Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 71

KVS TGT 2023• Language Proficiency

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सर्वाधिक उचित विकल्प का चयन कीजिए-

मानसिक रोगों से आक्रांत व्यक्ति यदि परिवार का मुखिया है तो परिवार में अनुशासनहीनता, अव्यवस्था, दुराचार और दुखद मानवी संबंधों का व्याप जाना संभव है जिसके फलस्वरूप परिवार दुर्भाग्य का शिकार बन सकता है।

परिवार के मुखिया का मानसिक रोगों से मुक्त होने पर परिवार में क्या आता है?

  1. AOption (a)

    धन-संपत्ति

  2. BOption (b)

    ऐश्वर्य

  3. COption (c)

    अनुशासन

  4. DOption (d)

    सुखद मानव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अनुशासन

Why this answer is correct

परिवार के मुखिया का मानसिक रोगों से मुक्त होने पर परिवार में  "अनुशासन" आता है।

Key Points

  • गद्यांश के अनुसार यदि परिवार के मुखिया का मानसिक रोगों से मुक्त है,
  • तो  परिवार में अनुशासन,व्यवस्था, सदाचार, सुखदपूर्ण मानवीय सम्बन्ध आदि का विकास होगा।

Additional Information

  • परिवार का  मुखिया - जो परिवार का मुख्य व्यक्ति हों।
  • परिवार का  मुखिया परिवार के संचालन में मुख्य भागीदार होता है।
  • परिवार का मुखिया बहुत ही बुद्धिमान गुणवान और शांति प्रिय और धैर्यवान होना चहिए।
  • यदि मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति परिवार का मुखिया हो तो परिवार में अनुशासनहीनता, अव्यवस्था,
  • दुराचार एवं दु:खपूर्ण मानवीय सम्बन्ध आदि परिवार के दुर्भाग्य के कारण होंगे।

Question 72

KVS TGT 2023• Language Proficiency

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सर्वाधिक उचित विकल्प का चयन कीजिए-

मानसिक रोगों से आक्रांत व्यक्ति यदि परिवार का मुखिया है तो परिवार में अनुशासनहीनता, अव्यवस्था, दुराचार और दुखद मानवी संबंधों का व्याप जाना संभव है जिसके फलस्वरूप परिवार दुर्भाग्य का शिकार बन सकता है।

परिवार के दुर्भाग्य का कारण नहीं है :

  1. AOption (a)

    अनुशासनहीनता

  2. BOption (b)

    अव्यवस्था

  3. COption (c)

    दुराचार

  4. DOption (d)

    परिवार का मुखिया

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

परिवार का मुखिया

Why this answer is correct

दिए विकल्पों में से "परिवार का मुखिया" परिवार के दुर्भाग्य का कारण नहीं है। 

Key Points

  • दिये गये गद्यांश के अनुसार परिवार में अनुशासनहीनता, अव्यवस्था,
  • दुराचार एवं दु:खपूर्ण मानवीय सम्बन्ध आदि परिवार के दुर्भाग्य के  कारण है।

Additional Information

  • दिये गये गद्यांश के अनुसार यदि मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति परिवार का मुखिया हो तो,
  • परिवार में अनुशासनहीनता, अव्यवस्था, दुराचार एवं दु:खपूर्ण मानवीय सम्बन्ध आदि परिवार के दुर्भाग्य के कारण है।

Question 73

KVS TGT 2023• Language Proficiency

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सर्वाधिक उचित विकल्प का चयन कीजिए-

मानसिक रोगों से आक्रांत व्यक्ति यदि परिवार का मुखिया है तो परिवार में अनुशासनहीनता, अव्यवस्था, दुराचार और दुखद मानवी संबंधों का व्याप जाना संभव है जिसके फलस्वरूप परिवार दुर्भाग्य का शिकार बन सकता है।

गद्यांश के आधार पर कहा जा सकता है कि ______ से मुक्ति आवश्यक है।

  1. AOption (a)

    आक्रांत व्यक्ति

  2. BOption (b)

    मानसिक रोग

  3. COption (c)

    मानवी संबंधों

  4. DOption (d)

    परिवार के मुखिया

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मानसिक रोग

Why this answer is correct

गद्यांश के आधार पर कहा जा सकता है कि "मानसिक रोग" से मुक्ति आवश्यक है।

Key Points

  • दिये गये गद्यांश के अनुसार यदि मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति परिवार का मुखिया हो तो
  • परिवार में अनुशासनहीनता, अव्यवस्था, दुराचार एवं दु:खपूर्ण मानवीय सम्बन्ध आदि परिवार के दुर्भाग्य का कारण है।
  • अतः गद्यांश के आधार पर कहा जा सकता है कि "मानसिक रोग" से मुक्ति आवश्यक है।

