Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 121

KVS PRT 2023• Subject Specific

वर्ण और उच्चारण स्थान की दृष्टि से निम्नलिखित में असंगत युग्म है :

  1. AOption (a)

    ह - कंठ्य

  2. BOption (b)

    श - तालव्य

  3. COption (c)

    ठ - मूर्धन्य

  4. DOption (d)

    स - ओष्ठ्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

स - ओष्ठ्य

Why this answer is correct

वर्ण और उच्चारण स्थान की दृष्टि से असंगत युग्म है : स - ओष्ठ्य

Key Points

  • दन्त्य वर्ण- जिन वर्णों का उच्चारण ऊपर के दांतों पर जीभ के लगने से होता है, उसे दन्त्य वर्ण कहते हैं। 
  • जैसे- त, थ, द, ध, न, ल, और दन्त्य स।
  • ओष्ठ्य वर्ण- जिन वर्णों का उच्चारण ओष्ठ या होठों से किया जाता है, उसे ओष्ठ्य वर्ण कहते हैं। 
  • जैसे- उ, ऊ, प, फ, ब, भ, और म।

Additional Information उच्चारण की दृष्टि से हिन्दी वर्णमाला के अन्य वर्ण है-

  • कंठ्य वर्ण- जिन वर्णों का उच्चारण कंठ से होता है, उसे कंठ्य वर्ण कहते हैं।
  • जैसे- अ, क, ख, ग, घ, ङ, ह और विसर्ग (:)।
  • तालव्य वर्ण- जिन वर्णों का उच्चारण तालु से होता है, उसे तालव्य वर्ण कहते हैं।
  • जैसे- इ, च,छ, ज, झ, य, और तालव्य श।
  • मूर्धा वर्ण- जिन वर्णों का उच्चारण मूर्धा से होता है उसे मूर्धन्य या मूर्धा वर्ण कहते हैं।
  • जैसे- ऋ, ट, ठ, ड, ढ, ण, र, और मूर्धन्य ष।
  • अनुनासिक वर्ण- जिन वर्णों का उच्चारण नासिका से किया जाता उसे अनुनासिक वर्ण कहते हैं। 
  • जैसे- ङ, ञ, ण, न, म, और (ॱ)।

Question 122

KVS PRT 2023• Subject Specific

निम्नलिखित में संज्ञा की दृष्टि से असंगत युग्म है :

  1. AOption (a)

    मथुरा - व्यक्तिवाचक संज्ञा

  2. BOption (b)

    लंबाई - भाववाचक संज्ञा

  3. COption (c)

    भारत - व्यक्तिवाचक संज्ञा

  4. DOption (d)

    शीतलता - जातिवाचक संज्ञा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

शीतलता - जातिवाचक संज्ञा

Why this answer is correct

संज्ञा की दृष्टि से असंगत युग्म है - शीतलता - जातिवाचक संज्ञा

Key Points

  • यहाँ 'शीतलता' शब्द से शीतल होने का अवस्था, भाव, गुण, दोष और दशा आदि का बोध हो रहा है,
  • इस प्रकार 'शीतलता' शब्द एक 'भाववाचक संज्ञा' है।
  • जबकि "पुस्तक, पहाड़, नदी" जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण होते हैं।

Additional Information

संज्ञा- किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे- पशु (जाति), सुंदरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान)। यह पाँच प्रकार की होती है-
संज्ञापरिभाषाउदाहरण
व्यक्तिवाचक संज्ञाजिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।जयपुर, दिल्ली, भारत आदि।
जातिवाचक संज्ञाजिस शब्द से किसी प्राणी या वस्तु की समस्त जाति का बोध होता है, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।घोड़ा, फूल, मनुष्य आदि।
समूहवाचक संज्ञाजब किसी संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, तब उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।परिवार, कक्षा, सेना आदि।
द्रव्यवाचक संज्ञाजब किसी संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य का बोध हो, तो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।तेल, घी, दाल आदि।
भाववाचक संज्ञाजिस संज्ञा शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा, धर्म आदि का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।बुढ़ापा, मिठास, बचपन आदि।

