Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 121

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द तद्भव हैं?

  1. AOption (a)

    धैर्य, गोबर

  2. BOption (b)

    जेठ, पाषाण

  3. COption (c)

    कोख, पत्थर

  4. DOption (d)

    पुष्प, भक्त

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कोख, पत्थर

Why this answer is correct

तद्भव हैं - कोख, पत्थर

Key Points

  • 'कोख' का तत्सम रूप 'कुक्षि' होता है।
  • 'पत्थर' का तत्सम रूप 'प्रस्तर' होता है।
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • जैसे- अग्नि, गृह, उष्ट्र, पुत्र आदि।
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
  • जैसे- आग, घर, ऊँट, पोत आदि।

अन्य विकल्प

  • धैर्य, गोबर: यहाँ 'धैर्य' तत्सम है (तद्भव 'धीरज' होगा) और 'गोबर' तद्भव है (तत्सम 'गोमय' होगा)।
  • जेठ, पाषाण: यहाँ 'जेठ' तद्भव है (तत्सम 'ज्येष्ठ' होगा), जबकि 'पाषाण' तत्सम है।
  • पुष्प, भक्त: ये दोनों ही तत्सम शब्द हैं। 'पुष्प' का तद्भव 'फूल' और 'भक्त' का तद्भव 'भगत' होता है।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्समतद्भव
आश्चर्यअचरज
उलूकउल्लू
एकादशग्यारह
कदलीकेला
भ्रमरभौंरा
हरिद्राहल्दी
उज्ज्वलउजला
कच्छपकछुआ
गोस्वामीगुसाईं

Question 122

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में तत्सम शब्द कौन सा है?

  1. AOption (a)

    शतरंज

  2. BOption (b)

    पक्षी

  3. COption (c)

    बहू

  4. DOption (d)

    रोटी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

पक्षी

Why this answer is correct

तत्सम शब्द है- पक्षी

Key Points

  • '​पक्षी' एक तत्सम शब्द है, जबकि इसका तद्भव शब्द 'पंछी' होगा।
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • जैसे- ​पौष, ​भुजा, रात्रि आदि।
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
  • जैसे- पूस, बाँह, रात आदि।​

अन्य विकल्प-

  • शतरंज: यह फारसी भाषा का शब्द है, न कि तत्सम।
  • बहू: यह तद्भव शब्द है। इसका तत्सम रूप 'वधू' होता है।
  • रोटी: यह एक देशज शब्द माना जाता है जो हिंदी की बोलियों से आया है।

Additional Information 

 कुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्समतद्भव
अंगुष्ठअंगूठा
कपाटकिवाड़
ग्रामीणगँवार
उज्ज्वलउजला
कोकिलकोयल
अम्लिकाइमली
प्रस्तरपत्थर
चंद्रिकाचाँदनी
तड़ागतालाब

Question 123

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में ‘देशज’ शब्द कौन सा है?

  1. AOption (a)

    गोदाम

  2. BOption (b)

    तेंदुआ

  3. COption (c)

    यमुना

  4. DOption (d)

    बकरा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

तेंदुआ

Why this answer is correct

सही उत्तर है- तेंदुआ

Key Points

  • 'तेंदुआ' शब्द देशज भाषा से लिया गया है।
  • वे शब्द जिनकी उत्पत्ति का श्रोत ज्ञात न हो और लेकिन भाषा में उनका प्रचलन भरपूर हो, देशज शब्दों की श्रेणी में आते हैं। 
  • जैसे - लोटा, कटोरा, डोंगा, डिबिया, खिचड़ी, खिड़की, पगड़ी, चिड़िया, जूता, तेंदुआ, फुनगी, कलाई आदि।

अन्य विकल्प -

  • गोदाम: यह पुर्तगाली भाषा का शब्द है।
  • यमुना: यह तत्सम शब्द है (संस्कृत से आया है), जिसका तद्भव रूप 'जमुना' होता है।
  • बकरा: यह एक सामान्य तद्भव शब्द माना जाता है जो प्राकृत/अपभ्रंश के माध्यम से आया है।

