Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Browse complete papers
160 matching questions · Page 1
Clear

Question 1

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

पर्यायवाची शब्दों के संबंध में असंगत युग्म पहचानिए -

  1. AOption (a)

    झंडा - केतन, वैजयंती, निशान

  2. BOption (b)

    जंगल - विपिन, कांतार, गहन

  3. COption (c)

    सेना - अराति, अरि, वाहिनी

  4. DOption (d)

    पुत्र - वत्स, आत्मज, तनय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सेना - अराति, अरि, वाहिनी

Why this answer is correct

उपर्युक्त पर्यायवाची शब्दों में  सेना - अराति, अरि, वाहिनी युग्म असंगत है। 

क्योंकि - 

  • सेना का अर्थ वाहिनी होता है परंतु अराति और अरि का अर्थ शत्रु या विरोधी होता है।
  • सेना के अन्य पर्यायवाची - चतुरंगिनी, अनीकनी, कटक, अनी
  • अराति के पर्यायवाची - विपक्षी, रिपु, प्रतिपक्षी, शत्रु
  • अरि के पर्यायवाची - प्रतिद्वंदी, विरोधी, बैर​​

Key Pointsअन्य विकल्प सही पर्यायवाची शब्द युग्म हैं -

  • झंडा - केतन, वैजयंती, निशान
  • जंगल - विपिन, कांतार, गहन
  • पुत्र - वत्स, आत्मज, तनय

Additional Informationपर्यायवाची शब्द -

  • अनिवार्य - अवश्यंभावी, अपरिहार्य, परम आवश्यक
  • कस्तूरी - म्रग्नाभि, म्रदमद, मद्लता
  • उत्कोच - घूस, रिश्वत
  • गंगा - देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा
  • आँसू - नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु
  • वसन -  पट, चीर, अम्बर, वस्त्र, परिधान
  • सीता - वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया
  • औचक – अचानक, यकायक, सहसा
  • भौंरा – मधुप, मधुकर, द्विरेप
  • बगीचा – बाग़, वाटिका, उपवन

Question 2

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

व्याकरण की दृष्टि से निम्न में से कौन-सा शुद्ध वाक्य है?

  1. AOption (a)

    माता जी का मन गद्गद हो गया।

  2. BOption (b)

    भोपाल में अनेक तालाब हैं।

  3. COption (c)

    समय के साथ शब्द लोप हो जाते हैं।

  4. DOption (d)

    वह बड़ा अच्छा खिलाड़ी है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

भोपाल में अनेक तालाब हैं।

Why this answer is correct

व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है - भोपाल में अनेक तालाब हैं।

  • शुद्ध वाक्य - भोपाल में अनेक तालाब हैं।
  • इस वाक्य में संज्ञा, सर्वनाम, कारक व वचन का सही पदक्रम में प्रयोग किया गया है इसलिए यह वाक्य व्याकरणिक रूप से शुद्ध है।

Key Pointsअन्य विकल्प -

  • माता जी का मन गद्गद हो गया। (वर्तनी संबंधी अशुद्धि)
  • माता जी का मन गदगद हो गया।
  • समय के साथ शब्द लोप हो जाते हैं।(वचन संबंधी अशुद्धि)
  • समय के साथ शब्दों का लोप हो जाता है। (जब वचन में परिवर्तन होता है तब क्रिया पर भी उसका प्रभाव पड़ता है।)
  • वह बड़ा अच्छा खिलाड़ी है। (पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँ)
  • वह अच्छा खिलाड़ी है। या शुद्ध: वह उत्कृष्ट खिलाड़ी है।

Additional Information

  • वाक्य भाषा की महत्त्वपूर्ण इकाई है।
  • वाक्य में व्याकरण के अनुसार पदों का क्रमबद्ध होना बहुत अधिक आवश्यक है अन्यथा वाक्य का अर्थ भी बदल सकता है।
  • वाक्य को बोलते व लिखते समय उसकी शुद्धता, स्पष्टता और सार्थकता का ध्यान रखना आवश्यक है।
  • वाक्य में क्रिया, कर्ता, लिंग, वचन, वर्तनी, विशेषण इत्यादि अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

