Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 701

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

आज ______ संकट के बादल छाए हैं।

  1. AOption (a)

    देश पर

  2. BOption (b)

    देश को

  3. COption (c)

    देश के

  4. DOption (d)

    देश से

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

देश पर

Why this answer is correct

आज ______ संकट के बादल छाए हैं। वाक्य के रिक्त स्थान में 'देश पर' आएगा। शेष विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प ‘देश पर’ है।

उपर्युक्त वाक्य में 'पर' चिह्न आने पर 'अधिकरण कारक' है।

Key Points

परसर्ग - ये वे अक्षर हैं जो किसी शब्द के बाद आते हैं और कोई विशेषता लाते हैं। जैसे - का, की, रे, ने, द्वारा, से आदि।
कारक - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं।
विभक्तिकारकचिन्ह/ परसर्ग
प्रथमकर्ता कारकने
द्वितीयकर्म कारकको
तृतीयकरण कारकसे, के द्वारा
चतुर्थीसम्प्रदान कारकको, के लिए (देने का भाव)
पंचमीअपादान कारकसे, (अलग होने के लिए)
षष्ठीसंबंध कारकका, की, के, रा, री, रे
सप्तमीअधिकरण कारकमें, पर
अष्टमीसंबोधनहे ! ओ ! अरे !

Question 702

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दस वर्षों का समूह क्या कहलाता है?

  1. AOption (a)

    शताब्दी

  2. BOption (b)

    सहस्राब्दी

  3. COption (c)

    दशक

  4. DOption (d)

    शतक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

दशक

Why this answer is correct

दस वर्षों का समूह 'दशक कहलाता है।

Key Pointsशताब्दी:- 

  • अर्थ: सौ वर्षों की अवधि, शती, सदी, शतक।
  • वाक्य- पुरानी गुफाएँ और पहली शताब्दी में बने प्राचीन जैन मन्दिर भी इसी रोड पर हैं।

सहस्राब्दी:-

  • अर्थ: हज़ार वर्षों का समय।
  • वाक्य- यूरोप सेमेटिक विरोधी रुझान दो सहस्राब्दी तक ईसाई प्रवृत्ति रही, परंतु अब यह मूलत: मुस्लिम प्रवृत्ति हो गई है।

'दशक

  • दस वर्षों का समूह 'दशक कहलाता है।

Question 703

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिए गए वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी ज्ञात कीजिए।

म्रतक के घर वाले वहीं मौजूद थे।

  1. AOption (a)

    मृतक

  2. BOption (b)

    मत्रक

  3. COption (c)

    मरतक

  4. DOption (d)

    मरितक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मृतक

Why this answer is correct

वाक्य में रेखांकित शब्द के लिए सही वर्तनी होगा - मृतक

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - म्रतक के घर वाले वहीं मौजूद थे।
  • दिए गये वाक्य में वर्तनी प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'म्रतक' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'मृतक' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - मृतक के घर वाले वहीं मौजूद थे।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Information 

अशुद्धशुद्ध
अंतर्ध्यानअंतर्धान
तदान्तर​तदनन्तर
विशिष्ठविशिष्ट
निलंवितनिलंबित
ज्योतिषिज्योतिषी
टिप्पड़ीटिप्पणी
उद्दतउद्यत
पुर्नजन्मपुनर्जन्म
त्यौहारत्योहार
दुरावस्थादुरवस्था
मिष्ठानमिष्टान्न

Question 704

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित वाक्य में सम्बन्धवाचक सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धि है, इसके शुद्ध रूप का चयन करें-

"जो बोले उसको निहाल'

  1. AOption (a)

    जो बोले तैसे निहाल 

  2. BOption (b)

    जो बोले सो निहाल

  3. COption (c)

    जब बोले वो निहाल 

  4. DOption (d)

    जभी बोले सभी निहाल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

जो बोले सो निहाल

Why this answer is correct

क्य में सम्बन्धवाचक सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धि है, इसके शुद्ध रूप होगा - जो बोले सो निहाल

