Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 111

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी शब्द ‘पृथ्वी’ के पर्यायवाची हैं?

  1. AOption (a)

    धरती, अवनि, ऋक्ष

  2. BOption (b)

    मही, विश्वंभरा, धरणी

  3. COption (c)

    अचला, धरा, याजसेनी

  4. DOption (d)

    क्षिति, वसुधा, मौलि

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मही, विश्वंभरा, धरणी

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​मही, विश्वंभरा, धरणी।

Key Points

  • पृथ्वी के प्रमुख पर्यायवाची शब्द: धरती, भूमि, धरा, वसुधा, वसुंधरा, धरित्री, जमीन, अचला, मही, अवनी, मेदिनी रत्नगर्भा।
  • पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द वे शब्द हैं जिनका अर्थ एक समान होता है, अर्थात जो समान अर्थ प्रदान करते हैं।
  • ये शब्द भाषा को अधिक समृद्ध और प्रभावशाली बनाते हैं।
  • जैसे -  हवा के लिए पवन, वायु, समीर, अनिल, वात।

Additional Information पर्यायवाची के अन्य विकल्प :

  • ऋक्ष: नक्षत्र, तारा, तारक, नखत (तारे के अर्थ में); भालू, रीछ, भल्लूक (प्राणी के अर्थ में)।
  • याज्ञसेनी: यज्ञसेनी, द्रुपदसुता, पांचाली।
  • मौलि : मस्तक, सिर, मुकुट, चूड़ा, किरीट, शिखा, शिरोमणि, सर्वोच्च।

Question 112

Rajasthan Police SI 2021• Test

कौन सा शब्द तद्भव नहीं है?

  1. AOption (a)

    अनशन

  2. BOption (b)

    लालच

  3. COption (c)

    मुखिया

  4. DOption (d)

    शक्कर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अनशन

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​अनशन

Key Points

  • अनशन का तद्भव अनसन
  • तद्भव (तद् + भव) उन शब्दों को कहते हैं जो मूल रूप से संस्कृत भाषा से उत्पन्न हुए हैं,
  • लेकिन समय, उच्चारण की सरलता और परिस्थितियों के कारण अपना रूप बदलकर हिंदी में प्रयोग होते हैं।
  • तद्भव का शाब्दिक अर्थ है 'उससे विकसित' या 'उससे उत्पन्न'।

​अन्य विकल्प :

  • लालच  एक तद्भव शब्द है। यह संस्कृत के तत्सम शब्द 'लोभ' या 'लालसा' से विकसित होकर बना है।
  • 'मुखिया' एक तद्भव शब्द है, जो संस्कृत के तत्सम शब्द 'मुख्य'।
  • शक्कर एक तद्भव शब्द है। इसका तत्सम रूप शर्करा।

Additional Information अन्य तत्सम तद्भव शब्द:

तत्समतद्भव
क्षीरखीर
दधिदही
क्षेत्रखेत
गर्तगढ़ा
नासिकानाक
रात्रिरात
कृषककिसान

Question 113

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में सभी शब्द तद्भव हैं?

  1. AOption (a)

    कान, मुख

  2. BOption (b)

    नया, दूध

  3. COption (c)

    आज, दिवस

  4. DOption (d)

    साथी, अंगुली

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

नया, दूध

Why this answer is correct

सही उत्तर -​ नया, दूध

Key Points

  • नया ( तद्भव ): इसका तत्सम रूप नव्य या नव है।
  • दूध (तद्भव): इसका तत्सम रूप दुग्ध है।
  • तत्सम: संस्कृत से ज्यों के त्यों आए शब्द (नव्य, दुग्ध)।
  • तद्भव: संस्कृत के वे शब्द जो हिंदी में थोड़ा बदलकर प्रयोग होते हैं (नया, दूध)।

अन्य विकल्प :

