Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 621

MP Forest Guard 2026• Test

निम्‍नलिखित में तद्भव शब्द कौन सा है?

  1. AOption (a)

    षष्‍ठ

  2. BOption (b)

    छत्र

  3. COption (c)

    छाता

  4. DOption (d)

    छाया

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

छाता

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘छाता’ है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर होंगे।

Key Points

स्पष्टीकरण: 

उपर्युक्त शब्दों में ‘छाता’ तद्भव शब्द है। इसलिए ‘छाता’ इसका सही उत्तर है। इसका तत्सम शब्द ‘छत्र’ होगा। अन्य विकल्प इसके असंगत उत्तर हैं।

छाता - वर्षा या धूप से बचने के लिए कपड़े आदि का बना हुआ एक आच्छादन। 

अन्य विकल्प:

तत्समतद्भव
षष्ठछठा
छत्रछाता
छायाछाँह

Additional Information

विशेष:

शब्दपरिभाषाउदाहरण
तत्समऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।कूप, उष्ट्र, पंचम आदि
तद्भवसंस्कृत से हिंदी में आने पर जिन शब्दों का रूप बदल गया हो, तद्भव कहलाते हैं।आग, काम, पाँच आदि

Question 622

MP Forest Guard 2026• Test

'सारंग' शब्द का पर्यायवाची है:

  1. AOption (a)

    चातक 

  2. BOption (b)

    सिंह 

  3. COption (c)

    कोयल 

  4. DOption (d)

    उक्त सभी 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

उक्त सभी 

Why this answer is correct

सही उत्तर है -  ‘उक्त सभी’।

  • ‘सारंग’ के पर्यायवाची शब्द : चातक, सिंह, कोयल।
  • अत : विकल्प उक्त सभी सही उत्तर होगा।

Key Points

  • ‘सारंग’ के अन्य पर्यायवाची : केसरी, शेर, महावीर, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर मृगराज आदि।

समानार्थी शब्द:

  • वे शब्द जिनका अर्थ एक समान होता हैं समानार्थी शब्द कहलाते हैं।

समानर्थी शब्द को हम पर्यायवाची शब्द भी कहते है। ‘पर्याय’ का अर्थ है ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है ‘बोले जाने वाले’ अर्थात

समान बोले जाने वाले शब्दों को हम पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहते है।

Additional Informationपर्यायवाची शब्द के उदाहरण :

  • गौरव - मान, सम्मान, महत्त्व, बड़प्पन।
  • झंडा - ध्वजा, केतु, पताका, निसान।
  • हंस - चक्रांग, मानसौक, कलहंस, मराल, कारंडव, सरस्वती वाहन।
  • इन्द्राणि - इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।

Question 623

MP Forest Guard 2026• Test

निम्नलिखित में से कौन-सा स्त्री-प्रत्यय छत्तीसगढ़ी में नहीं है?

  1. AOption (a)

    -वती 

  2. BOption (b)

    -मती

  3. COption (c)

    -ओला

  4. DOption (d)

    -आइन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

-ओला

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 'ओला’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'ओला' प्रत्यय छत्तीसगढ़ी में नहीं है।
  • 'ओला' शब्द स्त्री प्रत्यय भी नहीं है।
  • यह प्रत्यय हिन्दी का है जिससे बना शब्द है - सँपोला।
  • अन्य विकल्प इसके त्रुटिपूर्ण उत्तर हैं।

Additional Information

  • शब्दों के बाद जो अक्षर या समूह लगाया जाता है उसे प्रत्यय कहते हैं।
  • प्रत्यय वे शब्द हैं जो दूसरे शब्दों के अन्त में जुड़कर, अपनी प्रकृति के अनुसार, शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।
  • प्रत्यय शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – प्रति + अय।
  • 'प्रति' का अर्थ है साथ में पर बाद में और 'आय' का अर्थ है चलने वाला।

Question 624

MP Forest Guard 2026• Test

'मछली' शब्द का पर्यायवाची है :