Important Points विदेशज:- 

  • जो शब्द विदेशी भाषा के हैं, परंतु हिंदी में उन शब्दों का प्रचलन हो रहा है, ऐसे शब्द विदेशज शब्द कहे जाते हैं।
  • विदेशी शब्द अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी इत्यादि भाषाओं से लिए गए है। जैसे - लगाम, वापिस, शराब, हिम्मत आदि।

Additional Information 

  

भाषाशब्द
अंग्रेजीइंजन, डॉक्टर, सिलेट, अस्पताल, टिकस, कप्तान, तारपीन, बोतल, मील, अपील, आर्डर, इंच, इंटर, इयरिंग, एजेंसी, कंपनी, क्रिकेट, गजट, जेल, चेयरमैन, ट्यूशन, डायरी, डिप्टी, ड्राइवर, पेंसिल, पेन, नंबर, नोटिस, नर्स, थर्मामीटर, पार्टी, प्लेट।
फ़ारसीअफ़सोस, आबरू, आवारा, आमदनी, आईना, उम्मीद, कमीना, कुश्ती, किनारा, खामोश, खरगोश, खुश, खुराक, गवाह, गिरफ्तार, गुलाब, चाबुक, चादर, चिराग, चश्मा, चेहरा, चाशनी, जहर, जिन्दगी, जोश, तमाशा, तीर, दीवार, दस्तूर, दुकान, नाव, पलंग, पैदावार, पलक, पैमाना, बहरा, बेहूदा, बीमार, मुर्दा, मलीदा, यार, रंग, राह, लश्कर, सरदार, सौदागर, हफ्ता, हजार।
​अरबीआदत, आदमी, दावत, इनाम, इस्तीफ़ा, उम्र, एहसान,  औलाद, किस्मत, किताब, ख्याल, ख़राब, खिदमत, गरीब,जहाज, जालिम, जिक्र, तमाम, तकाजा, तारीख, तमाशा, तादात, तरक्की, दिमाग, दफ्तर, दौलत, नतीजा, नकद, फ़कीर, फैसला, मुहावरा, मामूली, मुक़दमा, मुसाफिर, मशहूर, लिफाफा, लियाकत, लायक, वकील, हाकिम।
​पुर्तगालीआलपीन, आलमारी, बाल्टी, चाबी, फीता, तम्बाकू, आया, इस्पात, इस्तिरी, कमीज, कनस्टर, कमरा, काजू, गमला, गोदाम, गोभी, तौलिया, नीलाम, परत, पिस्तौल, मेज, लबादा, साया, पादरी, परात, इस्पात।
तुर्कीउर्दू, मुग़ल, आका, काबू, कालीन, कैंची, कुली, कुर्की, चेचक, चमचा, तोप, तमगा, तलाश, बेगम, बहादुर, लाश, लफंगा, सौगात, सुराग।

Question 124

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है?

  1. AOption (a)

    अभय-उभय =  निर्भीक-दोनों

  2. BOption (b)

    इतर-इत्र = अन्य-सुगंधित द्रव

  3. COption (c)

    कांति-क्लांति = थकावट-चमक

  4. DOption (d)

    कपिश-कपीश = मटमैला-हनुमान

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कांति-क्लांति = थकावट-चमक

Why this answer is correct

शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही नहीं है - कांति-क्लांति = थकावट-चमक

Key Points

  • कांति : इसका सही अर्थ- चमक या आभा होता है।
  • क्लांति : इसका सही अर्थ- थकावट या थकान होता है।
  • अर्थात, सही क्रम होना चाहिए था: चमक-थकावट।
  • शब्द युग्म - ऐसे शब्द जिनका उच्चारण प्राय: समान होता है किन्तु उनके अर्थ भिन्न होते हैं, शब्द युग्म कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

  • अभय-उभय = निर्भीक-दोनों: अभय (जिसे डर न हो) और उभय (दोनों में से प्रत्येक)।
  • इतर-इत्र = अन्य-सुगंधित द्रव: इतर (दूसरा/अन्य) और इत्र (सेंट/सुगंधित पदार्थ)।
  • कपिश-कपीश = मटमैला-हनुमान: कपिश (भूरा/मटमैला रंग) और कपीश (वानरों का ईश्वर, अर्थात् हनुमान)।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण शब्द युग्म और उनके अर्थ -

शब्द-युग्मअर्थ-भेद
अनल - अनिलआग - हवा
कुल - कूलवंश - किनारा
ग्रह - गृहनक्षत्र/पिण्ड - घर
तरणि - तरणीसूर्य - नाव
दशा - दिशाहालत - तरफ
प्रणाम - प्रमाणनमस्कार - सबूत
बली - बलिशक्तिशाली - बलिदान/बलिदान का पशु
शंकर - संकरभगवान शिव - मिश्रित (जाति)

Question 125

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही है?