Question 3

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

विसर्ग संधि से निर्मित शब्द समूह नहीं है -

  1. AOption (a)

    शिरोभाग, वयोवेग, तेजोबल

  2. BOption (b)

    अवश्यम्भावी, आबालवृद्ध, मनोनुसार

  3. COption (c)

    यशोधरा, पुनरुक्ति, अतएव

  4. DOption (d)

    श्रेयस्कर, चन्द्रस्तम, पुनः प्राप्ति

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अवश्यम्भावी, आबालवृद्ध, मनोनुसार

Why this answer is correct

अवश्यम्भावी, आबालवृद्ध, मनोनुसार ये शब्द समूह विसर्ग संधि से निर्मित नहीं हैं। 

  • अवश्यम्भावी = अवश्यम् + भावी (व्यंजन संधि) (म के साथ क से म तक के किसी भी वर्ण के मिलन पर 'म' की जगह पर मिलन वाले वर्ण का अंतिम नासिक वर्ण बन जायेगा।)
  • आबालवृद्ध = आ (संस्कृत उपसर्ग)
  • मनोनुसार = मन: + अनुसार (विसर्ग संधि)

Key Pointsअन्य विकल्प -

  • शिरोभाग = शिर: + भाग
  • वयोवेग = वयो: + वेग
  • तेजोबल = तेजः + बल 
  • यशोधरा = यशः+धरा
  • पुनरुक्ति = पुनः+उक्ति
  • अतएव = अतः + एव
  • श्रेयस्कर = श्रेयः +कर
  • चन्द्रस्तम = चन्द्र: + तम
  • पुनः प्राप्ति = पुनः + प्राप्ति

Confusion Pointsप्रथम तर्क -

  • पुनः प्राप्ति = पुनर् + प्राप्ति (व्यंजन संधि)

द्वितीय तर्क -

  • विसर्ग से पूर्व अ, आ आए और बाद में क, ख व प,फ आए तो कोई परिवर्तन नहीं होता।
  • पुनः प्राप्ति = पुनः + प्राप्ति

Additional Information

विसर्ग में स्वर या व्यंजन के संयोग से होने वाले विकार निम्नलिखित हैं -

  • ​विसर्ग के आगे श, ष, स आए तो वह क्रमशः श्, ए, स्, में बदल जाता है। 
  • उदाहरण - निः + सन्देह = निस्सन्देह
  • विसर्ग से पहले इ या उ हो और बाद में र आए तो विसर्ग का लोप हो जाएगा और इ तथा उ दीर्घ ई, ऊ में बदल जाएँगे। 
  • निः + रस = नीरस
  • विसर्ग के बाद ‘च-छ’, ‘ट-ठ’ तथा ‘त-थ’ आए तो विसर्ग क्रमशः ‘श्’, ‘ष्’, ‘स्’ में बदल जाते हैं
  • धनु: + टंकार = धनुष्टंकार
  • निः + छल = निश्छल
  • विसर्ग के बाद क, ख, प, फ रहने पर विसर्ग में कोई विकार नहीं होता। 
  • प्रात: + काल = प्रात:काल
  • विसर्ग से पहले ‘अ’ या ‘आ’ को छोड़कर कोई स्वर हो और बाद में वर्ग के तृतीय,चतुर्थ और पंचम वर्ण अथवा य, र, ल, व में से कोई वर्ण हो तो विसर्ग ‘र’ में बदल जाता है। 
  • नि: + आधार = निराधार
  • दुः + बोध = दुर्बोध
  • विसर्ग से पहले अ, आ को छोड़कर कोई अन्य स्वर आए और बाद में कोई भी स्वर आए तो भी विसर्ग र् में बदल जाता है। 
  • नि: + आशा = निराशा
  • विसर्ग से पहले अ आए और बाद में य, र, ल, व, ह या घोष वर्ण आए तो विसर्ग का लोप हो जाता है तथा विसर्ग ‘ओ’ में बदल जाता है। 
  • मन: + रथ = मनोरथ
  • विसर्ग से पहले इ या उ आए और बाद में क, ख, प, फ में से कोई वर्ण आए तो विसर्ग ‘ष्’ में बदल जाता है। 
  • निः + पाप = निष्पाप

Question 4

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

'अपत्यवाचक तद्धित प्रत्यय' से निर्मित शब्द किस विकल्प में नहीं है?

