Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 131

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में क्रिया 'द्विकर्मक' रूप में प्रयुक्त हुई है?

  1. AOption (a)

    अध्यापक ने विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया ।

  2. BOption (b)

    वह सुबह पढ़ाई करता है और शाम को खेलता है।

  3. COption (c)

    मैं बाजार से सब्जी और फल खरीद लाया।

  4. DOption (d)

    मदारी के करतब देखकर दर्शक खूब हँसे ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अध्यापक ने विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया ।

Why this answer is correct

'द्विकर्मक' रूप में प्रयुक्त हुई है- अध्यापक ने विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया ।

Key Points

  • अध्यापक ने विद्यार्थियों (गौण कर्म) को पाठ (मुख्य कर्म) पढ़ाया।
  • यहाँ 'पढ़ाया' क्रिया के साथ दो कर्म हैं: 'विद्यार्थियों को' और 'पाठ'।
  • अतः यह द्विकर्मक क्रिया का उदाहरण है।
  • जिस सकर्मक क्रिया के व्यापार का फल दो कर्मों पर पड़ता है, वह द्विकर्मक क्रिया कहलाती है।
  • उदाहरण के लिए, राम ने रमेश को केला खिलाया" (यहाँ 'रमेश' और 'केला' दो कर्म हैं)।

अन्य विकल्प -

  • 'वह सुबह पढ़ाई करता है और शाम को खेलता है।'— यह संयुक्त वाक्य है जिसमें दो अलग-अलग क्रियाएँ हैं।
  • 'मैं बाजार से सब्जी और फल खरीद लाया।'—यहाँ 'सब्जी और फल' एक ही कर्म के अंश हैं, यह सकर्मक क्रिया है लेकिन द्विकर्मक नहीं।
  • 'मदारी के करतब देखकर दर्शक खूब हँसे।'—यह 'अकर्मक' क्रिया और देखकर (यह पूर्वकालिक क्रिया है) का उदाहरण है, क्योंकि हँसने की क्रिया का कोई कर्म नहीं है।

Additional Information

क्रियापरिभाषाउदाहरण
संयुक्तदो या दो से अधिक भिन्न भिन्न अर्थ वाली क्रियाओं के मेल से बनने वाली क्रिया को संयुक्त क्रिया कहते हैं।हवाई जहाज़ उड़ान भर गया।
पूर्वकालिककिसी क्रिया से पूर्व यदि कोई दूसरी क्रिया प्रयुक्त होती है तो वह पूर्वकालिक क्रिया कहलाती है। जब एक ही कर्ता द्वारा की गई दो क्रियाओं में से जो क्रिया पहले समाप्त होती है, उसमें 'कर' या 'करके' लगा होता है, जैसे 'पढ़कर', 'खाकर', 'नहाकर'. यह क्रिया दर्शाती है।चोर सामान चुराकर भाग गया।
सकर्मकजिन क्रियाओं के कार्य का फल कर्ता को छोड़कर कर्म पर पड़ता है उन्हे सकर्मक क्रिया कहते है।सकर्मक क्रिया कर्म के बिना अपना भाव पूर्ण रूप से प्रकट नहीं कर पाती। सकर्मक क्रियाएँ: खाना, खेलना, देना, काटना, देखना, पीना, सीखना, बेचना, पढ़ाना, खरीदना, बुलाना।​ बालिका निबंध लिख रही है।​
अकर्मकजिस क्रिया में कार्य का फल कर्ता पर ही पड़े, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।अकर्मक क्रिया में कर्म नहीं पाया जाता है। ​अकर्मक क्रियाएँ: रोना, चलना, सोना, उठना, हँसना, दौड़ना, बैठना।कुत्ता भौंकता है।

Question 132

Rajasthan Police SI 2021• Test

कौन सा शब्द बहुवचन में प्रयुक्त नहीं होता है?

