दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।
निर्धन
- AOption (a)
गरीब
- BOption (b)
निपुणता
- COption (c)
उन्नति
- DOption (d)
धनी
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
गरीब
Why this answer is correct
निर्धन का पर्यायवाची शब्द - गरीब।
Key Points
- पर्यायवाची - ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
- निर्धन के अन्य पर्यायवाची - दरिद्र, निर्धन, कंगाल, ग़रीबी, दीन आदि।
- अन्य विकल्प -
| शब्द | पर्यायवाची |
|---|---|
| निपुणता | दक्षता, कुशलता, प्रवीणता, चतुराई आदि। |
| उन्नति | उत्कर्ष, प्रवर्द्धन, तरक्की, उदय, अभ्युदय, विकास, बढ़ोत्तरी, समृद्धि, उत्थान आदि। |
| धनी | अमीर, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान, धनाढ्य, ऐश्वर्यशाली, वैभवशाली आदि। |
Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द -
| शब्द | पर्यायवाची शब्द |
|---|---|
| अटल | स्थिर, अचल, दृढ, अडिग, अविचलित, पक्का। |
| ईर्ष्या | स्पर्धा, मत्सर, डाह, जलन, कुढ़न। |
| अनुपम | अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल। |
| कनक | कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक, सोना, स्वर्ण। |