलते तो दुर्घटना नहीं होती): यह हेतुहेतुमद् भूतकाल है।
  • इसमें एक क्रिया का होना दूसरी शर्त पर निर्भर होता है।

Important Pointsभूतकाल के प्रकार-

  • सामान्य भूतकाल
  • आसन्न भूतकाल
  • पूर्ण भूतकाल
  • अपूर्ण भूतकाल
  • संदिग्ध भूतकाल
  • हेतुहेतुमद् भूतकाल

Additional Information 

सामान्य भूतकाल:- - जब क्रिया के होने की समाप्ति सामान्य रूप से बीते हुए समय में होती है, किन्तु इससे यह बोध नहीं होता कि क्रिया समाप्त हुए थोड़ी देर हुई है या अधिक वहाँ सामान्य भूतकाल होता है। - जिन वाक्यों के अंत में आ, ई, ए, था, थी, थे आते हैं, वे सामान्य भूतकाल होता है। जैसे- - राम ने रावण को मारा। - वह कल दिल्ली गया। अपूर्ण भूतकाल:- - क्रिया के जिस रूप से कार्य के भूतकाल में शुरू होने का पता चले लेकिन खत्म होने का पता न चले उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। पहचान:- जिन वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि आते हैं वे अपूर्ण भूतकाल होते हैं। जैसे- - बारिश हो रही थी। - माताजी खाना बना रही थीं। हेतुहेतुमद् भूतकाल:- - ​‘हेतु’ का अर्थ है – कारण। जहाँ भूतकाल में किसी कार्य के न हो सकने का वर्णन कारण के साथ दो वाक्यों में दिया गया हो, वहाँ हेतुहेतुमद् भूतकाल होता है। जैसे-​ - यदि वह पढ़ता, तो पास हो जाता। - यदि वह समय पर चलता, तो गाड़ी मिल जाती।

Question 164

Rajasthan Police SI 2021• Test

'मुझे ये पुस्तकें मित्रों को देनी हैं।' उक्त वाक्य में 'उद्देश्य' है-

  1. AOption (a)

    मुझे

  2. BOption (b)

    ये पुस्तकें

  3. COption (c)

    मित्रों को

  4. DOption (d)

    देनी हैं

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मुझे

Why this answer is correct

'मुझे ये पुस्तकें मित्रों को देनी हैं।' उक्त वाक्य में 'उद्देश्य' है- मुझे

Key Points

  • मुझे: यह कर्ता है, इसलिए यह उद्देश्य है।
  • ये पुस्तकें: यह कर्म है।
  • मित्रों को: यह संप्रदान कारक है।
  • देनी हैं: यह क्रिया है।
  • यहाँ 'ये पुस्तकें मित्रों को देनी हैं' पूरा भाग विधेय है।

Additional Information

  • वाक्य के मुख्य रूप से दो भाग (अंग) होते हैं: उद्देश्य और विधेय।
  • उद्देश्य- वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं।
  • जैसे- "किसान खेत जोत रहा है" में 'किसान'। (उद्देश्य)।
  • विधेय - उद्देश्य के बारे में जो कुछ कहा जाता है, उसे विधेय कहते हैं।
  • जैसे- "किसान खेत जोत रहा है" में 'खेत जोत रहा है'। (विधेय)।

Question 165

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें से किस विकल्प में मिश्र वाक्य नहीं है?

  1. AOption (a)

    सामने वाले विशाल भवन के एक कक्ष में तीन छात्र व्याकरण की एक पुस्तक पढ़ रहे हैं।

  2. BOption (b)

    जब बरसात रुकी, तब हम लोग घर गये।

  3. COption (c)

    सब चाहते हैं कि लोग स्वस्थ रहें।

  4. DOption (d)

    जिस शहर में वह गया था, वहाँ 'कोरोना' का कोई मरीज़ नहीं था।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

सामने वाले विशाल भवन के एक कक्ष में तीन छात्र व्याकरण की एक पुस्तक पढ़ रहे हैं।

Why this answer is correct

मिश्र वाक्य नहीं है- सामने वाले विशाल भवन के एक कक्ष में तीन छात्र व्याकरण की एक पुस्तक पढ़ रहे हैं।

