Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 161

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

'हम आँखों ____ देखते हैं।' -वाक्य के रिक्त स्थान के लिए 'करण कारक' की विभक्ति का चयन कीजिए 

  1. AOption (a)

    से

  2. BOption (b)

    को

  3. COption (c)

    पर

  4. DOption (d)

    में

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

से

Why this answer is correct

'हम आँखों से देखते हैं।'  -वाक्य के रिक्त स्थान के लिए 'करण कारक' की विभक्ति (से) है।

Key Points

  • 'करण’ का अर्थ है – साधन।
  • संज्ञा का वह रूप जिससे किसी क्रिया के साधन का बोध हो, उसे करण कारक कहते हैं।
  • जैसे- 'कानों सुनी बात सच्ची नहीं है।' वाक्य में ‘’ कान करण(साधन) है।
  • कानों सुनी वाक्यांश में परसर्ग ‘से’ या ‘के द्वारा’ का प्रयोग किया जाएगा।
  • ​करण कारक के चिन्ह – ‘से’, ‘के द्वारा' हैं।

अन्य विकल्प-

कारककारक चिन्ह
अधिकरणमें, पर
कर्मको

Additional Information

  • कारक- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं।
  • हिन्दी में आठ कारक होते हैं- कर्ता, कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान, सम्बन्ध, अधिकरण और सम्बोधन।
कारकचिह्नअर्थ
कर्तानेकाम करने वाला
कर्मकोजिस पर काम का प्रभाव पड़ रहा हो
करणसे, के द्वाराजिसके द्वारा कर्ता काम करे
संप्रदानको, के लिएजिसके लिए क्रिया की जाए
अपादानसे(अलग होने के भाव से)जिससे अलगाव हो
संबंधका, की, के, न, नी, ने, रा, री, रेअन्य पदों से संबंध
अधिकरणमें, परक्रिया का आधार
संबोधनहे, अरेकिसी को पुकारना, बुलाना आदि

Question 162

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

दिए गए वाक्यांश के लिए चार विकल्पों में से उचित एक शब्द को चुनिए ।

जो इंद्रियों के अनुभव के बाहर हो ।

  1. AOption (a)

    गोचर

  2. BOption (b)

    नगोचर 

  3. COption (c)

    अगोचर

  4. DOption (d)

    अनगोचर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अगोचर

Why this answer is correct

सही उत्तर है - अगोचर

Key Points 

  • जिसका ज्ञान इंद्रियों द्वारा न हो - अगोचर।​

अन्य विकल्प-

शब्दवाक्यांश
गोचरजिसका ज्ञान इंद्रियों द्वारा हो

Additional Information

कुछ अन्य महत्वपूर्ण वाक्यांश-

शब्दवाक्यांश
अल्पबुद्धिकम अक्ल वाला।
उर्ध्वगामीऊपर की ओर जाने वाली।
यथाक्रमक्रम के अनुसार।
दुर्लभकठिनाई से प्राप्त होने वाला।
मितभाषीकम बोलनेवाला।

Question 163

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

'तृण पकड़ना' - मुहावरे का अर्थ क्या है? 

  1. AOption (a)

    घास काटना 

  2. BOption (b)

    बिना मतलब का काम करना 

  3. COption (c)

    फूल गुच्छा तैयार करना 

  4. DOption (d)

    शरण में जाना 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

शरण में जाना 

Why this answer is correct

'तृण पकड़ना' - मुहावरे का अर्थ है- शरण में जाना 

Key Points

  • 'तृण पकड़ना' का अर्थ - शरण में जाना,
  • वाक्य प्रयोग - ​परीक्षा में कम अंक आने पर नीता हर अध्यापक को दोषी ठहराकर "तृण पकड़ने लगी", बजाय अपनी तैयारी को सुधारने के।
  • मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
  • उदाहरण के लिए - लोहा लेना - सामना करना, वाक्य प्रयोग - 1857 के संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से "लोहा लिया"।