Question 123

KVS PRT 2023• Subject Specific

'वह छात्र कक्षा में प्रथम आया है' - वाक्य में रेखांकित शब्द है :

  1. AOption (a)

    गुणवाचक विशेषण

  2. BOption (b)

    परिमाणवाचक विशेषण

  3. COption (c)

    सार्वनामिक विशेषण

  4. DOption (d)

    संख्यावाचक विशेषण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सार्वनामिक विशेषण

Why this answer is correct

'वह छात्र कक्षा में प्रथम आया है' - वाक्य में रेखांकित शब्द है : सार्वनामिक विशेषण

Key Points

  • वाक्य- वह छात्र कक्षा में प्रथम आया है।
  • वाक्य में 'वह' (सार्वनामिक) शब्द 'छात्र' (विशेष्य) शब्द की विशेषता बता रहा है।
  • वे सर्वनाम शब्द संज्ञा के पहले आकर विशेषण का काम करते हैं, उन्हें सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।
  • जैसे - मेरी पुस्तक, कोई बालक, किसी का महल, वह लड़का, वह बालक, वह पुस्तक, वह आदमी, वह लड़की आदि।

Important Points विशेषण के भेद -

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. परिणामवाचक विशेषण
  3. संख्यावाचक विशेषण
  4. सार्वनामिक विशेषण

Additional Information 

विशेषणपरिभाषाउदाहरण
गुणवाचकजो शब्द संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, दशा, अवस्था, रंग, आकार आदि का बोध कराते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे - अगला, पिछला, लंबा, चौड़ा, गोल. चौकोर, दुबला, पतला, मोटा, लाल, पीला, उचित, अनुचित, पाप, लखनवी आदि।बैंगलोर एक स्वच्छ नगर है।
संख्यावाचकसंज्ञा और सर्वनाम शब्दों से प्राणी, व्यक्ति, वस्तु की संख्या की विशेषता का पता चले, उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- दो, चार, कुछ, हज़ारों, कम, एक, दस, ढाई, सवा, दूसरा, तीसरा, हर, प्रत्येक आदि।मैं रोज़ चार केले खाता हूँ।
परिणामवाचकजो विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा या नाप-तौल के परिणाम की विशेषता बताएं उसे परिणामवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे- ‘सेर’ भर दूध, ‘तोला’ भर सोना, ‘थोड़ा’ पानी, ‘कुछ’ पानी, ‘सब’ धन, ‘और’ घी लाओ, ‘दो’ लीटर दूध, ‘बहुत’ चीनी इत्यादि।कुम्भ के मेले में बहुत लोग आते हैं।

Question 124

KVS PRT 2023• Subject Specific

निम्नलिखित में वचन की दृष्टि से असंगत युग्म है :

  1. AOption (a)

    सर्दी - सर्दियाँ

  2. BOption (b)

    बहन - बहनें

  3. COption (c)

    गुब्बारा - गुब्बारे

  4. DOption (d)

    झाड़ी - झाड़ियों

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

झाड़ी - झाड़ियों

Why this answer is correct

वचन की दृष्टि से असंगत युग्म है - झाड़ी - झाड़ियों

Key Points

  • ​'झाड़ी' का बहुवचन 'झाड़ियाँ' होता है।

अन्य विकल्प -

  • 'सर्दी' का बहुवचन 'सर्दियाँ' होता है।
  • '​बहन' का बहुवचन 'बहनें' होता है।
  • 'गुब्बारा' का बहुवचन 'गुब्बारे' होता है।

Important Points 

एकवचनबहुवचन
नीतिनीतियाँ
नारीनारियाँ
आँखआँखें
बांहबांहें
पत्रिकापत्रिकाएँ
कन्याकन्याएँ
कथाकथाएँ
पत्तापत्ते
​जूताजूते
​​छात्रछात्रगण

