Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 131

KVS PRT 2023• Subject Specific

'इनमें से कौन अधिक बलवान है' वाक्य में रेखांकित शब्द है :

  1. AOption (a)

    गुणवाचक विशेषण

  2. BOption (b)

    सार्वनामिक विशेषण

  3. COption (c)

    परिमाणवाचक विशेषण

  4. DOption (d)

    संख्यावाचक विशेषण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

परिमाणवाचक विशेषण

Why this answer is correct

'इनमें से कौन अधिक बलवान है' वाक्य में रेखांकित शब्द है - परिमाणवाचक विशेषण

Key Points

  • वाक्य- इनमें से कौन अधिक बलवान है।
  • वाक्य में 'बहुत' से बलवान की सटीक मात्र का पता नहीं चल रहा है,
  • यह शब्द अनिश्चितता प्रकट कर रहा है। अतः यह शब्द परिमाणवाचक विशेषण के अंतर्गत आएगा।

Important Points विशेषण के भेद -

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. परिणामवाचक विशेषण
  3. संख्यावाचक विशेषण
  4. सार्वनामिक विशेषण

Additional Information  

विशेषणपरिभाषाउदाहरण
गुणवाचकजो शब्द संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, दशा, अवस्था, रंग, आकार आदि का बोध कराते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे - अगला, पिछला, लंबा, चौड़ा, गोल. चौकोर, दुबला, पतला, मोटा, लाल, पीला, उचित, अनुचित, पाप, लखनवी आदि।मंजू का घर पुराना है।
संख्यावाचकसंज्ञा और सर्वनाम शब्दों से प्राणी, व्यक्ति, वस्तु की संख्या की विशेषता का पता चले, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- दो, चार, कुछ, हज़ारों, कम, एक, दस, ढाई, सवा, दूसरा, तीसरा, हर, प्रत्येक आदि।‘पाँच’ विद्यार्थी दौड़ते हैं।
परिणामवाचकजो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा या नाप-तौल के परिणाम की विशेषता बताएं उसे परिणामवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- ‘सेर’ भर दूध, ‘तोला’ भर सोना, ‘थोड़ा’ पानी, ‘कुछ’ पानी, ‘सब’ धन, ‘और’ घी लाओ, ‘दो’ लीटर दूध, ‘बहुत’ चीनी इत्यादि।मुझे थोड़ा पानी चाहिए।
​सार्वनामिकवे सर्वनाम शब्द संज्ञा के पहले आकर विशेषण का काम करते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।​वह आदमी हँसता है।

Question 132

KVS PRT 2023• Subject Specific

कारक चिह्नों की पहचान की दृष्टि से निम्नलिखित में असंगत वाक्य है :

  1. AOption (a)

    माणिक ने पत्र लिखा - कर्ता कारक

  2. BOption (b)

    माँ के लिए दवा ले आओ - संप्रदान कारक

  3. COption (c)

    रमेश कमरे में बैठा है - अधिकरण कारक

  4. DOption (d)

    मैंने उसे तार द्वारा सूचित किया - अपादान कारक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

मैंने उसे तार द्वारा सूचित किया - अपादान कारक

Why this answer is correct

कारक चिह्नों की पहचान की दृष्टि से असंगत वाक्य है : मैंने उसे तार द्वारा सूचित किया - अपादान कारक 

Key Points

  • संगत वाक्य है :  मैंने उसे तार के द्वारा सूचित किया - करण कारक
  • ​वाक्य में 'तार' एक साधन है, जिसकी मदद से सूचना दिया गया, 'तार' शब्द इस वाक्य में इसीलिए करण कारक है,
  • क्योंकि यह बता रहा है कि सूचना किस माध्यम से भेजी गई है।
  • वह साधन जिससे क्रिया होती है, वह करण कहलाता है। यानि, जिसकी सहायता से किसी काम को अंजाम दिया जाता,
  • वह करण कारक कहलाता है।करण कारक के दो विभक्ति चिन्ह होते है- से और के द्वारा।
  • उदाहरण - बच्चे गाड़ियों से खेल रहे हैं। सुनील ने अपनी पत्नी के द्वारा खाना बनवाया।

​अन्य विकल्प -

  • माणिक ने पत्र लिखा - कर्ता कारक
  • माँ के लिए दवा ले आओ - संप्रदान कारक
  • रमेश कमरे में बैठा है - अधिकरण कारक

Important Points

कारकविभक्तियाँ
कर्ताने
कर्मको
करणसे, के द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरणमें, पर
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Additional Information 

