इनमें ‘प्रत्येक’ शब्द का संधि विच्छेद कौनसा है ?
- AOption (a)
प्रति + एक
- BOption (b)
प्रत + ऐक
- COption (c)
प्रत्ये + क
- DOption (d)
प्र + त्येक
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
प्रति + एक
Why this answer is correct
सही उत्तर है - "प्रति + एक" l
Key Points
- ‘प्रत्येक’ शब्द का संधि विच्छेद = "प्रति + एक" l
- प्रत्येक शब्द में यण संधि है।
- अन्य विकल्प गलत उत्तर है क्योंकि इनमें से किसी की भी संधि करने पर हमें 'प्रत्येक' शब्द प्राप्त नहीं होता l
Additional Information
- पास-पास स्थित पदों के समीप विद्यमान वर्णों के मेल से होने वाले विकार को संधि कहते हैं।
- संधि के तीन भेद होते हैं -
- स्वर संधि,
- व्यंजन संधि
- विसर्ग संधि।
- यण संधि की परिभाषा:-
- इक् (इ, उ, ऋ, लृ) वर्ण के परे असमान स्वर होने पर इक् (इ, उ, ऋ, लृ) के स्थान पर क्रमशः यण् (य्, व्, र्, ल्) का आदेश होता है।
- जैसे:- अति + अधिक = अत्यधिक (इ + अ = य) l