Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 901

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

इनमें स्त्रीलिंग शब्द कौन-सा है?

  1. AOption (a)

    रचना

  2. BOption (b)

    सृजन

  3. COption (c)

    संपादन

  4. DOption (d)

    समायोजन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

रचना

Why this answer is correct

इनमें स्त्रीलिंग शब्द है- रचना 

Key Points

  • स्त्रीलिंग शब्द है - 'रचना' जैसे - कवि ने अपनी नई रचना मंच पर सुनाई।
  • पुल्लिंग - शब्द के जिस रूप से पुरुष जाति का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं।
  • जैसे- छात्र, चाचा, बूढ़ा, नौकर, शेर, बंदर आदि।
  • स्त्रीलिंग - शब्द के जिस रूप से व्यक्ति या वस्तु की स्त्री जाति का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।
  • जैसे - छात्रा, चाची, बुढ़िया, नौकरानी, घास आदि।

अन्य विकल्प-

शब्दवाक्य प्रयोगलिंग
सृजनकलाकार ने एक सुंदर पेंटिंग का सृजन किया।​पुल्लिंग
संपादनमहादेवी का कार्यक्षेत्र लेखन संपादन और अध्यापन रहा।​पुल्लिंग
समायोजनकंपनी ने मेरे वेतन में समायोजन किया।​पुल्लिंग

Additional Information लिंग दो प्रकार के होते हैं-

  1. पुल्लिंग
  2. स्त्रीलिंग

Question 902

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्न में से कौन-सा शब्द तद्भव है ?

  1. AOption (a)

    यौवन

  2. BOption (b)

    निर्झर

  3. COption (c)

    जीभ

  4. DOption (d)

    स्थान

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

जीभ

Why this answer is correct

तद्भव शब्द है - जीभ

Key Points

  • 'जीभ' एक तद्भव शब्द है, जबकि इसका तत्सम 'जिह्वा' शब्द होगा।
  • तत्सम - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। 
  • जैसे- मार्ग, अक्षि, काक आदि।
  • तद्भव - जिन शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं, उन्हें तद्भव कहते हैं। 
  • जैसे- पग, आँख, कौआ आदि।​

अन्य विकल्प-

तत्समतद्भव
यौवनजोबन
निर्झरझरना
स्थानजगह

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण ​तत्सम और तद्भव शब्द -

तत्समतद्भव
अमूल्यअमोल
इष्टिकाईंट
उलूकउल्लू
कृषककिसान
ग्रन्थिगाँठ
चंद्रिकाचाँदनी
तड़ागतालाब
धरित्रीधरती

Question 903

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित वाक्य की पूर्ति उचित कर्ताकारक चिह्न से करें। 

'सोहन ______ घर का सारा काम किया है।'

  1. AOption (a)

    ने

  2. BOption (b)

    पर

  3. COption (c)

    में

  4. DOption (d)

    से

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

ने

Why this answer is correct

'सोहन ने घर का सारा काम किया है।' वाक्य की पूर्ति उचित कर्ताकारक चिह्न है। अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • वाक्य- सोहन ने घर का सारा काम किया है।
परिभाषाउदाहरण
वह वाक्य जिसमें कार्य करने वाले का पता लगता है, उन्हें कर्ता कारक कहा जाता है। कर्ता कारक का विभक्ति चिन्ह ‘ने’ होता है।​विकास ने फुटबॉल खेली।

Important Points

कारकविभक्ति
कर्ताने
कर्मको
करणसे, द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरणमें, पर
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Additional Information

करणकारक:- - वह साधन जिससे क्रिया होती है, वह करण कहलाता है। यानि, जिसकी सहायता से किसी काम को अंजाम दिया जाता वह करण कारक कहलाता है। - करण कारक के दो विभक्ति चिन्ह होते है- से और के द्वारा। उदाहरण - - बच्चे गाड़ियों से खेल रहे हैं। - सुनील ने अपनी पत्नी के द्वारा खाना बनवाया। अधिकरण कारक:- - अधिकरण का अर्थ होता है - आश्रय। - संज्ञा का वह रूप जिससे क्रिया के आधार का बोध हो उसे अधिकरण कारक कहते हैं। - इसकी विभक्ति में और पर होती है। भीतर, अंदर, ऊपर, बीच आदि शब्दों का प्रयोग इस कारक में किया जाता है। उदाहरण - - वह सड़क पर चल रहा है। - वीर सिपाही युद्धभूमि में मारा गया।

Question 904

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'भौंरा' शब्द का पर्यायवाची शब्द है -