कर्ता कारक:- - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध हो, उसे कर्ता कारक कहते हैं। - कर्ता कारक का विभक्ति चिन्ह ‘ने’ होता है। उदाहरण - - सुरेश ने आम खाया। - अमित ने पूरी किताब पढ़ ली। अधिकरण कारक:- - अधिकरण का अर्थ होता है – आश्रय। संज्ञा का वह रूप जिससे  क्रिया के आधार का बोध हो उसे अधिकरण कारक कहते हैं। - इसकी विभक्ति में और पर होती है। भीतर, अंदर, ऊपर, बीच आदि शब्दों का प्रयोग इस कारक में किया जाता है। उदाहरण - - फ्रिज में सेब रखा है। - पुस्तक मेज पर है। सम्प्रदान कारक:- - जब वाक्य में किसी को कुछ दिया जाए या किसी के लिए कुछ किया जाए तो वहां पर सम्प्रदान कारक होता है। - सम्प्रदान कारक के विभक्ति चिन्ह के लिए या को हैं। जैसे - - गरीबों को खाना दो। - माँ बेटे के लिए सेब लायी।

Question 133

KVS PRT 2023• Subject Specific

निम्नलिखित में स्त्रीलिंग शब्द है :

  1. AOption (a)

    फाटक

  2. BOption (b)

    दरी

  3. COption (c)

    बगीचा

  4. DOption (d)

    आँगन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

दरी

Why this answer is correct

स्त्रीलिंग शब्द है : दरी

Key Points

  • स्त्रीलिंग शब्द है - 'दरी' (मोटे सूत का बिछावन।) जैसे - दूसरे कमरे में नीचे दरी बिछी हुई थी।
  • स्त्रीलिंग - शब्द के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
  • जैसे - छात्रा, चाची, बुढ़िया, नौकरानी, घास आदि।
  • पुल्लिंग - शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं।
  • जैसे- छात्र, चाचा, बूढ़ा, नौकर, शेर, बंदर आदि।

अन्य विकल्प-

शब्दवाक्य प्रयोगलिंग
फाटकयहां तो किले का सारा फाटक ही खोल दिया गया है।पुल्लिंग
बगीचाहर घर में बगीचा था।पुल्लिंग
आँगनचिंटू आँगन में पढ़ाई कर रहा है।पुल्लिंग

Important Points

स्त्रीलिंगपुल्लिंग
सवारी, चिकित्सा, भीड़, फौज, सभा, प्रजा, सरकार, गणना, परीक्षा, प्रार्थना, रीति, परिधि, अग्नि, रुचि, दुकान, दफा, गर्मी, नवाबी, कोशिश, तलाश, दुनिया, बला, तहसील, तस्वीर, जागीर, तालीम, सलाह, सुलह,  महासभा, मर्यादा, शिक्षा, दिल्ली, संविदा, घोषणा, शताब्दी, मृत्यु, आयु, कौमुदी, प्रार्थना, वेदना, आजीविका, संहिता, नियुक्ति, सूचना, दीपक, क्षेत्र, आशा आदि।उपहार, ग्रन्थ, मस्तक,आँसू, पानी, राष्ट्र, संसार, समुदाय, गौरव, लोहा, वचन, देश, पड़ोस, विद्वान, छात्र, शिष्य, खरगोश, पक्षी, कुटुंब, कर्ता, शशि, महोदय, जीरा, हीरा, पजामा, नमक, पनीर, द्विज, शिष्टाचार, कपड़ा, पेड़, शेर, लड़का, दिन, सागर, छात्र, राजन, तेजस्वी, दाँत, शीशम, दही, हलुआ, भोग, मंत्री, धावक, आदेश, मातृत्व, प्लेट, सौभाग्य, काव्य, चंद्र, क्षण, देश, आचार्य, नेत्र, मार्ग, खेल आदि।

Additional Information लिंग दो प्रकार के होते हैं-

  1. पुल्लिंग
  2. स्त्रीलिंग

Question 134

KVS PRT 2023• Subject Specific

'अब जागो तुम आँखें खोलो,

और हमारे संग खेलो।

फैले सुंदर महक तुम्हारी,

महके सारी गली गली। '

उपर्युक्त काव्यांश 'रिमझिम' पाठ्यपुस्तक के किस पाठ से है ?