  1. AOption (a)

    दुनिया

  2. BOption (b)

    अनेक

  3. COption (c)

    आप

  4. DOption (d)

    तेवर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

दुनिया

Why this answer is correct

बहुवचन में प्रयुक्त नहीं होता है- दुनिया

Key Points

  • दुनिया: यह शब्द हमेशा एकवचन में ही प्रयुक्त होता है।
  • हम 'दुनियाओं' नहीं कहते (जैसे: "दुनिया बहुत बड़ी है")।
  • इसी प्रकार 'जनता', 'आकाश', 'पानी', 'क्रोध' आदि भी सदैव एकवचन शब्द हैं।

अन्य विकल्प -

  • अनेक: यह 'एक' का बहुवचन रूप है और हमेशा बहुवचन में ही प्रयुक्त होता है। (कभी भी 'अनेकों' का प्रयोग नहीं करना चाहिए, वह अशुद्ध होता है)।
  • आप: यह एक आदरसूचक सर्वनाम है जो व्याकरणिक दृष्टि से बहुवचन के रूप में प्रयुक्त होता है (जैसे: "आप क्या कर रहे हैं?")।
  • तेवर: यह शब्द सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होने वाला शब्द है (जैसे: "उनके तेवर बदल गए")। 'प्राण', 'दर्शन', 'हस्ताक्षर', 'होश' भी इसी श्रेणी में आते हैं।

Important Points

  • कुछ शब्द सदैव एकवचन के रूप में ही प्रयोग होते हैं,
  • जैसे - बारिश, पानी, दूध, घी, दही, आकाश, जनता, सत्य, प्रेम आदि।
  • कुछ शब्द सदैव बहुवचन के रूप में ही प्रयोग होते हैं, 
  • जैसे - आँसू, दर्शन, प्राण, अक्षत, बाल, लोग, हस्ताक्षर, होश, नेत्र, समाचार, दाम आदि।

Additional Information

वचन - संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।
वचन के दो प्रकार हैं - 1. एकवचन, 2. बहुवचन
वचनपरिभाषाउदाहरण
एकवचनशब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैंलड़का, कपड़ा, माता, पिता, माला, पुस्तक आदि।
बहुवचनशब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं।लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, माताएँ, पुस्तकें आदि।

Question 133

Rajasthan Police SI 2021• Test

‘प्रवृत्ति’ शब्द का विलोम है-

  1. AOption (a)

    आवृत्ति

  2. BOption (b)

    निवृत्ति

  3. COption (c)

    सुवृत्ति

  4. DOption (d)

    संवृत्ति

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

निवृत्ति

Why this answer is correct

‘प्रवृत्ति’ शब्द का विलोम है- निवृत्ति

Key Points

  • ‘प्रवृत्ति’ शब्द का विलोम शब्द 'निवृत्ति' होगा।
  • ‘प्रवृत्ति’ का अर्थ- ​किसी कार्य में संलग्न होने का भाव, झुकाव या आदत।
  • 'निवृत्ति' का अर्थ- ​किसी कार्य से विरक्त होना, छुटकारा पाना या संसार से मुक्ति का भाव।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

  • आवृत्ति: इसका अर्थ होता है किसी चीज को बार-बार दोहराना।
  • सुवृत्ति: इसका अर्थ होता है 'अच्छी वृत्ति' या 'सदाचार'।
  • संवृत्ति: इसका अर्थ होता है अच्छी तरह से ढका हुआ या 'आवरण'।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
सीमितअसीमित
निरपेक्षसापेक्ष
​उत्तरार्धपूर्वार्ध
​ऋजुतावक्रता
​एकरंगबहुरंग
अनैच्छिक​ऐच्छिक
​कठिनसरल
​खगोलभूगोल
गुलामआजाद

Question 134

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में किस विकल्प में आवृत्तिमूलक पक्ष है?