  • कान का तत्सम शब्द कर्ण और मुख तत्सम मुँह तद्भव है।
  • **‘**आज’ का तत्सम रूप ‘अद्य’ है, जबकि ‘दिवस’ स्वयं एक तत्सम शब्द है, जिसका तद्भव रूप ‘दिन’ होता है।
  • अंगूठी (तद्भव) - अंगुष्ठिका (तत्सम)
  • अंगुली’ का तत्सम अंगुलि (संस्कृत) और इसका तद्भव रूप ऊँगली  है।
  • साथी" एक तद्भव शब्द है, जिसका तत्सम रूप सार्थी (या सार्थ) होता है।

Question 114

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें यह रीतिवाचक क्रिया-विशेषण (Adverb of Manner) है, जो यह बताता है कि कोई क्रिया किस प्रकार या कितनी तेजी से हो रही है।से बनी भाववाचक संज्ञा है

  1. AOption (a)

    क्षमता

  2. BOption (b)

    ममता

  3. COption (c)

    शीघ्रता

  4. DOption (d)

    विशालता

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

शीघ्रता

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​शीघ्रता

Key Points

  • यह रीतिवाचक क्रिया-विशेषण है, जो यह बताता है कि कोई क्रिया किस प्रकार या कितनी तेजी से हो रही है।
  • जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, उन्हें क्रिया विशेषण कहते हैं।
  • ये शब्द क्रिया के होने का तरीका (कैसे), समय (कब), स्थान (कहाँ) या मात्रा (कितना) की जानकारी देते हैं।
  • यह एक अविकारी शब्द है।

उदाहरण : वह  धीरे-धीरे चलता है। 

Additional Informationक्रिया-विशेषण 4 प्रकार के होते हैं:

  • स्थानवाचक: यहाँ, वहाँ, अंदर, बाहर।
  • कालवाचक: अब, तब, कल, आज।
  • परिमाणवाचक: बहुत, थोड़ा, अधिक।
  • रीतिवाचक: धीरे, तेज, अचानक।

Question 115

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें सर्वनाम से बनी भाववाचक संज्ञा है

  1. AOption (a)

    अपनापन

  2. BOption (b)

    छुटपन

  3. COption (c)

    लड़कपन

  4. DOption (d)

    लिखावट

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अपनापन

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​अपनापन।

Key Points

  • सर्वनाम (मैं, आप, अपना, निज) में प्रत्यय (पन, ता, त्व, स्व, आपा) जोड़कर बनने वाले शब्द, जो किसी गुण, भाव, अवस्था या संबंध को दर्शाते हैं।
  • उन्हें सर्वनाम से बनी भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

उदाहरण :

  • निज: निजता / निजत्व
  • अपना: अपनापन / अपनत्व

अन्य विकल्प :

  • छुटपन' शब्द मूल शब्द छोटा (या 'छुट') और प्रत्यय 'पन' के मेल से बना है। यह एक भाववाचक संज्ञा है।
  • लड़कपन, लड़का (जातिवाचक संज्ञा) शब्द में 'पन' प्रत्यय जोड़ने से बना शब्द है। यह एक भ��ववाचक संज्ञा है।
  • लिखावट शब्द 'लिख' (मूल शब्द) और 'आवट' (प्रत्यय) के मेल से बना है। यह एक क्रिया से बना  भाववाचक संज्ञाहै।

Additional Information

  • भाववाचक संज्ञा शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान के गुण, दोष, अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं,
  • जिन्हें केवल महसूस किया जा सकता है, देखा या छुआ नहीं जा सकता।

उदाहरण:

  • ईमानदारी, सच्चाई, सुंदरता, वीरता, बहादुरी, मिठास, खटास, निडरत।
  • प्रेम, क्रोध, घृणा, खुशी, दुःख, दया, ईर्ष्या, करुणा।

