Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 501

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में से "ह्रस्व" का विलोम शब्द क्या है?

  1. AOption (a)

    दुर्मति

  2. BOption (b)

    अवरोह

  3. COption (c)

    दीर्घ

  4. DOption (d)

    तामसिक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

दीर्घ

Why this answer is correct

"ह्रस्व" का विलोम शब्द है- दीर्घ

Key Points

  • 'ह्रस्व' शब्द का विलोम शब्द 'दीर्घ' होगा।
  • 'ह्रस्व' शब्द का अर्थ है - छोटा, लघु, थोड़ा, कम।
  • 'दीर्घ' शब्द का अर्थ - लंबा, बड़ा, चौड़ा, विशाल, गहरा।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
दुर्मतिसुमति
अवरोहआरोह
तामसिकसात्विक

Additional Information कुछ अन्‍य व‍िलोम शब्द- 

शब्‍दविलोम
अनाकारसाकार
विरक्तिअनुरक्ति
इच्छुकअनिच्छुक
​उद्यमीआलसी
एकत्रविकीर्ण
कपटनिष्कपट
खटासमिठास
गोधुलिउषाकाल

Question 502

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्न में से कौन सा वाक्य वर्तमान काल का है?

  1. AOption (a)

    मानव पढ़ता है 

  2. BOption (b)

    मोहन गया l 

  3. COption (c)

    सीता सो रही थी l 

  4. DOption (d)

    वह जाएगा 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मानव पढ़ता है 

Why this answer is correct

वाक्य वर्तमान काल का है - 'मानव पढ़ता है l'

  • क्रिया के जिस रूप से यह पता चले की काम अभी हो रहा है, उसे वर्तमान काल कहते हैं।
  • जिन वाक्यों के अंत में ता, ती, ते, है, हैं आते हैं, वो वर्तमान काल कहलाता है।
  • जैसे - अमित क्रिकेट खेलता है।

Key Points

  • भूतकाल - मोहन गया l
  • अपूर्ण भूतकाल - सीता सो रही थी l
  • भविष्य काल - वह जाएगा

Additional Information

भूतकाल:- - जिस क्रिया से कार्य के समाप्त होने का पता चले उसे भूतकाल कहते हैं। - इसकी पहचान वाक्यों के अंत में था, थे, थी आदि से होती है। जैसे - - रमेश पटना गया था। अपूर्ण भूतकाल:- - क्रिया के जिस रूप से कार्य के भूतकाल में शुरू होने का पता चले लेकिन खत्म होने का पता न चले, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। - जिन वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि आते हैं, वे अपूर्ण भूतकाल होते हैं। जैसे - - मोहन मैदान में घूम रहा था। भविष्य काल:- - क्रिया के जिस रूप से काम का आने वाले समय में करना या होना प्रकट हो, उसे भविष्यतकाल कहते है। जैसे - - मैं कल विद्यालय जाउँगा।

Question 503

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द का सही स्त्रीलिंग वाला शब्द है। 

वीर

  1. AOption (a)

    वीरांगना 

  2. BOption (b)

    वीरानी 

  3. COption (c)

    विरनी 

  4. DOption (d)

    वीरवती 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

वीरांगना 

Why this answer is correct

'वीर' शब्द का सही स्त्रीलिंग वाला शब्द है - वीरांगना। अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • 'वीर' शब्द का स्त्रीलिंग 'वीरांगना' होता है।

अन्य विकल्प - 

  • 'वीरानी' शब्द का पुल्लिंग 'वीरान' होता है।
  • 'वीरवर' पुल्लिंग शब्द है।
  • 'वीरवती' (स्त्रीलिंग) का अर्थ - वह स्त्री जिसकी पति और पुत्र जीवित हों।

Important Points

पुल्लिंगस्त्रीलिंग
कहारकहारिन
आयुष्मानआयुष्मती
ओझाओझाइन
कविकवयित्री
सम्राटसम्राज्ञी
पंडितपंडिताइन
लड़कालड़की

Additional Information  

लिंगपरिभाषाउदाहरण
स्त्रीलिंगजिन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है, उन्हें स्त्रीलिंग कहा जाता है।बकरी, बच्ची, नानी, दादी, मासी, माता आदि।
पुल्लिंगजिन संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है, उन्हें पुल्लिंग कहा जाता है।पिता, दादा, नाना, मामा, चाचा, बच्चा, बन्दर आदि।

Question 504

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निर्देश : निम्नलिखित मुहावरों के लिए (A), (B), (C) और (D) के सामने अर्थ दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त अर्थ को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

उल्टी गंगा बहाना

  1. AOption (a)

    नेतृत्व करना

  2. BOption (b)

    परंपरा के विपरीत काम करना

  3. COption (c)

    साधन-संपन्न होना

  4. DOption (d)

    अद्भुत पराक्रमी होना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

परंपरा के विपरीत काम करना

Why this answer is correct

'उल्टी गंगा बहाना' मुहावरे के लिए उपयुक्त अर्थ होगा - परंपरा के विपरीत काम करना अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
उल्टी गंगा बहानापरंपरा के विपरीत काम करनाशर्मा जी को घर की सफाई करते देख, उनकी पत्नी बोल उठी की ये तो "उल्टी गंगा बह रही है"।