Additional Information

  • परिवार का  मुखिया - जो परिवार का मुख्य व्यक्ति  हों।
  • परिवार का  मुखिया परिवार के संचालन में मुख्य भागीदार होता है।
  • यदि परिवार के मुखिया का मानसिक रोगों से मुक्त है  तो  परिवार में अनुशासन,व्यवस्था,
  • सदाचार, सुखदपूर्ण  मानवीय सम्बन्ध आदि का विकास होगा।

Question 74

KVS TGT 2023• Language Proficiency

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सर्वाधिक उचित विकल्प का चयन कीजिए-

मानसिक रोगों से आक्रांत व्यक्ति यदि परिवार का मुखिया है तो परिवार में अनुशासनहीनता, अव्यवस्था, दुराचार और दुखद मानवी संबंधों का व्याप जाना संभव है जिसके फलस्वरूप परिवार दुर्भाग्य का शिकार बन सकता है।

दुर्भाग्य का विलोम शब्द है-

  1. AOption (a)

    सरल

  2. BOption (b)

    सुखद

  3. COption (c)

    सुभाग

  4. DOption (d)

    सौभाग्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सौभाग्य

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से "सौभाग्य" शब्द दुर्भाग्य का विलोम  है।

Key Points

  • सौभाग्य का अर्थ - अच्छा भाग्य।
  • दुर्भाग्य का अर्थ - बुरा भाग्य।

अन्य विकल्प - 

शब्दविलोम शब्द
सरलकठिन
सुखददुखद
सुभगदुर्भग

Additional Information

  • विलोम शब्द  - जो शब्द किसी दूसरे शब्द का उल्टा अर्थ बताते हैं,
  • उन्हें विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द या विरुद्धार्थी शब्द कहते है।
  • जैसे- हार- जीत, आय- व्यय, आजादी- गुलामी, नवीन- प्राचीन आदि।

Question 75

KVS TGT 2023• Language Proficiency

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सर्वाधिक उचित विकल्प का चयन कीजिए-

मानसिक रोगों से आक्रांत व्यक्ति यदि परिवार का मुखिया है तो परिवार में अनुशासनहीनता, अव्यवस्था, दुराचार और दुखद मानवी संबंधों का व्याप जाना संभव है जिसके फलस्वरूप परिवार दुर्भाग्य का शिकार बन सकता है।

किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय-दोनों का प्रयोग हुआ है?

  1. AOption (a)

    दुराचार

  2. BOption (b)

    अनुशासनहीनता

  3. COption (c)

    अव्यवस्था

  4. DOption (d)

    दुर्भाग्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अनुशासनहीनता

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से "अनुशासनहीनता" शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय-दोनों का प्रयोग हुआ है। 

Key Points

  • अनुशासनहीनता शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय-दोनों का प्रयोग हुआ है।
  • अनु + शासनहीन + ता = अनुशासनहीनता
  • यहाँ 'अनु' उपसर्ग व 'ता' प्रत्यय है।

अन्य विकल्प - 

  • दुराचार शब्द  में 'दुर्' उपसर्ग है।
  • अव्यवस्था शब्द  में 'अ'  उपसर्ग है।
  • 'दुर्भाग्य' शब्द में 'दुर्' उपसर्ग है।

Additional Informationउपसर्ग और प्रत्यय में अंतर-

उपसर्गप्रत्यय
उपसर्ग शब्द के शुरू में जुड़ता है।प्रत्यय शब्द के अंत में जुड़ता है।
उपसर्ग जुड़ने पर मूल शब्द का अर्थ बदल सकता है।
उदाहरण- प्र+चार= प्रचार इसमें प्र उपसर्ग है, जो चार शब्द के पहले जुड़ा है।
प्रत्यय जुड़ने पर अर्थ मूल शब्द के इर्द-गिर्द ही रहता है।
उदाहरण- इतिहास+इक= ऐतिहासिक इसमें ‘इक’ प्रत्यय है, जो शब्द के अंत में जुड़ा है।

Question 76

KVS TGT 2023• Language Proficiency

तत्सम-तद्भव शब्दों का कौन-सा युग्म असंगत है?