Important Points 

मुहावराअर्थ
घास काटना​गुणवत्ता का ध्यान रखे बिना जैसे-तैसे काम निपटाना
अपना उल्लू सीधा करनाअपना फायदा देखना
​गूलर का फूल होनादुर्लभ होना।

Additional Information 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
​अक्ल के घोड़े दौड़ानाकल्पनाएँ करनापरीक्षा में कम समय बचा था, इसलिए सभी छात्र "अक्ल के घोड़े दौड़ा रहे थे" कि कैसे अच्छे अंक लाए जाएं।
दाँतों तले उँगली दबानादंग रह जानाजब एक गरीब छात्र ने आई.ए.एस. पास कर ली तो सब "दाँतों तले उँगली दबाने लगे"।
पाँव तले से धरती खिसकनाअत्यधिक घबरा जानाबस में जेब कटने पर मेरे "पाँव तले से धरती खिसक गई"।
​बहती गंगा में हाथ धोनासमय का लाभ उठानाहर आदमी "बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है" चाहें उसमें क्षमता हो या न हो।

Question 164

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

निर्देश: निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अंतिम अंश जिन्हें मोटे अक्षरों में लिखा गया है वह A और F के अंतर्गत दिए गये हैं| बीचा वाले चार अंश (B), (C), (D) तथा (E) बिना क्रम के हैं| चारों अंशों को पहले और आखिरी वाक्य के सहयोग से उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर उचित विकल्प चुनें|

A) जिस प्रकार

B) दहकना है उसी प्रकार

C) उसके स्वभाव का

D) मनुष्य का धर्म

E) अग्नि का धर्म

F) पर्याय होना चाहिएI

  1. AOption (a)

    EBDC

  2. BOption (b)

    DBEC

  3. COption (c)

    EBCD

  4. DOption (d)

    CDBE

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

EBDC

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों का सही क्रम है जिस प्रकार अग्नि का धर्म दहकना है उसी प्रकार मनुष्य का धर्म उसके स्वाभाव का पर्याय होना चाहिए| अतः सही विकल्प EBDC हैI

Question 165

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।

राम कुछ देर पहले ही वापिस लौटकर आया है।

  1. AOption (a)

    राम कुछ देर

  2. BOption (b)

    वापिस लौटकर

  3. COption (c)

    पहले ही

  4. DOption (d)

    आया है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

वापिस लौटकर

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - वापिस लौटकर

Key Points   

  • अशुद्ध वाक्य - राम कुछ देर पहले ही वापिस लौटकर आया है।
  • दिए गये वाक्य में शब्द पुनरावृत्ति की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'वापिस लौटकर' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'लौटकर' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - राम कुछ देर पहले ही लौटकर आया है।

Additional Informationशब्द पुनरावृत्ति संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
कृपया आप मेरे घर आने की कृपा करें।आप मेरे घर आने की कृपा करें।
जयपुर में कई दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।जयपुर में कई दर्शनीय स्थल हैं।
शाम ढलते वह वापस लौट आया।​शाम ढलते ही वह लौट आया।
प्रधानमंत्री जनता के हितकर कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।��ानमंत्री जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।

