Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 711

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।

महाभारत के युध में पांडवों की विजय हुई थी।

  1. AOption (a)

    यूध

  2. BOption (b)

    युद

  3. COption (c)

    युद्ध

  4. DOption (d)

    यूद्ध

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

युद्ध

Why this answer is correct

वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी है - युद्ध

Key Points

  • त्रुटिपूर्ण वाक्य- महाभारत के युध में पांडवों की विजय हुई थी।
  • दिए गये वाक्य में 'वर्तनी प्रयोग' की त्रुटि है।
  • यहाँ 'युध' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • अत: सार्थक शब्द 'युद्ध' होना चाहिए।
  • त्रुटिरहित वाक्य- महाभारत के युद्ध में पांडवों की विजय हुई थी।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Information कुछ अशुद्ध शब्द और शुद्ध शब्द -

अशुद्धशुद्ध
टिप्पड़ीटिप्पणी
यथेष्ठयथेष्ट
उपलक्षउपलक्ष्य
मैथलीमैथिली
वंशिकवांशिक
प्रदर्शिनीप्रदर्शनी
भाष्करभास्कर
सन्यासीसंन्यासी
माधुर्यतामधुरता

Question 712

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द है:

  1. AOption (a)

    उच्च कुल

  2. BOption (b)

    कुलघातक

  3. COption (c)

    कुलांत

  4. DOption (d)

    कुलीन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कुलीन

Why this answer is correct

सही उत्तर है - 'कुलीन' l

Key Points

  • ‘जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो’ वाक्यांश के लिये सार्थक शब्द होगा :- 'कुलीन' l
  • अन्य विकल्प :- 
  • उच्च कुल - वह कुल जो समाज में प्रतिष्ठित हो l
  • कुलघातक - घरबार नष्ट कर देनेवाला व्यक्ति l
  • कुलांत - बिना घुटने वाले l

Additional Information

  • जब किसी वाक्य में प्रयुक्त या स्वतन्त्र, किसी वाक्यांश के लिए किसी एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, जो उस वाक्यांश के अर्थ को पूरी तरह सिद्ध करता हो तो उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं, अर्थात अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

कुछ अन्य वाक्यांशों के लिए एक शब्द:-

  • जो कभी मरता न हो - अमर
  • जो सुना हुआ न हो - अश्रव्य
  • जिसको भेदा न जा सके - अभेद्य

Question 713

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में से तद्भव शब्द क्या है?

  1. AOption (a)

    घृत

  2. BOption (b)

    घोटक

  3. COption (c)

    घर

  4. DOption (d)

    घट

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

घर

Why this answer is correct

घृत’, ‘घोटक’ तथा ‘घट’ तत्सम शब्द हैं। ‘घर’ तद्भव शब्द है जो तत्सम शब्द ‘गृह’ से बना है। अतः विकल्प ‘घर’ सही है।

Key Points 

स्पष्टीकरण:

उपर्युक्त विकल्पों में ‘घर’ तद्भव शब्द है जिसका तत्सम रूप ‘गृह’ होगा। अन्य सभी विकल्प तत्सम होने के कारण अनुचित उत्तर है। 

अन्य विकल्प:

तत्समतद्भव
घृतघी
घोटकघोड़ा
घटघड़ा

Additional Information विशेष:

शब्दपरिभाषाउदाहरण
तत्समऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।अग्नि, ओष्ठ, अंध आदि।
तद्भवसंस्कृत से हिंदी में आने पर जिन शब्दों का रूप बदल गया हो, तद्भव कहलाते हैं।आग, ओठ, अंधा आदि।

Question 714

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों / लोकोक्तियों का अर्थ उनके दिए गए विकल्पों में से चुनें-

अगर - मगर करना -

  1. AOption (a)

    इधर की बात उधर करना

  2. BOption (b)

    कपट करना

  3. COption (c)

    व्यर्थ समय गँवाना

  4. DOption (d)

    बहाने बनाना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

बहाने बनाना

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर ‘बहाने बनाना’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

  • मुहावरा-  ‘अगर मगर करना’ अर्थ – बहाने बनाना।
  • वाक्य - जब भी मेरी माँ मुझे काम करने के लिए कहती हैं तो मै हमेशा अगर – मगर करने लगता हूँ। यहाँ काम को टालने का बहाना सूचित होता है।
  • नोट- 'मुहावरा' शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ है 'अभ्यास होना' या 'आदी होना'।

