Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 101

Rajasthan Police SI 2021• Test

‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ से संबंधित वाक्य है

  1. AOption (a)

    कल कोई आया था

  2. BOption (b)

    यह घर बहुत सुंदर है। 

  3. COption (c)

    वे लोग कहाँ जा रहे थे?

  4. DOption (d)

    वह आवश्यक कार्य से अजमेर गया है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

वह आवश्यक कार्य से अजमेर गया है।

Why this answer is correct

सही उत्तर - वह आवश्यक कार्य से अजमेर गया है।

Key Points

  • पुरुषवाचक सर्वनाम वे शब्द हैं जो बोलने वाले (उत्तम पुरुष), सुनने वाले (मध्यम पुरुष) या किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाते हैं।
  • पुरुषवाचक सर्वनाम वे शब्द हैं जो बोलने वाले (उत्तम पुरुष), सुनने वाले (मध्यम पुरुष) या किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रयोग किए जाते हैं।
  • प्रमुख उदाहरण हैं: मैं, हम, तुम, आप, वह, वे।
  • इन्हें तीन मुख्य भेदों में वर्गीकृत किया गया है
  • उत्तम पुरुष (बोलने वाला): मैं, हम, मेरा, हमारा, मुझे, हमने।
  • मध्यम पुरुष (सुनने वाला): तू, तुम, तुमको, तुम्हारा, आप, आपने, तुझे।
  • अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात हो): वह, वे, उसने, उन्हें, उसका, उनकी, यह।

अन्य विकल्प :

  • कल कोई आया था यहाँ अनिश्चय वाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है
  • यह घर बहुत सुंदर है। यहाँ घर की विशेषता बताई जा रही है
  • वे लोग कहाँ जा रहे थे? यह वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

Additional Informationअन्य विकल्प :

हिंदी व्याकरण के अनुसार, सर्वनाम के मुख्य रूप  6 भेद होते हैं 

  • पुरुषवाचक सर्वनाम: ये सर्वनाम व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति, जीव, जानवर, वस्तु, स्थान या विचार के संदर्भ में प्रयोग होते हैं।
  • जैसे - मैं, हम, तू, तुम, उनका, उनकी, आदि।
  • निजवाचक सर्वनाम: ये सर्वनाम स्वामित्व या सम्बन्ध दर्शाते हैं।
  • जैसे - मेरा, मेरी, हमारा,, हमारे, तेरा, तेरी, तेरे, आपका, , उसका, उसकी, उनके।
  • निश्चयवाचक सर्वनाम : ये सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, या विचार की निर्दिष्टता या पहचान का बोध कराते हैं।
  • जैसे - यह, वह, ये, वे, ऐसा, वैसा, इतना, उतना।
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम: ये सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, या विचार की अनिश्चितता या अनिर्दिष्टता का बोध कराते हैं।
  • जैसे - कोई, कुछ, किसी, बहुत, सब, सभी, थोड़ा, थोड़ी, थोड़े, आदि।
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम: ये सर्वनाम प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग होते हैं।
  • जैसे - कौन, कैसा, कितना, कब, कहाँ, किसका, किसकी, किसके, किसे, किससे, आदि।
  • संबंध-सूचक सर्वनाम: ये सर्वनाम उस संज्ञा की जगह पर प्रयोग होते हैं जिससे हम उस संज्ञा के साथ संबंध दर्शाना चाहते हैं।
  • उदाहरण के लिए, "उसका", "उनकी" आदि संबंध-सूचक सर्वनाम हैं।

Question 102

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस शब्द में ‘ला’ उपसर्ग नहीं है?

  1. AOption (a)

    लाचार

  2. BOption (b)

    लालसा

  3. COption (c)

    लावारिस

  4. DOption (d)

    लापता

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

लालसा

Why this answer is correct

सही उत्तर - लालसा

Key Points

  • लालसा’ शब्द में ‘ला’ उपसर्ग नहीं है, यह एक मूल शब्द है, जिसका अर्थ तीव्र इच्छा या कामना होता है।
  • उपसर्ग वे शब्दांश (अक्षर या अक्षरों का समूह) होते हैं जो किसी मूल शब्द के प्रारंभ (शुरुआत) में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन, विशेषता या नया अर्थ ला देते हैं।
  • इनका स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता, लेकिन ये शब्द के आगे लगकर उसके अर्थ को नकारात्मक या सकारात्मक बना सकते हैं।

‘ला’ उपसर्ग  से बने अन्य उदाहरण :