  1. AOption (a)

    अध्यापक पढ़ा रहे हैं।

  2. BOption (b)

    किताब अलमारी में है।

  3. COption (c)

    माँ खाना बनाती है।

  4. DOption (d)

    उसने गीत सुना दिया ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

माँ खाना बनाती है।

Why this answer is correct

आवृत्तिमूलक पक्ष है- माँ खाना बनाती है।

Key Points

  • माँ खाना बनाती है: इस वाक्य में 'बनाती है' क्रिया यह दर्शा रही है
  • कि यह कार्य एक स्वभाव या रोज की आदत (आवृत्ति) के रूप में होता है।
  • सामान्यतः 'ता है, ती है, ते हैं' वाले वाक्य इस पक्ष के अंतर्गत आते हैं।

अन्य विकल्प -

  • अध्यापक पढ़ा रहे हैं: यह सातत्यबोधक पक्ष है। इसमें क्रिया वर्तमान में लगातार चल रही है।
  • किताब अलमारी में है: यह एक सामान्य स्थिति का बोध करा रहा है।
  • उसने गीत सुना दिया: यह पूर्णताद्योतक पक्ष है। इसमें कार्य के पूरी तरह समाप्त होने का बोध हो रहा है।

Important Pointsपक्ष-

  • प्रत्येक कार्य-व्यापार किसी काल अवधि के बीच होता है जो प्रारंभ से अंत तक फैला होता है,
  • इस फैली हुई काल अवधि में कार्य-व्यापार को देखना पक्ष कहलाता है।

हिंदी में पक्ष के मुख्यतः चार प्रकार के माने गए हैं -

  • नित्यता बोधक अपूर्ण पक्ष – इसमें क्रिया सामान्य रूप से चलती रहती है और पूरी नहीं होती; जैसे – रवि डॉक्टर है, मोहन अधयापक था।
  • आवृति मूलक पक्ष – इसमें क्रिया सदैव बनी रहती है; जैसे – सूर्य पूर्व से निकलता है, सचिन पढ़ता है।
  • सातत्य बोधक पक्ष – इसमें उस समय का बोध होता है जब कार्य निरंतर चल रहा हो; जैसे – राकेश पढ़ रहा है, सीता गा रही है।
  • पूर्णकालिक पक्ष – इसमें कार्य व्यापार पूरा या समाप्त हो चूका होता है; जैसे – सचिन दौड़ चूका है, गीता ने यह पुस्तक पढ़ी है।

Question 135

Rajasthan Police SI 2021• Test

‘आप उधर बैठिए’ - वाक्य में वृत्ति है:

  1. AOption (a)

    निश्चयार्थ वृत्ति

  2. BOption (b)

    आज्ञार्थ वृत्ति

  3. COption (c)

    संकेतार्थ वृत्ति

  4. DOption (d)

    संभावनार्थ वृत्ति

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

आज्ञार्थ वृत्ति

Why this answer is correct

‘आप उधर बैठिए’ - वाक्य में वृत्ति है: आज्ञार्थ वृत्ति

Key Points

  • ‘आप उधर बैठिए’ - इस वाक्य में वक्ता द्वारा सामने वाले को बैठने का निर्देश या अनुरोध किया जा रहा है।
  • इसलिए, यह 'आज्ञार्थ वृत्ति' का उदाहरण है।

Additional Informationवृत्ति-

  • जब क्रिया रूप वक्ता या लेखक की मनोवृत्ति या प्रयोजन की ओर संकेत कर्ता है तो उसे वृत्ति कहते हैं।
  • वृत्ति को क्रियार्थ भी कहते हैं। इसकी क्रियाएँ प्रायः काल निरपेक्ष होती है।

क्रियार्थ का तात्पर्य है – क्रिया का अर्थ (प्रयोजन)! वृत्ति के छः मुख्य भेद माने जाते हैं।