  1. AOption (a)

    अग्नि-आग

  2. BOption (b)

    स्वामी-साईं

  3. COption (c)

    सर्व-सब

  4. DOption (d)

    पक्ष-पक्षी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

पक्ष-पक्षी

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से तत्सम-तद्भव शब्दों का "पक्ष-पक्षी" युग्म असंगत है।

Key Points

  • 'पक्ष ' तत्सम शब्द है, इसका तद्भव रूप 'पंख ' है।
तत्समतद्भव
पक्षपंख
पक्षीपंछी

Additional Information

  • तत्सम शब्द- ऐसे शब्द जिनकी उत्पत्ति संस्कृत भाषा में हुई ओर वे हिन्दी भाषा में बिना,
  • किसी परिवर्तन के प्रयोग में आने लगे, ऐसे शब्द तत्सम शब्द कहलाते हैं।
  • जैसे- कवि, माता, विद्या, नदी, फल, पुष्प, पुस्तक, पृथ्वी, क्षेत्र, कार्य, मृत्यु आदि।
  • तद्भव शब्द- ऐसे शब्द जो संस्कृत भाषा से उत्पन्न होते हैं,
  • लेकिन वो रूप बदलकर हिन्दी में आ गए हों, ऐसे शब्द तद्भव शब्द कहलाते हैं।
  • जैसे- दुग्ध ----> दूध
  • अग्नि ----> आग
  • कार्य ----> काम
  • कर्पूर ----> कपूर
  • हस्त ----> हाथ

Question 77

KVS TGT 2023• Language Proficiency

संधि का कौन-सा उदाहरण असंगत है?

  1. AOption (a)

    इति + आदि = इत्यादि

  2. BOption (b)

    राज + ऋषि = राजर्षि

  3. COption (c)

    महा + उत्सव = महाउत्सव

  4. DOption (d)

    षट् + आनन = षडानन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

महा + उत्सव = महाउत्सव

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से "महा + उत्सव = महाउत्सव" संधि का उदाहरण असंगत है।

Key Points

  • महा + उत्सव = महोत्सव( (आ + उ = ओ) 

  • महा + उत्सव की संधि "महोत्सव" होता है।

  • तथा इसमें “गुण संधि” लागू होती है।

  • गुण संधि, स्वर संधि का एक प्रकार है।

Additional Information

  • दो वर्णों के मेल से होने वाले विकार को संधि कहते हैं।
  • दो शब्दों के मेल से बने शब्द को पुनः अलग अलग करने को संधि विच्छेद कहते हैं।

संधि के तीन प्रकार होते हैं- 

संधिपरिभाषाउदाहरण
स्वर संधिजब स्वर के साथ स्वर का मेल होता है तब जो परिवर्तन होता है वह स्वर संधि कहलाता है।- विद्या+आलय -विद्यालय
व्यंजन संधिव्यंजन वर्ण के साथ स्वर वर्ण या व्यंजन वर्ण अथवा स्वर वर्ण के साथ व्यंजन वर्ण के मेल से जो विकार उत्पन हो, उसे ‘व्यंजन संधि’ कहते हैं।- दिक+अंबर-दिगंबर - अभी+सेक- अभिषेक
विसर्ग संधिजब  विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन आ जाए तब जो परिवर्तन होता है ,वह विसर्ग संधि कहलाता है।- मन: + अनुकूल = मनोनुकूल - नि: + पाप =निष्पाप

Question 78

KVS TGT 2023• Language Proficiency

'किरण' का पर्यायवाची शब्द नहीं है-

  1. AOption (a)

    रश्मि

  2. BOption (b)

    अंशु

  3. COption (c)

    कर

  4. DOption (d)

    पुलिन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

पुलिन

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से "पुलिन" शब्द 'किरण' का पर्यायवाची शब्द नहीं है।

Key Points

  • किरण के पर्यायवाची शब्द -  प्रभा, अर्चि, रश्मि, मयूख, कर, ज्योति, दीप्ति, किरण, अंशु, गो, मरीचि आदि।
  • पुलिन के  पर्यायवाची शब्द - तीर, किनारा, कूल, रेतीला तट आदि।