Key Points

  • यह एक सरल वाक्य है। इसमें एक ही मुख्य क्रिया ('पढ़ रहे हैं') है और कोई आश्रित उपवाक्य नहीं है।
  • उद्देश्य (छात्र) और विधेय का विस्तार होने के बावजूद इसमें कोई योजक शब्द (जैसे- कि, जब, जो) नहीं है।
  • ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ-साथ कोई दूसरा उपवाक्य भी हो, वे वाक्य मिश्र वाक्य कहलाते हैं।
  • मिश्र वाक्य में प्रधान वाक्य को आश्रित उपवाक्य से जोड़ने के लिए जो आपस में कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना,
  • जैसा, वैसा, जब, तब, जहाँ, वहाँ, जिधर, उधर, अगर/यदि, तो, यद्यपि, तथापि आदि का प्रयोग किया जाता है।
  • ​उदाहरण - जो छात्र मेहनत करते हैं, वे सफल होते हैं।

अन्य विकल्प -  (ये सभी मिश्र वाक्य हैं)

  • यह 'जब...तब' से जुड़ा है, जो कालवाचक मिश्र वाक्य है।
  • यह 'कि' योजक से जुड़ा है, जो संज्ञा उपवाक्य युक्त मिश्र वाक्य है।
  • यह 'जिस...वहाँ' से जुड़ा है, जो विशेषण/क्रिया-विशेषण उपवाक्य युक्त मिश्र वाक्य है।

Important Points रचना के आधार पर वाक्य भेद -

  • रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं।
  • सरल वाक्य
  • मिश्रित वाक्य
  • संयुक्त वाक्य

Additional Information 

वाक्यपरिभाषाउदाहरण
सरलऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।​​गांधीजी का नाम सबने सुना है।
संयुक्त​ऐसा वाक्य जिसमे दो या दो से अधिक उपवाक्य हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हों, ऐसे वाक्य को सयुंक्त वाक्य कहते हैं।  ​सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।उसने बहुत परिश्रम किया परंतु वह अनुत्तीर्ण हो गया।

Question 166

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है?

  1. AOption (a)

    मुझसे यह काम संभव नहीं हो सकता।

  2. BOption (b)

    शब्द केवल संकेतमात्र है ।

  3. COption (c)

    चाहे जैसे हो, तुम वहाँ जाओ।

  4. DOption (d)

    थोड़ी देर बाद वे वापस लौट आये।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

चाहे जैसे हो, तुम वहाँ जाओ।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है- चाहे जैसे हो, तुम वहाँ जाओ।

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - चाहे जैसे हो, तुम वहाँ जाओ।
  • वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प -

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्यकारण
मुझसे यह काम संभव नहीं हो सकता।मुझसे यह काम नहीं हो सकता।पुनरुक्ति दोष
शब्द केवल संकेत मात्र है।शब्द केवल संकेत है।पुनरुक्ति दोष
थोड़ी देर बाद वे वापस लौट आये।थोड़ी देर बाद वे लौट आये।पुनरुक्ति दोष

Additional Information

अशुद्ध वाक्य (पुनरुक्ति दोष)शुद्ध वाक्य
वह वापस लौट आया।वह लौट आया। (या 'वापस आ गया')
कृपया शीघ्र जल्दी आइये।कृपया शीघ्र आइये।
वह प्रातःकाल के समय टहलता है।वह प्रातःकाल टहलता है।
यह अत्यधिक भयंकर दुर्घटना थी।यह भयंकर दुर्घटना थी।
वह सपरिवार के साथ दिल्ली गया।वह सपरिवार दिल्ली गया।
उसने आपस में परस्पर लड़ाई की।उसने परस्पर लड़ाई की।
यह मेरे पास अतिरिक्त फालतू पेन है।यह मेरे पास फालतू पेन है।

Question 167

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है?

