निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सटीक उत्तर दीजिए:
विज्ञान ने जीवन के विविध क्षेत्रों में जो अभूतपूर्व प्रगति की है, उससे जीवन और जगत का स्वरूप बहुत कुछ परिवर्तित हो गया । मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताओं - भोजन, वस्त्र और आवास से लेकर उसके औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक विकास के बिभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान के बढ़ते चरण का चमत्कार सर्वत्र दिखाई पड़ रहा है। विज्ञान के द्वारा प्रदत्त रेलगाड़ी, हवाई जहाज़ और रॉकेट ने मनुष्य की गति को अधिक तीव्र कर दिया है। इन साधनों के माध्यम से मनुष्य न केवल जल-थल व आकाश में विचरण कर रहा है वरन् धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति की परिधि को लाँघकर चन्द्रलोक पर भी पैर रख चुका है ।
व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताएँ हैं :
- AOption (a)
केवल वस्त्र
- BOption (b)
केवल शिक्षा
- COption (c)
भोजन, वस्त्र और आवास
- DOption (d)
केवल भोजन
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
भोजन, वस्त्र और आवास
Why this answer is correct
गद्यांश के आधार पर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताएँ भोजन, वस्त्र और आवास हैं।
Key Pointsविश्लेषण-
- गद्यांश में कहा गया है-
- "मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताओं - भोजन, वस्त्र और आवास से लेकर उसके औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक विकास के विभिन्न क्षेत्रों में विज्ञान के बढ़ते चरण का चमत्कार सर्वत्र दिखाई पड़ रहा है।"
- यह स्पष्ट करता है कि भोजन, वस्त्र, और आवास मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएँ हैं, जिन्हें विज्ञान ने प्रभावित किया है।