Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 911

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

माँ_______बेटे को समझाया।

  1. AOption (a)

    पर

  2. BOption (b)

    की

  3. COption (c)

    में

  4. DOption (d)

    ने

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

ने

Why this answer is correct

माँ ने बेटे को समझाया।

कर्ता कारक:-

  • जो वाक्य में कार्य को करता है, वह कर्ता कहलाता है।
  • कर्ता वाक्य का वह रूप होता है जिसमे कार्य को करने वाले का पता चलता है।
  • कर्ता कारक का विभक्ति चिन्ह ‘ने’ होता है।

उदाहरण-

  • अमित ने पूरी किताब पढ़ ली।
  • अध्यापक ने विद्यार्थियों को डांटा।

Key Pointsहिन्दी में आठ कारक’ हैं -

कारकविभक्तियाँ
1. कर्ताने
2. कर्मको
3. करणसे, द्वारा
4. सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
5. अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
6. सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
7. अधिकरणमें, पर
8. सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Important Points 

अधिकरण कारक:- - अधिकरण का अर्थ होता है – आश्रय। - संज्ञा का वह रूप जिससे क्रिया के आधार का बोध हो उसे अधिकरण कारक कहते हैं। - इसकी विभक्ति में और पर होती है। - भीतर, अंदर, ऊपर, बीच आदि शब्दों का प्रयोग इस कारक में किया जाता है। उदाहरण- - पुस्तक मेज पर है। - वीर सिपाही युद्धभूमि में मारा गया। सम्बन्ध कारक:- - संज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जो हमें किन्हीं दो वस्तुओं के बीच संबंध का बोध कराता है, वह संबंध कारक कहलाता है। - सम्बन्ध कारक के विभक्ति चिन्ह का, के, की, ना, ने, नो, रा, रे, री आदि हैं। उदाहरण- - यह मानव का घर है। - राजा दशरथ के चार बेटे थे। - यह सुनील की किताब है।

Question 912

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्न में से 'दास' का पर्यायावाची शब्द क्या होगा ?

  1. AOption (a)

    देव

  2. BOption (b)

    राव

  3. COption (c)

    चाकर

  4. DOption (d)

    उरग

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

चाकर

Why this answer is correct

सही उत्तर है - चाकर। 

Key Points

  • दास का पर्यायवाची शब्द:- नौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर।

Additional Informationपर्यायवाची शब्द :

  • वे शब्द जिनका अर्थ एक समान होता हैं पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
  • पर्यायवाची शब्द को हम समानर्थी शब्द भी कहते है। ‘पर्याय’ का अर्थ है ‘समान’ तथा ‘वाची’ का अर्थ है ‘बोले जाने वाले’ अर्थात

समान बोले जाने वाले शब्दों को हम पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहते है।

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण :

  • आश्रम = मठ, विहार, कुटी, स्तर, अखाड़ा, संघ।
  • चोर = तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुंभिल, खन।
  • मुनि = यती, अवधूत, संन्यासी, वैरागी, तापस, संत, भिक्षु।
  • इज्जत = मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।

Question 913

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'गागर में सागर भरना' मुहावरे का अर्थ है:

  1. AOption (a)

    थोड़े शब्दों में अधिक कहना

  2. BOption (b)

    असंभव कार्य करना

  3. COption (c)

    उत्साहित होना

  4. DOption (d)

    सिर्फ कल्पना करना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

थोड़े शब्दों में अधिक कहना

Why this answer is correct

सही उत्तर है - “थोड़े शब्दों में अधिक कहना​”।

  • ‘गागर में सागर भरना’ मुहावरे का अर्थ है - थोड़े शब्दों में अधिक कहना।

Key Points

  • वाक्य प्रयोग -  उस व्यक्ति ने मंच पर आने के बाद तो मानो जैसे गागर में सागर ही भर दी।
  • अत: विकल्प “थोड़े शब्दों में अधिक कहना” सही है। अन्य विकल्प अनुचित है।

Additional Information अन्य उदाहरण:

  • पासा पलटना - स्थिति उलट जाना।

वाक्य प्रयोग - क्या करें पास ही पलट गया। सोचा कुछ था हो कुछ गया।

  • गला फाड़ना - जोर से चिल्लाना।
  • वाक्य प्रयोग - राजू कब से गला फाड़ रहा है कि चाय पिला दो, पर कोई सुनता ही नहीं।

Question 914

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्न में से "गणतन्त्र" का विलोम शब्द क्या होगा?

