Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 521

MP Forest Guard 2026• Test

'उन्नयन' का संधि-विच्छेद होगा :

  1. AOption (a)

    उत + नयन

  2. BOption (b)

    उत् + नयन

  3. COption (c)

    उन् + नयन

  4. DOption (d)

    उन + नयन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

उत् + नयन

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर ‘उत् + नयन’ है। 

Key Points

  • उन्नयन का संधि विच्छेद “उत् + नयन” होता है।
  • उन्नयन के संधि विच्छेद में “व्यंजन संधि” लागू होती है।
  • व्यंजन संधि- एक व्यंजन से स्वर अथवा व्यंजन के मेल से उत्पत्र विकार को व्यंजन संधि कहते हैं।
  • उदाहरण :
  • अहम् + कार = अहंकार।
  • उत् + लास = उल्लास।

Additional Information

  • संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं।
  • संधियाँ मुख्य रूप  तीन प्रकार की होती हैं -
  1. स्वर संधि
  2. व्यंजन संधि
  3. विसर्ग संधि
  • स्वर संधि - दो स्वरों के मेल से होने वाले विकार (परिवर्तन) को स्वर-संधि कहते हैं।
  • उदाहरण :
  • मुनि + ईश = मुनीश।
  • ज्ञान + उपदेश = ज्ञानोपदेश।
  • सदा + एव = सदैव।
  • विसर्ग संधि -  विसर्ग (:) के बाद स्वर या व्यंजन आने पर विसर्ग में जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे विसर्ग-संधि कहते हैं।
  • उदाहरण :
  • मनः + बल = मनोबल।
  • दुः + शासन = दुश्शासन।
  • निः + फल = निष्फल।

Question 522

MP Forest Guard 2026• Test

“तुलसी के वास्ते ही जैसे राम ने अवतार लिया' इस वाक्य में कौन-सा कारक है?

  1. AOption (a)

    सम्प्रदान कारक

  2. BOption (b)

    अपादान कारक

  3. COption (c)

    अधिकरण कारक

  4. DOption (d)

    सम्बन्ध कारक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

सम्प्रदान कारक

Why this answer is correct

“तुलसी के वास्ते ही जैसे राम ने अवतार लिया' इस वाक्य में किसी के लिए होने का भाव दिखने से 'सम्प्रदान कारक' सही विकल्प होगा। 

Key Points

कारकपरिभाषा
सम्प्रदान कारकजिस शब्द से किसी के लिए कुछ करने या देने का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘को’ और ‘के लिए’ है। जैसे – वह अरुण के लिए मिठाई लाया।

 

Additional Information

सम्बन्ध कारकसंज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी अन्य शब्द के साथ संबंध का बोध हो, इसकी विभक्ति 'का', 'की', और 'के' है।जैसे – सीता का भाई आया है, राम की किताब।
अधिकरण कारकशब्द के जिस रूप से क्रिया के आधार का ज्ञान हो, इसकी विभक्ति 'में' और 'पर' है।  मैदान में खेल रहा है, मनोज छत पर पढ़ रहा है।
अपादान कारकजिससे किसी वस्तु के अलग होने का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘से’ है। जैसे – दूल्हा घोड़े से गिर पड़ा, चूहा बिल से बाहर निकला।

Question 523

MP Forest Guard 2026• Test

'तिमिर' का पर्यायवाची है-

  1. AOption (a)

    प्रकाश

  2. BOption (b)

    रात्रि

  3. COption (c)

    सूर्य

  4. DOption (d)

    अन्धकार

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अन्धकार

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘अन्धकार’।

  • तिमिर शब्द का पर्यायवाची शब्द अन्धकार होगा।
  • तिमिर के अन्य पर्यायवाची शब्द : अंधेरा, तमिस्त्रा, तम आदि।

Key Pointsअन्य विकल्प:

  • प्रकाश के पर्यायवाची शब्द : ज्योति, दीप्ति, प्रभा आदि।
  • रात्रि के पर्यायवाची शब्द : रैन, रजनी, यामिनी, तमी, निशि, त्रियामा, विभावरी, क्षणदा, शर्वरी, रात आदि।
  • सूर्य के पर्यायवाची शब्द : सूरज, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर आदि।

Additional Informationसमानार्थी शब्द:

  • वे शब्द जिनका अर्थ एक समान होता हैं समानार्थी शब्द कहलाते हैं।
  • समानर्थी शब्द को हम पर्यायवाची शब्द भी कहते है। ‘पर्याय’ का अर्थ है ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है ‘बोले जाने वाले’ अर्थात

समान बोले जाने वाले शब्दों को हम पर्यावाची शब्द या समानार्थी शब्द कहते है।

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण :

  • गौरव - मान, सम्मान, महत्त्व, बड़प्पन।
  • झंडा - ध्वजा, केतु, पताका, निसान।
  • हंस - चक्रांग, मानसौक, कलहंस, मराल, कारंडव, सरस्वती वाहन।
  • इन्द्राणि - इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।

Question 524

MP Forest Guard 2026• Test

निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य कौन-सा है?