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - 'जो बोले उसको निहाल'
  • दिए गये वाक्य में सम्बन्धवाचक सर्वनाम की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'उसको' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्��क शब्द 'सो' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - जो बोले सो निहाल

Important Points सम्बन्धवाचक सर्वनाम -

  • जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए, वे शब्द “सम्बन्धवाचक सर्वनाम” कह��ाते हैं।
  • सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग वाक्य में दो शब्दों को जोड़ने के लिए भी किया जाता है। जैसे- जैसे-वैसे, जिसका, जो कि, जो-सो, जितना -उतना आदि।

जैसे -

  • जो पकायेगा वो खायेगा।
  • जैसी करनी वैसी भरनी।

Additional Informationसर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मैंने तेरे को कितना समझाया।मैंने तुझे कितना समझाया।
मेरे को कुछ याद नहीं आ रहा।मुझे कुछ याद नहीं आ रहा।
वह वही फूल है जो मुझे चाहिए था।यह वही फूल है जो मुझे चाहिए था।
जो परिश्रम करते हैं, वैसे सफल होते हैं।जो परिश्रम करते हैं, वे सफल होते हैं।

Question 705

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में से कर्ताकारक की विभक्ति _____ है I 

  1. AOption (a)

    ने 

  2. BOption (b)

    को 

  3. COption (c)

    में 

  4. DOption (d)

    से 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

ने 

Why this answer is correct

'ने' कर्ताकारक की विभक्ति है I अन्य विकल्प असंगत है, अत: विकल्प 1 'ने' सही उत्तर होगा।

Key Points

  • संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया (कार्य) के करने वाले का बोध होता है वह ‘कर्ता’ कारक' कहलाता है। इसका हिन्दी पर्याय ‘ने’ है। इस ‘ने’ चिह्न का वर्तमानकाल और भविष्यकाल में प्रयोग नहीं होता है। इसका सकर्मक धातुओं के साथ भूतकाल में प्रयोग होता है।
  • जैसे-
  • राम ने रावण को मारा।
  • लड़की स्कूल जाती है।
  • काम करने वाले को कर्त्ता कहते हैं। जैसे – अध्यापक ने विद्यार्थियों को पढ़ाया। इस वाक्य में ‘अध्यापक’ कर्ता है, क्योंकि काम करने वाला अध्यापक है|
  • पहले वाक्य में क्रिया का कर्ता राम है। इसमें ‘ने’ कर्ता जताता है। इस वाक्य में ‘मारा’ भूतकाल की क्रिया है। ‘ने’ का प्रयोग प्रायः भूतकाल में होता है।
  • दूसरे वाक्य में वर्तमानकाल की क्रिया का कर्ता लड़की है। इसमें ‘ने’ का प्रयोग नहीं हुआ है।

Confusion Points

विभक्तिकारकपरिभाषाउदाहरण
कोकर्म कारककार्य जिस पर हो रहा होता है, वह कर्म कारक कहलाता है। इसका हिन्दी पर्याय ‘को’ है।राम ने आम को खाया।
मेंअधिकरण कारकजिस शब्द से क्रिया के आधार का बोध हो, उसे अधिकरण कारक कहते हैं।कमरे में टी.वी. रखा है।
सेकरण कारकसंज्ञा आदि शब्दों के जिस रूप से क्रिया के करने के साधन का बोध हो अर्थात् जिसकी सहायता से कार्य संपन्न हो वह करण कारक कहलाता है। इसके हिन्दी पर्याय ‘से’ के ‘द्वारा’ है।बालक गेंद से खेल रहे है।

Additional Information

वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ क्रिया का सम्बन्ध कारक कहलाता है।