Additional Information 

वचन - संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे वचन कहते हैं।
वचन के दो प्रकार हैं - 1. एकवचन, 2. बहुवचन
वचनपरिभाषाउदाहरण
एकवचनशब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु आदि के एक होने का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैंस्त्री, घोड़ा, नदी, रुपया आदि।
बहुवचनशब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं आदि का बोध हो, उसे बहुवचन कहते हैं।स्त्रियाँ, घोड़े, नदियाँ, रुपये आदि।

Question 125

KVS PRT 2023• Subject Specific

निम्नलिखित में संख्या की दृष्टि से असंगत युग्म है :

  1. AOption (a)

    पैंसठ - 56

  2. BOption (b)

    उनचास - 49

  3. COption (c)

    अट्ठावन - 58

  4. DOption (d)

    उनसठ - 59

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

पैंसठ - 56

Why this answer is correct

संख्या की दृष्टि से असंगत युग्म है : पैंसठ - 56

Key Points

  • पैंसठ – 65
  • छप्पन ​– 56

Important Points 

क्र.म.अंग्रेजी अंकहिन्दी अंक
41Forty oneइकतालीस
42Forty twoबयालीस
43Forty threeतैतालीस
44Forty fourचवालीस
45Forty fiveपैंतालीस
46Forty sixछियालिस
47Forty sevenसैंतालीस
48Forty eightअड़तालीस
49Forty nineउनचास
50Fiftyपचास

Additional Information

क्र.म.अंग्रेजी अंकहिन्दी अंक
51Fifty one५१ – इक्यावन
52Fifty two५२ – बावन
53Fifty three५३ – तरेपन
54Fifty four५४ – चौवन
55Fifty five५५ – पचपन
56Fifty six५६- छप्पन
57Fifty seven५७ – सतावन
58Fifty eight५८- अठावन
59Fifty nine५९ – उनसठ
60Sixty६० – साठ
61Sixty one६१ – इकसठ
62Sixty two६२ – बासठ
63Sixty three६३ – तिरसठ
64Sixty four६४ – चौंसठ
65Sixty five६५ – पैंसठ
66Sixty six६६- छियासठ
67Sixty seven६७ – सड़सठ
68Sixty eight६८ – अड़सठ
69Sixty nine६९ – उनहत्तर
70Seventy७० – सत्तर

Question 126

KVS PRT 2023• Subject Specific

'सर्वज्ञ' शब्द में संयुक्त व्यंजन 'ज्ञ' __________ वर्णों के योग से बना है।

  1. AOption (a)

    ज् + ञ

  2. BOption (b)

    ज + य

  3. COption (c)

    ज् + य

  4. DOption (d)

    ज + ञ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

ज् + ञ

Why this answer is correct

'सर्वज्ञ' शब्द में संयुक्त व्यंजन 'ज्ञ' वर्णों के योग से बना है - ज् + ञ 

Key Points

  • 'सर्वज्ञ' शब्द में संयुक्त व्यंजन 'ज्ञ' वर्णों के योग से बना है - ज् + ञ
  • 'सर्वज्ञ' का अर्थ - सब कुछ जानने वाला।

Additional Informationसंयुक्त व्यंजन-

  • जो व्यंजन दो या दो से अधिक व्यंजनों के मिलने से बनते हैं, उन्हें संयुक्त व्यंजन कहा जाता है।
  • चार प्रकार के संयुक्त व्यंजन है- क्ष (क्+ष), त्र (त्+र),ज्ञ (ज्+ञ),श्र (श्+र)।
  • उदहारण - मोक्ष, ज्ञान, त्रिलोचन, श्रम आदि।

Question 127

KVS PRT 2023• Subject Specific

निम्नलिखित में पर्यायवाची शब्द की दृष्टि से असंगत युग्म है :