  1. AOption (a)

    हम भी धूप और पानी में खड़े हो सकते हैं।

  2. BOption (b)

    साहित्य का आधार जीवन है।

  3. COption (c)

    सुनैना आज घर आ रही है।

  4. DOption (d)

    बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं।

Why this answer is correct

अशुद्ध वाक्य है- बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं।

  • अन्य सभी वाक्यों में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक प्रयोग हुआ है।

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य- बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीती हैं।
  • दिए गये वाक्य में 'वचन प्रयोग' की त्रुटि है।
  • यहाँ 'पीती' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • अत: सार्थक शब्द 'पीते' होना चाहिए। क्योंकि वाक्य में 'बाघ और बकरी' दोनों की बात की जा रही है।
  • सही वाक्य - बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीते हैं।

Important Points वचन संबंधी अशुद्धियों के कुछ अन्य उदाहरण -

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
भारत में अनेकों राज्य हैं।भारत में अनेक राज्य हैं।
हिमालय पर्वत का राजा है।हिमालय पर्वतों का राजा है।
वृक्षों पर कौवा बोल रहा है।वृक्ष पर कौवा बोल रहा है।
अभी तीन बजा है।अभी तीन बजे है।

Additional Information 

वचन:- - संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान के एक या एक से अधिक होने का बोध हो उसे वचन कहते हैं। हिन्दी में वचन दो प्रकार के होते हैं- 1. एकवचन (जैसे- घोड़ा दौड़ता है।) 2. बहुवचन (जैसे- घोड़े दोड़ते हैं।)

Question 525

MP Forest Guard 2026• Test

निम्नलिखित शब्दों में से एक में उपसर्ग का प्रयोग नहीं है

  1. AOption (a)

    कुतर्क

  2. BOption (b)

    कुठौर

  3. COption (c)

    कुतरना

  4. DOption (d)

    कुढंग

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कुतरना

Why this answer is correct

सही उत्तर 'कुतरना' है।

  • दिए गए विकल्पों में, 'कुतरना' शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं है।
  • कुतरना में 'कुतर' मूल शब्द और 'ना' प्रत्यय है।​

Key Pointsअन्य** विकल्पों का **विश्लेषण: 

प्रत्ययमूल शब्दशब्द
कुतर्ककुतर्क
कुठौरकुठौर
कुढंगकुढंग

Additional Information

  • प्रत्यय: शब्द के उपरांत जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वह प्रत्यय है।
  • जैसे - ता, औना, अन, अत-  श्रो + ता = श्रोता
  • उपसर्ग​:शब्दों तथा धातुओं के पूर्व में संयुक्त हो नये सार्थक शब्दों का निर्माण करने वाले शब्दों को उपसर्ग कहते हैं।
  • उपसर्गों से निर्मित शब्द -
उपसर्गनिर्मित शब्द
प्रप्रहार
विविहार
संसंहार
आआहार

Question 526

MP Forest Guard 2026• Test

इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं-

  1. AOption (a)

    मित्रता, माधुर्यता

  2. BOption (b)

    प्रमाणिक, त्रिवार्षिक

  3. COption (c)

    सदृश्य, संतुष्ठ

  4. DOption (d)

    लब्धप्रतिष्ठ, व्यवहृत

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

लब्धप्रतिष्ठ, व्यवहृत

Why this answer is correct

'लब्धप्रतिष्ठ, व्यवहृत' विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं।

Key Points

  • शुद्ध वर्तनी - जिस शब्द में जितने वर्ण या अक्षर जिस अनुक्रम में प्रयुक्त होते है उन्हें उसी क्रम में लिखना ही वर्तनी है।
  • उदाहरण - अहार-आहार, अत्याधिक-अत्यधिक, अलोचना-आलोचना आदि।

Additional Information

अशुद्धशुद्ध
माधुर्यतामाधुर्य
प्रमाणिकप्रामाणिक
संतुष्ठसंतुष्ट

Question 527

MP Forest Guard 2026• Test

'हुताशन' पर्यायवाची है-

  1. AOption (a)

    निर्धन

  2. BOption (b)

    अग्नि

  3. COption (c)

    अगणित

  4. DOption (d)

    अखंड

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अग्नि

Why this answer is correct

सही उत्तर है - 'अग्नि'।

  • हुताशन शब्द का पर्यायवाची शब्द अग्नि होगा।
  • हुताशन के अन्य पर्यायवाची शब्द : वैश्वानर, शुचि, ज्वाला, आग, अनल, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु आदि।