  1. AOption (a)

    अतन्त्र

  2. BOption (b)

    स्वतन्त्र

  3. COption (c)

    परतन्त्र

  4. DOption (d)

    राजतन्त्र

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

राजतन्त्र

Why this answer is correct

"गणतन्त्र" का विलोम शब्द होगा- राजतन्त्र

Key Points

  • 'गणतन्त्र' शब्द का विलोम शब्द 'राजतन्त्र' होगा।
  • 'गणतन्त्र' शब्द का अर्थ है - ऐसा राष्ट्र जिसकी सत्ता जनसाधारण में समाहित हो।
  • 'राजतन्त्र' शब्द का अर्थ - राजा का शासन, राजा द्वारा शासन।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
​एकतंत्र​बहुतंत्र
स्वतन्त्रपरतन्त्र

Additional Information कुछ अन्‍य व‍िलोम शब्‍द- 

शब्‍दविलोम
आकांक्षीअनाकांक्षी
इकरारइनकार
उज्ज्वलधूमिल
एकमतमतभेद
कठोरकोमल
खिन्नताप्रसन्नता
गंधीलासुगन्धित
गुजारिशहिमाकत

Question 915

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।

घर

  1. AOption (a)

    गौ

  2. BOption (b)

    वानर

  3. COption (c)

    ईश्वर

  4. DOption (d)

    सदन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सदन

Why this answer is correct

'घर' शब्द का पर्यायवाची होगा - सदन

Key Points

  • 'घर' का पर्यायवाची शब्द - 'सदन' होगा
  • 'घर' के अन्य पर्यायवाची शब्द - गृह, निकेतन, भवन, आलय, निवास, गेह, आगार, आयतन, आवास, निलय।
  • पर्यायवाची - जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

अन्य विकल्प -

शब्दपर्यायवाची शब्द
गौगाय, गौरी, धेनु,भद्रा, सुरभी, गोंवी, हिंदुमाता,पयस्विनी, गौंवत्री।
वानरबंदर, कपिन्द्र, मारुति, मर्कट, हनुमान, वानरराज, बजरंगबली, कपीश।
ईश्वरमहाप्रभु, स्वामी, परमपिता, जगदीश, जगदीश्वर, विधाता।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची शब्द
तालाबसरोवर, जलाशय, पोखरा, ताल, तलैया, पुष्कर।
साँपसर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग।
आकाशव्योम, शून्य, गगन, अम्बर, आसमान, अंतरिक्ष, नभ।
शरीर​देह, काया, तन, बदन, कलेवर, गात।
पवनहवा, वायु, वात, तान, अनिल, बयार, मारुत, समीर।
अश्वघोड़ा, हय, तुरंग, वाजी, घोटक, सैंधव।
समुद्रसागर,  उदधि , नदीश, जलधि, वारिधि, नीरनिधि।
सूर्यभानु, भास्कर, आदित्य, मार्तण्ड, पतंग, रवि, सूरज।

Question 916

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित में से 'मृदु' शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन सा नहीं है ?

  1. AOption (a)

    मसृण

  2. BOption (b)

    कोमल

  3. COption (c)

    कूल

  4. DOption (d)

    मुलायम

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कूल

Why this answer is correct

इस प्रश्न का सही उत्तर कूल होगा।

अत: सही विकल्प 3 होगा।

Key Points

  • पर्यायवाची शब्द:- ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों।
  • मृदु के पर्यायवाची है:- मसृण, कोमल , मुलायम आदि शब्द होते है।
  • अर्थात वो सभी चिजें जो ज्यादा कठोर न हो।

अन्य पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची शब्द
पानीजल, वारि, नीर, तोय, सलिल, अंबु,
आकाशव्योम, शून्य, गगन, अम्बर, आसमान, अंतरिक्ष, नभ,, धौ, अनंत
हवापवन, वायु, समीर, अनिल, वात, मरुत्, पवमान, बयार, प्रकंपन, समी
साँपसर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग।
जंगलवन, कानन, बीहड़, विटप, विपिन

Question 917

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विलोम शब्द का सबसे अच्छा विकल्प है।

अनिवार्य

  1. AOption (a)

    अकुलीन

  2. BOption (b)

    विगत

  3. COption (c)

    ऐच्छिक

  4. DOption (d)

    ससीम

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

ऐच्छिक

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ऐच्छिक 

Key Points

  • 'अनिवार्य' शब्द का विलोम शब्द 'ऐच्छिक' होगा।
  • 'अनिवार्य' शब्द का अर्थ - ​जिसका निवारण न हो सके।
  • 'ऐच्छिक' शब्द का अर्थ - जो अपनी इच्छा पसंद पर निर्भर हो।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
अकुलीनकुलीन
विगत​आगामी
ससीम​असीम

Additional Information 

 कुछ अन्‍य व‍िलोम शब्‍द- 

शब्‍दविलोम
​अनातुरआतुर
​इच्छितअनिच्छित
​उद्यमीआलसी
विषादउल्लास
​ऋजुतावक्रता
उदारताकंजूसी
​एकतंत्रबहुतन्त्र
ओजस्वी​ओजहीन
करुणनिष्ठुर
उद्धतविनीत

Question 918

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

'आँखों का तारा' मुहावरे का क्या अर्थ है?

