Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Showing 10 question(s)
Clear

Question 311

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'तीर' शब्द का पर्यायवाची है :

  1. AOption (a)

    तार

  2. BOption (b)

    टुकड़ा

  3. COption (c)

    शर

  4. DOption (d)

    सिर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

शर

Why this answer is correct

'तीर' शब्द का पर्यायवाची है 'शर'।

'तीर' शब्द के अन्य पर्यायवाची शब्द- बाण, शर, विशिख, शिलीमुख आदि है।

Key Pointsपर्यायवाची शब्द- समान अर्थ देने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

  • जैसे- अलंकार के पर्यायवाची शब्द है- आभूषण, भूषण, गहना, जेवर आदि।

अन्य विकल्प के पर्यायवाची शब्द- 

शब्दपर्यायवाची
टुकड़ाअंश, खंड, भाग आदि।
तार, क्रम, सिलसिला, धागा आदि।
सिरशीर्ष, मस्तिष्क, मगज़ आदि।

Additional Informationअन्य पर्यायवाची शब्द- 

शब्दपर्यायवाची
जलजवारिज, सरोज, पदम आदि।
जलदघटा, प्रमोद, वालिद आदि।
कठिनदुष्कर, दुःसाध्य, अगम्य आदि।
भूतकालविगत, गत, भूत आदि।
अनुजअनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ आदि।
तनुजसुत, सुवन, आत्मज आदि।
आँजनअंजन, सुरमा, काजल, आदि।
श्यामातमी, तामसी, तमस्विनी आदि।
अंबअंबा, माता, जननी आदि।

Question 312

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

किस शब्द की वर्तनी शुद्ध है ?

  1. AOption (a)

    आधीन

  2. BOption (b)

    व्यवहारिक

  3. COption (c)

    मिष्ठान्न

  4. DOption (d)

    अत्यधिक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अत्यधिक

Why this answer is correct

अत्यधिक शब्द यहाँ शुद्ध और सार्थक शब्द है।

  • शुद्ध शब्द :**अत्यधिक (**हद से ज़्यादा)
  • अशुद्ध   : अत्याधिक

Key Points

  • अशुद्ध - शुद्ध
  • आधीन - अधीन
  • व्यवहारिक - व्यावहारिक
  • मिष्ठान्न -- मिष्टान्न

Question 313

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है।

चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात

  1. AOption (a)

    अन्य से भिन्न होना

  2. BOption (b)

    सुख के समय बहुत थोड़े दिनों के लिए आते हैं।

  3. COption (c)

    मौका निकल जाने पर सहायता के लिए आना

  4. DOption (d)

    अनुभवी होना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

सुख के समय बहुत थोड़े दिनों के लिए आते हैं।

Why this answer is correct

'चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात' लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है - सुख के समय बहुत थोड़े दिनों के लिए आते हैं।

Key Points

  • 'चार दिन की चाँदनी फिर अँधेरी रात' का अर्थ - सुख के समय बहुत थोड़े दिनों के लिए आते हैं।
  • वाक्य प्रयोग - बड़े बुजुर्ग कह गए हैं, सुख-दुख में एक समान रहने को क्योंकि "चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात"।
  • लोकोक्ति - जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है, लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।
  • जैसे - ​सीधी ऊँगली से घी नहीं निकलता - सीधेपन से काम नहीं चलता।
  • वाक्य प्रयोग - हमने राजी-वाजी से काम निकालना चाहा, पर ठीक ही कहते हैं- **"सीधी ऊँगली से घी नहीं निकलता"।**​

Important Points

लोकोक्ति​अर्थवाक्य प्रयोग
तीन लोक से मथुरा न्यारीअन्य से भिन्न होनाहजारीमल का तो कहना ही क्या ‌‌‌उसके जैसा इस गाँव में नहीं मिलेगा ‌‌‌वह तो "तीनो लोक से मथुरा न्यारा है"।
अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेतसमय निकल जाने के पश्चात् पछताना व्यर्थ होता है।सारे साल राम मस्ती करता रहा, अध्यापकों और अभिभावक की एक न सुनी। अब बैठकर रो रहा है। ठीक ही कहा गया है- "अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत"।
घाट - घाट का पानी पीनाबहुत अनुभवी होनाकेशव ने कहा कि तुम मुझे अपनी बातों में नही उलझा सकते हो क्योंकि मैंने "घाट-घाट का पानी पिया है"।