  • आज्ञार्थ – इसमें क्रिया के द्वारा आज्ञा, प्रार्थना, उपदेश आदि प्रकट होते हैं; जैसे – सदैव सच बोलो, तुम अपने घर जाओ आदि।
  • इच्छार्थ – इसमें वक्ता की इच्छा, कामना, आशिर्वाद, वरदान, शाप आदि का पता चलता है; जैसे – ईश्वर सबका भला करे।
  • संभावनार्थ – इसमें कार्य होने में संदेह या संशय बना रहता है; जैसे – आज शायद पानी बरसे।
  • निश्चयार्थ – इसमें कथन सूचना प्रधान होता है और इसमें सत्य असत्य की जांच की जा सकती है; जैसे – मुझे कल मुंबई जाना पड़ेगा।
  • संकेतार्थ – इसमें कार्य सिद्धि के लिए वक्ता कुछ शर्तों का पूरा होना आवश्यक समझता है; जैसे – यदि तुम पढ़ते तो पास हो जाते।
  • प्रश्नार्थ – इसमें वक्ता के मन में जिज्ञासा या शंका होती है और वह उसका निर्णय पाने के लिए कोई प्रश्न कर देता है; जैसे – अब मैं क्या करूं? क्या तुम मेरा एक काम कर दोगे?

Question 136

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में समश्रुत भिन्नार्थक शब्द युग्म का अर्थ भेद सुमेलित नहीं है?

  1. AOption (a)

    दशन-दर्शन = दाँत-अवलोकन

  2. BOption (b)

    प्रणय-परिणय = प्रेम-विवाह

  3. COption (c)

    सूति-सूती = प्रसव-सूत का बना हुआ

  4. DOption (d)

    निर्झर-निर्जर = देवता-झरना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

निर्झर-निर्जर = देवता-झरना

Why this answer is correct

सही उत्तर है - निर्झर-निर्जर = देवता-झरना

Key Points

  • निर्झर : इसका अर्थ होता है-  झरना।
  • निर्जर : 'नि:' (बिना) + 'जर' (बुढ़ापा) = देवता।
  • अतः सही क्रम: निर्झर-निर्जर = झरना-देवता।
  • ऐसे शब्द जो पढ़ने और सुनने में लगभग एक-से लगते हैं, परंतु अर्थ की दृष्टि से भिन्न्न होते हैं, समभिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प -

  • दशन-दर्शन: दशन = दाँत; दर्शन = देखना या अवलोकन करना। (सही है)
  • प्रणय-परिणय: प्रणय = प्रेम; परिणय = विवाह। (सही है)
  • सूति-सूती: सूति = प्रसव या उत्पत्ति; सूती = कपास या सूत से बना हुआ। (सही है)

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण शब्द युग्म और उनके अर्थ -

शब्द-युग्मअर्थ-भेद
अमल - अमलास्वच्छ - कर्मचारियों का समूह (अमला)
इति - ईतिसमाप्ति - विघ्न/बाधा
उपल - उत्पलओला - कमल
कीश - कीसबंदर - गीलापन
छाया - छाँहपरछाई - छाया का तद्भव रूप (छोह)
तति - तटीपंक्ति - किनारा
द्युति - द्युतचमक - जुआ
व्यजन - व्यंजनपंखा - पकवान/वर्ण
सर - सरबाण - तालाब

Question 137

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में विलोम युग्म नहीं है?

  1. AOption (a)

    संलिप्त - निर्लिप्त

  2. BOption (b)

    सुबोध - दुर्बोध

  3. COption (c)

    आसक्त - अनासक्त

  4. DOption (d)

    गृहीत - अनुगृहीत

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

गृहीत - अनुगृहीत

Why this answer is correct

विलोम युग्म नहीं है - गृहीत - अनुगृहीत

Key Points

  • 'गृहीत' शब्द का विलोम शब्द 'त्यक्त' होगा। 
  • 'गृहीत' का अर्थ होता है - ग्रहण किया हुआ।
  • 'त्यक्त' का अर्थ होता है - त्यागा हुआ।
  • 'अनुगृहीत' का विलोम 'निर्गृहीत या अकृतज्ञ' होता है।
  • 'अनुगृहीत' का अर्थ होता है - 'उपकृत' या 'आभारी'।
  • निर्गृहीत या अकृतज्ञ' का अर्थ होता है - जो उपकार न माने।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