Question 166

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

इनमें से कौन सा वाक्य अशुद्ध है

  1. AOption (a)

    मकड़ी जाला बुन रही है।

  2. BOption (b)

    इसी कार्य में तुम्हारी भलाई है। 

  3. COption (c)

    चूहे कपड़े कुतर गया।

  4. DOption (d)

    विधवा विलाप करने लगी।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

चूहे कपड़े कुतर गया।

Why this answer is correct

वाक्य अशुद्ध है- चूहे कपड़े कुतर गया।

शुद्ध वाक्य होगा - चूहे कपड़े कुतर गए।

Key Pointsवाक्य अशुद्धि शोधन-

  • ‘वाक्य’ भाषा की महत्त्वपूर्ण इकाई है, अत: वाक्य को बोलते व लिखते समय उसकी शुद्धता, स्पष्टता और सार्थकता का ध्यान रखना आवश्यक है।
  • यदि वाक्य में किसी तरह की अशुद्धि होती है तो आपके बोले गए वाक्य अर्थ भी बदल सकता है।
  • सामने वाले व्यक्ति को आसानी से और सही-सही समझ आ सके उसके लिए आवश्यक है कि व्याकरण के नियमों की दृष्टि से ‘वाक्य’ को शुद्ध हो।
  • अत: वाक्य को व्याकरण के नियमों के अनुसार शुद्ध करना ही ‘वाक्य अशुद्धि शोधन’ कहलाता है।

वाक्यों में अनेक प्रकार की अशुद्धियाँ होती हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं-

  • शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि
  • कभी-कभी वाक्यों में सही शब्दों की जगह उनके ही सादृश लगने वाले शब्दों का प्रयोग अर्थ में परिवर्तन का कारण बन जाता है, जिसके कारण वाक्य का सही अर्थ ही बदल जाता है और यह वाक्य में शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि कहलाती है।
  • उदाहरण -
  • अशुद्ध रूप - मैं उपेक्षा करता हूँ कि तुम यह काम कर लोगे।
  • शुद्ध रूप - मैं अपेक्षा करता हूँ कि तुम यह काम कर लोगे।
  • अशुद्ध रूप - तुम हमेशा बेफ़िजूल की बातें करते हो।
  • शुद्ध रूप - तुम हमेशा फ़िजूल की बातें करते हो।

Question 167

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अंतिम अंश जिन्हें मोटे अक्षरों में लिखा गया है वह A और F के अंतर्गत दिए गये हैं। बीच वाले चार अंश (B), (C), (D) तथा (E) बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को पहले और आखिरी वाक्य के सहयोग से उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर उचित विकल्प चुनें।

A) मनोविनोद की क्षमता से युक्त होने के

B) जहाँ एक ओर हास्य कविता की लोकप्रियता बढ़ी है

C) कि उसमें घटिया और भौंडी बातों के समावेश से

D) और इसीलिए कवि-सम्मेलनों के आश्रय में विकसित होने के कारण

E) वहीँ दूसरी ओर एक हानि यह भी हुई है    

F) सूक्ष्म और परिषकृत का स्तर गिर गया है।

  1. AOption (a)

    BCDE

  2. BOption (b)

    CEDB

  3. COption (c)

    EBCD

  4. DOption (d)

    DBEC

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

DBEC

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों का सही क्रम है मनोविनोद की क्षमता से युक्त होने के और इसीलिए कवि-सम्मेलनों के आश्रय में विकसित होने के कारण जहाँ एक ओर हास्य कविता की लोकप्रियता बढ़ी है वहीं दूसरी ओर एक हानि यह भी हुई है कि उसमें घटिया और भौंडी बातों के समावेश से सूक्ष्म और परिष्कृत हास्य का स्तर गिर गया है। अतः सही विकल्प DBEC है।

Question 168

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

'प्याला देना' मुहावरे का क्या अर्थ है?

  1. AOption (a)

    शराब पिलाना

  2. BOption (b)

    इच्छा की पूर्ति करना

  3. COption (c)

    खुश हो जाना

  4. DOption (d)

    गर्भवती करना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

शराब पिलाना

Why this answer is correct

इसका सही उत्तर 'शराब पिलाना' है।

Key Points

  • 'प्याला देना' मुहावरे का अर्थ है- शराब पिलाना।
  • वाक्य प्रयोग - दावत में मेज़बान ने मेहमानों को बड़े अदब से प्याला दिया और उनकी खूब आवभगत की।

अन्य विकल्प - 

मुहावरेअर्थ
अरमान निकालनाइच्छा की पूर्ति करना
मन में लड्डू फूटनाखुश हो जाना
गर्भवती करनाबेईमानी करना