  1. AOption (a)

    उसने मुझे नाश्ता खिलाया।

  2. BOption (b)

    अब घर में मेरा जी नहीं लगता।

  3. COption (c)

    मुझसे अनजाने में दूध गिर गया।

  4. DOption (d)

    प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है कि देश की एकता बनाए रखने में सहयोग करे।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

उसने मुझे नाश्ता खिलाया।

Why this answer is correct

अशुद्ध वाक्य है - उसने मुझे नाश्ता खिलाया।

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य: "उसने मुझे नाश्ता खिलाया।"
  • कारण: हिंदी में 'नाश्ता' (या भोजन) के साथ 'खिलाना' क्रिया का प्रयोग तब किया जाता है
  • जब कोई दूसरे को खिला रहा हो। परंतु 'नाश्ता करना' स्वयं के लिए एक स्वाभाविक क्रिया है।
  • यदि कोई किसी को नाश्ता कराता है, तो वह 'नाश्ता कराया' होता है, 'खिलाया' नहीं।
  • (यहाँ 'कराया' अधिक उपयुक्त और शुद्ध है)।
  • शुद्ध वाक्य: "उसने मुझे नाश्ता कराया।"

अन्य विकल्प -

  • "अब घर में मेरा जी नहीं लगता।" (यह मुहावरे के प्रयोग की दृष्टि से बिल्कुल सही है)।
  • "मुझसे अनजाने में दूध गिर गया।" (यह वाक्य भी शुद्ध है, इसमें कोई दोष नहीं है)।
  • "प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है कि देश की एकता बनाए रखने में सहयोग करे।" (यह वाक्य संरचना की दृष्टि से पूर्णतः शुद्ध है)।

Additional Informationक्रिया संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मैंने आज खाना खा लिया है।मैंने आज खाना खाया है।
​वह पढ़ना माँगता है।वह पढ़ना चाहता है।
यहाँ बैठे-बैठे मन ऊब आया है।यहाँ बैठे-बैठे मन ऊब गया है।
उसने मुझे गाली निकाली।उसने मुझे गाली दी।
मैं आप सबको धन्यवाद करता हूँ।मैं आप सबको धन्यवाद देता हूँ।

Question 168

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें से शुद्ध वाक्य कौन सा है?

  1. AOption (a)

    टिड्डियों की मंडली सारी फसल नष्ट कर गई।

  2. BOption (b)

    मैं आपके सुखी जीवन की अपेक्षा करता हूँ।

  3. COption (c)

    वह पेट के लिए नाक घिसता फिरता है।

  4. DOption (d)

    जंगल से एक भेड़िया गाँव में आ गया।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

जंगल से एक भेड़िया गाँव में आ गया।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है- जंगल से एक भेड़िया गाँव में आ गया।

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - जंगल से एक भेड़िया गाँव में आ गया।
  • वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प -

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
टिड्डियों की मंडली सारी फसल नष्ट कर गई।टिड्डि��ों के दल ने सारी फसल नष्ट कर दी।
मैं आपके सुखी जीवन की अपेक्षा करता हूँ।मैं आपके सुखी जीवन की कामना करता हूँ।
वह पेट के लिए नाक घिसता फिरता है।​वह पेट की खातिर नाक रगड़ता फिरता है।

Additional Informationशब्द -अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ-

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
कृपया मेरे घर की सौजन्य बढ़ाइये।कृपया मेरे घर की शोभा बढ़ाइये।
यह काम करना मेरी विपत्ति है।यह काम करना मेरी विवशता है।
वह एक कुशल (चालाक) चोर है।वह एक कुख्यात चोर है।
सभा में अनेक लोग उपस्थित थे।सभा में बहुत से लोग उपस्थित थे।
मुझे भारी प्यास लगी है।मुझे बहुत प्यास लगी है।
यह एक गूढ़ रहस्य है।यह एक गुप्त रहस्य है।
उसने साधुवाद (धन्यवाद) के योग्य काम किया।उसने प्रशंसा के योग्य काम किया।

Question 169

Rajasthan Police SI 2021• Test

सही विराम चिह्न युक्त वाक्य कौन सा है?