  1. AOption (a)

    पौर्वात्य

  2. BOption (b)

    मार्कंडेय

  3. COption (c)

    मागध

  4. DOption (d)

    आंजनेय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

पौर्वात्य

Why this answer is correct

अपत्यवाचक तद्धित प्रत्यय पौर्वात्य शब्द में नहीं है। 

  • पौर्वात्य शब्द 'त्य' प्रत्यय (गुणवाचक तद्धित प्रत्यय) लगा कर बना है।
  • पौर्वात्य का अर्थ - पाश्चात्य के अनुकरण पर बना (शब्द)
  • गुणवाचक तद्धित प्रत्यय से संज्ञा शब्द गुणवाची बन जाते हैं। (वान्, मान्, त्य, आलु, ई)
  • उदाहरण - विद्वान्​, गतिमान्, दक्षिणात्य, कृपालु, लोभी।

Key Pointsअन्य विकल्प - 

  • अपत्यवाचक तद्धित प्रत्यय में सन्तान या वंश में उत्पन्न हुए व्यक्ति का बोध होता है।
  • मार्कंडेय - एय - मार्कंडेय एक प्राचीन ऋषि हैं।
  • मागध - अ - मगध के राजा जरासंध का एक नाम।
  • आंजनेय - एय - अंजना के पुत्र (भगवान हनुमान)।

Additional Informationप्रत्यय मुख्यतः दो प्रकार के होते है -

प्रत्ययपरिभाषाप्रकार
कृत प्रत्ययक्रिया पद के मूल रूप के साथ लगकर नये शब्द का निर्माण करने वाले शब्द कृदन्त या कृत प्रत्यय कहलाते हैं।- कर्त्तावाचक - कर्मवाचक - करणवाचक - भाववाचक - क्रिया बोधक
तद्धित प्रत्ययक्रिया पदों के अतिरिक्त संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि शब्दों के साथ लगकर नये शब्द का निर्माण करते हैं उन्हें ही तद्धित प्रत्यय कहते हैं।- कर्त्तावाचक - भाववाचक - सम्बन्धवाचक - अप्रत्यवाचक - ऊनतावाचक - स्त्रीबोधक

Question 5

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

विलोम शब्द की दृष्टि से कौनसा युग्म अनुचित है?

  1. AOption (a)

    असीम - ससीम

  2. BOption (b)

    ऐहिक - पारलौकिक

  3. COption (c)

    अतिवृष्टि - बहुवृष्टि

  4. DOption (d)

    अतिथि - आतिथेय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अतिवृष्टि - बहुवृष्टि

Why this answer is correct

विलोम शब्द की दृष्टि से अतिवृष्टि - बहुवृष्टि ये शब्द युग्म अनुचित हैं।

अतिवृष्टि का विलोम: अल्पवृष्टि

  • अतिवृष्टि = अति(अधिक) + वृष्टि(वर्षा) अर्थात अत्यधिक वर्षा
  • बहुवृष्टि = बहु (बहुत) + वृष्टि(वर्षा) अर्थात बहुत वर्षा
  • अर्थानुसार दोनों ही शब्द पर्यायवाची हैं इसलिए ये विलोम शब्द नहीं है।

Key Points

अन्य विकल्प -

  • असीम का अर्थ -  असीमित,  जिसकी सीमा न हो
  • ससीम का अर्थ - सीमित, जिसकी सीमा हो
  • ऐहिक का अर्थ - सांसारिक,  भौतिक
  • पारलौकिक का अर्थ - अलौकिक,  जो लौकिक ना हो
  • अतिथि का अर्थ - मेहमान, बाहर से आने वाला व्यक्ति
  • आतिथेय का अर्थ - मेज़बान, जिसके वहाँ अतिथि रुका हो

Additional Information

किसी शब्द का उल्टा अर्थ बताने वाला शब्द विलोम शब्द कहलाता है।

उदाहरण -

शब्दविलोम
पूर्णतःअंशतः
ऋणात्मकधनात्मक
ऐश्वर्यअनैश्वर्य
भूगोलखगोल
कुमार्गसुमार्ग
खीजनारीझना
अन्तरंगबहिरंग
केंद्रितविकेन्द्रित
अवरप्रवर
गण्यनगण्य
आकर्षणविकर्षण
गठियानाखोलना
प्रतीचीप्राची
एकांगीसर्वांगीण
गदरशांति

Question 6

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

किस विकल्प के सभी शब्द 'स' उपसर्ग से निर्मित हैं?