  1. AOption (a)

    मधुप

  2. BOption (b)

    जलद

  3. COption (c)

    भवानी

  4. DOption (d)

    राजराज

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मधुप

Why this answer is correct

'भौंरा' शब्द का पर्यायवाची शब्द है - मधुप अन्य विकल्प संगत है। 

Key Points 

  • 'भौंरा' शब्द का पर्यायवाची शब्द 'मधुप' होगा।
  • 'भौंरा' के सभी पर्यायवाची शब्द - भ्रमर, मधुप, मिलिंद, मधुकर, अलि, अलिंद, भृंग।

अन्य विकल्प-

शब्दपर्यायवाची शब्द
बादलजलद, वारिद, नीरद, पयोद, अम्बुद, धराधर, मेघ।
दुर्गाभवानी, जगदंबा, महागौरी, कालिका, अम्बिका, शैलपुत्री।
कुबेरधनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, किन्नरेश,  राजराज, धनेश।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची शब्द
चोरदस्यु, तस्कर, मोषक, रजनीचर, कुम्भिल, खनक।
घरगृह, आवास, अयन, निवास, बसेरा, डेरा, भवन।
शत्रुदुश्मन, अरि, रिपु, विपक्षी, अमित्र, अराति, बैरी।
सिंहसारंग, मृगराज, केसरी, शेर, महावीर, व्याघ्र, मृगेन्द्र।
पवनमृगवाहन, हवा, वायु, अनिल, बयार, मारुत, समीर।
पहाड़गिरि, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर।

Question 905

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

राम रमन को पीट रहा है। इसमें रेखाकिंत शब्द में कारक हैं-

  1. AOption (a)

    कर्म

  2. BOption (b)

    कर्ता

  3. COption (c)

    अपादान

  4. DOption (d)

    संबंध

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

कर्म

Why this answer is correct

‘राम रमन को पीट रहा है’ वाक्य में कर्म कारक का प्रयोग हुआ है। 

Key Points

  • ‘कर्म कारक’ अर्थात ‘वाक्य में क्रिया का फल जिस शब्द पर पड़े।
  • इसकी विभक्ति 'को' है’।
  • जैसे – माँ बच्चे को सुला रही है।
  • अतः सही विकल्प कर्म है।

Additional Information अन्य विकल्प

  • ‘संबंध कारक’ अर्थात ‘संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से किसी अन्य शब्द के साथ संबंध का बोध हो, इसकी विभक्ति 'का', 'की', और 'के' है’।
  • जैसे – सीता का भाई आया है, राम की किताब।
  • ‘कर्ता कारक’ अर्थात ‘वाक्य में जो शब्द काम करने वाले के अर्थ में आता है, इसकी विभक्ति ‘ने’ है’।
  • जैसे – मनोज ने पत्र लिखा, मोहन खाता है।
  • ‘अपादान कारक’ अर्थात ‘जिससे किसी वस्तु के अलग होने का बोध हो, इसकी विभक्ति ‘से’ है’।
  • जैसे – दूल्हा घोड़े से गिर पड़ा, चूहा बिल से बाहर निकला।

Question 906

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

प्रेम करना तलवार की नोंक पर चलना है।

उपरोक्त वाक्य में रेखांकित पद के बदले कौन सा विकल्प उपयुक्त है?

  1. AOption (a)

    धार

  2. BOption (b)

    तीक्ष्ण

  3. COption (c)

    पार्श्व

  4. DOption (d)

    किनारे

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

धार

Why this answer is correct

सही उत्तर है - धार

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - प्रेम करना तलवार की नोंक पर चलना है।
  • दिए गये वाक्य में शब्द-अर्थ प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'नोंक' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'धार' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - प्रेम करना तलवार की धार पर चलना है।

Additional Informationशब्द-अर्थ संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
बाण बड़ा उपयोगी शस्त्र है।बाण बड़ा उपयोगी अस्त्र है।
​इस समय सीता की आयु सोलह वर्ष है।​इस समय सीता की उम्र सोलह वर्ष है।
​सीता ने गीत की दो-चार लड़ियाँ गायीं।​सीता ने गीत की दो-चार कड़ियाँ गायीं।
नगर की सारी जनसंख्या भूखी है।नगर की सारी जनता भूखी है।

Question 907

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिए गए वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द ज्ञात कीजिए ।