  1. AOption (a)

    अति कमजोर

  2. BOption (b)

    अति प्रिय

  3. COption (c)

    अति आलसी

  4. DOption (d)

    अति दुखी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अति प्रिय

Why this answer is correct

'आँखों का तारा' मुहावरे का अर्थ अति प्रिय है।

अत: विकल्प 2 सही उत्तर है, अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • अति प्रिय मुहावरे का अर्थ होता है:- अति प्रिय, बहुत प्यारा आदि।
  • मुहावरे की परिभाषा:- मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है, जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है।
  • इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।
  • ‘मुहावरा’ शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ है ‘अभ्यास होना’।
  • मुहावरे वाक्यांशों का एक ऐसा समूह है जिसका अर्थ शाब्दिक अर्थ से भिन्न होता है।
  • कई लोगों को हम मुहावरे के रूप में अपनी बात कहते हुए देखते हैं तो इनका अर्थ समझ आता है।
  • मुहावरा एक वाक्यांश या अभिव्यक्ति भी है।
  • जैसे:-
मुहावराअर्थवाक्य
खून का प्यासाजानी दुश्मन होनाउसकी क्या बात कर रहे हो, वह तो मेरे खून का प्यासा हो गया है।

Additional Informationमुहावरों के उदाहरण:-

मुहावरेंअर्थवाक्य प्रयोग
करे कोई, भरे कोईअपराध कोई करे, दण्ड किसी और को मिले।चोरी रामू ने की और पकड़ा गया राजू। इसे कहते हैं – करे कोई, भरे कोई।
आपे से बाहर होनाक्रोध से अपने वश में न रहना।रमेश तुरंत आपे से बाहर हो जाता है।
गधे को बाप बनानाकाम निकालने के लिए मूर्ख की खुशामद करनाकार्तिक गधे को बाप बनाना अच्छी तरह जानता हैं।
गढ़ फतह करनाकठिन काम करनाआई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया।
खून ठण्डा होनाउत��साह से रहित होना या भयभीत होनाआतंकवादियों को देखकर मेरा तो खून ठण्डा पड़ गया।

Question 919

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए।

जिसकी कोई उपमा न हो

  1. AOption (a)

    अतिशयोक्ति

  2. BOption (b)

    विशेष

  3. COption (c)

    अनुपम

  4. DOption (d)

    अलौकिक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अनुपम

Why this answer is correct

'जिसकी कोई उपमा न हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द का विकल्प होगा - अनुपम

Key Points 

  • 'जिसकी कोई उपमा न हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द का विकल्प होगा - अनुपम
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहनाअतिशयोक्ति
जिसमें औरों की अपेक्षा कुछ अधिकता होविशेष
जो इस लोक का न होअलौकिक

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
जो धन को व्यर्थ खर्च करता होअपव्ययी
जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ होकुलीन
किए गए उपकार को मानने वालाकृतज्ञ
जो चिरकाल से चला आय��� हैचिरंतन
जो किसी कार्य या चिन्तन में डूबा होतल्लीन
जो कठिनाई से समझ में आता हैदुर्बोध
जिसका उदय हाल ही में हुआ हैनवोदित

Question 920

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

'का' किस कारक परसर्ग हैं?

  1. AOption (a)

    संबंध

  2. BOption (b)

    अधिकरण

  3. COption (c)

    कर्म

  4. DOption (d)

    संप्रदान

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

संबंध

Why this answer is correct

  • जिस शब्द से हमें किन्हीं दो वस्तुओं के बीच संबंध का बोध कराता है, वह संबंध कारक कहलाता है।
  • सम्बन्ध कारक के विभक्ति चिन्ह का, के, की, ना, ने, नो, रा, रे, री आदि हैं। अतः विकल्प 1 सही है।

Additional Information

संज्ञा या सवर्नाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध हो उसे  कारक कहते है।

कारकचिह्नवाक्य में प्रयोग
कर्त्तानेराजेश ने खीर खायी
कर्मकोमोहन ने रवि को पीटा।
करणसे के द्वाराहम बस से दिल्ली गए।
सम्प्रदानको के लिएपिता बच्चो के लिए फल लाये।
अपादानसेघोड़े से सवार गिर गया।
सम्बन्धका, के, की, ना, ने, नो, रा, रे, रीगंगा का जल पवित्र है।
अधिकरणमें परअलमारी में कपड़े रखे है।