  1. AOption (a)

    सोल्लास, सत्क्रिया, सद्भाव, सहपाठी

  2. BOption (b)

    सद्भावना, सहायक, सहोदर, सहगमन

  3. COption (c)

    सहित, सहकर्ता, सार्थक, सज्जन

  4. DOption (d)

    सदय, सकाम, सावकाश, सजीव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सदय, सकाम, सावकाश, सजीव

Why this answer is correct

सदय, सकाम, सावकाश, सजीव ये शब्द 'स' उपसर्ग से निर्मित हैं। 

सदय, सकाम, सावकाश, सजीव ये शब्द हिन्दी के उपसर्ग 'स' से बने हैं। ये विशेषकर तद्भव शब्दों के पहले आते हैं। 

  • ​स + दय = सदय
  • स + काम = सकाम
  • स + अवकाश = सावकाश
  • स + जीव = सजीव

Key Pointsअन्य विकल्प के उपसर्ग/प्रत्यय - 

  • सोल्लास - स
  • सत्क्रिया - सत
  • सद्भाव - सत
  • सहपाठी - सह
  • सद्भावना - सत
  • सहायक - अक (प्रत्यय)
  • सहोदर - सह
  • सहगमन - सह
  • सहित - स
  • सहकर्ता - सह
  • सार्थक - स
  • सज्जन - सत

Additional Information

उपसर्ग -

  • उपसर्ग शब्द के शुरूआत में जुड़ते हैं और मूल शब्द का अर्थ बदल देते हैं।
  • उदाहरण :- अप + यश = अपयश, अध + पका = अधपका, ना + लायक = नालायक, हाफ + टिकट = हाफटिकट आदि। 
  • हिन्दी में मुख्यतः चार प्रकार के उपसर्ग होते है :-
  • संस्कृत के उपसर्ग (प्र, परा, अप, सम्, अनु, अव, निस्, निर्, दुस्, दुर्, वि, आङ्, नि, अधि, अपि, अति, सु, उत्, अभि, प्रति, परि तथा उप)
  • हिंदी के उपसर्ग (अन, अध, उन, औ, कु, चौ, पच, पर, बिन, भर, स, सह, चिर, न, बहु, आप, सम, दु)
  • उर्दू के उपसर्ग (ला, बद, बे, कम, ग़ैर, ना, खुश, हम, ऐन, सर, बेश, बा, अल)
  • अंग्रेजी के उपसर्ग (ब, हाफ, को, हैड, वाइस)

प्रत्यय -

  • प्रत्यय शब्द के अंत में जुड़ते हैं और ये पूर्ण रूप से अर्थ नहीं बदलते ये मूल शब्द के इर्द-गिर्द ही रहते हैं।
  • उदाहरण :- ना = चलना, य = गेय, आई = मिठाई, ला = निचला आदि। 
  • प्रत्यय के दो प्रकार होते हैं :-
  • कृत् प्रत्यय (अक, अन, अना, अनीय, आ, आई, आन, इ, इया, इत)
  • तद्धित प्रत्यय (आई, आइन, आई, आनी, आयत, आर/आरा, आहट, इल, इष्ठ, ई)

Question 7

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

किस विकल्प में अंग्रेजी पारिभाषिक शब्द का समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द सही है?

