Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Showing 10 question(s)
Clear

Question 301

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'जिसका जन्म पहले हुआ हो' - इस वाक्यांश के लिए सही शब्द कौन-सा है?

  1. AOption (a)

    अग्रज

  2. BOption (b)

    अनुज

  3. COption (c)

    अज्ञात

  4. DOption (d)

    अग्रसोची

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अग्रज

Why this answer is correct

'जिसका जन्म पहले हुआ हो' - इस वाक्यांश के लिए सही शब्द है- अग्रज

Key Points

  • 'जिसका जन्म पहले हुआ हो' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - अग्रज
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
​जिसका जन्म बाद में हुआ हो​अनुज
जिसके बारे में पता न होअज्ञात
आगे की बात सोचनेवाला​अग्रसोची

Additional Information

  कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
​जो बुलाया न गया होअनाहूत
किसी टूटी-फूटी इमारत का अंशभग्नावशेष
अपने आप उत्पन्न होने वालास्त्रैण
जो कार्य कठिनता से हो सकेदुष्कर
जो सदा से चला आ रहा होसनातन
जो निन्दा के योग्य होनिन्दनीय

Question 302

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्न में से 'धर्म' का अनेकार्थक शब्द क्या होगा? 

  1. AOption (a)

    सोना

  2. BOption (b)

    स्वभाव

  3. COption (c)

    खरल

  4. DOption (d)

    वस्तु

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

स्वभाव

Why this answer is correct

सही उत्तर है - स्वभाव।

 Key Points

  • प्रकृति, स्वभाव, कर्त्तव्य’ धर्म के अनेकार्थक शब्द हैं।
  • ‘सम्प्रदाय’ शब्द भी ‘धर्म’ के लिए प्रयोग किया जाता है।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
अनेकार्थी शब्दऐसे शब्द, जिनके अनेक अर्थ होते है, अनेकार्थी शब्द कहलाते है।भुवन- चौदह की संख्या, जल, संसार, लोग।

Question 303

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'ज़हर उगलना' मुहावरे का अर्थ क्या है?

  1. AOption (a)

    सम्मानजनक बात कहना

  2. BOption (b)

    अपमानजनक बात कहना

  3. COption (c)

    ज़हर खाना

  4. DOption (d)

    इनमें से कोई नहीं

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अपमानजनक बात कहना

Why this answer is correct

'ज़हर उगलना' मुहावरे का अर्थ है- अपमानजनक बात कहना

Key Points

  • 'ज़हर उगलना' का अर्थ - अपमानजनक बात कहना,
  • वाक्य प्रयोग - रमेश की चाची कभी मीठे बोल नहीं बोलती। जब देखो "ज़हर उगलती रहती है"।
  • मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
  • उदाहरण के लिए - पगड़ी रखना- इज्जत बचाना। वाक्य प्रयोग - हल्दी घाटी में झाला सरदार ने राजपूतों की "पगड़ी रख ली"।

Important Points 

मुहावराअर्थ
शिगूफा खिलानाविचित्र बात कहना l
​दो टूक बात कहनाकिसी बात को स्पष्ट रूप से कह देना l

Additional Information 

 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
​कंठ का हार होनाबहुत प्रिय होनाराजू अपनी दादी का "कंठ का हार हैं", वह उसका बहुत ख्याल रखती हैं।
खून-पसीना एक करनाअधिक परिश्रम करना"खून पसीना एक करके" विद्यार्थी अपने जीवन में सफल होते है।
​गुड़ गोबर करनाबनाया काम बिगाड़नावीरू ने जरा-सा बोलकर सब "गुड़-गोबर कर दिया"।
​मैदान मारनायुद्ध में विजय प्राप्त करनाभारत ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में "मैदान मार लिया"।

Question 304

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्न शब्दों में से शुद्ध वर्तनी चुनिए ।

  1. AOption (a)

    वध्यार्थी

  2. BOption (b)

    विद्यार्थि

  3. COption (c)

    विध्यार्थि

  4. DOption (d)

    विद्यार्थी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

विद्यार्थी

Why this answer is correct

विद्यार्थी शुद्ध वर्तनी है, अन्य सभी विकल्प निरर्थक है।

अत: विकल्प 4 सही उत्तर है।

Key Points

  • वर्तनी- लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं,
  • अर्थात उच्चारित होने वाले शब्द के लेखन में प्रयोग होने वाले लिपि चिह्नों के व्यवस्थित रूप को वर्तनी कहा जाता है।
  • विद्यार्थी का अर्थ-  छात्र आदि।
  • विद्यार्थी का समास विग्रह-  विद्या का अर्थी( चाह), अर्थ- विद्या की चाह रखने वाला।

Additional Informationअशुद्ध- शुद्ध वर्तनी के कुछ उदाहरण-

अशुद्धशुद्ध
प्रतीज्ञाप्रतिज्ञा
निवारननिवारण
तिथीतिथि
अरपनअर्पण
पाक्षिपक्षी
व्यवहारिकव्यावहारिक
पारिक्षापरीक्षा
भगीरथीभागीरथी
समाजीकसामाजिक
स्यामलश्यामल

