Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 721

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

‘स्कन्ध’ का तद्भव शब्द क्या है?

  1. AOption (a)

    स्कन्द

  2. BOption (b)

    कन्द

  3. COption (c)

    संधि

  4. DOption (d)

    कंधा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कंधा

Why this answer is correct

‘स्कन्ध’ का तद्भव शब्द 'कंधा' है। अतः सही विकल्प ‘कन्धा’ है।

 Key Points

तद्भव शब्द - समयानुसार शब्दों में जो परिवर्तन हुआ है वे तद्भव शब्द हैं। जैसे - अस्थि का हड्डी, उलूक का उल्लू, कर्ण का कान आदि।

अन्य विकल्प 

  • स्कन्द अर्थात 'कार्तिकेय (शिव के पुत्र)'।
  • कन्द अर्थात 'गूदेदार और बिना रेशे की जड़'।
  • संधि अर्थात 'मेल, संयोग, जोड़'।

Question 722

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।

भारत के बहुत से वैग्यानिक विदेश गए हैं।

  1. AOption (a)

    वैज्ञानीक

  2. BOption (b)

    वैज्ञानिक

  3. COption (c)

    वेज्ञानीक

  4. DOption (d)

    वेज्ञानिक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

वैज्ञानिक

Why this answer is correct

वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी होगा - वैज्ञानिक

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - भारत के बहुत से वैग्यानिक विदेश गए हैं।
  • दिए गये वाक्य में वर्तनी प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'वैग्यानिक' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'वैज्ञानिक' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - भारत के बहुत से वैज्ञानिक विदेश गए हैं।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Information

अशुद्धशुद्ध
राष्ट्रियराष्ट्रीय
विरहणीविरहिणी
शमशानश्मशान
अनाधिकारअनधिकार
प्रमाणिकप्रामाणिक
वाल्मीकीवाल्मीकि
स्वालंबनस्वावलंबन
शुश्रुषाशुश्रूषा
अहिल्याअहल्या

Question 723

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें।

पर्वत _________ (स्थिर) है।

  1. AOption (a)

    सुगम

  2. BOption (b)

    मंगल

  3. COption (c)

    गिरावट

  4. DOption (d)

    निश्चल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

निश्चल

Why this answer is correct

सही उत्तर- पर्वत निश्चल (स्थिर) है।

Key Points

  • निश्चल, स्थिर का पर्यायवाची शब्द है।
  • 'निश्चल' के अन्य पर्यायवाची शब्द- अचल, निष्क्रिय, अविचल, अटल, अपरिवर्तनशील आदि ।
  • पर्यायवाची की परिभाषा:- पर्यायवाची शब्द वे शब्द होते हैं जो भिन्न-भिन्न होते हैं, परंतु उनका अर्थ एक समान होता है।
  • ये शब्द समान धारणा, भावना, वस्तु, या प्रक्रिया को व्यक्त करते हैं, लेकिन उनके शब्दरूप में विविधता हो सकती है।
  • पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग हमारी भाषा को और अधिक समृद्ध और विविधतापूर्ण बनाता है।
  • पर्यायवाची शब्द को समानार्थी शब्द भी कहते है।
  • अन्य विकल्प-
शब्दअर्थ
सुगमसहज , सरल , आसान आदि।
मंगलशुभ, अच्छा आदि।
गिरावटगिरने की अवस्था, अधःपात, पतन आदि।

Additional Information

  • रिक्त स्थान के प्रश्नों को हल करते समय क्या जरूरी रखें-
  • अभ्यर्थी को रिक्त स्थान के वाक्य का संदर्भ समझना जरूरी है।
  • जिस संदर्भ में बात की गई है, उसके अनुसार सही विकल्प को चुनना होता है।
  • वाक्य में दी गई विभिन्न व्याकरणीय कोटि भी सही विकल्प चुनने में आपकी मद्द कर सकती है।
  • आपको संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, लिंग और वचन आदि की समझ होना जरूरी है।

Question 724

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

राम ने रावण को मारा। -इस वाक्य में कौन से कारक है ?