मुहावरा और लोकोक्ति में निम्न अंतर है-

  1. मुहावरा एक वाक्यांश होता है जबकि लोकोक्ति एक पूरा वाक्य होता है।
  2. मुहावरे का स्वतंत्र प्रयोग संभव नहीं है लोकोक्ति एक पूरे वाक्य के रूप में होती है इसलिए इसका स्वतंत्र प्रयोग संभव है।

 जैसे- आप डूबे जग डूबा एक लोकोक्ति है जिसका अर्थ है जो स्वयं बुरा होता है, दूसरो को भी बुरा समझता है अतः हम इसका स्वतंत्र प्रयोग कर सकते हैं।

Additional Information

< >मुहावरा परिभाषा< >उदाहरण
< >मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर  विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।< >अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना < >वाक्य-माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया।

Question 169

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

'अन्योन्यश्रित' वाक्यांश के लिए एक शब्द क्या होगा:

  1. AOption (a)

    किसी पर अश्रित होना

  2. BOption (b)

    एक दूसरे पर आश्रित होना

  3. COption (c)

    किसी को आश्रित बना देना

  4. DOption (d)

    अनन्य को आश्रित बना देना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

एक दूसरे पर आश्रित होना

Why this answer is correct

अन्योन्यश्रित' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'एक दूसरे पर आश्रित होना' है ।

Key Points

  • जब किसी वाक्य को कम से कम शब्दों में प्रकट किया जाता है,और वह शब्द वाक्यांश के अर्थ को पूरी तरह सिद्ध करता हो तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं।

 Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

वाक्यांशशब्द
दूसरों के मत का विरोध करनाखण्डन
आकाश में विचरण करने वाले जंतुनभचर
चिर निद्रा को प्राप्त हुआचिरनिद्रित
जो गुप्त रूप से निवास कर रहा होछद्मवासी
जिसे कठिनाई से लाँघा जा सकेदुर्लंघ्य
वह भाई जो अन्य माता से उत्पन्न हुआ होअन्योदर
जो सर्व साधारण के सामने न रखा गया होअप्रकाशित
जो कुछ न जानता होअज्ञ
जो वध/मारने करने योग्य न होअवध्य

Question 170

DSSSB MTS 2026• Test of Hindi Language and Comprehension

वाक्य में उपयुक्त विशेषण लगाकर पूरा करे।

वाक्य = तुम बगीचे से _____ फूल ला रहे हो।

  1. AOption (a)

    मौली

  2. BOption (b)

    गैंदा

  3. COption (c)

    लाल

  4. DOption (d)

    कमल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

लाल

Why this answer is correct

'इसका सही उत्तर "लाल" होगा।

Key Points

  • वाक्य को उपयुक्त विशेषण के साथ पूरा करने के लिए "लाल" सही विकल्प है, जो विशेषण की भूमिका निभाता है।
  • इसलिए, वाक्य होगा: "तुम बगीचे से लाल फूल ला रहे हो।"
  • यहाँ "लाल" विशेषण है क्योंकि यह 'फूल' के रंग को विशेषित करता है।
  • बाकी विकल्प - "मौली", "गैंदा", और "कमल" - विशेष फूलों के नाम हैं, जो इस संदर्भ में विशेषण की भूमिका नहीं निभाते।

Additional Information

विशेषण - संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता प्रकट करने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। विशेषण के चार प्रकार होते हैं।
प्रकारपरिभाषाउदाहरण
गुणवाचक विशेषणजो विशेषण किसे संज्ञा या सर्वनाम की उपयुक्त विशेषताएं का बोध कराते हैं, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।काला, चमकीला
परिमाण वाचकविशेषणपरिमाण वाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की माप तोल संबंधी विशेषता को प्रकट करते हैं।दो किलो, ढेर सारा
संख्यावाचक विशेषणसंख्यावाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की संख्या संबंधी विशेषता का बोध कराते हैं।थोड़े, पहला, दर्जन
सार्वनामिक विशेषणजो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं वह सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं।वह खंबा, यह लड़का