  • लापरवाह: ला + परवाह (जिसकी परवाह न हो)
  • लावारिस: ला + वारिस (जिसका कोई वारिस न हो)
  • लापता: ला + पता (जिसका पता न हो)
  • लाजवाब: ला + जवाब (जिसका जवाब न हो)
  • लाचार: ला + चार (जिसके पास कोई चारा/विकल्प न हो)

Additional Informationअन्य उपसर्ग से बने शब्द :

  • अनु (पीछे, समान): अनुशासन, अनुवाद, अनुभव, अनुकरण.
  • अति (बहुत, अधिक): अत्याचार, अतिरिक्त, अतिक्रमण, अतिपात.
  • अधि (ऊपर, श्रेष्ठ): अधिकार, अध्ययन, अधीक्षक, अधिपति.
  • परा (पीछे, बुरा): पराजय, पराभव, पराक्रम, पराम
  • सम् (साथ, पूर्ण): संगम, संवाद, संतोष, संयुक्त.
  • वि (अलग, विशेष): वियोग, विवरण, विमान, विदेश.
  • नि (नहीं, अंदर): निवारण, निपात, नियोग, निदान.
  • आ (तक, कमी): आकण्ठ, आगमन, आरोहण, आकार.
  • सु (अच्छा, सरल): सुगम, सुजन, सुलभ, सुरम्य.

Question 103

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस विकल्प में ‘ल’ प्रत्यययुक्त शब्द है?

  1. AOption (a)

    कमल

  2. BOption (b)

    असल

  3. COption (c)

    नवल

  4. DOption (d)

    सरल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

नवल

Why this answer is correct

सही उत्तर - नवल

Key Points

  • नवल शब्द में 'ल' प्रत्यय का प्रय���ग किया गया है, जो 'नव' (नया) मूल शब्द के अंत में जुड़कर बना है।
  • यह एक हिंदी शब्द है जिसका अर्थ नवीन, सुंदर या अनोखा होता है।
  • प्रत्यय वे अविकारी शब्दांश या अक्षर समूह हैं, जो किसी मूल शब्द के अंत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन, विशेषता या नया अर्थ उत्पन्न कर देते हैं।
  • प्रत्यय का अपना कोई स्वतंत्र अस्तित्व या अर्थ नहीं होता है; ये 'प्रति' (साथ में पर बाद में) + 'अय' (चलने वाला) से मिलकर बने हैं।

उदाहरण:

  • आवट: लिख + आवट = लिखावट, सजावट
  • त्व: लघु + त्व = लघुत्व, महत्

Additional Informationअन्य प्रत्यययुक्त शब्द:

  • आन: उड़ + आन = उड़ान (क्रिया से संज्ञा)
  • आव: खिंच + आव = खिंचाव (क्रिया से भाववाचक संज्ञा)
  • ई: मज़दूर + ई = मज़दूरी (संज्ञा से भाववाचक संज्ञा)
  • अक: लिख + अक = लेखक (क्रिया से संज्ञा)
  • ना: पढ़ + ना = पढ़ना (क्रिया)
  • नी: कतर + नी = कतरनी (क्रिया से संज्ञा)
  • ता: मनुष्य + ता = मनुष्यता (विशेषण से भाववाचक संज्ञा)
  • त्व: पुरुष + त्व = पुरुषत्व (विशेषण से भाववाचक संज्ञा)
  • आऊ: कमा + आऊ = कमाऊ (क्रिया से विशेषण)

Question 104

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें से किस विकल्प के सभी शब्दों में एक से अधिक उपसर्गों का प्रयोग हुआ है?

  1. AOption (a)

    असुरक्षित, अत्यंत

  2. BOption (b)

    अत्याचार, अध्यात्म

  3. COption (c)

    निकृष्ट, अभ्यर्थी

  4. DOption (d)

    प्रत्याघात, अप्रत्यक्ष

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

प्रत्याघात, अप्रत्यक्ष

Why this answer is correct

सही उत्तर -​ प्रत्याघात, अप्रत्यक्ष

Key Points

  • ​प्रत्याघात: प्रति + आ + घात (दो उपसर्ग: प्रति + आ, मूल शब्द: घात)।
  • अप्रत्यक्ष: अ + प्रति + अक्ष (दो उपसर्ग: अ + प्रति, मूल शब्द: अक्ष)।
  • उपसर्ग वे शब्दांश (अक्षर या अक्षरों का समूह) होते हैं -जो किसी मूल शब्द के शुरुआत में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन, विशेषता या नयापन ला देते हैं।
  • इन्हें अकेले प्रयोग नहीं किया जा सकता, ये हमेशा दूसरे शब्दों के पहले लगते हैं।

Additional Informationअन्य विकल्प :