Question 305

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है।

मखमली जूते मारना

  1. AOption (a)

    ऊपरी दिखावा करना

  2. BOption (b)

    बहुत अधिक चिंता करना

  3. COption (c)

    मीठी बातों से लज्जित करना

  4. DOption (d)

    लाभ के चक्कर में नुकसान कर लेना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

मीठी बातों से लज्जित करना

Why this answer is correct

'मखमली जूते मारना' लोकोक्ति का सही अर्थ वाला विकल्प है - मीठी बातों से लज्जित करना

Key Points

  • 'मखमली जूते मारना' का अर्थ है - मीठी बातों से लज्जित करना।
  • वाक्य प्रयोग - रोहन का मैनेजर हमेशा उसके काम खराब करने पर उसे "मखमली जूते मारता है"।
  • लोकोक्ति - जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है, लोकोक्ति कहलाता है। इसी को कहावत कहते है।
  • जैसे - एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा - एक दोष होने के साथ ही साथ दूसरा दोष भी होना।
  • वाक्य प्रयोग - कालू तो पहले से ही बिगड़ा हुआ था अब उसने आवारा लोगों का साथ और कर लिया है- "एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा"।​

Important Points 

लोकोक्ति​अर्थ
थोथा चना बाजे घनाऊपरी दिखावा करना
आगे कुआँ पीछे खाईसब ओर कष्ट ही कष्ट होना
गई माँगने पूत, खो आई भरतारथोड़े लाभ के चक्कर में भारी नुकसान कर लेना।

Additional Information 

लोकोक्तिअर्थवाक्य प्रयोग
अन्धा क्या चाहे दो आँखेंमनचाही बात हो जाना।अभी मैं विद्यालय से अवकाश लेने की सोच ही रही थी कि मेघा ने मुझे बताया कि कल विद्यालय में अवकाश है। यह तो वही हुआ- "अन्धा क्या चाहे दो आँखें"।
उल्टा चोर कोतवाल को डाँटेउल्टा चोर कोतवाल को डाँटेएक तो पूरे वर्ष पढ़ाई नहीं की और अब परीक्षा में कम अंक आने पर अध्यापिका को दोष दे रहे हैं। यह तो वही बात हो गई- "उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे"।
कंगाली में आटा गीलापरेशानी पर परेशानी आनापिता जी की बीमारी की वजह से घर में वैसे ही आर्थिक तंगी चल रही है, ऊपर से बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी बढ़ गया। इसे कहते हैं- "कंगाली में आटा गीला"।
​चमड़ी जाय, पर दमड़ी न जायअत्यधिक कंजूसी करना।जेबकतरे ने सौ रुपए उड़ा लिए तो कुछ नहीं, पर मुन्ना ने मुझे पाँच रुपए उधार नहीं दिए। ये तो वही बात हुई कि "चमड़ी जाय पर दमड़ी न जाय"।

Question 306

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

"नौका झील में डूब गई" रेखांकित पद में कारक है-

  1. AOption (a)

    अधिकरण

  2. BOption (b)

    कर्म

  3. COption (c)

    अपादान

  4. DOption (d)

    करण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

अधिकरण

Why this answer is correct

"नौका झील में डूब गई" रेखांकित पद में कारक है- अधिकरण

  • (यहाँ पर 'में' विभक्ति चिन्ह का प्रयोग किया गया है। जिससे नौका के झील में डूबने का बोध करा रहा है। अतः यह उदारहण अधिकरण कारक के अंतर्गत आएगा।)

अधिकरण:-

  • अधिकरण का अर्थ होता है - आश्रय। संज्ञा का वह रूप जिससे क्रिया के आधार का बोध हो, उसे अधिकरण कारक कहते हैं।
  • इसकी विभक्ति में और पर होती है। भीतर, अंदर, ऊपर, बीच आदि शब्दों का प्रयोग इस कारक में किया जाता है।

उदाहरण-

  • भँवरा फूलों पर मँडरा रहा है।
  • जब मैं घर में गया तो कोई भी नहीं था।

Key Pointsहिन्दी में आठ कारक’ हैं -

कारकविभक्तियाँ
1. कर्ताने
2. कर्मको
3. करणसे, द्वारा
4. सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
5. अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
6. सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
7. अधिकरणमें, पर
8. सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Confusion Pointsकरण और अपादान कारक में अंतर:-

  • करण और अपादान दोनों ही कारकों में ‘से’ चिन्ह का प्रयोग होता है।
  • परन्तु अर्थ के आधार पर दोनों में अंतर होता है।
  • करण कारक में जहाँ पर ‘से’ का प्रयोग साधन के लिए होता है
  • वहीं पर अपादान कारक में अलग होने के लिए किया जाता है।