  1. AOption (a)

    बस के नीचे बाघ

  2. BOption (b)

    नटखट चूहा

  3. COption (c)

    तितली और कली

  4. DOption (d)

    बहुत हुआ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

तितली और कली

Why this answer is correct

उपर्युक्त काव्यांश 'रिमझिम' पाठ्यपुस्तक के पाठ से है - तितली और कली

Key Points

  • प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘रिमझिम’ भाग-2 में संकलित कविता ‘तितली और कली’ से ली गई हैं।
  • इसमें कवयित्री शोभा देवी मिश्र ने एक तितली तथा एक कली के बीच संवाद का चित्रण किया है।

Important Pointsपंक्ति का भाव - ​

  • तितली कली से बोली कि-अब तुम जागो तथा अपनी आँखें खोलो और अपनी सुगंध को गली-गली में पहुँचाओ।

Additional Information

  • 'बस के नीचे बाघ' - पाठ्यपुस्तक ‘रिमझिम’ भाग-2 में संकलित कहानी है।
  • इसमें एक बाघ का वर्णन जो लोगों से भरी बस से मिलता है।
  • 'नटखट चूहा' - पाठ्यपुस्तक ‘रिमझिम’ भाग-2 में संकलित कहानी है।
  • इस कहानी में एक छोटे चूहे की शरारती गतिविधियों का वर्णन किया गया है।
  • 'बहुत हुआ' - पाठ्यपुस्तक रिमझिम, भाग-2 में संकलित कविता ‘बहुत हुआ’ से ली गई हैं।
  • इस कविता के कवि हरीश निगम ने वर्षा के कारण बच्चों को होने वाली कठिनाइयों का वर्णन किया है।

Question 135

KVS PRT 2023• Subject Specific

'नसीरुद्दीन' और 'जमाल साहब' 'रिमझिम' पुस्तक के किस पाठ के चरित्र हैं ?

  1. AOption (a)

    दोस्त की पोशाक

  2. BOption (b)

    उलझन

  3. COption (c)

    एक साथ तीन सुख

  4. DOption (d)

    दान का हिसाब

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

दोस्त की पोशाक

Why this answer is correct

'नसीरुद्दीन' और 'जमाल साहब' 'रिमझिम' पुस्तक के पाठ के चरित्र हैं - दोस्त की पोशाक

Key Points

  • 'नसीरुद्दीन' और 'जमाल साहब' सीबीएसई की किताब 'रिमझिम' के अध्याय-5 'दोस्त की पोशाक' के पात्र हैं,
  • इस कहानी में दो दोस्तों के बीच होने वाली बातों का रोचक चित्रण किया गया है।

Additional Information

  • उलझन - एनसीईआरटी/सीबीएसई समाधान कक्षा - 4, हिंदी अध्याय - 4 में संकलित है l 
  • ​इस कविता में बच्चे के मनोभाव को उजागर किया गया है।
  • एक साथ तीन सुख - एनसीईआरटी/सीबीएसई समाधान कक्षा - 4, हिंदी अध्याय - 6 में संकलित है l 
  • इसमें ​तीन यात्रियों की दिलचस्प कहानी का उल्लेख किया गया है।
  • दान का हिसाब - एनसीईआरटी/सीबीएसई समाधान कक्षा 4 हिंदी अध्याय - 7 में संकलित है l   
  • ​इस कहानी के लेखक 'सुकुमार राय' है l
  • इस कहानी में एक कंजूस राजा और एक सन्यासी के बीच होने वाली बातों का उल्लेख किया गया है l

Question 136

KVS PRT 2023• Subject Specific

'राख की रस्सी' पाठ के आधार पर बताइए कि लोनपो गार तिब्बत के कौन-से राजा के मंत्री थे ?

  1. AOption (a)

    तीसवें राजा

  2. BOption (b)

    इकतीसवें राजा

  3. COption (c)

    बत्तीसवें राजा

  4. DOption (d)

    तैंतीसवें राजा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

बत्तीसवें राजा

Why this answer is correct

'राख की रस्सी' पाठ के आधार पर बताइए कि लोनपो गार तिब्बत के बत्तीसवें राजा के मंत्री थे?

Key Points

  • 'राख की रस्सी' पाठ के मुताबिक, लोनपो गार तिब्बत के बत्तीसवें राजा सौनगवसैन गांपो के मंत्री थे।
  • वे अपनी चालाकी और हाज़िरजवाबी के लिए दूर-दूर तक मशहूर थे। कोई उनके सामने टिकता न था।

Additional Informationसार-

  • तिब्बती लोककथा पर आधारित है, जिसमें एक मंत्री और उसके पुत्रों की कहानी है।
  • मंत्री अपने बेटे को दुनिया सिखाना चाहते हैं और उनके लिए एक कठिन काम मुश्किल है।
  • बेटा, जो साधारण है, एक बहादुर लड़की की मदद से काम पूरा करता है।
  • यह कहानी शिक्षा और समझदारी के महत्व को समझती है।