  1. AOption (a)

    शफरी

  2. BOption (b)

    मीन

  3. COption (c)

    उक्त सभी

  4. DOption (d)

    झष

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

उक्त सभी

Why this answer is correct

सही विकल्प है - उक्त सभी।

  • मछली का पर्यायवाची शब्द मीन, झष, मत्स्य, जलजीवन, शफरी, मकर, झख आदि होता है।

Key Points 

पर्यायवाची :- जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। ​​

Additional Information 

 

शब्दपर्यायवाची
अतिथिमेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
अश्वघोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
अरण्यजंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
अंतरिक्षखगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
अंबरआकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
आँखनेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नजर, अक्ष, चश्म।
आकाशनभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।
कान्तिप्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, छवि, सुषमा,आभा, प्रभा, छटा, द्युति।
किरणअंशु, रश्मि, कला, कर, गो, प्रभा, दीधिति, मयूख, मरीचि।

Question 625

MP Forest Guard 2026• Test

निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य कौन-सा है?

  1. AOption (a)

    अनिल ने कल दो खिलौने ख़रीदे।

  2. BOption (b)

    लक्ष्य ने शिक्षक से विभा की शिकायत की।

  3. COption (c)

    एक विद्यार्थी को दो पुस्तक मिलेगी।

  4. DOption (d)

    नव्या की बहन शिमला में पढ़ती है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

एक विद्यार्थी को दो पुस्तक मिलेगी।

Why this answer is correct

अशुद्ध वाक्य "एक विद्यार्थी को दो पुस्तक मिलेगी" है। अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • वाक्य- एक विद्यार्थी को दो पुस्तक मिलेगी।
  • इस वाक्य में वचन संबंधी अशुद्धि है।
  • पुस्तक की जगह पुस्तक के बहुवचन रूप पुस्तकें होगा।
  • शुद्ध वाक्य- एक विद्यार्थी को दो पुस्तकें मिलेगी।

Important Points

  • वचन संबंधी अशुद्धि- 
  • जिन वाक्यों में वचन के आधार पर गलतियां या अशुद्धियां पाई जाती है, वहां पर वचन संबंधी अशुद्धियां होती है।
  • इसमें बहुवचन के स्थान पर एक वचन और एकवचन के स्थान पर बहुवचन बना दिया जाता है।
  • जिससे वाक्य अशुद्ध हो जाता है।
  • जैसे-
  • अशुद्ध- तीन घटना घटित हुई।
  • शुद्ध- तीन घटनाएं घटित हुई।

Question 626

MP Forest Guard 2026• Test

निम्नलिखित में तत्सम शब्द कौन सा है

  1. AOption (a)

    दन्त

  2. BOption (b)

    दही

  3. COption (c)

    दाढ़ी

  4. DOption (d)

    दाई

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

दन्त

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 'दन्त’  होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points 

  • दिए गए शब्दों में 'दन्त' शब्द तत्सम है जिसका तद्भव रूप 'दांत' होगा।
  • ऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।
  • अन्य सभी शब्द तद्भव हैं।

अन्य विकल्प: 

तद्भवतत्सम
दहीदधि
दाईधात्री
दाढ़ीदंष्ट्रिका

Additional Information 

तत्समऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।कूप, उष्ट्र, पंचम आदि
अर्द्ध तत्समऐसे शब्द जो संस्कृत से थोड़ा परिवर्तित होकर हिंदी में आए हैं।कार्य से कारज, धैर्य से धीरज आदि
तद्भवसंस्कृत से हिंदी में आने पर जिन शब्दों का रूप बदल गया हो, तद्भव कहलाते हैं।आग, काम, पाँच आदि