  1. AOption (a)

    कर्ता कारक

  2. BOption (b)

    कर्म कारक

  3. COption (c)

    करण कारक

  4. DOption (d)

    सम्प्रदान कारक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कर्म कारक

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में विकल्प 2 सही हैं। अन्य विकल्प असंगत हैं।   

Key Points

वह वस्तु या व्यक्ति जिस पर वाक्य में की गयी क्रिया का प्रभाव पड़ता है वह कर्म कहलाता है।

Additional Information

परसर्ग - ये वे अक्षर हैं जो किसी शब्द के बाद आते हैं और कोई विशेषता लाते हैं। जैसे - का, की, रे, ने, द्वारा, से आदि।
कारक - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं।
विभक्तिकारकचिन्ह/ परसर्ग
प्रथमकर्ता कारकने
द्वितीयकर्म कारकको
तृतीयकरण कारकसे, के द्वारा
चतुर्थीसम्प्रदान कारकको, के लिए (देने का भाव)
पंचमीअपादान कारकसे, (अलग होने के लिए)
षष्ठीसंबंध कारकका, की, के, रा, री, रे
सप्तमीअधिकरण कारकमें, पर
अष्टमीसंबोधनहे ! ओ ! अरे !

Question 725

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

'राकेश घर में खड़ा ______ देख रहा था' रिक्त स्थान की पूर्ति शुद्ध शब्द द्वारा कीजिए

  1. AOption (a)

    आएना

  2. BOption (b)

    अईना

  3. COption (c)

    आईना

  4. DOption (d)

    आयना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

आईना

Why this answer is correct

शुद्ध शब्द होगा - आईना

Key Points

  • वाक्य - राकेश घर में खड़ा आईना देख रहा था।
  • शुद्ध शब्द - 'आईना' 'आईना' का अर्थ - ​दर्पण या शीशा।
  • अन्य सभी विकल्प व्याकरण की दृष्टि से गलत है।  ​
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Information 

  कुछ अशुद्ध शब्द और शुद्ध शब्द -

अशुद्धशुद्ध
वाल्मिकीवाल्मीकि
उपलक्षउपलक्ष्य
एच्छिकऐच्छिक
ज्योतिषिज्योतिषी
त्यौहारत्योहार
मैथलीमैथिली
समाधीसमाधि
शिखिरशिखर

Question 726

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।

हमारी अपनी-अपनी मातृभाषाएँ हैं। उनके प्रति भी हमें अपना फ़र्ज, कर्त्तव्य अदा करना है। उसे हम छोड़ नहीं सकते। हम अपनी माता की बेपरवाही करके कभी किसी हालत में औरों की सेवा नहीं कर सकते। हिंदुस्तान में हमारे बीच जो एक बहुत विशाल भाषा कुटुंब है, उसमें आपस में प्यार मुहब्बत और सहयोग का वायुमंडल पैदा करके ही हम राष्ट्र का संगठन कर सकते हैं। राष्ट्रभाषा को अन्य भाषाओं से श्रेष्ठ बताना हमारा काम नहीं है। इस देश की सभी भारतीय भाषाओं से ताकत देने वाली सामग्री लेकर उसे मज़बूत बनाना हमारा काम है। राष्ट्रभाषा की दो शैलियाँ हैं । एक को हम उर्दू और दूसरी को हिंदी कह सकते हैं। हिंदी से ही उर्दू का प्रवाह निकला है।

हिंदी और उर्दू भाषाएँ राष्ट्रभाषा की दो _______ हैं।

  1. AOption (a)

    बोलियाँ

  2. BOption (b)

    उप भाषाएँ

  3. COption (c)

    उप बोलियाँ

  4. DOption (d)

    शैलियाँ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

शैलियाँ

Why this answer is correct

सही उत्तर है - शैलियां। 

 Key Pointsगद्यांश के अनुसार:-

  • राष्ट्रभाषा की दो शैलियाँ हैं ।
  • एक को हम उर्दू और दूसरी को हिंदी कह सकते हैं।
  • हिंदी से ही उर्दू का प्रवाह निकला है।