Additional Information 

लोकोक्तिअर्थवाक्य प्रयोग
शर्म की बहू नित भूखी मरेजो खाने-पीने में शर्माता है, वह भूखा मरता है।गौरव ने कहा कि खाने-पीने में काहे की शर्म। भूखे थोड़े ही मरना है। आपने सुना नहीं- "शर्म की बहू नित भूखी मरे"।
मन चंगा तो कठौती में गंगादि मन शुद्ध हो तो तीर्थाटन का फल घर में ही मिल सकता है।रामू काका कभी गंगा नहाने नहीं जाते, वह हमेशा सबकी मदद करते रहते हैं। ठीक ही कहते है- "मन चंगा तो कठौती में गंगा"।
नौ दिन चले अढ़ाई कोसबहुत सुस्ती से काम करनाराजू ने दस महीने में मात्र एक पाठ याद किया है। यह तो वही बात हुई- "नौ दिन चले अढ़ाई कोस"।
दूर के ढोल सुहावने लगते हैंदूर के व्यक्ति अथवा वस्तुएँ अच्छी मालूम पड़ती हैं।मोहन के पास ज्यादा पैसा नहीं है। गाँव का सबसे बड़ा आदमी है तो क्या हुआ- "दूर के ढोल सुहावने लगते हैं"।

Question 314

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

जो किये गये उपकारों को मानता है के लिए एक शब्द लिखिए।

  1. AOption (a)

    अज्ञ

  2. BOption (b)

    कृतज्ञ

  3. COption (c)

    कृतकार्य

  4. DOption (d)

    कृतघ्न

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कृतज्ञ

Why this answer is correct

जो किये गये उपकारों को मानता है के लिए एक शब्द होगा - कृतज्ञ

Key Points

  • 'जो किये गये उपकारों को मानता है' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - कृतज्ञ
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
जो कुछ भी नहीं जानता होअज्ञ
जो अपना कार्य कर चुका होकृतकार्य
उपकार को न मानने वालाकृतघ्न

Additional Information

  कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
चिर निद्रा को प्राप्त हुआचिरनिद्रित
​जो जीव जंतु जल में रहते होजलचर
​जो किसी भी गुट में नहीं होतटस्थ
​किसी पद का उम्मीदवारप्रत्याशी
कम खर्च करने वालामितव्ययी
​कठिनाई से समझने योग्यदुर्बोध

Question 315

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

इनमें से कौन-सा शब्द 'बल' शब्द का अर्थ नहीं है?

  1. AOption (a)

    सामर्थ्य

  2. BOption (b)

    मस्ती

  3. COption (c)

    शक्ति

  4. DOption (d)

    जोर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मस्ती

Why this answer is correct

सही उत्तर है - मस्ती।

  • सामर्थ्य, शक्ति, जोर आदि 'बल' के पर्यायवाची है।
  • मस्ती के पर्यायवाची - मजा, हर्ष, लुत्फ, आनंद आदि।

Key Pointsपर्यायवाची शब्द - जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं।

शब्दपर्यायवाची
विभाशोभा ,रम्भा, रमा ,शुचि
प्रभारश्मि, दीप्ति, मरीचि, किरण, ज्योति
आभादमक, चमक, कान्ति, दीप्ती, जगमगाहट
पार्वतीअपर्णा, अंबिका, आर्या, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी, रुद्राणी, शिवा

Question 316

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित वाक्यांश हेतु सार्थक शब्द बताएं।

बिना वेतन के कार्य करने वाला

  1. AOption (a)

    अन्य वैतनिक

  2. BOption (b)

    अवैतनिक

  3. COption (c)

    वैतनिक

  4. DOption (d)

    वेतन सहित

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अवैतनिक

Why this answer is correct

सही उत्तर है - अवैतनिक

Key Points

  • 'बिना वेतन के कार्य करने वाला' वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अवैतनिक
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
वह जो वेतन लेकर काम करता होवैतनिक
वह धन जो किसी को कोई काम करने के बदले में दिया जायवेतन

Additional Information

    कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
​जिसका मन कहीं अन्यत्र लगा होअन्यमनस्क
ऊपर की ओर बढ़ती हुई साँसउर्ध्वश्वास
कठिनाई से प्राप्त होने वालादुर्लभ
​खाने से बचा हुआ जूठा भोजनउच्छिष्ट
​दूसरों पर उपकार करने वालाउपकारी
दो वेदों को जानने वालाद्विवेदी
​जो बहुत समय तक ठहर सकेचिरस्थायी

Question 317

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

उस विकल्प का चयन कीजिए जो कि दिए गए मुहावरे का सही अर्थ है।

"खटिया सेना"

  1. AOption (a)

    चारपाई पर सोना

  2. BOption (b)

    कार्य से विमुख होना

  3. COption (c)

    आराम से लेटना

  4. DOption (d)

    बीमार होना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

बीमार होना

Why this answer is correct

"खटिया सेना" मुहावरे का सही अर्थ है - बीमार होना

Key Points

  • "खटिया सेना" का अर्थ - बीमार होना। वाक्य प्रयोग - माला की माँ बुखार के कारण "खटिया सेती है"।
  • मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
  • उदाहरण के लिए - पगड़ी रखना- इज्जत बचाना। वाक्य प्रयोग - हल्दी घाटी में झाला सरदार ने राजपूतों की "पगड़ी रख ली"।