​          हिंदी में 'आठ' कारक होते है। 

          1) कर्ता कारक - Nominative Case

          2) कर्म कारक - Instrument Case

          3) करण कारक - Ablative Case

          4) संप्रदान कारक - Possessive Case

          5) अपादान कारक - Objective Case

          6) संबंध कारक - Dative Case

          7) अधिकरण कारक - Locative Case

          8) संबोधन कारक - Vocative Case

Question 706

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'जिसका कोई शत्रु पैदा ही नहीं हुआ हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द है : 

  1. AOption (a)

    आजानुबाहु

  2. BOption (b)

    अज्ञातशत्रु

  3. COption (c)

    अजातशत्रु

  4. DOption (d)

    अजातपूर्व

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अजातशत्रु

Why this answer is correct

'जिसका शत्रु एक भी न हो' या 'जिसका कोई शत्रु पैदा ही न हुआ हो' के लिए एक शब्द 'अजातशत्रु' है।

Key Points

  • आजानुबाहु : जिसकी बाहु जाँघ तक लंबी हो / जिसके हाथ घुटने तक लंबे हों ।
  • जो शत्रु ज्ञात न हो : अज्ञातशत्रु
  • जिसकी गहराई या थाह का पता न लग सके - अगाध
  • जिसे जीता न जा सके - अजेय
  • जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा न हो - अगोचर
  • जिसमें कुछ करने की क्षमता न हो - अक्षम

Additional Information

वाक्यांश के लिए एक शब्द की परिभाषामहत्पूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द
कम से कम शब्दोँ मेँ अधिकाधिक अर्थ को प्रकट करना एक कला है जोकि एक अच्छी रचना के लिए आवश्यक है। ऐसे शब्दोँ के प्रयोग से वाक्य–रचना मेँ संक्षिप्तता, सुन्दरता व गंभीरता आती है।जो इंद्रियोँ की पहुँच से बाहर हो— इन्द्रियातीत/अतीन्द्रिय जो बात हृदय मेँ अच्छी तरह बैठ गई हो— हृदयंगम जो पहले पढ़ा हुआ न हो— अपठित जो कम बोलता हो— अल्पभाषी/मितभाषी

Question 707

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द दीजिये।

किए हुए को मानने वाला

  1. AOption (a)

    अकृतज्ञ

  2. BOption (b)

    कृतकार्य

  3. COption (c)

    कृतज्ञ

  4. DOption (d)

    कृतघ्न

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कृतज्ञ

Why this answer is correct

'किए हुए को मानने वाला' वाक्यांश के लिए एक शब्द है - 'कृतज्ञ'

  • किये हुए उपकार को भूल जाने वाला - कृतघ्न, अकृतज्ञ
  • जो अपना कार्य कर चुका हो - कृतकार्य

Key Points

  • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

  • किसी एक में ही आस्था रखने वाला - अनन्य
  • जो दूसरे की उन्नति देखकर जलता हो - ईर्ष्यालु
  • किसी के संबंध में कुछ लिखने योग्य - उल्लेखनीय
  • जो केवल एक आंख वाला हो - एकाक्ष
  • बरसात बिल्कुल नहीं होना - अनावृष्टि
  • जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो - कुलीन
  • जो कठिनाई से समझ में आता है - दूर्बोध

Question 708

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है? 

  1. AOption (a)

    तेरेको इतनी देर क्यों हुई ?

  2. BOption (b)

    तुम्हें इतनी देरी क्यों हुई?

  3. COption (c)

    तुमको इतनी देरी क्यों हुई?

  4. DOption (d)

    तुम्हें इतनी देर क्यों हुई ?

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

तुम्हें इतनी देर क्यों हुई ?

