Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Browse complete papers
400 matching questions · Page 22
Clear

Question 211

KVS PRT 2022• Language Competency

निम्नलिखित वाक्यांश ‘ के लिए एक शब्द का चयन कीजिए-

‘जिज्ञासा करने योग्य’

  1. AOption (a)

    जिज्ञासु

  2. BOption (b)

    जिज्ञास्य

  3. COption (c)

    जिजीविषु

  4. DOption (d)

    जिज्ञासित

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

जिज्ञास्य

Why this answer is correct

'जिज्ञासा करने योग्य' वाक्यांश के लिए उचित शब्द "जिज्ञास्य" होगा। अन्य विकल्प असंगत हैं।

Key Points

  • जिज्ञासा करने योग्य- जिज्ञास्य।

अन्य विकल्प- 

शब्दवाक्यांश
जिजीविषुजीने की इच्छा।
जिज्ञासुजिज्ञासा करनेवाला, उत्सुक।
जिज्ञासितजानने की इच्छा, ज्ञान की चाह।

Important Points अन्य महत्वपूर्ण उदाहरण- 

शब्दवाक्यांश
ऊसर​जिस भूमि में कुछ भी पैदा नहीं होता हो।
द्रुतगामीजो शीघ्रता से चलता हो।
नास्तिकजिसे ईश्वर पर विश्वास नहीं हो।

Question 212

KVS PRT 2022• Language Competency

निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द आपस में पर्यायवाची हैं?

  1. AOption (a)

    वंचक, वन्द्य, कपटी

  2. BOption (b)

    रंजक, रंच, रंगरूट

  3. COption (c)

    अब्जा, विषयी, चंचला

  4. DOption (d)

    विकच, उत्फुल्ल, विकसित

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

विकच, उत्फुल्ल, विकसित

Why this answer is correct

"विकच, उत्फुल्ल, विकसित" आपस में पर्यायवाची शब्द हैं। अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • विकच, उत्फुल्ल, विकसित आपस में पर्यायवाची शब्द हैं।
  • उत्फुल्ल के अन्य पर्याय शब्द- 
  • खिला हुआ, आह्लादित, उल्लसित, प्रफुल्ल, प्रफुल्लित, प्रसन्न, प्रमुदित, खुश, फूला हुआ, हर्षित आदि।

Important Pointsकुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द- 

शब्दपर्यायवाची
जंगलवन, कानन, बीहड़, विटप, विपिन।
हवापवन, वायु, समीर, अनिल।
आकाशव्योम, शून्य, गगन, अम्बर।

Question 213

KVS PRT 2022• Language Competency

लिंग निर्णय की दृष्टि से किस विकल्प में अपवाद श्रेणीं का शब्द है? उचित विकल्प का चयन कीजिये-

  1. AOption (a)

    तारा

  2. BOption (b)

    चन्द्र

  3. COption (c)

    पृथ्वी

  4. DOption (d)

    मंगल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पृथ्वी

Why this answer is correct

लिंग निर्णय की दृष्टि से "पृथ्वी" अपवाद श्रेणीं का शब्द है। अन्य विकल्प असंगत हैं। 

Key Points

  • पृथ्वी अपवाद श्रेणीं का शब्द है।
  • पृथ्वी शब्द स्त्रीलिंग है।
  • अन्य विकल्प तारा, चन्द्र, मंगल पुल्लिङ्ग शब्द हैं।
  • भौगोलिक जल और स्थल आदि अंशों के नाम प्रायः पुल्लिंग होते हैं।

Important Points

शब्दपरिभाषाउदाहरण
स्त्रीलिंगशब्द के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्रीजाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।छात्रा, चाची, बुढ़िया, नौकरानी, घास, खिड़की आदि ।
पुल्लिंगशब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं। जैसे:छात्र, चाचा, बूढ़ा, नौकर, शेर, बंदर ताला, बंदर आदि।

Question 214

KVS PRT 2022• Language Competency

निम्नलिखित में से किन पंक्तियों में ‘उत्प्रेक्षा अलंकार’ है?