Key Points

अन्य विकल्प:

अर्थमुहावरा
इधर की बात उधर करनाचुगली करना
कपट करनादिल में खोट होना
व्यर्थ समय गँवानाव्यर्थ समय गँवाना

Additional Information

मुहावरा परिभाषाउदहारण
मुहावरे अरबी भाषा का शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ अभ्यास करना होता है अर्थात जो शब्द अपने साधारण अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते है तो हिंदी मे ऐसे वाक्यांश को मुहावरा कहा जाता हैं।मुहावरा - अंक भरना अर्थ - स्नेह से लिपटा लेना वाक्य  - माँ ने देखते ही बेटी को अंक भर लिया।

Question 715

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'एक लाठी से हाँकना' मुहावरे का अर्थ क्या है?

  1. AOption (a)

    तानाशाह होना

  2. BOption (b)

    अच्छे-बुरे का अंतर न करना

  3. COption (c)

    मूर्ख बनाना

  4. DOption (d)

    बात बिगाड़ना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अच्छे-बुरे का अंतर न करना

Why this answer is correct

‘एक लाठी से हाँकना’ मुहावरे का सही अर्थ है अच्छे-बुरे का अंतर न करना। अन्य विकल्प असंगत हैं। 

Key Points स्पष्टीकरण:-

मुहावरेअर्थवाक्य प्रयोग
एक लाठी से हाँकना।अच्छे-बुरे का अंतर न करना।स्कूल के प्रिंसिपल ने नियमों का उलंघन करने वाले सभी अच्छे-बुरे छात्रों को समझाते समय 'एक लाठी से हाँकना' की नीति अपनाई और सभी को समान दंड दिया, चाहे उनका अपराध बड़ा हो या छोटा।

अन्य विकल्प:-

मुहावरेअर्थवाक्य प्रयोग
उल्लू बनानामूर्ख बनानाजब मोहन उस विशेष निवेश योजना में अपने सारे पैसे लगा बैठा, तो उसे समझ में आया कि दलाल ने उसे 'उल्लू बनाना' का खेल खेला था, क्योंकि वह योजना एक घोटाला निकली।
बात बिगड़नाकाम खराब होना"जब दोनों पक्ष बातचीत के दौरान अपने-अपने अहंकार पर अड़े रहे, तब यह सुनिश्चित हो गया कि बात बिगड़ना तय है।"

Additional Information

मुहावरा परिभाषाउदाहरण
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर  विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना वाक्य- माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया।

Question 716

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

'पोखर' का तत्सम रूप है:

  1. AOption (a)

    प्रखर

  2. BOption (b)

    पोषक

  3. COption (c)

    पुष्कर

  4. DOption (d)

    प्रवीण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पुष्कर

Why this answer is correct

'पोखर' का तत्सम रूप पुष्कर  है, अन्य विकल्प असंगत है, अत: विकल्प 3 पुष्कर सही उत्तर होगा। 

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
तत्समजिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।आम्र, अमूल्य आदि
तद्भवसमय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव शब्द कहते हैं।आम, अमूल आदि

Question 717

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित वाक्य को ध्यानपूर्वक पढ़ें और क्रिया संबंधी त्रुटि की पहचान कर शुद्ध वाक्य का चयन करें।

वह उसको पुस्तक खो रहा है।

  1. AOption (a)

    वह उसको पुस्तक दे रहा है।

  2. BOption (b)

    वह उसको पुस्तक चल रहा है।

  3. COption (c)

    वह उसको पुस्तक ला रहा है।

  4. DOption (d)

    वह उसको पुस्तक जा रहा है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

वह उसको पुस्तक दे रहा है।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य होगा - वह उसको पुस्तक दे रहा है।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - वह उसको पुस्तक खो रहा है।
  • दिए गये वाक्य में क्रिया प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'खो रहा है।' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'दे रहा है।' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - वह उसको पुस्तक दे रहा है।