  • 'असुरक्षित' में (अ + सु + रक्षित) उपसर्ग है, जबकि 'अत्यंत' में अति उपसर्ग का प्रयोग हुआ है।
  • अत्याचार और अध्यात्म शब्दों में उपसर्ग इस प्रकार हैं:
  • अत्याचार: अति उपसर्ग है (अति + आचार)।
  • अध्यात्म: अधि उपसर्ग है (अधि + आत्म)।
  • निकृष्ट: इसमें नि - उपसर्ग है। (नि + कृष्ट = निकृष्ट)
  • अभ्यर्थी: इसमें अभि-उपसर्ग है। (अभि + अर्थी = अभ्यर्थी)

Question 105

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस वाक्य में ‘संयुक्त क्रिया’ का प्रयोग नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    लुटेरों ने पूरे क्षेत्र को लूट लिया।

  2. BOption (b)

    मैं नहाकर कार्यालय जाऊँगा ।

  3. COption (c)

    वह सारा खाना खा गया।

  4. DOption (d)

    बादलों के कारण चाँद नहीं दिखाई दिया।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मैं नहाकर कार्यालय जाऊँगा ।

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​मैं नहाकर कार्यालय जाऊँगा।

Key Points

  • मैं नहाकर कार्यालय जाऊँगा। इस वाक्य में पूर्व कालिक क्रिया है।
  • जब दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर एक ही मुख्य क्रिया का बोध कराती हैं, तो उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं।
  • इसमें पहली क्रिया मुख्य होती है और दूसरी रंजक क्रिया (सहायक) के रूप में अर्थ को पूर्ण करती है।

उदाहरण:

  • वह घर चला गया।
  • मैंने खाना खा लिया।

Additional Informationअन्य विकल्प :

लुटेरों ने पूरे क्षेत्र को लूट लिया।‘संयुक्त क्रिया’
वह सारा खाना खा गया।‘संयुक्त क्रिया’
बादलों के कारण चाँद नहीं दिखाई दिया।‘संयुक्त क्रिया’

Question 106

Rajasthan Police SI 2021• Test

किस वाक्य में ‘निजवाचक सर्वनाम’ का प्रयोग नहीं हुआ है?

  1. AOption (a)

    वे अपने आप चले गए।

  2. BOption (b)

    वह अपने आपको बहुत होशियार समझता है।

  3. COption (c)

    मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।

  4. DOption (d)

    किसान अपने आप में मस्त रहता है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ।

Key Points

  • "मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूँ" वाक्य में पुरुषवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है,
  • जिसमें 'मैं' उत्तम पुरुष (वक्ता) है और 'आप लोगों' मध्यम पुरुष (श्रोता) को दर्शाता है।
  • 'आप' का प्रयोग सामने वाले व्यक्ति के लिए हुआ है, यह आदरसूचक मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम है, न कि निजवाचक।

Additional Informationअन्य विकल्प : 

  • निजवाचक सर्वनाम : उन सर्वनाम शब्दों को कहते हैं जिनका प्रयोग वक्ता या लेखक स्वयं (अपने आप) के लिए करता है
  • यह कर्ता के साथ अपनी निजता या अपनत्व का बोध कराते हैं, जैसे- स्वयं, खुद, आप, अपने आप, निजी, स्वतः।
  • वे अपने आप चले गए।
  • वह अपने आपको बहुत होशियार समझता है।
  • किसान अपने आप में मस्त रहता है।

Question 107

Rajasthan Police SI 2021• Test

‘विशेषण’ शब्द से रहित वाक्य कौन सा है?

  1. AOption (a)

    मैं पिछले वर्ष गाँव गया था।

  2. BOption (b)

    सभा में कम लोग आए थे।

  3. COption (c)

    दुकान से कुछ फल खरीद लाओ।

  4. DOption (d)

    थोड़ा खाओ, खूब चबाओ ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

थोड़ा खाओ, खूब चबाओ ।

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​थोड़ा खाओ, खूब चबाओ ।

Key Points

  • "थोड़ा खाओ, खूब चबाओ" में परिमाणवाचक क्रिया-विशेषणका प्रयोग हुआ है।
  • यहाँ 'थोड़ा' (थोड़ी मात्रा में खाना) और 'खूब' (अधिक मात्रा में चबाना) क्रिया की विशेषता बता रहे हैं, न कि किसी संज्ञा की।
  • ये अविकारी शब्द क्रिया के होने की मात्रा/परिमाण दर्शाते हैं।

Additional Information **अन्य विकल्प :**संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण, दोष, रंग, आकार, संख्या, परिमाण) बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं। 

उदाहरण:

मैं पिछले वर्ष गाँव गया था। - गुणवाचक विशेषण 

सभा में कम लोग आए थे। - अनिशिचित परिमाणवाचक विशेषण (मात्रा/नाप-तौल)

दुकान से कुछ फल खरीद लाओ। - अनिशिचित संख्यावाचक विशेषण

Question 108

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में तत्सम शब्द कौन सा है?