Key Pointsअन्य विकल्प:

  • निर्धन के पर्यायवाची शब्द : गरीब, रंक, कंगाल, दीन, दरिद्र आदि।
  • अगणित के पर्यायवाची शब्द : अनगिनत, असंख्य, कोटिशः, करोड़ों, असंख्य, बहुत आदि।
  • अखंड के पर्यायवाची शब्द :  पूर्ण, समस्त, सम्पूर्ण, अविभक्त, समूचा, पूरा आदि।

Additional Informationपर्यायवाची शब्द ​:

  • वे शब्द जिनका अर्थ एक समान होता हैं पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
  • समानर्थी शब्द को हम पर्यायवाची शब्द भी कहते है। ‘पर्याय’ का अर्थ है ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है ‘बोले जाने वाले’ अर्थात

समान बोले जाने वाले शब्दों को हम पर्यावाची शब्द या समानार्थी शब्द कहते है।

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण :

  • आदर्श - प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप, नमूना।​
  • फूट - मतभेद, मनमुटाव, अनबन, परस्पर, कलह।
  • हंस - चक्रांग, मानसौक, कलहंस, मराल, कारंडव, सरस्वती वाहन।

Question 528

MP Forest Guard 2026• Test

'नाव जल में तैरती है' कौन सा कारक है।

  1. AOption (a)

    संप्रदान कारक

  2. BOption (b)

    संबंध कारक

  3. COption (c)

    करण कारक

  4. DOption (d)

    अधिकरण कारक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अधिकरण कारक

Why this answer is correct

सही उत्तर अधिकरण कारक है।  

Key Points

  • "नाव जल में तैरती हैl"  वाक्य में अधिकरण कारक है l
  • वाक्य में 'में' परसर्ग आने पर 'अधिकरण कारक' हैl
  • अधिकरण कारक को 'में, 'पर' परसर्ग द्वारा पहचाना जाता है,  जैसे – मोहन मैदान में खेल रहा है, मनोज छत पर पढ़ रहा है।

अन्य विकल्प :

कारकपरिभाषा
कर्ता कारकवाक्य में जो शब्द काम करने वाले के अर्थ में आता है, इसकी विभक्ति ‘ने’ है। जैसे – मनोज ने पत्र लिखा, मोहन खाता है।
विशेष :
जहाँ ‘क्रिया’ के लिंग, वचन और पुरुष कर्ता के अनुसार न होकर ‘कर्म’ के अनुसार होते है, वहाँ 'ने' विभक्ति लगती है। जैसे – मोहन ने मिठाई खाई। यहाँ क्रिया ‘खाई’ कर्म ‘मिठाई’ के अनुसार होकर ‘स्त्रीलिंग’ शब्द बन गया है।
कर्म कारकवाक्य में क्रिया का फल जिस शब्द पर पड़े, इसकी विभक्ति 'को' है। जैसे – माँ बच्चे को सुला रही है।
करण कारकजिस वस्तु की सहायता ‘से’ या जिसके ‘द्वारा’ कोई काम किया जाता है। जैसे – वह कुल्हाड़ी से पेड़ काटता है।
सम्प्रदान कारकजिस शब्द से किसी के लिए कुछ करने या देने का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘को’ और ‘के लिए’ है। जैसे – वह अरुण के लिए मिठाई लाया।
अपादान कारकजिससे किसी वस्तु के अलग होने का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘से’ है। जैसे – दूल्हा घोड़े से गिर पड़ा, चूहा बिल से बाहर निकला।
सम्बन्ध कारकसंज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी अन्य शब्द के साथ संबंध का बोध हो, इसकी विभक्ति 'का', 'की', और 'के' है। जैसे – सीता का भाई आया है, राम की किताब।
अधिकरण कारकशब्द के जिस रूप से क्रिया के आधार का ज्ञान हो, इसकी विभक्ति 'में' और 'पर' है। जैसे – मोहन मैदान में खेल रहा है, मनोज छत पर पढ़ रहा है।
संबोधन कारकसंज्ञा के जिस रूप से किसी के पुकारने या संकेत करने के भाव का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘अरे’ और ‘हे’ है। जैसे – हे श्याम! इधर आओ!

Important Points

कारक का अर्थ होता है किसी कार्य को करने वाला। यानी जो भी क्रिया को करने में भूमिका निभाता है, वह कारक कहलाता है।

कारक के मुख्यतः आठ भेद होते हैं :

  1. कर्ता कारक – ने
  2. कर्म कारक – को
  3. करण कारक – से
  4. सम्प्रदान कारक – के लिए
  5. अपादान कारक – से
  6. संबंध कारक – का, के, की
  7. अधिकरण कारक – में, पर
  8. संबोधन कारक – हे,हो,अरे,वाह

Question 529

MP Forest Guard 2026• Test

नीचे दिए गए वाक्य में निम्न में से किस चिन्ह का प्रयोग नहीं किया गया है?