  1. AOption (a)

    मेघ-मेध = बादल-अज्ञ

  2. BOption (b)

    रुख-रूख = पेड़-तरफ

  3. COption (c)

    रेचक-रोचक = स्थावर-दिलचस्प

  4. DOption (d)

    अजर - अजिर = जो बूढ़ा न हो-आँगन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अजर - अजिर = जो बूढ़ा न हो-आँगन

Why this answer is correct

शब्द-युग्म का अर्थ-भेद सही है- अजर - अजिर = जो बूढ़ा न हो - आँगन

Key Points

  • 'अजर' (जो बूढ़ा न हो) - 'अजिर' (आँगन)
  • शब्द युग्म - ऐसे शब्द जिनका उच्चारण प्राय: समान होता है किन्तु उनके अर्थ भिन्न होते हैं, शब्द युग्म कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

  • मेघ-मेध = बादल-अज्ञ: यहाँ मेघ का अर्थ 'बादल' सही है, लेकिन मेध का अर्थ 'यज्ञ' होता है, न कि 'अज्ञ' (मूर्ख)।
  • रुख-रूख = पेड़-तरफ: यहाँ अर्थ उलट दिए गए हैं। रुख का अर्थ 'तरफ' (दिशा) होता है और रूख का अर्थ 'पेड़' होता है।
  • रेचक-रोचक = स्थावर-दिलचस्प: यहाँ रेचक का अर्थ होता है 'खाली करने वाला' या 'जुलाब', जबकि रोचक का अर्थ 'दिलचस्प' (रुचिपूर्ण) होता है।

Additional Information

शब्द-युग्मअर्थ-भेद
कपि - कपीबंदर - बंदरिया
अविराम - अभिरामलगातार - सुंदर
निर्झर - निर्जरझरना - देवता
श्रुति - स्मृतिवेद/कान - याददाश्त
विपन्न - विपणदुखी/संकटग्रस्त - बाज़ार
चक्रवाक - चक्रवातचकवा पक्षी - बवंडर/तूफान
सकल - शकलसंपूर्ण - सूरत
पाणि - पानीहाथ - जल
बहू - बहुवधू - बहुत/अधिक
आदि - आदीआरंभ - अभ्यस्त (आदत वाला)

Question 126

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है?

  1. AOption (a)

    पराया दोष ढूँढ़ने वाला - तथ्यान्वेषी

  2. BOption (b)

    जो अधर्म करने से डरे - धर्मभीरु

  3. COption (c)

    आश्रयदाता को प्रसन्न करने के लिए कही जाने वाली झूठी-सच्ची बात - ठकुरसुहाती

  4. DOption (d)

    जिसने अनेक विद्वानों सें विभिन्न शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त किया हो - बहुश्रुत

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

पराया दोष ढूँढ़ने वाला - तथ्यान्वेषी

Why this answer is correct

वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द सार्थक नहीं है- पराया दोष ढूँढ़ने वाला - तथ्यान्वेषी

Key Points 

  • 'पराया दोष ढूँढ़ने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - छिद्रान्वेषी
  • 'तथ्यों की खोज करने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - तथ्यान्वेषी
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

  • जो अधर्म करने से डरे - धर्मभीरु: 'धर्मभीरु' का अर्थ होता है जिसे धर्म (या अधर्म करने) के प्रति डर हो।
  • आश्रयदाता को प्रसन्न करने के लिए कही जाने वाली झूठी-सच्ची बात - ठकुरसुहाती: यह मुहावरेदार शब्दांश है जिसका अर्थ चापलूसी करना होता है।
  • जिसने अनेक विद्वानों से विभिन्न शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त किया हो - बहुश्रुत: 'बहुश्रुत' का अर्थ है जिसने बहुत कुछ सुन रखा हो या जो अनेक शास्त्रों का ज्ञाता हो।

