Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 511

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।

तलवार

  1. AOption (a)

    कपास

  2. BOption (b)

    खड्ग

  3. COption (c)

    बरतन

  4. DOption (d)

    भू

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

खड्ग

Why this answer is correct

तलवार शब्द का पर्यायवाची होता है - खड्ग।

Key Points

  • तलवार के अन्य पर्यायवाची - असि, कृपाण, करवाल, चंद्रहास,कट्टार आदि।
  • पर्यायवाची शब्द: एक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं।
  • उदाहरण: अंबक: आँख, अक्ष, अक्षि, चक्षु, चश्म, दीदा, दृग आदि।
  • अन्य विकल्प -
शब्दपर्यायवाची
कपासरुई, सूत आदि।
बरतनपात्र, बासन, भाजन, भांडी, भांडा आदि।
भूपृथ्वी, धरा, धरती, वसुधा, भूमि, वसुंधरा, इला, धरत्री, धरणी आदि।

Additional Informationअन्य पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची
सूर्यआदित्य, भास्कर, दिनकर, रवि
जलपानी, वारि, नीर, अम्बु
अग्निआग, पावक, अनल, ज्वाला
पृथ्वीधरा, धरती, वसुधा, भूमि
गुरुशिक्षक, अध्यापक, उपाध्याय

Question 512

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्न में से "जय" का विलोम शब्द क्या होगा?

  1. AOption (a)

    प्रजय

  2. BOption (b)

    हार

  3. COption (c)

    पराजय

  4. DOption (d)

    अजय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पराजय

Why this answer is correct

"जय" का विलोम शब्द होगा - पराजय

Key Points

  • 'जय' शब्द का विलोम शब्द 'पराजय' होगा।
  • 'जय' शब्द का अर्थ है -  विजय, जीत।
  • 'पराजय' शब्द का अर्थ - हार, शिकस्त।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
प्रजयअजय
हारजीत
​ अजेयजेय

Additional Information कुछ अन्‍य व‍िलोम शब्द - 

शब्‍दविलोम
​सुंदरकुरूप
उन्नतिअवनति
​प्रकाशअंधकार
आकीर्णविकीर्ण
इस्तीफाकबूल
उत्पत्तिविनाश
​एकत्वअनेकत्व
कंठस्थविस्मरण
घमंडीविनयी

Question 513

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

‘प्रागैतिहासिक' के सटीक भाव को व्यक्त करने वाला सही वाक्य होगा-

  1. AOption (a)

    इतिहास के बाद का

  2. BOption (b)

    प्राचीन इतिहास विषयक

  3. COption (c)

    इतिहास से पूर्व का

  4. DOption (d)

    पूरातात्विक इतिहास से सम्बन्धित

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

इतिहास से पूर्व का

Why this answer is correct

‘प्रागैतिहासिक' के सटीक भाव को व्यक्त करने वाला सही वाक्य होगा- इतिहास से पूर्व का

Key Points

  • 'इतिहास से पूर्व का' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - ‘प्रागैतिहासिक'
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
इतिहास के बाद कासमकालीन या आधुनिक
प्राचीन इतिहास विषयक-
पूरातात्विक इतिहास से सम्बन्धित-

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
जिसका आदर न किया गया होअनादृत
जो क्षण भर में नष्ट हो जाएक्षणभंगुर
जो बहुत समय तक ठहर सकेचिरस्थायी
जिसे तुरंत उचित उत्तर सूझ जाएप्रत्युत्पन्नमति
​कठिनाई से समझने योग्यदुर्बोध
जिसका परिहार करना सम्भव न होअपरिहार्य
​ऊपर की ओर जाने वालीउर्ध्वगामी

Question 514

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'कंगाली में आटा गीला' लोकोक्ति का सटीक अभिप्राय है :