पात्र चित्रण-

  • लोनपो गार: चतुर और हाज़िरजवाब मंत्री, जो अपने बेटे की शिक्षा के प्रति चिंतित थे।
  • लोनपो कार का बेटा: सीधा-सदा और शांत स्वभाव का, जो अपने पिता के द्वारा किए गए म्यूजिकल काम को पूरा करने में निरंतरता का सामना करता है।
  • लड़की: सलामत और मददगार, जो मंत्री के बेटे की समस्या का समाधान करने में मदद करती है।

Question 137

KVS PRT 2023• Subject Specific

'हलीम चला चाँद पर' पाठ के आधार पर बताइए कि चाँद पर हलीम ने क्या देखा ? 

  1. AOption (a)

    गडढ़े

  2. BOption (b)

    पशु

  3. COption (c)

    पानी भरा तालाब

  4. DOption (d)

    पेड़ पौधे

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

गडढ़े

Why this answer is correct

'हलीम चला चाँद पर' पाठ के आधार पर चाँद पर हलीम ने गडढ़े देखा।  

Key Pointsपाठ का अंश -

  • चाँद पर हलीम ने बड़े-बड़े गड्डे और ऊंचे-ऊँचे पहाड़ देखे I
  • वहां उसे कोई वनस्पति और जीव-जन्तु कुछ भी नहीं दिखा। उसे कहीं लोग भी नहीं दिखाई दे रहे थे।
  • हलीम ने सोचा यह भी कोई जगह है और वह उसने विचार किया कि यहाँ से वापस घर लौट चलना चाहिए।

Additional Information

  • एनसीईआरटी की बुक्स 'रिमझिम' भाग -1 का पाठ - 21 'हलीम चला चांद पर' की कहानी संकलित है।
  • इस कहानी में एक बच्चे हलीम की कल्पना का वर्णन किया गया है।

Question 138

KVS PRT 2023• Subject Specific

मुहावरा और उसके अर्थ की दृष्टि से निम्नलिखित में कौन-सा असंगत है ?

  1. AOption (a)

    नाक भौं सिकोड़ना - कमियाँ निकालना

  2. BOption (b)

    कलई खुलना - सच्चाई पता चल जाना

  3. COption (c)

    ऊँट के मुँह में जीरा होना - आवश्यकता अधिक पर मिलना बहुत कम

  4. DOption (d)

    दिया तले अंधेरा - दिया के पास में अंधेरा होता है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

दिया तले अंधेरा - दिया के पास में अंधेरा होता है।

Why this answer is correct

मुहावरा और उसके अर्थ की दृष्टि से असंगत है - दिया तले अंधेरा - दिया के पास में अंधेरा होता है।

Key Points

  • 'दिया तले अंधेरा' का अर्थ - अपना दोष स्वयं को दिखाई नहीं देता।
  • वाक्य प्रयोग - ​बड़ी कंपनियाँ दुनिया भर में सामाजिक कार्य करती हैं, लेकिन अपने ही कर्मचारियों की समस्याओं की उपेक्षा करती हैं - "चिराग तले अँधेरा।"
  • मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
  • जैसे : 'पगड़ी रखना' का अर्थ- इज्जत बचाना।, वाक्य प्रयोग - हल्दीघाटी में झाला सरदार ने राजपूतों की "पगड़ी रख ली"।

अन्य विकल्प -

मुहावराअर्थ
नाक भौं सिकोड़नाकमियाँ निकालना
कलई खुलनासच्चाई पता चल जाना
ऊँट के मुँह में जीरा होनाआवश्यकता अधिक पर मिलना बहुत कम

Additional Information 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
हथेली पर सरसों जमानाकोई कठिन काम तुरन्त करनाजब सीमा ने राजू को दो घंटे में पूरी किताब याद करने को कहा तो राजू ने "हथेली पर सरसों जमाने" के लिए मना कर दिया"।
खटाई में पड़नाझमेले में पड़ना।​पैसे की कमी के कारण मोहित का नई दुकान खोलने का सपना "खटाई में पड़ा हुआ है"।
चेहरे पर हवाइयाँ उड़नाडर जाना या घबरा जाना।​कक्षा में अचानक से सरप्राइज टेस्ट की बात सुनकर बच्चों के "चेहरे की हवाइयाँ उड़ गई"।
काठ का उल्लूमहामूर्ख व्यक्तितुम तो "काठ के उल्लू हो", तुम कभी कुछ नहीं समझोगे।