Additional Information

वाक्यांशशब्द
जिसका इलाज न हो सके।असाध्य
जिसका आकार न हो।निराकार
जो फल खाकर निर्वाह करे।फलाहारी
जिसका आकार दिखाई दे।साकार
जो कुछ जानने की इच्छा रखता हो।जिज्ञासु
जो वेतन के बिना काम करें।अवैतनिक
जिसके नीचे रेखा खींची गई हो।रेखांकित

Question 127

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी शब्द ‘संप्रदान तत्पुरुष’ समास के उदाहरण हैं?

  1. AOption (a)

    पूजाघर, यशप्राप्त

  2. BOption (b)

    घोड़ागाड़ी, दानपेटी

  3. COption (c)

    सत्याग्रह, राहखर्च

  4. DOption (d)

    मुँहबोला, रसोईघर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सत्याग्रह, राहखर्च

Why this answer is correct

सही उत्तर सत्याग्रह, राहखर्च है।

Key Points

शब्दसमास विग्रहसमास का प्रकार
सत्याग्रहसत्य के लिए आग्रहसंप्रदान तत्पुरुष
राहखर्चराह के लिए खर्चसंप्रदान तत्पुरुष

अन्य विकल्प -

  • पूजाघर: पूजा के लिए घर (संप्रदान तत्पुरुष)
  • यशप्राप्त: यश को प्राप्त (कर्म तत्पुरुष)
  • घोड़ागाड़ी: घोड़े की गाड़ी (संबंध तत्पुरुष)
  • दानपेटी: दान के लिए पेटी (संप्रदान तत्पुरुष)
  • मुँहबोला: मुँह से बोला (करण तत्पुरुष)
  • रसोईघर: रसोई के लिए घर (संप्रदान तत्पुरुष)

Important Points

तत्पुरुष समास के छ: भेद होते हैं - - कर्म तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न: 'को') - मतदाता (मत को देने वाला) - गृहगत (गृह को गया हुआ) - करण तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न: 'से, के द्वारा') - पददलित (पद से दलित) - स्वरचित (स्व द्वारा रचित) - सम्प्रदान तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'के लिए') - देशभक्ति (देश के लिए भक्ति) - सत्याग्रह (सत्य के लिए आग्रह) - अपादान तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'से' अलग होने का भाव) - धर्मविमुख (धर्म से विमुख) - गुणरहित (गुणों से रहित) - संबंध तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'का, के, की') - देवमूर्ति (देव की मूर्ति) - पवनपुत्र (पवन का पुत्र) - ​अधिकरण तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'में, पर') - पुरुषोत्तम (पुरुषों में उत्तम) - आपबीती (आप (स्वयं) पर बीती)

Additional Information 

 

तत्पुरुष समास -

  • समास का वह रूप जिसमें द्वितीय पद या उत्तर पद प्रधान हो उसे तत्पुरुष समास कहते हैं।
  • इस समास में आने वाले कारक चिन्हों को, से, के लिए, से, का/के/की, में, पर आदि का लोप होता है।

उदाहरण -

  • शरणागत = शरण को आया
  • ईश्वरदत्त = ईश्वर द्वारा दत्त/दिया

Question 128

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?

  1. AOption (a)

    आत्मजा, दुहिता

  2. BOption (b)

    चक्षु, मयंक

  3. COption (c)

    उपल, प्रस्तर

  4. DOption (d)

    अरविंद, पुंडरीक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

चक्षु, मयंक

Why this answer is correct

सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं - चक्षु, मयंक

Key Points

 

  • चक्षु: इसका अर्थ आँख (नेत्र/लोचन) होता है।
  • 'आँख' के सभी पर्यायवाची शब्द - लोचन, अक्षि, नैन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृष्टि ।
  • मयंक: इसका अर्थ चंद्रमा (शशि/राकेश) होता है।
  • 'चंद्रमा' के सभी पर्यायवाची शब्द - चाँद, इंदु, चंदा, शशि, मयंक, महताब।
  • पर्यायवाची - ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प -