"स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।" : बाल गंगाधर तिलक

  1. AOption (a)

    उद्धरण चिन्ह

  2. BOption (b)

    पूर्णविराम चिन्ह

  3. COption (c)

    अपूर्णविराम चिन्ह

  4. DOption (d)

    लाघव चिन्ह

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

लाघव चिन्ह

Why this answer is correct

वाक्य में चिन्ह का प्रयोग नहीं किया गया है- 'लाघव चिन्ह'

  • किसी शब्द को संक्षेप रूप में लिखने के लिए लाघव चिन्ह का प्रयोग किया जाता है।
  • शब्द को संक्षेप में लिख देने के कारण इस चिन्ह को संक्षेपसूचक चिन्ह कहते हैं।
  • लाघव चिन्ह का चिन्ह (०) होता है।

जैसे-

  • पंडित का संक्षेप रूप पं० तथा प्रोफ़ेसर का संक्षेप रूप प्रो० होता है।

Key Points

  • "स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।" : बाल गंगाधर तिलक
  • उद्धरण चिन्ह - ( “…” )
  • पूर्णविराम चिन्ह - ( । )
  • अपूर्ण विराम चिन्ह - ( : )

Additional Information

उद्धरण चिन्ह:- - किसी महत्वपूर्ण कथन को ज्यों का त्यों लिखने के लिए उद्धरण चिन्ह का प्रयोग किया जाता है। - इस चिन्ह को अवतरण चिन्ह या उपरिविराम भी कहते हैं। उद्धरण चिन्ह ( “…” ) होता है। जैसे- - गाँधी ने कहा, “हमेशा सत्य बोलो"। - प्रेमचन्द ने कहा, “जब तक किसान सुखी नहीं तब तक कोई सुखी नहीं।” पूर्णविराम चिन्ह:- - वाक्य में जहाँ एक बात, एक विचार या वाक्य के ही पूर्ण हो जाने पर जिस विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है उसे पूर्ण विराम चिन्ह (।) कहते हैं। जैसे- - सीता सो रही है**।** - कविता कपड़े धो रही है**।** अपूर्ण विराम चिन्ह:- - अपूर्ण विराम चिह्न विसर्ग की तरह दो बिन्दुओं के रूप में होता है, इसलिए कभी-कभी विसर्ग का भ्रम होता है, - फलत: इसका प्रयोग कम होता है। अपूर्ण विराम का स्वतन्त्र प्रयोग किसी शीर्षक को उसी के आगे स्पष्ट करने में होता है। जैसे- - कामायनी : एक अध्ययन। - विज्ञान : वरदान या अभिशाप

Question 530

MP Forest Guard 2026• Test

इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द 'कृत प्रत्यय' से बने हैं ?

  1. AOption (a)

    बचत, छात्रा

  2. BOption (b)

    कारक, भगोड़ा

  3. COption (c)

    तेली, मिठास

  4. DOption (d)

    घबराहट, कौन्तेय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कारक, भगोड़ा

Why this answer is correct

सही उत्तर 'कारक, भगोड़ा' है।

  • 'कारक और भगोड़ा'  शब्द में 'कृत्' प्रत्यय का प्रयोग हुआ है।
  • कृ + अक = कारक
  • भाग +ओड़ा=भगोड़ा
  • अतः ‘कारक’ में ‘अक’ प्रत्यय और ‘कृ’ मूल शब्द है।
  • तथा भगोड़ा में ‘ओड़ा’ प्रत्यय और ‘भाग’ मूल शब्द है।

Key Points 

अन्य विकल्पों का विश्लेषण​:

मूल शब्दप्रत्ययशब्द
बचअतबचत
छात्रआछात्रा
तेलईतेली
मीठाआसमिठास
घबराआहटघबराहट
कुन्तीएयकौन्तेय

Additional Information 

  • प्रत्यय: शब्द के उपरांत जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वह प्रत्यय है।
  • संस्कृत व्याकरण मेँ शब्दोँ और मूल धातुओँ से जो प्रत्यय जुड़ते हैँ, वे प्रत्यय दो प्रकार के होते हैँ –
  • कृदन्त प्रत्यय – कृत प्रत्यय क्रिया या धातु के अंत में लगते हैं तथा इनसे बने शब्दों को कृदंत कहते हैं।
  • जैसे-पाचक,नंदक,नंदन,भुक्त,भोक्तव्य,भोक्ता आदि।
  • तद्धित प्रत्यय-संज्ञा,सर्वनाम तथा विशेषण के अंत में लगते हैं तथा इनसे बने शब्दों को तद्धित प्रत्यय कहते हैं।
  • जैसे-सुनार,जुआरी,पालनहार,बचपन,मिठास आदि।