Question 727

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।

हमारी अपनी-अपनी मातृभाषाएँ हैं। उनके प्रति भी हमें अपना फ़र्ज, कर्त्तव्य अदा करना है। उसे हम छोड़ नहीं सकते। हम अपनी माता की बेपरवाही करके कभी किसी हालत में औरों की सेवा नहीं कर सकते। हिंदुस्तान में हम��रे बीच जो एक बहुत विशाल भाषा कुटुंब है, उसमें आपस में प्यार मुहब्बत और सहयोग का वायुमंडल पैदा करके ही हम राष्ट्र का संगठन कर सकते हैं। राष्ट्रभाषा को अन्य भाषाओं से श्रेष्ठ बताना हमारा काम नहीं है। इस देश की सभी भारतीय भाषाओं से ताकत देने वाली सामग्री लेकर उसे मज़बूत बनाना हमारा काम है। राष्ट्रभाषा की दो शैलियाँ हैं । एक को हम उर्दू और दूसरी को हिंदी कह सकते हैं। हिंदी से ही उर्दू का प्रवाह निकला है।

गद्यांश के अनुसार हमें अपनी मातृभाषा का ______ करना चाहिए।

  1. AOption (a)

    लेखन

  2. BOption (b)

    सम्मान

  3. COption (c)

    त्याग

  4. DOption (d)

    संशोधन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

सम्मान

Why this answer is correct

सही उत्तर है - सम्मान। 

 Key Points

  • गद्यांश के अनुसार:-
  • हमारी अपनी-अपनी मातृभाषाएँ हैं।
  • उनके प्रति भी हमें अपना फ़र्ज, कर्त्तव्य अदा करना है।
  • उसे हम छोड़ नहीं सकते।
  • हम अपनी माता की बेपरवाही करके कभी किसी हालत में औरों की सेवा नहीं कर सकते।
  • इससे स्पष्ट है कि लेखक अपनी मातृभाषा को सम्मान देने की बात कर रहा है।

Question 728

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।

हमारी अपनी-अपनी मातृभाषाएँ हैं। उनके प्रति भी हमें अपना फ़र्ज, कर्त्तव्य अदा करना है। उसे हम छोड़ नहीं सकते। हम अपनी माता की बेपरवाही करके कभी किसी हालत में औरों की सेवा नहीं कर सकते। हिंदुस्तान में हमारे बीच जो एक बहुत विशाल भाषा कुटुंब है, उसमें आपस में प्यार मुहब्बत और सहयोग का वायुमंडल पैदा करके ही हम राष्ट्र का संगठन कर सकते हैं। राष्ट्रभाषा को अन्य भाषाओं से श्रेष्ठ बताना हमारा काम नहीं है। इस देश की सभी भारतीय भाषाओं से ताकत देने वाली सामग्री लेकर उसे मज़बूत बनाना हमारा काम है। राष्ट्रभाषा की दो शैलियाँ हैं । एक को हम उर्दू और दूसरी को हिंदी कह सकते हैं। हिंदी से ही उर्दू का प्रवाह निकला है।

गद्यांश के अनुसार भाषाएँ - 

  1. AOption (a)

    एक-दूसरे को समृद्ध बनाती हैं 

  2. BOption (b)

    एक-दूसरे को कांटती हैं 

  3. COption (c)

    राजनैतिक कलह का कारण हैं  

  4. DOption (d)

    समाज को बाँटती हैं 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

एक-दूसरे को समृद्ध बनाती हैं 

Why this answer is correct

सही उत्तर है - एक दूसरे को समृद्ध बनाती हैं। 

Key Points

  • लेखक ने गद्यांश में बताया है कि सभी भाषाएँ एक दूसरे को समृद्ध बनाती हैं।
  • सभी भाषाओँ में अपनी भाषा को श्रेष्ठ बताना नहीं चाहिए।
  • सभी भाषाओँ में से जो भी ताकतें वे सब मिलकर एक दूसरे को समृद्ध बनाती हैं।