Question 116

Rajasthan Police SI 2021• Test

संज्ञा से निर्मित विशेषण है

  1. AOption (a)

    दैनिक

  2. BOption (b)

    आपसी

  3. COption (c)

    टिकाऊ

  4. DOption (d)

    अगला

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

दैनिक

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​दैनिक

Key Points

  • संज्ञा से बने विशेषण मुख्य रूप से प्रत्यय जोड़कर बनाए जाते हैं। ये शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की विशेषता बताते हैं।
  • 'दैनिक' शब्द स्वयं 'दिन' (संज्ञा) में 'इक' प्रत्यय लगाकर बनाया गया एक गुणवाचक विशेषण है।

अन्य विकल्प :

  • आपसी’ शब्द सर्वनाम (आप) से निर्मित विशेषण है।
  • 'टिकाऊ' शब्द 'टिकना' क्रिया से निर्मित विशेषण है
  • अगला' शब्द 'आगे' (अव्यय) से निर्मित विशेषण है।

Additional Informationसंज्ञा से निर्मित विशेषण:

चमकचमकीला
शहरशहरी
शक्तिशक्तिमान
श्रद्धाश्रद्धालु
समाजसामाजिक
इतिहासऐतिहासिक
प्यासप्यासा
दिनदैनिक

Question 117

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस शब्द में अधिकरण तत्पुरुष समास नहीं है?

  1. AOption (a)

    घुड़सवार

  2. BOption (b)

    जलमग्न

  3. COption (c)

    लोकप्रिय

  4. DOption (d)

    सेनानायक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सेनानायक

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​सेनानायक

Key Points

  • 'सेनानायक' शब्द में तत्पुरुष समास (षष्ठी तत्पुरुष या संबंध तत्पुरुष) है।
  • इसका समास-विग्रह 'सेना का नायक' होता है।

अन्य विकल्प : अधिकरण तत्पुरुष समास

समाससमास विग्रह
घुड़सवारघोड़े पर सवार
जलमग्नजल में मग्न
लोकप्रियलोक में प्रिय

Additional Information

समास के 6 प्रमुख भेद हैं:

  1. अव्ययीभाव समास (पहला पद प्रधान व अव्यय हो) 

उदाहरण:  यथासमय (समय के अनुसार), आमरण (मरण तक)। 

  1. तत्पुरुष समास (दूसरा पद प्रधान हो व कारक चिन्ह का लोप हो) 

उदाहरण:  देशभक्ति (देश के लिए भक्ति), लोकप्रिय (लोक में प्रिय) । 

  1. कर्मधारय समास (विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय का संबंध) 

उदाहरण: पीतांबर (पीला है जो अंबर), महान आत्मा (महात्मा)। 

  1. द्विगु समास (पहला पद संख्यावाचक हो) 

उदाहरण: सप्तऋषि (सात ऋषियों का समूह), । 

  1. द्वंद्व समास (दोनों पद प्रधान हों और 'और' का बोध हो) 

उदाहरण: माता-पिता (माता और पिता), दाल-रोटी (दाल और रोटी),। 

  1. बहुव्रीहि समास (कोई तीसरा पद प्रधान हो) 

उदाहरण: गिरिधर (गिरि को धारण करने वाले - कृष्ण) लंबोदर (लंबा है उदर जिनका - गणेश), ।

Question 118

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस वाक्य में 'संबंधसूचक' अव्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    मुझसे पहले वे चले गए।

  2. BOption (b)

    हथियारों सहित आतंकवादी पकड़े गए।

  3. COption (c)

    बच्चे उस ओर गए हैं।

  4. DOption (d)

    अजमेर के निकट पुष्कर तीर्थ है ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

बच्चे उस ओर गए हैं।

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​बच्चे उस ओर गए हैं।

Key Points

  • संबंधसूचक अव्यय- वे शब्द हैं जो संज्ञा या सर्वनाम के बाद आकर उसका संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से बताते हैं,
  • जैसे- के पास, के ऊपर, के सामने, के बिना, की ओर आदि।