  1. AOption (a)

    भौंरा - भृंग, अलि, षट्पद

  2. BOption (b)

    पवन - अनिल, प्रभंजन, मारुत

  3. COption (c)

    पत्नी - दारा, कामिनी, कांता

  4. DOption (d)

    पक्षी - विहग, खग, द्विज

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पत्नी - दारा, कामिनी, कांता

Why this answer is correct

पर्यायवाची शब्द की दृष्टि से असंगत युग्म है : पत्नी - दारा, कामिनी, कांता

Key Points

  • 'पत्नी' का सही पर्यायवाची शब्द 'दारा, कांता' होगा। जबकि 'कामिनी' का अर्थ - सुंदर स्त्री होगा।
  • 'पत्नी' के सभी पर्यायवाची शब्द है- भार्या, जाया, वल्लभा, दारा, नारी, प्रिया, हृदयेशा, कान्ता, गृहिणी।
  • पर���यायवाची - जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दपर्यायवाची शब्द
भौंराअलि, मधुव्रत, शिलीमुख, मधुप, मधुकर, द्विरेप, षट्पद, भृंग, भ्रमर।
पवनवायु, समीर, प्रभंजन, हवा, अनिल, मारुत, पवमान, समीरण।
पक्षीविहग, खग, विहंगम, पतंग, नभचर, द्विज ।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची शब्द
जलवारि, पानी, नीर, सलिल, तोय, उदक, अंबु, अमृत।
नदीसरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, आपगा, निम्नगा।
देवदेवता, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण।
साँपसर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग।
जंगलवन, कानन, बीहड़, विटप, विपिन।
गृहघर, निकेतन, भवन, आलय, निवास, आवास, निलय।
दानवदैत्य, राक्षस, निशाचर, दनुज, यातुधान, निशिचर।
घोड़ाअश्व, घोटक, तुरंग, तुरग, बाजि, वाजि, सैंधव, हय।

Question 128

KVS PRT 2023• Subject Specific

विलोम शब्दों की दृष्टि से निम्नलिखित में असंगत युग्म है :

  1. AOption (a)

    ताप - शीत

  2. BOption (b)

    दुर्लभ - सुलभ

  3. COption (c)

    पारंपरिक - शासकीय

  4. DOption (d)

    तोड़ना - जोड़ना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पारंपरिक - शासकीय

Why this answer is correct

विलोम शब्दों की दृष्टि से असंगत युग्म है : पारंपरिक - शासकीय

Key Points

  • 'पारंपरिक' शब्द का विलोम शब्द 'अपारंपरिक' होगा। 
  • 'पारंपरिक' का अर्थ - परंपरा से चला आया हुआ।
  • 'अपारंपरिक' का अर्थ - जो परंपरागत विचार, प्रथा, औपचारिकता आदि के अनुसार न हो।
  • 'शासकीय' शब्द का विलोम शब्द 'अशासकीय' होगा।​
  • 'शासकीय' का अर्थ - शासन संबंधी या शासन का, सरकारी।
  • 'अशासकीय' का अर्थ - जो सरकार या शासन से संबंधित न हो।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
तापशीत
दुर्लभसुलभ
तोड़नाजोड़ना

Additional Information 

  कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
भिज्ञअनभिज्ञ
महात्मादुरात्मा
अतिवृष्टिअनावृष्टि
ललितकुरूप
अल्पायुदीर्घायु
शयनजागरण
​आश्रितनिराश्रित
स्थावरजंगम
आग्रहदुराग्रह

Question 129

KVS PRT 2023• Subject Specific

सर्वनाम की दृष्टि से निम्नलिखित में असंगत युग्म है :

  1. AOption (a)

    पुरुषवाचक - तू, आप

  2. BOption (b)

    संबंधवाचक - जो, में, हम

  3. COption (c)

    अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ।

  4. DOption (d)

    निश्चयवाचक - यह, वह

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

संबंधवाचक - जो, में, हम

Why this answer is correct

सर्वनाम की दृष्टि से असंगत युग्म है - संबंधवाचक - जो, में, हम

  • यह प्रश्न KVS PRT की परीक्षा में पूछा गया था, आयोग द्वारा पूछे गए प्रश्न में विकल्प 3 भी गलत दिया गया था, जिसमें सुधार कर दिया गया है।