Additional Information

  • समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थक शब्द कहलाते हैं।

कुछ  पर्यायवाची शब्द- 

  • अतिथि- मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  • औषधि- दवा, दवाई, भेषज।
  • घी- हव्य, अमृतसार, क्षीरसार, आज्य।
  • छाछ- गोरस, मठा, दधि स्वेद, मट्ठा।
  • दूध- पय, क्षीर, गोरस, दुग्ध स्तन्य।
  • जहर- हलाहल, विष, गरल, कालकूट, गर।
  • चमक- ज्योति, प्रभा ,शोभा ,छवि, आभा।
  • तरुण- युवा,जवान, युवक।
  • पथ- मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।

Question 79

KVS TGT 2023• Language Proficiency

निम्न में से विलोम शब्द का कौन-सा युग्म असंगत है?

  1. AOption (a)

    बंधन - मुक्ति

  2. BOption (b)

    उन्नति - अवनति

  3. COption (c)

    आरोह - अवरोह

  4. DOption (d)

    धनी - भिक्षुक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

धनी - भिक्षुक

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से विलोम शब्द का "धनी - भिक्षुक" युग्म असंगत है। 

Key Points

  • धनी का विलोम शब्द - निर्धन, दरिद्र।
  • अतः सही विलोम शब्द युग्म होगा -  धनी - निर्धन।
  • भिक्षुक का विलोम शब्द - नृप।

Important Points

  • धनी शब्द का अर्थ - धनवाला, दौलतमंद।
  • निर्धन शब्द का अर्थ - धनहीन ग़रीब।
  • भिक्षुक का अर्थ- भीख माँगनेवाला।
  • नृप का अर्थ - राजा (जो कभी  भीख नही माँगता)।

Additional Information

  • जो शब्द किसी दूसरे शब्द का उल्टा अर्थ बताते हैं,
  • उन्हें विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द या विरुद्धार्थी शब्द कहते है।

उदाहरण - 

शब्दविलोम शब्द
प्रकाशअंधकार
उत्कर्षअपकर्ष
उर्वरऊसर
शीतऊष्ण
परोपकारीविनाशकारी

Question 80

KVS TGT 2023• Language Proficiency

समूह से भिन्न शब्द है-

  1. AOption (a)

    मित्रता

  2. BOption (b)

    बचपन

  3. COption (c)

    बुढ़ापा

  4. DOption (d)

    बूढ़ा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

बूढ़ा

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से "बूढ़ा" समूह से भिन्न शब्द है।

Key Points

  • 'बूढ़ा' शब्द जातिवाचक संज्ञा है, जबकि  मित्रता, बचपन, बुढ़ापा शब्द भाववाचक संज्ञा है।
  • यहाँ 'बूढ़ा' शब्द में सभी बूढ़ा जाति  का बोध होता है। अतः यह  जातिवाचक संज्ञा है।
  • जबकि 'बुढ़ापा' शब्द जीवन एक अवस्था या दशा का बताता है, अतः यह भाववाचक संज्ञा है।

Important Points

भाववाचक संज्ञा - जिन शब्दों से किसी प्राणी या पदार्थ के गुण भाव स्वभाव के अवस्था का बोध होता है, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- मिठास, बुढ़ापा, गरीबी, आजादी, साहस, वीरता, आदि शब्द भाव पूर्ण अवस्था तथा क्रिया के व्यापार का बोध करा रहे हैं।
जातिवाचक संज्ञा - जिस शब्द से एक जाति के सभी प्राणियों अथवा वस्तुओं का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बच्चा ,जानवर, नदी, अध्यापक, बाजार, पहाड़, खिड़की आदि शब्द एक ही प्रकार प्राणी वस्तु और स्थान का बोध करा रहे हैं।

Additional Information 

  • भाववाचक संज्ञाओं का निर्माण जातिवाचक संज्ञा, विशेषण, क्रिया, सर्वनाम और अव्यय शब्दों से बनती हैं।
  • भाववाचक संज्ञा बनाते समय शब्दों के अंत में प्रायः पन, त्व, ता आदि शब्दों का प्रयोग किया जाता है।

​जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना- 

जातिवाचक संज्ञाभाववाचक संज्ञा
बूढ़ाबुढ़ापा
बच्चाबचपन
मित्रमित्रता
मनुष्यमनुष्यता
भाईभाईचारा