  1. AOption (a)

    अनमोल

  2. BOption (b)

    अमरूद

  3. COption (c)

    कवि

  4. DOption (d)

    चिड़िया

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कवि

Why this answer is correct

सही उत्तर  - ​कवि'कवि' एक तत्सम शब्द है।

Key Points

  • यह सीधे संस्कृत भाषा से बिना किसी परिवर्तन के हिंदी में आया है। तत्सम शब्दों का मूल स्रोत संस्कृत है।
  • 'कवि' का प्रयोग संस्कृत और हिंदी में एक समान होता है, इसलिए यह तत्सम की श्रेणी में आता है।

अन्य विकल्प :

  • अनमोल का तत्सम शब्द अमूल्य है।
  • अमरूद फारसी भाषा का शब्द है।
  • चिड़िया (तद्भव शब्द) का तत्सम शब्द चटिका। ​

Additional Information​प्रमुख तत्सम तद्भव शब्द के उदाहरण:

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
हस्तहाथ
दुग्धदूध
क्षेत्रखेत
कर्पूरकपूर
अश्रुआँसू
अग्निआग
मक्षिकामक्खी

Question 109

Rajasthan Police SI 2021• Test

निम्नलिखित में विदेशी शब्द कौन सा है?

  1. AOption (a)

    बहादुर

  2. BOption (b)

    सूत्र

  3. COption (c)

    जूता

  4. DOption (d)

    नकुल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

बहादुर

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​बहादुर

Key Points

  • विदेशी शब्द (विदेशज) वे शब्द हैं जो अन्य भाषाओं (अंग्रेजी, अरबी, फारसी, तुर्की आदि) से हिंदी में आए हैं और प्रचलित हो गए हैं।

प्रमुख उदाहरण: 

  • अरबी: जिला,मुकद्दमा, इस्तीफा अदालत, औरत।
  • **अंग्रेजी:**कंप्यूटर,ट्रेन,पेन,पुलिस।
  • फारसी: अखबार, नमक, बीमार, कारीगर, आराम।
  • पुर्तगाली: गोभी ,गमला बाल्टी।
  • तुर्की: बेगम, बहादुर, तोप।

Additional Informationअन्य विकल्प :

  • सूत्र शब्द संस्कृत के उस शब्द से आया है जिसका अर्थ है। "धागा"
  • 'जूता' एक देशज**(देशी)** शब्द है।
  • नकुल' संस्कृत भाषा का एक तत्सम (संज्ञा/पुल्लिंग) शब्द है, जिसका मुख्य अर्थ 'नेवला' होता है।

Question 110

Rajasthan Police SI 2021• Test

इनमें से किस विकल्प के सभी शब्दों में उपसर्ग तथा प्रत्यय (दोनों) का प्रयोग हुआ है?

  1. AOption (a)

    अप्रत्याशित, करणीय

  2. BOption (b)

    परिपूर्णता, अधार्मिक

  3. COption (c)

    अनुमानित, अत्याचार

  4. DOption (d)

    घुमक्कड़, मुस्कराहट

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

परिपूर्णता, अधार्मिक

Why this answer is correct

सही उत्तर - ​परिपूर्णता, अधार्मिक।

Key Points

  • परिपूर्णता: परि (उपसर्ग) + पूर्ण (मूल शब्द) + ता (प्रत्यय)।
  • अधार्मिक: अ (उपसर्ग) + धर्म (मूल शब्द) + इक (प्रत्यय)।
  • परिपूर्णता, अधार्मिक दोनों शब्द में उपसर्ग तथा प्रत्यय (दोनों) का प्रयोग हुआ है।

अन्य विकल्प:

  • अप्रत्याशित: अ + प्रति + आशा + इत (प्रत्यय: इत)।
  • करणीय: कृ + अनीयर् (प्रत्यय: अनीयर्/अनीय)।
  • अत्याचार' में 'अति' (उपसर्ग) + 'आचार' (मूल शब्द) है।
  • मुस्कराहट: मुस्कुराहट (मुस्कुरा/मुस्कान) + आहट (आहट - प्रत्यय)
  • अनुमानित' शब्द 'अनुमान' (मूल शब्द) + इत (प्रत्यय) से बना है।
  • घुमक्कड़: घूम + अक्कड़ (अक्कड़ - प्रत्यय) घूम मूल शब्द है।