Important Points 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
पौ बारह होनाखूब लाभ होना।शगुन को नौकरी मिलते ही उसके "पौ बारह हो गए"।
अलाद्दीन का चिरागआश्चर्यजनक या अद्भुत वस्तु।सुरेश कलम पाकर ऐसे चल पड़ा जैसे उसे अलाद्दीन का "चिराग मिल गया हो"।
गढ़ फतह करनाकठिन काम करना।आई.ए.एस. पास करके शंकर ने सचमुच "गढ़ फतह कर लिया"।
ढाई ईंट की मस्जिदसबसे अलग कार्य करना।राजेश घर में कुआँ खुदवाकर "ढाई ईंट की मस्जिद बना रहा है"।

Additional Information 

मुहावराउदाहरण
ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।पगड़ी रखना- इज्जत बचाना।
वाक्य प्रयोग - हल्दी घाटी में झाला सरदार ने राजपूतों की "पगड़ी रख ली"।

Question 505

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।

पवन

  1. AOption (a)

    मंजूरी

  2. BOption (b)

    प्रार्थना

  3. COption (c)

    अनोखा

  4. DOption (d)

    हवा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

हवा

Why this answer is correct

'पवन' शब्द का पर्यायवाची शब्द होगा - हवा

Key Points

  • 'पवन' का पर्यायवाची शब्द 'हवा' है।
  • 'पवन' के अन्य पर्यायवाची शब्द - वायु, समीर, अनिल, मारुत, वात, पवमान, समीरण, स्पर्शन, बयार।
  • पर्यायवाची - जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

अन्य विकल्प -

शब्दपर्यायवाची शब्द
मंजूरीसमर्थन, अनुमति, स्वीकृति, मान्यता, सहमति।
प्रार्थनाविनती, निवेदन, माँगना, विनय, अर्ज, भक्ति, भजन, कीर्तन, पूजा।
अनोखाविलक्षण, विचित्र, असाधारण, अद्भुत, निराला, अजीब, आश्चर्यजनक, अलौकिक, अपूर्व, अद्वितीय, अनूठा।

Additional Information 

 कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द  -

शब्दपर्यायवाची शब्द
आनंदहर्ष, खुशी, आनंदिता, प्रीति, उत्साह, प्रफुल्लित।
कपटदगा, दगाबाजी, ठगी, फरेब, छल, धोखा, धूर्त्तता।
अटलस्थिर, अचल, दृढ, अडिग, चिरस्थायी, पक्का।
निरादरउपेक्षा, अपमान, अनादर, लापरवाही, तिरस्कार।
उत्थानउत्कर्ष, प्रगति, उत्क्रमण, आरोह, आरोहण, ऊर्ध्वगमन।
भलाईउपकार, नेकी,अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान।
खेददु:ख, पीड़ा, व्यथा, कष्ट, संकट, शोक, क्लेश, वेदना।
चतुरविज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य।

Question 506

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में से "विसर्जन" का विलोम शब्द क्या है?

  1. AOption (a)

    आह्वान

  2. BOption (b)

    स्वर्ण

  3. COption (c)

    उद्धत

  4. DOption (d)

    दुर्नाम

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

आह्वान

Why this answer is correct

"विसर्जन" का विलोम शब्द है- आह्वान

Key Points

  • 'विसर्जन' शब्द का विलोम शब्द 'आह्वान' होगा।
  • 'विसर्जन' शब्द का अर्थ है - परित्याग, छोड़ना।
  • 'आह्वान' शब्द का अर्थ - पुकार, बुलावा।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
स्वर्णलौह
उद्धतविनीत
दुर्नामसुनाम

Additional Information कुछ अन्‍य व‍िलोम शब्‍द- 

शब्‍दविलोम
​अनातुरआतुर
​इच्छितअनिच्छित
​उद्यमीआलसी
विषादउल्लास
​ऋजुतावक्रता
उदारताकंजूसी
​एकतंत्रबहुतन्त्र
ओजस्वी​ओजहीन
करुणनिष्ठुर

Question 507

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में कौन-सा 'भौरा' का पर्यायवाची शब्द है?

  1. AOption (a)

    बयार 

  2. BOption (b)

    सिंधु 

  3. COption (c)

    मधुप 

  4. DOption (d)

    कुसुम

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

मधुप 

Why this answer is correct

'भौरा' का पर्यायवाची शब्द है - मधुप 

Key Points

  • 'भौरा' का पर्यायवाची शब्द - 'मधुप' होगा।
  • 'भौरा' के अन्य पर्यायवाची शब्द - मधुकर, भ्रमर, भृंग, अलि, अलिंद, मिलिंद, शिलीमुख, मधुव्रत, द्विरेप आदि।
  • पर्यायवाची - जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