Key Points

  • जिन सर्वनाम शब्दों का दूसरे सर्वनाम शब्दों से संबंध ज्ञात हो तथा जो शब्द दो वाक्यों को जोड़ते है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते है।
  • जैसे - जैसी, तैसी, वैसी, जैसा, वैसा, जो, सो, जहाँ, वहाँ, जिसकी, उसकी, जितना, उतना आदि। जिसकी लाठी, उसकी भैंस।

Additional Informationपुरुषवाचक:-

  • जिन सर्वनाम का प्रयोग वक्ता श्रोता या अन्य के लिए किया जाता है वह पुरुषवाचक कहलाता है।
  • इसमें मैं, हम, तू, तुम, तुम्हारा, तुम्हारी, वह, वे, उसका, उसकी, उनका, उनकी, आप आदि।
  • जैसे - मैं, हम (वक्ता द्वारा खुद के लिए), तुम और आप (सुनने वाले के लिए) और यह, वह, ये, वे (किसी और के बारे में बात करने के लिए) आदि।

अनिश्चयवाचक:-

  • जो सर्वनाम किसी वस्तु या व्यक्ति की ओर ऐसे संकेत करें कि उनकी स्थिति अनिश्चित या अस्पष्ट रहे, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
  • जैसे - कुछ, किसी, कौन, किसने, जहाँ, वहाँ, क्या आदि। भोजन में कुछ गिर गया है। मोहन! आज कोई तुमसे मिलने आया था।

निश्चयवाचक:-

  • जिन शब्दों से किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना की ओर निश्चयात्मक रूप से संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
  • इसमें यह , वह , वे , ये आदि का निश्चय रूप से बोध कराते हैं।
  • जैसे - वह मेरा गाँव है। यह मेरी पुस्तक है।

Question 130

KVS PRT 2023• Subject Specific

निम्नलिखित में लिंग की दृष्टि से असंगत युग्म है :

  1. AOption (a)

    माली - मालिन

  2. BOption (b)

    शेर - शेरनी

  3. COption (c)

    बाघ - बाघिन

  4. DOption (d)

    सेठ - सेठाइन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सेठ - सेठाइन

Why this answer is correct

लिंग की दृष्टि से असंगत युग्म है : सेठ - सेठाइन

Key Points

  • 'सेठ' शब्द पुल्लिंग तथा इसका स्त्रीलिंग शब्द 'सेठानी' है।

अन्य विकल्प -

  • 'माली' शब्द पुल्लिंग तथा इसका स्त्रीलिंग शब्द 'मालिन' है।
  • 'शेर' शब्द पुल्लिंग तथा इसका स्त्रीलिंग शब्द 'शेरनी' है।
  • 'बाघ' शब्द पुल्लिंग तथा इसका स्त्रीलिंग शब्द 'बाघिन' है।

Important Points 

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
चंचलचंचला
अग्रजअग्रजा
विदूषकविदुषी
क्षत्रियक्षत्राणी
दातादात्री
सम्राटसम्राज्ञी
कलंकीकलंकिनी
पंडितपंडिताइन
गायकगायिका

Additional Information 

लिंग - शब्द के जिस रूप से पुरुष या स्त्री जाति का बोध हो, उसे लिंग कहते हैं।
लिंग दो के भेद - (1) ​​पुल्लिंग  (2) स्त्रीलिंग
लिंगपरिभाषाउदाहरण
पुल्लिंगशब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं।छात्र, चाचा, बूढ़ा, नौकर, शेर, बंदर ताला, बंदर आदि।
स्त्रीलिंगशब्द के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्रीजाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।छात्रा, चाची, बुढ़िया, नौकरानी, घास, खिड़की आदि।