शब्दपर्यायवाची शब्द
पुत्रीलड़की, बालिका, किशोरी, बाला, कन्या, बेटी, सुता, आत्मजा, अंगजा, तनया, दुहिता, तनुजा, नंदना, नन्दिनी, कुमारी।
पत्थरपाषाण, प्रस्तर, पाहन, उपल, शिला, अश्म, चट्टान हैं
कमलपंकज, जलज, सरोज, नीरज, अरविंद, नलिन, उत्पल, राजीव, पद्म, अंबुज।

Additional Information  कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची शब्द
औरतस्त्री, जोरू, महिला, नारी, वनिता, घरवाली।
जलमेघपुष्प, अमृत, वारि, नीर, पानी, जीवन, पेय।
पेड़वृक्ष, तरु, द्रुम, पादप, विटप, अगम, गाछ ।
घोड़ाअश्व, हय, तुरंग, वाजी, घोटक, सैंधव, तुरंग।
देवतासुर, अमर, देव, निर्जर, विबुध, त्रिदश, आदित्य, गीर्वाण।
पुत्रबेटा, सुत, तनय, आत्मज, जनज, लड़का, तनुज।
पृथ्वीधरा, धरती, वसुधा, भूमि, वसुंधरा, भू, इला, धरा, धरणी।

Question 129

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में 'बादल' का पर्यायवाची नहीं है:

  1. AOption (a)

    अभ्र

  2. BOption (b)

    बलाहक

  3. COption (c)

    कादंबरी

  4. DOption (d)

    जीमूत

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कादंबरी

Why this answer is correct

'बादल' का पर्यायवाची नहीं है: कादंबरी

Key Points

  • ​'अभ्र', 'बलाहक', और 'जीमूत' तीनों ही बादल के पर्यायवाची शब्द हैं।
  • 'बादल' के अन्य पर्यायवाची शब्द - ​मेघ, घन, जलद, जलधर, नीरद, वारिद, पयोद, अंबुद, पयोधर और वारिधर।
  • 'कादंबरी' शब्द का अर्थ मदिरा या शराब होता है।
  • 'मदिरा' के अन्य पर्यायवाची शब्द -  शराब, दारू, सुरा, मद्य, हाला, आसव, मधु, वारुणी, नशा, मादक पदार्थ।
  • पर्यायवाची - ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

Additional Information 

 कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची शब्द
आँखलोचन, अक्षि, नैन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृष्टि।
इंदुचाँद, चंद्रमा, चंदा, शशि, मयंक, महताब।
उपवनबाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन।
कपड़ावस्त्र, चीर, वसन, पट, अम्बर, परिधान।
खगपक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, पखेरू।
गिरिपहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।

Question 130

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में विलोम युग्म कौन सा है?

  1. AOption (a)

    शेष - अवशेष

  2. BOption (b)

    अनुदान - अवदान

  3. COption (c)

    उन्नति - अवनति

  4. DOption (d)

    विरोध - अवरोध

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

उन्नति - अवनति

Why this answer is correct

विलोम युग्म है- उन्नति - अवनति

Key Points

  • 'स्थूल' शब्द का विलोम शब्द अवनति' होगा।
  • 'स्थूल' का अर्थ -  विकास या ऊपर उठना।
  • 'अवनति' का अर्थ - पतन या नीचे गिरना।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

  • शेष - अवशेष: ये दोनों पर्यायवाची (समानार्थी) जैसे शब्द हैं, विलोम नहीं। 'शेष' का सही विलोम 'अशेष' या 'निःशेष' होता है।
  • अनुदान - अवदान: ये भिन्न अर्थ वाले शब्द हैं। 'अनुदान' (विलोम - प्रतिदान) और 'अवदान' (अपकार) के अर्थ अलग-अलग हैं।
  • विरोध - अवरोध: ये समानार्थी की तरह प्रयोग होते हैं। 'विरोध' का सही विलोम 'समर्थन' होता है।

Additional Information     कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
अधुनातनपुरातन
कर्कशमधुर
इहलोकपरलोक
उन्मूलनरोपण
आमिषनिरामिश
तिमिरआलोक
नैसर्गिककृत्रिम
अनाहूतआहूत
प्राचीनअर्वाचीन