अन्य विकल्प -

शब्दपर्यायवाची शब्द
पवनहवा, वायु, वात, तान, अनिल, बयार, मारुत, समीर।
सागरसमुद्र, उदधि, जलधि, वारिधि, पारावार, सिंधु, नीरनिधि, नदीश, पयोधि, अर्णव।
फूलपुष्प, कुसुम, पुहुप, प्रसून, मंजरी, गुल, सुमन।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची शब्द
सूर्यभानु, सविता, आदित्य, मार्तण्ड, पतंग, रवि, सूरज।
तालाबसरोवर, जलाशय, पोखरा, ताल, तलैया, पुष्कर।
साँपसर्प, नाग, विषधर, व्याल, भुजंग, उरग, अहि पन्नग।
आकाशव्योम, शून्य, गगन, अम्बर, आसमान, अंतरिक्ष, नभ।
पानीजल, वारि, नीर, तोय, सलिल, अंबु, सर।
शरीर​देह, काया, तन, बदन, कलेवर, गात।
अश्वघोड़ा, हय, तुरंग, वाजी, घोटक, सैंधव।
बादलमेघ, घन, जलधर, वारिद, नीरद, पयोद, पयोधर, अंबुद

Question 508

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए।

कृष्ण

  1. AOption (a)

    स्वर्ण

  2. BOption (b)

    रजत

  3. COption (c)

    ममता

  4. DOption (d)

    गिरिधर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

गिरिधर

Why this answer is correct

कृष्ण का पर्यायवाची शब्द है - गिरिधर।

Key Points

  • पर्यायवाची - जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।
  • कृष्ण के अन्य पर्यायवाची शब्द - वासुदेव, मुरलीधर, हरि, नंदलाल, मधुसूदन, गोविंद, दामोदर, माखनचोर, गोपाल, श्याम आदि।
  • अन्य विकल्प -
शब्दपर्यायवाची
स्वर्णकंचन, कनक, हेम, कुंदन, तपनीय, महारजत, सोना, सुवर्ण, हिरण्य, जातरूप आदि।
रजतरूपा, रौप्य, रूपक, चांदी, सौध, चंद्रहास आदि।
ममतास्नेह, प्रेम, मोह आदि।

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द  -

शब्दपर्यायवाची शब्द
काननजंगल, वन, अरण्य, कान्तार, विपिन, अटवी, विटप।
अंबरआकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
इंद्रसुरपति, देवराज, मघवा, देवेश, वासव, सुरेश।
गृहघर, निकेतन, भवन, आलय, निवास, गेह, सदन।
जलनीर, सलिल, जीवन, तोय, उदक, पानी, पय
पंकजकमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
कपड़ालिबास, वसन, चीर, चेल, परिधान, पट, पोशाक, वस्त्र।
बादलमेघ, जलधर, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद, घन।

Question 509

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निर्देश : निम्नलिखित वाक्य या वाक्यांश के लिए चार-चार शब्द दिए गए हैं। इनमें से उपयुक्त शब्द को चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

जिसे क्षमा किया जा सके

  1. AOption (a)

    क्षमित

  2. BOption (b)

    क्षम्य

  3. COption (c)

    क्षमापात्र

  4. DOption (d)

    क्षमाप्रार्थी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

क्षम्य

Why this answer is correct

'जिसे क्षमा किया जा सके' वाक्य या वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द होगा - क्षम्य 

Key Points 

  • 'जिसे क्षमा किया जा सके' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - क्षम्य
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
जो क्षमा किया गया हो।क्षमित
क्षमा का पात्रक्षमापात्र
क्षमायाचना करनेवाला।क्षमाप्रार्थी

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
वह जिसे क्षमा न किया जा सकेअक्षम्य
जो ईश्वर को न मानता होनास्तिक
जो किये गए उपकारों को नहीं मानता हैकृतघ्न
जो युद्ध में स्थिर रहता हैयुधिष्ठिर
जो सब-कुछ जानता होसर्वज्ञ
जिसमें किसी बात का विवाद न होनिर्विवाद
जिसकी सुन्दर ग्रीवा (गर्दन) होसुग्रीव
जो बहुत समय तक रहेचिरस्थायी

Question 510

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'जिसके पार देखा जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द है

  1. AOption (a)

    पारदर्शक

  2. BOption (b)

    पारदर्शन

  3. COption (c)

    पारदर्शनीय

  4. DOption (d)

    अपारदर्शक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

पारदर्शक

Why this answer is correct

'जिसके पार देखा जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द है - पारदर्शक

Key Points

  • 'जिसके पार देखा जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - पारदर्शक
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
दिखलाने का कामप्रदर्शन
वह स्थान जहाँ तरह-तरह की वस्तुएँ दिखाने के लिए रखी हों​प्रदर्शनी
जिसके पार न देखा जा सकेअपारदर्शक

Additional Information  कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
​जिसका आदर न किया गया होअनादृत
​ऊपर की ओर जाने वालीउर्ध्वगामी
​कम खर्च करने वालामितव्ययी
​कठिनाई से प्राप्त होने वालादुर्लभ
​आकाश में विचरण करने वाले जंतुनभचर
जिसने आत्मा को जीत लिया होजितात्मा
जो किसी भी गुट में नहींतटस्थ