  1. AOption (a)

    गरीबी में रहना

  2. BOption (b)

    कष्ट पर कष्ट आना

  3. COption (c)

    रोजगार न मिलना

  4. DOption (d)

    आटा कम और पानी ज्यादा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कष्ट पर कष्ट आना

Why this answer is correct

'कंगाली में आटा गीला' लोकोक्ति का सटीक अभिप्राय है :  कष्ट पर कष्ट आना

Key Points

  • 'कंगाली में आटा गीला' का अर्थ -  कष्ट पर कष्ट आना
  • वाक्य प्रयोग- बेरोजगारी इतनी कम थी की ये करोना जैसी बाला आ गई मानो "कंगाली में आटा ही गिला हो गया"।
  • लोकोक्ति - जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है, लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।
  • जैसे - 'इतनी-सी जान, गज भर की जुबा' का अर्थ - बहुत बढ़-बढ़ कर बातें करना,
  • वाक्य प्रयोग - चार साल की बच्ची जब बड़ी-बड़ी बातें करने लगी तो दादाजी बोले- "इतनी सी जान, गज भर की जुबान"।

Additional Information 

लोकोक्तिअर्थवाक्य प्रयोग
ढाक के वही तीन पातपरिणाम कुछ नहीं निकलना, बात वहीं की वहीं रहना।अध्यापक ने रामू को इतना समझाया कि वह सिगरेट पीना छोड़ दे, पर परिणाम "ढाक के वही तीन पात", और एक दिन रामू के मुँह में कैंसर हो गया।
आप काज, महा काजअपना काम स्वयं करने से ठीक होता है।राजू अपना काम दूसरों पर नहीं छोड़ता। उसे स्वयं करता है, क्योंकि उसका विश्वास है कि "आप काज, महा काज"।
एक हाथ से ताली नहीं बजतीझगड़ा एक ओर से नहीं होता।आपसी लड़ाई में राम और श्याम-दोनों स्वयं को निर्दोष बता रहे थे, परंतु यह सही नहीं हो सकता, क्योंकि ताली "एक हाथ से नहीं बजती"।
कागा चले हंस की चालगुणहीन व्यक्ति का गुणवान व्यक्ति की भांति व्यवहार करना।राजू गँवार है, परन्तु जब सूटबूट पहन कर निकलता है तो जैंटलमैन लगता है। इसी को कहते हैं- "कागा चले हंस की चाल"।

Question 515

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांश के लिए एक शब्द का विकल्प हो।

जो सबके मन की बात जानता हो

  1. AOption (a)

    अनभिज्ञ

  2. BOption (b)

    अंतर्यामी

  3. COption (c)

    अनागत

  4. DOption (d)

    अनार्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अंतर्यामी

Why this answer is correct

'जो सबके मन की बात जानता हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - अंतर्यामी

Key Points

  • 'जो सबके मन की बात जानता हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - अंतर्यामी
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
जो किसी बात को जानता न होअनभिज्ञ
जो अभी पास या सामने न आया होअनागत
जो आर्य न होअनार्य

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
जिसका भाषा द्वारा वर्णन असंभव होअनिर्वचनीय
बिना पलक झपकाए हुएनिर्निमेष
उपकार के प्रति किया गया उपकारप्रत्युपकार
ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँसउर्ध्वश्वास
कठिनाई से समझने योग्यदुर्बोध
दूसरों के दोष को खोजने वालाछिद्रान्वेषी
दूर से मन को आकर्षित करनेवाली गंधनिर्हारी
जो बहुत समय तक ठहर सकेचिरस्थायी
जिसकी अभिव्यक्ति हुई होकथित