Question 627

MP Forest Guard 2026• Test

'कृतज्ञ' का विलोम है-

  1. AOption (a)

    कुकृत्य

  2. BOption (b)

    कृतघ्न

  3. COption (c)

    परोपकार

  4. DOption (d)

    कपटी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कृतघ्न

Why this answer is correct

'कृतज्ञ' का विलोम है- कृतघ्न

  • कृतज्ञता का अर्थ है अपने प्रति की हुई श्रेष्ठ और उत्कृष्ट सहायता के लिए श्रद्धावान होकर दूसरे व्यक्ति के समक्ष सम्मान प्रदर्शन करना।
  • कृतघ्न का अर्थ है किए हुए उपकार को न माननेवाला।

Key Points​अन्य विकल्प 

  • कुकृत्य का विलोम सुकृत्य
  • परोपकार का विलोम अपकार
  • कपटी का विलोम निष्कपट

Additional Information

  • विलोमार्थक शब्द/ विलोम: 'विलोम’ शब्द का अर्थ है- उल्टा या विपरीत।
  • अत: किसी शब्द का उल्टा अर्थ व्यक्त करने वाला शब्द विलोमार्थक शब्द कहलाता है।
  • विलोमार्थक शब्दों को विपर्यायवाची, प्रतिलोमार्थक और विलोम शब्द भी कहते हैं।
  • कुछ महत्वपूर्ण विलोम शब्द:-
शब्दविलोम शब्द
ख्यातकुख्यात
प्रख्यातअख्यात
विज्ञअज्ञ
अभिज्ञअनभिज्ञ
कदाचारसदाचार
दुराचारसदाचार

Question 628

MP Forest Guard 2026• Test

अनाथ बच्चों को यथाशक्ति दान करना चाहिए।

रेखांकित शब्द में समास होगा:

  1. AOption (a)

    अव्ययीभाव समास

  2. BOption (b)

    द्विगु समास

  3. COption (c)

    तत्पुरुष समास

  4. DOption (d)

    द्वन्द्व समास 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अव्ययीभाव समास

Why this answer is correct

उपर्युक्त विकल्पों में से ‘यथाशक्ति’ शब्द अव्ययीभाव समास का उदहारण है| शेष विकल्प गलत हैं।

Key Points 

स्पष्टीकरण – अव्ययीभाव समास में पहला शब्द अव्यय होता है बाद का शब्द कोई संज्ञा शब्द होता है। अव्यय और संज्ञा के योग से बनता है और इसका क्रिया विशेष के रूप में प्रयोग किया जाता है। अव्ययीभाव समास में पहला पद अव्यय होता है तथा प्रधान होता है।

अव्यय का शाब्दिक अर्थ होता है – जो व्यय न हो। जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक, काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होता उसे अव्यय शब्द कहते हैं।

यथाशक्ति = शक्ति के अनुसार| इस शब्द में लिंग, वचन, पुरुष, कारक, काल आदि की वजह से कोई परिवर्तन नहीं होगा|  यथाशक्ति में पहला पद प्रधान है और यदि पहले पद को हटा दिया जाय तो दूसरा पद निश्चित सटीक अर्थ प्रदान नहीं करता है| शक्ति कितनी है यह पता नहीं चलता है।

Additional Information 

विशेष

समास : जब दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर जो नया और छोटा शब्द बनता है उस शब्द को समास कहते हैं। समास के छः भेद है|
समासपरिभाषाउदहारण
अव्ययीभाव समासउस समास को अव्ययीभाव समास कहते है जिसका प्रथम पद अव्यय होता है और उसका अर्थ प्रधान होता है|यथाशक्ति : शक्ति के अनुसार।
द्विगु समासवह समास जिसका पहला पद संख्यावाचक होता है तथा समस्तपद किसी समूह का बोध करता है तो वह द्विगु समास कहलाता है|नवरात्र : नौ रात्रियों का समूह
तत्पुरुष समासवह समास जिसका प्रथम पद गौण होता है एवं उत्तरपद प्रधान होता है व समास करते वक़्त बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है।मूर्ति को बनाने वाला : मूर्तिकार
बहुब्रीहि समासजिस समास के समस्तपदों में से कोई भी पद प्रधान नहीं हो एवं दोनों पद मिलकर किसी तीसरे पद की और संकेत करते हैं, वह समास बहुव्रीहि समास कहलाता है।चक्रपाणि : चक्र है पानी  पाणि में जिसके अर्थात विष्णु

Question 629

MP Forest Guard 2026• Test

इनमें से अर्द्धविराम कौन-सा चिन्ह है?