  1. AOption (a)

    Departmental Negligence - विभागीय जांच

  2. BOption (b)

    Denial - तरक्की

  3. COption (c)

    Deviate - अहित

  4. DOption (d)

    Decree - हुक्मनामा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

Decree - हुक्मनामा

Why this answer is correct

सही उत्तर Decree - हुक्मनामा होगा। 

  • Decree का समकक्ष हिन्दी पारिभाषिक शब्द हुक्मनामा है।
  • हुक्मनामा का अर्थ है - आदेशपत्र
  • Decree का अर्थ है - An official order given by a government

Key Pointsअन्य विकल्प -

अंग्रेजी पारिभाषिक शब्दहिन्दी पारिभाषिक शब्द
Departmental Negligenceविभागीय उपेक्षा
Denialइनकार
Deviateहटना

 

हिन्दी पारिभाषिक शब्दअंग्रेजी पारिभाषिक शब्द
विभागीय जांचDepartmental
enquiry
तरक्कीProgress
अहितHarm

Additional Informationअंग्रेजी पारिभाषिक शब्द का हिन्दी पारिभाषिक शब्द अन्य उदाहरण - 

  • Plea - दलील
  • Hail storm - ओला-वृष्टि
  • Revocable - प्रतिसंहरणीय
  • Sphere - क्षेत्र
  • Unlawful - अवैध
  • Venture - उद्यम
  • Jingoism - कट्टर राष्ट्रवाद
  • Disbursement - वितरण
  • Cess - उपकर
  • Apprenticeship - शिक्षुता

Question 8

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

'समुद्रोर्मि' का सही संधि-विच्छेद क्या है?

  1. AOption (a)

    समुद्र: + ऊर्मि

  2. BOption (b)

    समुद्र + ऊर्मि

  3. COption (c)

    समुद्र + ओर्मि

  4. DOption (d)

    समुद्र + उर्मि

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

समुद्र + ऊर्मि

Why this answer is correct

'समुद्रोर्मि' का सही संधि-विच्छेद समुद्र + ऊर्मि होगा। 

  • समुद्रोर्मि = समुद्र + ऊर्मि (अ + ऊ = ओ)
  • जब संधि करते समय अ/आ + उ/ऊ = ओ, अ/आ + इ/ई = ए, अ + ऋ = अर् बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है।

उदाहरण - 

  • महोत्सव = महा + उत्सव (आ + उ = ओ)
  • नरेश = नर + ईश (अ + ई = ए)
  • महर्षि = महा + ऋषि (आ + ऋ = अर)
  • अन्य विकल्प गलत हैं।

Important Pointsसंधि तीन प्रकार के होते हैं -

स्वर संधि 

  1. दीर्घ संधि
  • अ /आ + अ/आ = आ
  • इ/ई + इ/ई = ई
  • उ + उ = ऊ
  1. गुण संधि
  • अ/आ + उ/ऊ = ओ
  • अ/आ + इ/ई = ए
  • अ + ऋ = अर्
  1. वृद्धि संधि
  • अ/आ + ए/ऐ = ऐ
  • अ/आ + ओ/औ = औ
  1. यण संधि
  • इ/ई + अ/आ/उ/ऊ = य
  • उ/ऊ + इ/ई/अ/आ = व्
  • ऋ + अ/आ/उ/ऊ/इ/ई = र
  1. अयादी संधि
  • ए + अन्य स्वर = अय
  • ऐ + अन्य स्वर = आय
  • ओ + अन्य स्वर = अव
  • औ + अन्य स्वर = आव
  • व्यंजन सन्धि
  • विसर्ग सन्धि

Question 9

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

निम्नलिखित सामासिक पदों को उनके सा��ासिक भेद के साथ सुमेलित कीजिए -

सामासिक पदसामासिक भेद
(i)शताब्दी, अठन्नी, सतसई(क)अव्ययीभाव समास
(ii)नीरव, अनुगुण, अत्याचार(ख)द्विगु समास
(iii)लताच्छादित, आनन्दमय, कनकटा(ग)तत्पुरुष समास
(iv)शुभावसर, नवांकुर, चरमसीमा(घ)कर्मधारय समास
  1. AOption (a)