Question 516

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

रेखांकित शब्द के स्थान पर सर्वोचित विकल्प चुनिए।

उसे अभिमान है कि वह उच्चवर्गीय परिवार में पैदा हुआ है।

  1. AOption (a)

    गर्व

  2. BOption (b)

    कष्ट

  3. COption (c)

    आनंद

  4. DOption (d)

    आशंका

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

गर्व

Why this answer is correct

सही उत्तर है- गर्व 

Key Pointsसही वाक्य होगा-

  • उसे गर्व है कि वह उच्चवर्गीय परिवार में पैदा हुआ है।

Important Pointsगर्व-

  • अहं भाव, घमंड

कष्ट-

  • पीड़ा, व्यथा

आनंद-

  • उल्लास, खुशी

आशंका-

  • संदेह, शक

Question 517

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

मैं कार चलाता हूँ। वाक्य में प्रयुक्त क्रिया है: 

  1. AOption (a)

    नामधातु क्रिया

  2. BOption (b)

    प्रेरणार्थक क्रिया 

  3. COption (c)

    संयुक्त क्रिया 

  4. DOption (d)

    सकर्मक क्रिया 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सकर्मक क्रिया 

Why this answer is correct

सही उत्तर है - ‘सकर्मक क्रिया’।

  • मैं कार चलाता हूँ। वाक्य में सकर्मक क्रिया है।

Key Points

  • सकर्मक क्रिया : यह उस प्रकार की क्रिया होती है जिसमें कर्ता द्वारा किया गया कार्य किसी अन्य चीज को प्रभावित करता है,

तो वहां पर सकर्मक क्रिया होती है।

जैसे :

  • नरेंद्र खाता है।​
  • सचिन फुटबॉल मैच खेलता है।

अन्य विकल्प :

  • नामधातु क्रिया : क्रिया को छोड़कर संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण से मिलकर बने संयुक्त क्रिया को नामधातु कहते हैं।

जैसे : लुटेरों ने जमीन हथिया ली।

  • प्रेरणार्थक क्रिया : जब कर्ता किसी कार्य को स्वयं न करके किसी दूसरे को कार्य करने की प्रेरणा दे तो उस क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।

जैसे : मालिक नौकर से कार साफ करवाता है।

  • संयुक्त क्रिया : ऐसी क्रिया जो किन्ही दो क्रियाओं के मिलने से बनती है वह सयुंक्त क्रिया कहलाती है।

जैसे : वह खा चुका।

Additional Informationक्रिया : 

  • क्रिया वे शब्द होते हैं जो किसी कार्य के होने या करने अथवा किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति का बोध कराते हैं।

क्रिया के भेद :

  • कर्म के आधार पर
  • प्रयोग के आधार पर

प्रयोग के आधार पर क्रिया भेद :

  • संयुक्त क्रिया
  • सहायक क्रिया
  • प्रेरणार्थक क्रिया
  • पूर्वकालिक क्रिया

Question 518

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

'भिक्षुक को भिक्षा दे दो' वाक्य के रेखांकित शब्द में कारक है।:

  1. AOption (a)

    कर्म

  2. BOption (b)

    करण

  3. COption (c)

    संप्रदान

  4. DOption (d)

    अधिकरण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

संप्रदान

Why this answer is correct

'भिक्षुक को भिक्षा दे दो' वाक्य के रेखांकित शब्द में कारक है- संप्रदान

Key Points

  • वाक्य - 'भिक्षुक को भिक्षा दे दो'।
  • यहाँ पर भिक्षुक को भिक्षा दिया जा रहा है। अतः यह उदाहरण सम्प्रदान कारक के अंतर्गत आएगा।
  • सम्प्रदान का अर्थ ‘देना’ होता है।
  • जब वाक्य में किसी को कुछ दिया जाए या किसी के लिए कुछ किया जाए तो वहां पर सम्प्रदान कारक होता है।
  • सम्प्रदान कारक के विभक्ति चिन्ह के लिए या को हैं।
  • जैसे -
  • गरीबों को खाना दो।
  • माँ बेटे के लिए सेब लायी।

Important Points 

कारकविभक्तियाँ
कर्ताने
कर्मको
करणसे, द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरणमें, पर
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Additional Information 