'संबंधसूचक' अव्यय के अन्य उदाहरण :

  • जंगल के पीछे एक नदी बहती है।
  • गाड़ी स्टेशन की ओर जा रही थी।
  • मेरे घर के सामने मंदिर है।
  • पानी के बिना जीवन संभव नहीं है।

Additional Information

  • अव्यय उन शब्दों को कहते हैं जिनमें लिंग, वचन, कारक या काल के कारण कोई विकार (बदलाव) नहीं होता है
  • और वे हर परिस्थिति में अपने मूल रूप में ही रहते हैं। इन्हें 'अविकारी' शब्द भी कहा जाता है।

प्रमुख उदाहरण:

  • जब, तब, अभी, उधर, वहां, इधर, कब, क्यों, वाह, आह, ठीक, अरे, और, तथा, एवं, किन्तु, परन्तु, बल्कि, इसलिए, आदि।

Question 119

Rajasthan Police SI 2021• Test

'रीतिवाचक क्रिया-विशेषण' से संबंधित वाक्य कौन सा है?

  1. AOption (a)

    यह पत्रिका प्रतिमाह छपती है।

  2. BOption (b)

    वह अचानक चला गया।

  3. COption (c)

    तुम्हारी पुस्तकें यहाँ रखी हुई हैं।

  4. DOption (d)

    सभी बच्चे बाहर खेल रहे हैं ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

वह अचानक चला गया।

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​वह अचानक चला गया।

Key Points

  • रीतिवाचक क्रिया विशेषण वे अविकारी शब्द हैं जो क्रिया के होने के तरीके, विधि या ढंग का बोध कराते हैं।
  • (जैसे- धीरे-धीरे, तेज, अचानक) ये शब्द बताते हैं कि कोई कार्य 'कैसे' हो रहा है
  • उदाहरण:
  • घोड़ा तेज भागता है।

अन्य विकल्प :

  • यह पत्रिका प्रतिमाह छपती है। - काल वाचक क्रिया विशेषण।
  • तुम्हारी पुस्तकें यहाँ रखी हुई हैं- स्थान वाचक क्रिया विशेषण।
  • सभी बच्चे बाहर खेल रहे हैं - स्थान वाचक क्रिया विशेषण।

Additional Information  क्रिया विशेषण के भेद:

  • कालवाचक क्रिया विशेषण
  • रीतिवाचक क्रिया विशेषण
  • स्थानवाचक क्रिया विशेषण
  • परिमाणवाचक क्रिया विशेषण

Question 120

Rajasthan Police SI 2021• Test

'अपने कुल का श्रेष्ठ या प्रतिष्ठित व्यक्ति' वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है

  1. AOption (a)

    कुलांगार

  2. BOption (b)

    कुलकंटक

  3. COption (c)

    कुलकेतु

  4. DOption (d)

    कुलीन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कुलकेतु

Why this answer is correct

'अपने कुल का श्रेष्ठ या प्रतिष्ठित व्यक्ति' वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है - कुलकेतु

Key Points

  • 'अपने कुल का श्रेष्ठ या प्रतिष्ठित व्यक्ति' उसके लिए इनमें से उपयुक्त शब्द है- कुलकेतु
  • वाक्यांश के लिएइन्द्रपुरी की वेश्यउपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

शब्दअर्थ
कुलीनउच्च कुल में उत्पन्न
कुलांगारकुल को कलंकित करने वाला
कुलकंटककुल के लिए बाधा/कष्ट पहुँचाने वाला

Additional Information 

  कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
जो पहले कभी न हुआ होअभूतपूर्व
जो सब कुछ जानता होसर्वज्ञ
जो कम बोलता होमितभाषी
जिसका कोई शत्रु न जन्मा होअजातशत्रु
जिसका पति जीवित होसधवा
जिसका मूल्य आँका न जा सकेअमूल्य