  1. AOption (a)

    है शत्रु भी यों मग्न जिसके शौर्य-पारावार में |

  2. BOption (b)

    पीपर पात सरिस मन डोला

  3. COption (c)

    अस कही कुटिल भई उठि ठाढ़ी | मानहूँ रोष तरंगिनी बाढ़ी ||

  4. DOption (d)

    देख लो साकेत नगरी है यही | स्वर्ग से मिलने मगन में जा रही ||

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अस कही कुटिल भई उठि ठाढ़ी | मानहूँ रोष तरंगिनी बाढ़ी ||

Why this answer is correct

"अस कही कुटिल भई उठि ठाढ़ी | मानहूँ रोष तरंगिनी बाढ़ी ||" पंक्तियों में ‘उत्प्रेक्षा अलंकार’ है। अन्य विकल्प असंगत हैं। 

Key Points

  • अस कही कुटिल भई उठि ठाढ़ी | मानहूँ रोष तरंगिनी बाढ़ी ||
  • इस पंक्ति में मानहूँ शब्द का प्रयोग हुआ है।
  • इसलिए यहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार है।

Important Points

शब्दपरिभाषाउदाहरण
उत्प्रेक्षा अलंकारजहाँ उपमेय में उपमान होने की संभावना या कल्पना की जाती है, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। पहचान- जनु, मनु, इव, मानो, मनो, मनहुँ, आदि। शब्द अगर किसी अलंकार में आते है तो वह उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।सोहत ओढ़े पीत पर, स्याम सलोने गात। मनहु नील मनि सैण पर, आतप परयौ प्रभात।।

Question 215

KVS PRT 2022• Language Competency

निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द तत्सम हैं?

  1. AOption (a)

    मुक्ता, मीत, रात्रि

  2. BOption (b)

    भुवाल, भाट, मल

  3. COption (c)

    मातुलानी, वट, मरूर

  4. DOption (d)

    बक, बिन्दु, बैंगन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

मातुलानी, वट, मरूर

Why this answer is correct

विकल्प "मातुलानी, वट, मरूर" के सभी शब्द तत्सम हैं। अन्य विकल्प असंगत हैं।  

Key Points

  • मातुलानी, वट, मरूर शब्द तत्सम हैं।

Important Pointsअन्य विकल्प- 

तत्समतद्भव
मुक्तामोती
मित्रमीत
भुवालभूपाल
मलमैल
बूंदबिन्दु
वटबड
मातुलानीमामी

Question 216

KVS PRT 2022• Language Competency

'क्रियान्विति' शब्द के विग्रह में कौन सा समास है? पहचान करें-

  1. AOption (a)

    कर्मधारय

  2. BOption (b)

    बहुब्रीह

  3. COption (c)

    तत्पुरुष

  4. DOption (d)

    अव्ययीभाव

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

तत्पुरुष

Why this answer is correct

'क्रियान्विति' शब्द के विग्रह में तत्पुरुष समास है। अन्य विकल्प असंगत हैं। 

Key Points

  • क्रियान्विति शब्द का विग्रह-  
  • जो कार्य रूप में परिणत किया जा चुका हो।
  • 'क्रियान्विति' शब्द के विग्रह में तत्पुरुष समास है।

Important Points

समासपरिभाषाउदाहरण
बहुव्रीहिजिस पद में कोई पद प्रधान नहीं होता दोनों पद मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करते हैं।नीलकंठ- नीला है कंठ जिसका अर्थात शिव जी।
कर्मधारयजिसका पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य हो।नीलकमल- नीला है जो कमल।
तत्पुरुषजिसके समस्त पद में उत्तर पद प्रधान होता है वहां तत्पुरुष समास होता है।रचना को करने वाला- रचनाकार।
अव्ययीभावजहाँ पूर्व पद प्रधान हो तथा समस्त पद क्रिया विशेषण अव्यय हो।प्रतिदिन, आमरण , यथासंभव।

Question 217

KVS PRT 2022• Language Competency

निम्नलिखित में से किस वाक्यांश में वचन सम्बन्धी अशुद्धि है?

  1. AOption (a)

    घरों का घेरा

  2. BOption (b)

    नदियों का प्रवाह

  3. COption (c)

    पानियों के लिए नल

  4. DOption (d)

    आपकी सज्जनता

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पानियों के लिए नल

Why this answer is correct

"पानियों के लिए नल" वाक्यांश में वचन सम्बन्धी अशुद्धि है। अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • वाक्य- पानियों के लिए नल।
  • इस वाक्य में पानियों शब्द में वचन सम्बन्धी अशुद्धि है।
  • पानियों का शुद्ध रूप पानी है।
  • शुद्ध वाक्य- पानी के लिए नल।