  1. AOption (a)

    ,

  2. BOption (b)

    ;

  3. COption (c)

    ।

  4. DOption (d)

    :

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

;

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में ‘ ; ‘ अर्द्धविराम का चिह्न है| अन्य विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 2  ‘ ; ’ है।

अन्य विकल्प-

( ; )  -> अर्धविराम का चिह्न है।

( । ) -> पूर्ण विराम का चिह्न है। 

( , )  -> अल्प विराम का चिह्न है।

( : )  -> उपविराम का चिह्न है।

Question 630

MP Forest Guard 2026• Test

"या अनुरागी चित्त की, गति समझै नहीं कोय।

ज्यों ज्यों बूडै स्याम रंग, त्यों त्यों उज्ज्वल होय।।"

इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

  1. AOption (a)

    भ्रांतिमान

  2. BOption (b)

    उत्प्रेक्षा

  3. COption (c)

    विरोधाभास

  4. DOption (d)

    उपमा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

विरोधाभास

Why this answer is correct

या अनुरागी चित्त की, गति समझै नहीं कोय।

ज्यों ज्यों बूडै स्याम रंग, त्यों त्यों उज्ज्वल होय।। में विरोधाभासअलंकार है।

Mistake Pointsया अनुरागी चित्त की, गति समुझै नहिं कोई।

ज्यों-ज्यों बूडै स्याम रंग, त्यों-त्यों उज्जलु होइ॥

  • दोहे में “ज्यों ज्यों ………………….. उज्जलु होय॥ में विरोधाभास अलंकार तथा ‘अनुरागी’ और ‘स्याम रँग’ में श्लेष अलंकार है।
  • अतः प्रश्न में विरोधाभास अलंकार दिया हुआ है तो इसका उत्तर विरोधाभास अलंकार होगा।

Key Points

 विरोधाभास-

  • जहाँ बाहर से तो विरोध जान पड़े, किन्तु यथार्थ में विरोध न हो।
  • जहाँ वास्तविक विरोध न होने पर भी विरोध का आभास हो वहाँ विरोधाभास अलंकार होता है;

Important Points

विरोधाभास अलंकार के उदाहरण:- - जब से है आँख लगी तबसे न आँख लगी। - यह अथाह प��नी रखता है यह सूखा-सा गात्र। - प्रियतम को समक्ष पा कामिनी
न जा सकी न ठहर सकी। - आई ऐसी अद्भुत बेला
ना रो सका न विहँस सका। - ना खुदा ही मिला ना बिसाले सनम
ना इधर के रहे ना उधर के रहे।

Additional Informationभ्रांतिमान:- जहां पर समानता के कारण किसी वस्तु में अन्य वस्तु का भ्रम हो जाए वहां भ्रांतिमान अलंकार होता है।

उदाहरण- फिरत घरन नूतन पथिक चले चकित चित भागि।

                फूल्यो देख पलास वन, समुहें समुझि दवागि ।।

उत्प्रेक्षा:- जहां संभावना व्यक्त करने वाले शब्द जनु,जानो,जानहुँ,मनु,मानौ,मनहुँ,मानहुँ,इव,निश्चय आदि शब्द आते हैं। 

उदाहरण-  उस काल मारे क्रोध के तनू काँपने उसका लगा।

                 मानो हवा के वेग से सोता हुआ सागर जगा ॥

उपमा:- जब किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु से की जाए वहाँ पर उपमा अलंकार होता है।

उदाहरण- मुख चन्द्रमा-सा सुन्दर है।