करण कारक:- - वह साधन जिससे क्रिया होती है, वह करण कहलाता है। - यानि, जिसकी सहायता से किसी काम को अंजाम दिया जाता वह करण कारक कहलाता है। - करण कारक के दो विभक्ति चिन्ह होते है : से और के द्वारा। उदाहरण - - अर्जुन ने जयद्रथ को बाण से मारा - मेरे द्वारा मकान ढहाया गया था। अधिकरण कारक:- - अधिकरण का अर्थ होता है – आश्रय। संज्ञा का वह रूप जिससे क्रिया के आधार का बोध हो उसे अधिकरण कारक कहते हैं। - इसकी विभक्ति में और पर होती है। भीतर, अंदर, ऊपर, बीच आदि शब्दों का प्रयोग इस कारक में किया जाता है। उदाहरण - - ​हरी घर में है। - पुस्तक मेज पर है। कर्म कारक:- - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप पर क्रिया का प्रभाव या फल पड़े, उसे कर्म कारक कहते हैं। कर्म के साथ **'**को' विभक्ति आती है। उदाहरण - - ​अध्यापक, छात्र को पीटता है। - गोपाल ने राधा को बुलाया।

Question 519

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित खंड के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-

बच्चे मैदान में विद्यालय के खेल रहे हैं।

  1. AOption (a)

    के मैदान विद्यालय में

  2. BOption (b)

    के मैदान में विद्यालय

  3. COption (c)

    विद्यालय में मैदान के

  4. DOption (d)

    विद्यालय के मैदान में

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

विद्यालय के मैदान में

Why this answer is correct

सही उत्तर है- विद्यालय के मैदान में

Key Pointsसही वाक्य होगा-

  • बच्चे विद्यालय के मैदान में खेल रहे हैं।

Important Points

अशुद्ध वाक्‍यशुद्ध वाक्‍य
बच्चे उधम मचा रहे हैं।बच्चे ऊधम मचा रहे हैं।
वाल्मीकी ने रामायण रचना की।वाल्मीकि ने रामायण रचना की।
गुरुजी से आशीर्वाद लो।गुरुजी का आशीर्वाद लो।

Additional Information

 

  • वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

जैसे -

संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि

  • अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
  • शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।

लिंग संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
  • शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।

वचन संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
  • शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।

Question 520

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

‘कथा’ का बहुवचन क्या होगा?

  1. AOption (a)

    कथे

  2. BOption (b)

    कथन

  3. COption (c)

    कथाएँ

  4. DOption (d)

    कथो

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कथाएँ

Why this answer is correct

‘कथा’ का बहुवचन 'कथाएँ' होगा। अन्य विकल्प असंगत है ।अतः सही उत्तर विकल्प 3) कथाएँ होगा ।

Key Pointsकथा का अर्थ - पौराणिक आख्यान, कल्पित कहानी।

वचन
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध हो, उसे 'वचन' कहते है। जैसे- फ्रिज में सब्जियाँ रखी हैं।
तालाब में मछलियाँ तैर रही हैं।
माली पौधे सींच रहा है।
कछुआ खरगोश के पीछे है।
वचन के दो भेद होते हैै-
(1) एकवचन
(2) बहुवचन
वचनपरिभाषाउदाहरण
एकवचनसंज्ञा के जिस रूप से एक व्यक्ति या एक वस्तु होने का ज्ञान हो, उसे एकवचन कहते है।जैसे- स्त्री, घोड़ा, नदी, रुपया, लड़का, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, माला, पुस्तक, टोपी, बंदर, मोर आदि।
बहुवचनशब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्ति या वस्तु होने का ज्ञान हो, उसे बहुवचन कहते है।जैसे- स्त्रियाँ, घोड़े, नदियाँ, रूपये, लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, माताएँ, पुस्तकें, वधुएँ, गुरुजन, रोटियाँ, लताएँ, बेटे आदि।