Question 139

KVS PRT 2023• Subject Specific

'वह बाजार की ओर आया होगा।' - वाक्य के रेखांकित शब्दों में पदबंध है :

  1. AOption (a)

    क्रिया पदबंध

  2. BOption (b)

    विशेषण पदबंध

  3. COption (c)

    क्रिया विशेषण पदबंध

  4. DOption (d)

    संज्ञा पदबंध

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

क्रिया पदबंध

Why this answer is correct

'वह बाजार की ओर आया होगा।' - वाक्य के रेखांकित शब्दों में पदबंध है : क्रिया पदबंध

Key Points

  • वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है। क्रिया पदबंध में मुख्य क्रिया पहले आती है।
  • उदाहरण के लिए - दादी हर रात हमें नई-नई कहानियाँ सुनाती रहती हैं। बच्चे मैदान में फूटबॉल खेल रहे हैं।

Important Pointsपदबंध के भेद-

  • संज्ञा-पदबंध
  • विशेषण-पदबंध
  • सर्वनाम पदबंध
  • क्रिया पदबंध
  • क्रिया विशेषण पदबंध

Additional Informationसंज्ञा-पदबंध:-

  • वह पदबंध जो किसी वाक्य में संज्ञा का कार्य करता है, संज्ञा पदबंध कहलाता है।
  • उदाहरण के लिए-  दो ताकतवर आदमी इस भारी मेज़ को उठा पाए। दशरथ पुत्र राम ने रावण को मारा था।

सर्वनाम पदबंध:-

  • वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।
  • उदाहरण के लिए-  विरोध करने वाले लोगों में से कोई नहीं बोला। आपके अपनों में कौन आपका साथ देगा?

विशेषण पदबंध:-

  • वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताता हुआ वाक्य में विशेषण का कार्य करता है, विशेषण पदबंध कहलाता है।
  • उदाहरण के लिए- वह बहुत सूंदर कविता लिखता है। गर्मियों में सफेद खादी कपड़े पहनना आरामदायक होता है।

क्रिया विशेषण पदबंध:-

  • जब किसी वाक्य में क्रिया विशेषण का कार्य करने वाले पद हों, तो वहाँ क्रिया विशेषण पदबंध होता है।
  • उदाहरण के लिए- आज गाड़ी बहुत जल्दी आ गयी। पक्षी पिंजरे के अन्दर बैठा है।

Question 140

KVS PRT 2023• Subject Specific

"वे सब समझते हैं कि मैं नौ साल का हूँ इसलिए मैं बुद्धू हूँ। पर मैं बुद्धू नहीं हूँ ।" "स्वतंत्रता की ओर' पाठ के आधार पर बताइए कि धनी इस प्रकार मन ही मन क्यों बड़बड़ाया ?

  1. AOption (a)

    उसको जानकारी नहीं मिल रही थी।

  2. BOption (b)

    वह सब कुछ जानता था।

  3. COption (c)

    उसको कुछ पता नहीं था।

  4. DOption (d)

    आश्रम में बन रही योजना के बारे में उसको कोई कुछ बताता नहीं था।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

आश्रम में बन रही योजना के बारे में उसको कोई कुछ बताता नहीं था।

Why this answer is correct

"वे सब समझते हैं कि मैं नौ साल का हूँ इसलिए मैं बुद्धू हूँ। पर मैं बुद्धू नहीं हूँ ।" "स्वतंत्रता की ओर' पाठ के आधार पर बताइए कि धनी इस प्रकार मन ही मन बड़बड़ाया - आश्रम में बन रही योजना के बारे में उसको कोई कुछ बताता नहीं था।

Key Points

  • एनसीईआरटी समाधान कक्षा - 4 हिंदी अध्याय - 9 "स्वतंत्रता की ओर"।
  • इस कहानी की लेखिका 'सुभद्रा सेन गुप्ता' है l यह कहानी स्वतंत्रता के दौर की है l

Additional Informationपाठ का अंश  -

  • धनी मन ही मन बड़बड़ाया क्योंकि उसे पता था, कि आश्रम में कोई बड़ी योजना बन रही है,
  • धनी को अपना काम पसंद था और बिन्नी उसकी सबसे अच्छी दोस्त थी,
  • उससे बातें करना उसे अच्छा लगता था, एक दिन सुबह, धनी बिन्नी को हरी घास खिलाकर,
  • उसके बर्तन में पानी डालते हुए बोला,“कोई बात ज़रूर है बिन्नी! वे सब गांधी जी के कमरे में बैठकर बातें करते हैं l