Why this answer is correct

वाक्य शुद्ध है - तुम्हें इतनी देर क्यों हुई ?​

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - तुम्हें इतनी देर क्यों हुई?
  • वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प -

  • तेरे को इतनी देर क्यों हुई? (सर्वनाम संबंधी अशुद्धि)
  • तुम्हें इतनी देरी क्यों हुई? (संज्ञा संबंधी अशुद्धि)
  • तुमको इतनी देरी क्यों हुई? (सर्वनाम संबंधी अशुद्धि)

Additional Information सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
तेरे को क्या चाहिए?तुझे क्या चाहिए?
तुम तो तुम्हारा काम करो।तुम तो अपना काम करो।
जो सोवेगा वह खोवेगा।जो सोवेगा सो खोवेगा।
आप जाकर ले लो।तुम जाकर ले लो।
वह मेरा दोस्त है वह मेरे साथ पढ़ता है।वह मेरा दोस्त है जो मेरे साथ पढ़ता है।

Question 709

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों / लोकोक्तियों का अर्थ उनके दिए गए विकल्पों में से चुनें-

तीर मारना -

  1. AOption (a)

    युद्ध - कला में निपुण होना

  2. BOption (b)

    शिकार करना

  3. COption (c)

    बड़ा काम करना

  4. DOption (d)

    धन कमाना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

बड़ा काम करना

Why this answer is correct

'तीर मारना' का अर्थ है-  'बड़ा काम करना'।

वाक्य प्रयोग- बड़ा होकर कौन-सा तुमने 'तीर मार' दिया।

Key Points

परिभाषाउदाहरणअर्थ
मुहावरा- सामान्य अर्थ को विशेष अर्थ मे कहना।लोहा लेना।लड़ाई करना।

Additional Information

मुहावराअर्थ
'निन्यानवे के फेर में पड़ना'धन कमाना।
'नाक काटना'बदनाम करना।
'अंगारों पर पैर रखना'कठिन कार्य करना।
'पौ बारह होना'चारों ओर से लाभ होना।
'खून सफेद हो जाना'भयभीत हों जाना।
'अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना'स्वयं की तारीफ करना।

Mistake Points

  • 'तीर मारना' का अर्थ है-  'बड़ा कार्य करना' होगा। न कि, 'युद्ध कला मे निपुण होना' या 'शिकार करना'।
  • शिकार करना के लिए अर्थ 'किसी को अपनी गिरफ्त में लेना' होगा तथा 'युद्ध कला मे निपुण होना' किसी मुहावरे का स्पष्ट अर्थ नहीं है।

Question 710

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में से वाक्यों के शुद्ध रूप का चयन कीजिए

  1. AOption (a)

    भारत में अनेक जातियाँ हैं।

  2. BOption (b)

    भारत में अनेक जाति हैं।

  3. COption (c)

    भारत में अनेकों जाति हैं।

  4. DOption (d)

    भारत में अनेकों जातियाँ हैं।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

भारत में अनेक जातियाँ हैं।

Why this answer is correct

वाक्यों के शुद्ध रूप है - भारत में अनेक जातियाँ हैं।

Key Points

  • ​शुद्ध रूप - भारत में अनेक जातियाँ हैं।
  • वाक्य में लिंग, वचन ,पुरुष, काल ,कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

अन्य विकल्प -

  • भारत में अनेक जाति हैं। (वचन संबंधी अशुद्धियाँ)
  • भारत में अनेकों जाति हैं। (वचन संबंधी अशुद्धियाँ)
  • भारत में अनेकों जातियाँ हैं। (वचन संबंधी अशुद्धियाँ)
  • वाक्य में 'अनेक' एक बहुवचन शब्द है। ​

Additional Information वचन संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
भारत में अनेकों राज्य हैं।भारत में अनेक राज्य हैं।
मेरे आँसुओं से रूमाल भीग गया।मेरे आँसू से रूमाल भीग गया।
मैं तो आपका दर्शन करने आया हूँ।मैं तो आपके दर्शन करने आया हूँ।
प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देते हैं।प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देता है।
मैंने अपना हस्ताक्षर कर दिया।मैंने अपने हस्ताक्षर कर दिए।