  • संलिप्त - निर्लिप्त: संलिप्त (जुड़ा हुआ/लिप्त) का विलोम निर्लिप्त (अलग/अलिप्त) बिल्कुल सही है।
  • सुबोध - दुर्बोध: सुबोध (आसानी से समझ में आने वाला) का विलोम दुर्बोध (कठिनाई से समझ में आने वाला) सही है।
  • आसक्त - अनासक्त: आसक्त (मोहित/लगा हुआ) का विलोम अनासक्त (विरक्त/अलग) बिल्कुल सही है।

Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम शब्द
आयातनिर्यात
प्रकाशअंधकार
प्रतिलोमअनुलोम
उन्नतिअवनति
सजीवनिर्जीव
नवीनप्राचीन
दुर्गमसुगम
क्षणिकशाश्वत
कृतज्ञकृतघ्न

Question 138

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस वाक्य में 'को' परसर्ग (विभक्ति चिह्न) कर्म कारक के लिए प्रयुक्त नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    मोहन ने सोहन को उसकी पुस्तक लौटा दी।

  2. BOption (b)

    सरकार ने किसानों को अनुदान दिया।

  3. COption (c)

    गुरुजी ने बालक को पाठ पढ़ाया।

  4. DOption (d)

    पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

सरकार ने किसानों को अनुदान दिया।

Why this answer is correct

वाक्य में 'को' परसर्ग (विभक्ति चिह्न) कर्म कारक के लिए प्रयुक्त नहीं हुआ है - सरकार ने किसानों को अनुदान दिया।

Key Points

  • सरकार ने किसानों को अनुदान दिया: यहाँ 'किसानों को' का अर्थ 'किसानों के लिए' है।
  • जब कोई वस्तु किसी को 'दी' जाती है, तो जिसे दी जाती है, वह संप्रदान कारक होता है। इसलिए यहाँ 'को' संप्रदान के लिए है, कर्म के लिए नहीं।
  • सम्प्रदान का अर्थ ‘देना’ होता है।
  • जब वाक्य में किसी को कुछ दिया जाए या किसी के लिए कुछ किया जाए तो वहां पर सम्प्रदान कारक होता है।
  • सम्प्रदान कारक के विभक्ति चिन्ह के लिए या को हैं।
  • उदाहरण-
  • साहिल ब्राह्मण को दान देता है।
  • सूरज संध्या के लिए गाउन लाया।

अन्य विकल्प -

  • मोहन ने सोहन को उसकी पुस्तक लौटा दी: यहाँ 'सोहन' कर्म है (किसे लौटाया?), अतः यह कर्म कारक है।
  • गुरुजी ने बालक को पाठ पढ़ाया: यहाँ 'बालक' कर्म है (किसे पढ़ाया?), अतः यह कर्म कारक है।
  • पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया: यहाँ 'अपराधी' कर्म है (किसे पकड़ा?), अतः यह कर्म कारक है।

Important Points हिन्दी में ’आठ कारक’ होते हैं -

कारकविभक्तियाँ
कर्ताने
कर्मको
करणसे, द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरणमें, पर
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Additional Information 

कर्म कारक:- - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप पर क्रिया का प्रभाव या फल पड़े, उसे कर्म कारक कहते हैं। कर्म के साथ ’को’ विभक्ति आती है। उदाहरण - - पुलिस ने चोर को पकड़ा। - श्याम ने कुत्ते को रोटी खिलाई।

Question 139

Rajasthan Police SI 2021• Test

'उसने पेचकस के द्वारा ढक्कन खोला।'

उक्त वाक्य में प्रयुक्त 'के द्वारा' किस कारक का परसर्ग (विभक्ति चिह्न) है?