Additional Information क्रिया संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
​मैं दर्शन देने आया था।मैं दर्शन करने आया था।
मैं आप सबको धन्यवाद करता हूँ।मैं आप सबको धन्यवाद देता हूँ।
समारोह में मुख्य अतिथि को अभिनन्दन पत्र प्रदान किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि को अभिनन्दन पत्र दिया।
कृपया एक गिलास पानी बुझाइए।कृपया एक गिलास पानी दीजिए।
​वह पढ़ना माँगता ह��।वह पढ़ना चाहता है।

Question 718

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

'कामदेव' का पर्यायवाची है-

  1. AOption (a)

    पुष्पधन्वा

  2. BOption (b)

    पुरन्दर

  3. COption (c)

    भूतेश

  4. DOption (d)

    जनार्दन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

पुष्पधन्वा

Why this answer is correct

'कामदेव' का पर्यायवाची शब्द 'पुष्पधन्वा' है। अत: पुष्पधन्वा सही उत्तर होग

Key Points

  • कामदेव' का पर्यायवाची शब्द
शब्दपर्यायवाची शब्द
कामदेव- मदन, काम, कंदर्प, मनोज, स्मर, मीनकेतु, मनसिज, मार, रतिपति, मन्मथ, अनंग, शंबरारि,कसुमेष।

अन्य विकल्प:-

शब्दपर्यायवाची शब्द
पुरन्दरइंद्र, देवराज, सुरेन्द्र, सुरपति, अमरेश, देवेन्द्र, वासव, सुरराज, सुरेश आदि।
भूतेशमहादेव, शिव, शम्भु, गिरीश, शंकर, पशुपति, चन्द्रशेखर।
जनार्दनविष्णु, गरुड़ध्वज, अच्युत, चक्रयाणि, ऋषिकेश, दामोदर, केशव, माधव, चतुर्भुज, पीताम्बर, शंखधर, गदाधर मुरारी, वनमाली, विश्वम्भर आदि।

Additional Informationपर्यायवाची शब्द

  • ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

उदाहरण:-

शब्दपर्यायवाची
चंद्रचाँद, चंद्रमा, विधु, शशि, राकेश, हिमांशु, सुधांशु, सुधाकर, सुधाधर, सारंग, निशाकर, निशापति
जलवारि, पानी, नीर, सलिल, तोय, उदक, अंबु, जीवन, पय, अमृत, मेघपुष्प।
नदीसरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, आपगा, निम्नगा, कूलंकषा
पवनवायु, समीर, हवा, अनिल।

Question 719

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

हमें प्रतिदिन व्यायाम ________ चाहिए। वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द होगा-

  1. AOption (a)

    करना

  2. BOption (b)

    होना

  3. COption (c)

    लेना

  4. DOption (d)

    सोचना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

करना

Why this answer is correct

हमें प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द होगा।

  • वाक्य में 'होना, लेना, सोचना' शब्दों से सार्थक शब्द नही है जिससे सही अर्थ प्रकट नही रहा है।

Key Pointsअन्य विकल्प- 

  • उसकी क्या बात कर रहे हो।
  • हमें अच्छी बातों के बारे में सोचना चाहिए।
  • एक अच्छा बॉलर पहले से ही बैट्समैन की स्थति को भाप लेता है।

Additional Informationक्रिया:- 

  • किसी वाक्य में प्रयुक्त वह शब्द जिसके द्वारा किसी काम का करना या होना पाया जाता है उसे क्रिया ���हते हैं।
  • जैसे - नाचना, करना, चलना, होना, खेलना, लेना, आना, जाना, सोचना, कूदना आदि।
  • महेश पत्र लिखता है।

Question 720

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित में से 'अरण्य' का पर्याय है:

  1. AOption (a)

    पहाड़

  2. BOption (b)

    नगर

  3. COption (c)

    मरुस्थल

  4. DOption (d)

    कानन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

कानन

Why this answer is correct

'अरण्य' शब्द का पर्यायवाची शब्द कानन है।

Key Points

  • इसके अन्य पर्यायवाची शब्द है - विपिन, जंगल, वन, अरण्य, गहन।

अन्य विकल्प :-

शब्दपर्यायवाची
पहाड़शिखर, अद्री, पर्वत, अचल, नग, भूधर।।
नगरशहर।
मरुस्थलमरू, रेगिस्तान, ऊसर।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाचीएक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं।आग-अनल, पावक, दहन। हवा-समीर, अनिल, वायु।