अन्य विकल्प-

मुहावराअर्थ
मुंह मोड़ लेनाविमुख होना
चैन की साँस लेनाआराम अनुभव करना।

Additional Information 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
पौ बारह होनाखूब लाभ होना।शगुन को नौकरी मिलते ही उसके "पौ बारह हो गए"।
अलाद्दीन का चिरागआश्चर्यजनक या अद्भुत वस्तु।सुरेश कलम पाकर ऐसे चल पड़ा जैसे उसे अलाद्दीन का "चिराग मिल गया हो"।
गढ़ फतह करनाकठिन काम करना।आई.ए.एस. पास करके शंकर ने सचमुच "गढ़ फतह कर लिया"।
ढाई ईंट की मस्जिदसबसे अलग कार्य करना।राजेश घर में कुआँ खुदवाकर "ढाई ईंट की मस्जिद बना रहा है"।

Question 318

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

'तरल' का विलोम शब्द क्या है?

  1. AOption (a)

    ठोस

  2. BOption (b)

    विरल

  3. COption (c)

    सरल

  4. DOption (d)

    अविरल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

ठोस

Why this answer is correct

'तरल' का विलोम शब्द है- ठोस

Key Points

  • 'तरल' शब्द का विलोम शब्द 'ठोस' होगा।
  • 'तरल' का अर्थ- तेल, पानी आदि की तरह पतला और बहनेवाला।
  • 'ठोस' का अर्थ- जिसके भीतर खाली स्थान न हो।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
विरलसघन, अविरल
सरलकठिन

Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
अनुलोमविलोम
निरपेक्षसापेक्ष
​ऋजुतावक्रता
​एकरंगबहुरंग
अनैच्छिक​ऐच्छिक
तामसिकसात्विक
दुत्कारस्वागत
जीवात्मापरमात्मा

Question 319

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

इनमें से शुद्ध वाक्य कौन-सा है ?

  1. AOption (a)

    बच्चे को काटकर अनार खिलाओ

  2. BOption (b)

    काटकर अनार बच्चे को खिलाओ

  3. COption (c)

    बच्चे को अनार काटकर खिलाओ।

  4. DOption (d)

    अनार बच्चे को काटकर खिलाओ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

बच्चे को अनार काटकर खिलाओ।

Why this answer is correct

शुद्ध वाक्य है - बच्चे को अनार काटकर खिलाओ।

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - बच्चे को अनार काटकर खिलाओ।
  • वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो उसे शुद्ध वाक्य कहते है।

Important Points पदक्रम संबंधी नियम -

  • वाक्य में पहले कर्ता, फिर कर्म तथा अन्त में क्रिया आती है।
  • यदि क्रिया अकर्मक है तो वाक्य में पहले कर्ता फिर क्रिया आती है।
  • विस्मयादि बोधक शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं।
  • जहाँ प्रश्नवाचक वाक्यों हाँ/नहीं उत्तर वाले प्रश्नों में 'क्या' प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के आरंभ में आते हैं
  • तथा शेष प्रश्नवाचक शब्द प्रायः वाक्य के मध्य में आते हैं।
  • क्रिया-विशेषण शब्द, क्रिया के पूर्व आते हैं।

Additional Information पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
राहुल क्या जा रहा है ?क्या राहुल जा रहा है।
मुझे एक दूध का गर्म प्याला चाहिए।मुझे गर्म दूध का एक प्याला चाहिए।
गाय का ताकतवर दूध होता है।गाय का दूध ताकतवर होता है।
शहीदों का देश सदा आभारी रहेगा।देश शहीदों का सदा आभारी रहेगा।
अपनी बात आपको मैं बताता हूँ।मैं आपको अपनी बात बताता हूँ।

Question 320

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

इनमें से 'चिरंतन' का विलोम क्या है? 

  1. AOption (a)

    अनश्वर

  2. BOption (b)

    अल्पजीवी

  3. COption (c)

    नश्वर 

  4. DOption (d)

    क्षणिक 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

नश्वर 

Why this answer is correct

'चिरंतन' का विलोम है- नश्वर 

Key Points

  • 'चिरंतन' शब्द का विलोम शब्द 'नश्वर' होगा।
  • 'चिरंतन' का अर्थ- बहुत दिनों का, पुरातन, पुराना, अनश्वर।
  • 'नश्वर' का अर्थ- जो नष्ट हो जाने के योग्य हो।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
अल्पजीवीदीर्घजीवी
क्षणिकशाश्वत

Additional Information 

  कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
अनुशीलनउपेक्षण
विभाजनसंयोजन
​उत्तरार्धपूर्वार्ध
​ऋजुतावक्रता
​एकरंगबहुरंग
अनैच्छिक​ऐच्छिक
​कठिनसरल
​खगोलभूगोल
गुलामआजाद