 Additional Information

  • समृद्ध:- संपन्न, सशक्त।

Question 729

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।

हमारी अपनी-अपनी मातृभाषाएँ हैं। उनके प्रति भी हमें अपना फ़र्ज, कर्त्तव्य अदा करना है। उसे हम छोड़ नहीं सकते। हम अपनी माता की बेपरवाही करके कभी किसी हालत में औरों की सेवा नहीं कर सकते। हिंदुस्तान में हमारे बीच जो एक बहुत विशाल भाषा कुटुंब है, उसमें आपस में प्यार मुहब्बत और सहयोग का वायुमंडल पैदा करके ही हम राष्ट्र का संगठन कर सकते हैं। राष्ट्रभाषा को अन्य भाषाओं से श्रेष्ठ बताना हमारा काम नहीं है। इस देश की सभी भारतीय भाषाओं से ताकत देने वाली सामग्री लेकर उसे मज़बूत बनाना हमारा काम है। राष्ट्रभाषा की दो शैलियाँ हैं । एक को हम उर्दू और दूसरी को हिंदी कह सकते हैं। हिंदी से ही उर्दू का प्रवाह निकला है।

हिंदुस्तान में भाषाओं के बीच परस्पर - 

  1. AOption (a)

    वैमनस्य है

  2. BOption (b)

    प्रेम है

  3. COption (c)

    द्वेष है

  4. DOption (d)

    प्रतिस्पर्धा है

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

प्रेम है

Why this answer is correct

सही उत्तर है - प्रेम।  

Key Pointsगद्यांश के अनुसार:-

  • हिंदुस्तान में हमारे बीच जो एक बहुत विशाल भाषा कुटुंब है, उसमें आपस में प्यार मुहब्बत और सहयोग का वायुमंडल पैदा करके ही हम राष्ट्र का संगठन कर सकते हैं।
  • राष्ट्रभाषा को अन्य भाषाओं से श्रेष्ठ बताना हमारा काम नहीं है।
  • इस देश की सभी भारतीय भाषाओं से ताकत देने वाली सामग्री लेकर उसे मज़बूत बनाना हमारा काम है।

Question 730

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।

हमारी अपनी-अपनी मातृभाषाएँ हैं। उनके प्रति भी हमें अपना फ़र्ज, कर्त्तव्य अदा करना है। उसे हम छोड़ नहीं सकते। हम अपनी माता की बेपरवाही करके कभी किसी हालत में औरों की सेवा नहीं कर सकते। हिंदुस्तान में हमारे बीच जो एक बहुत विशाल भाषा कुटुंब है, उसमें आपस में प्यार मुहब्बत और सहयोग का वायुमंडल पैदा करके ही हम राष्ट्र का संगठन कर सकते हैं। राष्ट्रभाषा को अन्य भाषाओं से श्रेष्ठ बताना हमारा काम नहीं है। इस देश की सभी भारतीय भाषाओं से ताकत देने वाली सामग्री लेकर उसे मज़बूत बनाना हमारा काम है। राष्ट्रभाषा की दो शैलियाँ हैं । एक को हम उर्दू और दूसरी को हिंदी कह सकते हैं। हिंदी से ही उर्दू का प्रवाह निकला है।

उर्दू का प्रवाह _______ से निकला है। 

  1. AOption (a)

    संस्कृत

  2. BOption (b)

    हिंदी

  3. COption (c)

    शैलियाँ

  4. DOption (d)

    हिंदुस्तानी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

हिंदी

Why this answer is correct

सही उत्तर है - हिंदी। 

 Key Pointsगद्यांश में दिया हुआ है कि :-

  • राष्ट्रभाषा की दो शैलियाँ हैं ।
  • एक को हम उर्दू और दूसरी को हिंदी कह सकते हैं।
  • हिंदी से ही उर्दू का प्रवाह निकला है।

 Additional Information

  • प्रवाह का अर्थ:- धारा।