पीछे चलने वाला

  1. AOption (a)

    निर्गम

  2. BOption (b)

    पिछलग्गू

  3. COption (c)

    अनुगत

  4. DOption (d)

    आगत

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अनुगत

Why this answer is correct

'पीछे चलने वाला' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा - अनुगत

Key Points 

  • 'पीछे चलने वाला' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनुगत
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
वह मार्ग जिससे कोई वस्तु बाहर निकलती होनिर्गम
जो किसी का अंधानुयायी बन कर उसके पीछे चलता होपिछलग्गू
जिसने प्रवेश किया होआगत

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
जिसको भेदा न जा सकेअभेद्य
बाएँ हाथ से तीर चला सकने वालासव्यसाची
जो बहुत समय तक ठहर सकेचिरस्थायी
जो जल से उत्पन्न होता होजलज
जो किसी भी गुट में नहीं होतटस्थ
जो ईश्वर को मानता हो।आस्तिक
जिसका परिहार करना सम्भव न होअपरिहार्य
जीतने की इच्छा वालाजिगीषु

Question 908

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिए गये वाक्य में रेखांकित शब्द को सही कीजिए ।

एक किसान खेत से सब्जियाँ तोड़ घर ले जाता है।

  1. AOption (a)

    उखाड़ 

  2. BOption (b)

    उखाड़ते

  3. COption (c)

    तोड़कर

  4. DOption (d)

    तोड़ते

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

तोड़कर

Why this answer is correct

सही उत्तर - तोड़कर।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - एक किसान खेत से सब्जियाँ तोड़ घर ले जाता है।
  • शुद्ध वाक्य - एक किसान खेत से सब्जियाँ तोड़कर घर ले जाता है।
  • वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग करना उचित होगा।

Additional Informationक्रिया व वचन संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
जूता निकाल दो।जूता उतार दो।
आप यह कंबल पहन लें।आप यह कंबल ओढ़ लें।
उसका दर्शन हो गए।उसके दर्शन हो गए।
वे विविध विषय से परिचित हैं।वे विविध विषयों से परिचित हैं।

Question 909

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिए गए शब्द का उचित विलोम शब्द चुनिए-

उन्नत

  1. AOption (a)

    अवनत

  2. BOption (b)

    सवनत

  3. COption (c)

    उन्नति

  4. DOption (d)

    पतन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अवनत

Why this answer is correct

सही उत्तर है - अवनत

Key Points

  • 'उन्नत' शब्द का विलोम शब्द 'अवनत' होगा।
  • 'उन्नत' का अर्थ- ऊँचा, ऊपर उठा हुआ।
  • 'अवनत' का अर्थ- नीचा, झुका हुआ।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
उन्नतिअवनति
पतनउत्थान

Additional Information 

 कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
दुत्कारस्वागत
तीक्ष्णकुंठित
सज्जनदुर्जन
प्रवृतिनिवृति
निरक्षरसाक्षर
बंधनमुक्ति
बीमारनिरोग
मौखिकलिखित
रहितसहित

Question 910

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित वाक्य के किस खंड मे त्रुटि है?

'मुझे भारी दुःख हुआ।'

  1. AOption (a)

    हुआ

  2. BOption (b)

    दुःख

  3. COption (c)

    मुझे

  4. DOption (d)

    भारी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

भारी

Why this answer is correct

'मुझे भारी दुःख हुआ।' वाक्य के खंड मे त्रुटि है- भारी अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • त्रुटिपूर्ण वाक्य- मुझे भारी दुःख हुआ। -
  • दिए गये वाक्य में 'शब्द-अर्थ प्रयोग' की त्रुटि है।
  • यहाँ 'भारी' सार्थक शब्द नही है और इससे सही अर्थ प्रकट नही हो रहा।
  • अत: सार्थक शब्द 'बहुत' होना चाहिए।
  • त्रुटिरहित वाक्य- मुझे बहुत दुःख हुआ।
  • 'बहुत' का अर्थ- जो गिनती में सामान्य से अधिक हो, अधिक, ज़्यादा।
  • 'भारी' का अर्थ- जिसका वज़न बहुत ज़्यादा हो।

Additional Informationशब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि:-

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
उसकी भाषा देवनागरी है।उसकी लिपि देवनागरी है।
यह विषय अत्यंत कठोर है।यह विषयअत्यंत कठिन है।
कोहिनूर एक अमूल्य हीरा है।कोहिनूर एक बहुमूल्य हीरा है।
स्कूल में व्याकरण की विद्या दी जाती है।स्कूल में व्याकरण की शिक्षा दी जाती है।
राष्ट्रपति ने पुरस्कार भेंट किए।राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्रदान किए।