  1. AOption (a)

    गुरुवार 20 मार्च, से परीक्षाएँ प्रारंभ होंगी।

  2. BOption (b)

    वह नहीं जानता कि मैं क्या चाहता हूँ?

  3. COption (c)

    सूर्यास्त हुआ, आकाश लाल हुआ, पक्षी घोंसलों में लौट आए, और धीर-धीरे अँधेरा फैलने लगा ।

  4. DOption (d)

    वह ऐसा क्यों कहता है कि हम वहाँ नहीं जाएँगे?

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

वह ऐसा क्यों कहता है कि हम वहाँ नहीं जाएँगे?

Why this answer is correct

सही विराम चिह्न युक्त वाक्य है- वह ऐसा क्यों कहता है कि हम वहाँ नहीं जाएँगे?

Key Points

  • सही वाक्य​ - वह ऐसा क्यों कहता है कि हम वहाँ नहीं जाएँगे?
  • "वह ऐसा क्यों कहता है कि हम वहाँ नहीं जाएँगे?" यह एक प्रश्नवाचक वाक्य है,
  • जिसमें प्रश्नवाचक शब्द 'क्यों' का प्रयोग हुआ है,
  • इसलिए अंत में प्रश्नवाचक चिह्न (?) का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से पूर्णतः सही है।

अन्य विकल्प -

वाक्यत्रुटिसुधार के बाद वाक्य
गुरुवार 20 मार्च**,** से परीक्षाएँ प्रारंभ होंगी।यहाँ अल्पविराम (,) का प्रयोग अनावश्यक है।"गुरुवार 20 मार्च से परीक्षाएँ प्रारंभ होंगी।"
वह नहीं जानता कि मैं क्या चाहता हूँ**?**यह प्रश्नवाचक वाक्य नहीं है (यह एक आश्रित उपवाक्य है)।"वह नहीं जानता कि मैं क्या चाहता हूँ।" (पूर्ण विराम होना चाहिए)।
सूर्यास्त हुआ, आकाश लाल हुआ, पक्षी घोंसलों में लौट आए**,** और धीर-धीरे अँधेरा फैलने लगा ।जहाँ 'और' का प्रयोग हो, वहाँ उससे पहले अल्पविराम नहीं लगता।"सूर्यास्त हुआ, आकाश लाल हुआ, पक्षी घोंसलों में लौट आए और धीरे-धीरे अँधेरा फैलने लगा।"

Important Points 

अल्प विराम:- - वाक्य के बीच में विराम उत्पन्न करने वाले विराम चिह्न को अल्प विराम (,) कहते हैं। जैसे- - मेरे भाई दिल्ली से मिठाई, कपड़े, फल, किताबे, मोबाइल आदि चीज़े लेकर आया है। पूर्ण विराम चिह्न:- - जहाँ एक बात पूरी हो जाये या वाक्य समाप्त हो जाये वहाँ पूर्ण विराम (।) चिह्न लगाया जाता है। जैसे- - पढ़ रहा हूँ। प्रश्नवाचक चिह्न:- - जब किसी से कोई बात पूछी जाती है अथवा कोई प्रश्न पूछा जाता है, तब वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक-चिह्न का प्रयोग किया जाता है। जैसे- - तुम कहाँ जा रहे हो?

Additional Informationविराम चिह्न के प्रकार -

विराम चिह्न का नामविराम चिह्न
पूर्ण विराम(।)
अर्द्ध विराम(;)
अल्प विराम(,)
उप विराम(:)
प्रश्नवाचक चिह्न(?)
योजक चिह्न(–)
कोष्ठक चिह्न()
अवतरण या उदहारणचिह्न( “…” )
विस्मयादिबोदक चिह्न[ ! ]
लाघव चिन्ह/ संक्षेपसूचक(०)
निर्देशक चिह्न[ — ]
विवरण चिह्न( :- )
विस्मरण चिह्न या त्रुटिपूरक चिह्न/हंसपद(^)

Question 170

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में क्रिया-विशेषण उपवाक्य है:

  1. AOption (a)

    गुरुजी ने कहा कि कल अवकाश रहेगा।

  2. BOption (b)

    जैसी तलाश थी वैसी नौकरी मिल गई।

  3. COption (c)

    मैं जानता हूँ कि वह कल नहीं आएगा।

  4. DOption (d)

    वह पुस्तक कहाँ है जो मैं लाया था।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

जैसी तलाश थी वैसी नौकरी मिल गई।

Why this answer is correct

क्रिया-विशेषण उपवाक्य है: जैसी तलाश थी वैसी नौकरी मिल गई।

Key Points

  • 'जैसी तलाश थी' यह उपवाक्य नौकरी मिलने के 'ढंग' या 'प्रकार' (रीति) को दर्शा रहा है। अतः यह क्रिया-विशेषण उपवाक्य है।
  • जो गौण या आश्रित उपवाक्य मुख्य उपवाक्य की क्रिया की काल या स्थान आदि से सम्बद्ध विशेषता बताएँ, उन्हें क्रिया-विशेषण उपवाक्य कहते हैं।
  • इसमें प्रायः जब, जहाँ, जिधर, ज्यों, यद्यपि इत्यादि शब्दों का प्रयोग होता हैं।
  • इसके द्वारा समय, स्थान, कारण, उद्देश्य, फल, अवस्था, समानता, मात्रा इत्यादि का बोध होता हैं।
  • जैसे- जब वर्षा होगी, तब फसल अच्छी होगी। इस वाक्य में ‘जब वर्षा होगी’ क्रियाविशेषण-उपवाक्य हैं।

अन्य विकल्प-

  • "गुरुजी ने कहा कि कल अवकाश रहेगा।" — यह संज्ञा उपवाक्य है (यहाँ 'कि' योजक का प्रयोग हुआ है)।
  • "मैं जानता हूँ कि वह कल नहीं आएगा।" — यह भी संज्ञा उपवाक्य है।
  • "वह पुस्तक कहाँ है जो मैं लाया था।" — यह विशेषण उपवाक्य है (यहाँ 'जो' पुस्तक की विशेषता बता रहा है)।

Important Points 

  • उपवाक्य - ऐसा पदसमूह, जिसका अपना अर्थ हो, जो एक वाक्य का भाग हो और जिसमें उदेश्य और विधेय हों, उपवाक्य कहलाता हैं।
  • उपवाक्यों के आरम्भ में अधिकतर कि, जिससे, ताकि, जो, जितना, ज्यों-त्यों, चूँकि, क्योंकि, यदि, यद्यपि, जब, जहाँ इत्यादि होते हैं।
  • ​उपवाक्य दो तरह के होते हैं - प्रधान उपवाक्य, आश्रित उपवाक्य।
  • आश्रित उपवाक्य तीन प्रकार के होते हैं -
  • विशेषण उपवाक्य, क्रियाविशेषण उपवाक्य और संज्ञा उपवाक्य।

Additional Information संज्ञा उपवाक्य -

  • जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य का उद्देश्य (कर्ता), कर्म या पूरक बनकर संज्ञा अथवा सर्वनाम के स्थान पर प्रयुक्त हो, वह संज्ञा उपवाक्य कहलाता है।
  • पहचान: यह प्रायः 'कि' योजक से शुरू होता है।
  • जैसे - "राम ने कहा कि मैं कल नहीं आऊँगा।" इस वाक्य में कि मैं कल नहीं आऊँगा।" संज्ञा उपवाक्य है।

विशेषण उपवाक्य - 

  • जो गौण उपवाक्य प्रधान उपवाक्य की संज्ञा, सर्वनाम या संज्ञा पदबंध की विशेषता बताए, वह विशेषण उपवाक्य कहलाता है।
  • ​​पहचान: यह जो, जिसे, जिसने, जिसको, जिसका आदि शब्दों से शुरू होता है।
  • जैसे - वह लड़का, जो कमरे में बैठा है, मेरा भाई है। इस वाक्य में "जो कमरे में बैठा है।" विशेषण-उपवाक्य है।