  1. AOption (a)

    कर्ता

  2. BOption (b)

    कर्म

  3. COption (c)

    करण

  4. DOption (d)

    अपादान

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

करण

Why this answer is correct

सही उत्तर है - करण

Key Points

  • यहाँ ढक्कन खोलने की क्रिया 'पेचकस' नामक साधन (उपकरण) से हो रही है। इसलिए, 'के द्वारा' यहाँ करण कारक को दर्शाता है।
  • वह साधन जिससे क्रिया होती है, वह करण कहलाता है। यानि, जिसकी सहायता से किसी काम को अंजाम दिया जाता, वह करण कारक कहलाता है।
  • करण कारक के दो विभक्ति चिन्ह होते है- से और के द्वारा।
  • उदाहरण -
  • अर्जुन ने जयद्रथ को बाण से मारा।
  • बालक गेंद से खेल रहे है।

Important Pointsहिन्दी में आठ कारक हैं -

कारकविभक्तियाँ
कर्ताने
कर्मक���
करणसे, द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरणमें, पर
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Additional Information

 

कर्ता कारक:- - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध हो, उसे कर्ता कारक कहते हैं। - कर्ता कारक का विभक्ति चिन्ह ‘ने’ होता है। उदाहरण - - रामू ने आम तोड़ा। - राजेश ने सन्तरा खाया। कर्म कारक:- - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप पर क्रिया का प्रभाव या फल पड़े, उसे कर्म कारक कहते हैं। कर्म के साथ ’को’ विभक्ति आती है। उदाहरण - - गोपाल ने राधा को बुलाया। - रामू ने घोड़े को पानी पिलाया। अपादान कारक:- - अपादान का अर्थ है- अलग होना। - जिस संज्ञा अथवा सर्वनाम से किसी वस्तु का अलग होना ज्ञात हो, उसे अपादान कारक कहते हैं। - अपादान कारक का चिन्ह भी ’से’ (अलगाव) के भाव में है। उदाहरण- - पेड़ से पत्ता गिर गया। - गंगा हिमालय से निकलती है।

Question 140

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी शब्द शुद्ध हैं?

  1. AOption (a)

    पुरुस्कार, बहूद्देश्यीय

  2. BOption (b)

    अतिश्योक्ति, मंत्रिमंडल

  3. COption (c)

    विरहणी, सुवासिनी

  4. DOption (d)

    चरमोत्कर्ष, हतोत्साह

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

चरमोत्कर्ष, हतोत्साह

Why this answer is correct

सभी शब्द शुद्ध हैं - चरमोत्कर्ष, हतोत्साह

Key Points

  • चरमोत्कर्ष (चरम + उत्कर्ष) और हतोत्साह (हत + उत्साह) व्याकरण और वर्तनी की दृष्टि से पूरी तरह से शुद्ध शब्द हैं।
  • चरमोत्कर्ष का अर्थ- किसी कार्य की सर्वोच्च या उच्चतम अवस्था (पराकाष्ठा) होता है,
  • जबकि हतोत्साह का अर्थ- उत्साहहीन या निरुत्साहित (जिसका उत्साह नष्ट हो गया हो) होता है।
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है। ​
  • वर्तनी - किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।

अन्य विकल्प -

अशुद्ध शब्दशुद्ध शब्द
पुरुस्कारपुरस्कार
बहूद्देश्यीयबहुउद्देश्यीय
अतिश्योक्तिअतिशयोक्ति
मंत्रिमंडलमंत्रिमंडल
विरहणीविरहिणी

Additional Information कुछ अशुद्ध शब्द और शुद्ध शब्द -

अशुद्ध शब्दशुद्ध शब्द
अद्वितियअद्वितीय
उन्मीलीतउन्मीलित
दारिद्रतादरिद्रता
तरुछायातरुच्छाया
भ्रातागणभ्रातृगण
पुरष्कारपुरस्कार
अनुकुलअनुकूल
बोद्धिकबौद्धिक