    (i) - घ, (ii) - क, (iii) - ग, (iv) - ख

  2. BOption (b)

    (i) - ख, (ii) - ग, (iii) - घ, (iv) - क

  3. COption (c)

    (i) - ख, (ii) - क, (iii) - ग, (iv) - घ

  4. DOption (d)

    (i) - ख, (ii) - क, (iii) - घ, (iv) - ग

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

(i) - ख, (ii) - क, (iii) - ग, (iv) - घ

Why this answer is correct

सही जोड़ी (i) - ख, (ii) - क, (iii) - ग, (iv) - घ होगा।

  • सूची-l में सामासिक पद दिए गए हैं और सूची-ll में सामासिक भेद दिए गए हैं।
  • दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए नये एवं सार्थक शब्दों को समास कहते हैं।
  • उदाहरण :- यथासामर्थ्य = सामर्थ्य के अनुसार

Key Pointsअन्य विकल्प - 

  • ​द्विगु समास (जिस सामासिक पद का पूर्वपद संख्यावाचक हो, तथा उत्तर पद प्रधान हो।)
  • शताब्दी - सौ अब्दों (वर्षों) का समाहार
  • अठन्नी - आठ आनों का समाहार
  • सतसई - सात सौ का समाहार
  • अव्ययीभाव समास (पहला पद प्रधान होता है और समस्तपद वाक्य में क्रियाविशेषण का काम करता है।)
  • नीरव - रव रहित
  • अनुगुण - गुण के योग्य
  • अत्याचार - आचार का अतिक्रमण
  • तत्पुरुष समास (जिसका उत्तरपद या अंतिम पद प्रधान हो। जैसे प्रथम पद गौण हो और उत्तरपद की प्रधानता हो।)
  • लताच्छादित - लता से आच्छादित (करण तत्पुरुष समास)
  • आनन्दमय - आनंद से युक्त (करण तत्पुरुष समास)
  • कनकटा - कान को कटवाया हुआ (कर्म तत्पुरुष समास)
  • कर्मधारय समास (जिस सामासिक शब्द का उत्तर पद प्रधान हो, पूर्वपद और उत्तरपद में विशेषण- विशेष्य अथवा उपमान- उपमेय का संबंध हो। )
  • शुभावसर - शुभ हो जो अवसर
  • नवांकुर - नया है जो अंकुर
  • चरमसीमा - चरम तक पहँची है जो सीमा

Question 10

Rajasthan Gram Vikas Adhikari 2022• Full Test

कौन से शब्द युग्म का अर्थ भेद सही है?

  1. AOption (a)

    तरणि-तरुणी - युवती-सूर्य

  2. BOption (b)

    डीठ-ढीठ - निडर-दृष्टि

  3. COption (c)

    कृति-कृती - निपुण-रचना

  4. DOption (d)

    अयश-अयस - अपकीर्ति-लोहा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अयश-अयस - अपकीर्ति-लोहा

Why this answer is correct

अयश-अयस - अपकीर्ति-लोहा शब्द युग्म का अर्थ भेद सही है।

  • अयश का अर्थ - अपकीर्ति
  • अयस का अर्थ - लोहा
  • अयश और अयस के अर्थ क्रमशः सही दिए गए है इसलिए विकल्प अयश-अयस - अपकीर्ति-लोहा सही उत्तर होगा।
  • उपर्युक्त अन्य विकल्प के अर्थ क्रमशः उचित नहीं है।

Key Pointsअन्य विकल्प - 

  • तरणि का अर्थ सूर्य
  • तरुणी का अर्थ नवयुवती
  • कृति का अर्थ रचना
  • कृती का अर्थ निपुण
  • डीठ का अर्थ दृष्टि
  • ढीठ का अर्थ जिद्दी/निडर

Additional Informationसमोच्चारित भिन्नार्थक शब्द -

  • अवधि - समय सीमा
  • अवधी - अवधी भाषा
  • अनभिज्ञ - अनजान
  • अभिज्ञ - जानकार
  • कपट - छल
  • कपाट - किवाड़
  • गृह - घर
  • ग्रह - आकाशीय पिण्ड
  • जरा - बुढ़ापा
  • ज़रा - थोड़ा
  • द्विप - हाथी
  • द्वीप - टापू
  • दिन - दिवस
  • दीन - गरीब
Previous
Page 1