Important Points

परिभाषाउदाहरण
वचन सम्बन्धी अशुद्धिजिन वाक्यों में वचन के आधार पर गलतियां या अशुद्धियां पाई जाती है, वहां पर वचन संबंधी अशुद्धियां होती है। इसमें बहुवचन के स्थान पर एक वचन और एकवचन के स्थान पर बहुवचन बना दिया जाता है,  जिससे वाक्य अशुद्ध हो जाता है।अशुद्ध रूप- उसका प्राण निकल गया। शुद्ध रूप- उसके प्राण निकल गये।

Question 218

KVS PRT 2022• Language Competency

निम्नलिखित में से किस विच्छेद में 'दीर्घ सन्धि' है?

  1. AOption (a)

    देवी + ऐश्वर्य

  2. BOption (b)

    लघु + ऊर्मि

  3. COption (c)

    महा + ऋषि

  4. DOption (d)

    महा + औज

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

लघु + ऊर्मि

Why this answer is correct

"लघु + ऊर्मि" विच्छेद में 'दीर्घ सन्धि' है। अन्य विकल्प असंगत हैं। 

Key Points

  • लघु + ऊर्मि विच्छेद में 'दीर्घ सन्धि' है।
  • शब्द- लघूर्मि

Important Pointsअन्य विकल्प- 

विच्छेदशब्दसन्धि
देवी + ऐश्वर्यदेवैश्वर्ययण संधि
महा + ऋषिमहर्षिगुण स्वर संधि
महा + औजमहौजवृद्धि स्वर संधि

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
दीर्घ सन्धिदीर्घ संधि, स्वर संधि का एक प्रकार है जिसमें दो स्वर्ण या सजातीय स्वरों के बीच संधि होकर उनके दीर्घ रूप हो जाते है। अर्थात दो स्वर्ण स्वर मिलकर दीर्घ हो जाते हैं।स्व+अर्थी- स्वार्थी

Question 219

KVS PRT 2022• Language Competency

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प 'सारंग' का एक अर्थ नहीं है?

  1. AOption (a)

    मोर

  2. BOption (b)

    कामदेव

  3. COption (c)

    शेषनाग

  4. DOption (d)

    समुद्र

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

शेषनाग

Why this answer is correct

"शेषनाग" सारंग का अर्थ नहीं है। अन्य विकल्प असंगत हैं। 

Key Points

  • शेषनाग सारंग का अर्थ नहीं है।
  • शेषनाग का अर्थ- सर्पराज शेष।
  • अन्य विकल्प मोर, कामदेव, समुद्र सारंग के अर्थ हैं।

Important Pointsअन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द- 

शब्दपर्यायवाची
यमुनाअर्कजा, रविजा, सूर्यजा।
हिमालयहिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज।
अमृतपीयूष, मधु, सुधा ,जीवनोदक, सोम, अमी।
उत्पत्तिउद्भव, प्रसूति, जीवन, आरम्भ।

Question 220

KVS PRT 2022• Language Competency

'ठठेरे-ठठेरे बदलाई होना' इस मुहावरे का क्या अर्थ है? उचित विकल्प का चयन कीजिये-

  1. AOption (a)

    खाली हाथ होना

  2. BOption (b)

    एक जैसे दो व्यक्तियों का एक दुसरे को ठगना

  3. COption (c)

    ठगा सा रह जाना

  4. DOption (d)

    ठठा कर हँसना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

एक जैसे दो व्यक्तियों का एक दुसरे को ठगना

Why this answer is correct

ठठेरे-ठठेरे बदलाई होना' इस मुहावरे का अर्थ "एक जैसे दो व्यक्तियों का एक दुसरे को ठगना" होगा। अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
ठठेरे-ठठेरे बदलाई होनाएक जैसे दो व्यक्तियों का एक दुसरे को ठगना।वह कम धूर्त नहीं है जो उसे ठग पाओगे, ठठेरे-ठठेरे में बदलाई नहीं होती।

Important Pointsअन्य विकल्प-

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
खाली हाथ होनापास में रूपया पैसा न होना।महिने के आखिरी तारीख के करीब बाबू लोगों का हाथ प्राय: खाली होता है।
ठगा सा रह जानाआर्श्यचकित रह जाना।हाथी को गाय का बच्चा पैदा करते देख मैं तो ठगा सा रह गया।
ठठा कर हँसनाबहुत जोर से हसना।
राम श्याम की बात पर ठठा कर हसा।