Important Points 

कर्म कारक:- - जिस संज्ञा या सर्वनाम पर कर्ता द्वारा किए गए क्रिया का प्रभाव पड़ता हैं उसे कर्म कारक कहते है। - कर्म कारक का विभक्ति चिन्ह ‘को’ होता है। उदाहरण- - गोपाल ने राधा को बुलाया। - रामू ने घोड़े को पानी पिलाया। करणकारक:- - वह साधन जिससे क्रिया होती है, वह करण कहलाता है। यानि, जिसकी सहायता से किसी काम को अंजाम दिया जाता वह करण कारक कहलाता है। - करण कारक के दो विभक्ति चिन्ह होते है- से और के द्वारा। उदाहरण- - बच्चे गाड़ियों से खेल रहे हैं। - सुनील ने अपनी पत्नी के द्वारा खाना बनवाया। अपादान कारक- - जब संज्ञा या सर्वनाम के किसी रूप से किन्हीं दो वस्तुओं के अलग होने का बोध होता है, तब वहां अपादान कारक होता है। - अपादान कारक का भी विभक्ति चिन्ह 'से' (अलगाव) होता है। उदाहरण- - पेड़ से आम नीचे गिर गया। - सुरेश छत से गिर गया।

Question 307

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'बर्बर' का विलोम शब्द क्या है?

  1. AOption (a)

    निर्भर

  2. BOption (b)

    सभ्य

  3. COption (c)

    दुर्बल

  4. DOption (d)

    दुर्भर 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

सभ्य

Why this answer is correct

'बर्बर' का विलोम शब्द है- सभ्य

Key Points

  • 'बर्बर' शब्द का विलोम शब्द 'सभ्य' होगा।
  • 'बर्बर' का अर्थ- असभ्य एवं जंगली।
  • 'सभ्य' का अर्थ- शिष्ट, सिविल।
  • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दविलोम
निर्भरस्वावलंबी
दुर्बलसबल
दुर्लभसुलभ

Additional Information 

 कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

शब्दविलोम
संयोगवियोग
ईप्सितअनीप्सित
​उत्कृष्टनिकृष्ट
मूसल​ऊखल
​एकांगीसर्वांगीण
​औचित्यअनुचित्य
​कपटनिष्कपट
​केंद्रितविकेंद्रित
​खटासमिठास

Question 308

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

‘जूते चाटना' का सही अर्थ है : 

  1. AOption (a)

    खुशामद करना

  2. BOption (b)

    जूतों को चमकदार बनाना

  3. COption (c)

    ​घूस देना

  4. DOption (d)

    इधर-उधर घूमना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

खुशामद करना

Why this answer is correct

‘जूते चाटना' का सही अर्थ है - खुशामद करना

Key Points

  • ‘जूते चाटना' का अर्थ - खुशामद करना, वाक्य प्रयोग - विजय को कुछ मत कहो वो वो काम नहीं "जूते चाटने" में विश्वास रखता है।
  • मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
  • जैसे - चिकना घड़ा होना - बेशर्म होना, वाक्य प्रयोग - मोहित ऐसा "चिकना घड़ा है" कि उसके ऊपर कहने-सुनने का कोई असर नहीं पड़ता।

Important Points  

मुहावराअर्थ
चांदी का जूता मारना​घूस देना
इधर-उधर की हाँकनाव्यर्थ की बातें करना
इधर की उधर करनाचुगली करना

Additional Information 

मुहावराअर्थवाक्य प्रयोग
अपना उल्लू सीधा करनामतलब निकालनाआजकल के नेता "अपना उल्लू सीधा करने" के लिए ही लोगों को भड़काते है।
छक्के छुड़ानापराजित करनाभारत और पाकिस्तान के युद्ध में हर बार पाकिस्तान के "छक्के छूटे हैं"।
कलेजा मुँह का आनाभयभीत होनागुंडों को देख कर सबका "कलेजा मुँह में आ जाता है"।
गड़े मुर्दे उखाड़नादबी हुई बात फिर से उभारनारोहन हमेशा "गड़े मुर्दे उखाड़कर" अपनी पत्नी को कोसता रहता है। 

Question 309

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निर्देश : निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द का चयन उनके दिए गए विकल्पों में से कीजिए-

चक्षु

  1. AOption (a)

    आकाश

  2. BOption (b)

    पक्षी

  3. COption (c)

    घोड़ा

  4. DOption (d)

    आँख

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

आँख

Why this answer is correct

सही उत्तर है - आँख

Key Points

  • 'आँख' शब्द का समानार्थी 'चक्षु​' होगा।
  • 'आँख' के अन्य समानार्थी शब्द - ​नेत्र, नयन, लोचन, अक्षि, दृग, अंबक।
  • समानार्थी शब्द - ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द  कहलाते हैं।

अन्य विकल्प-

शब्दसमानार्थी शब्द
आकाशनभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान।
पक्षी​खग, विहग, द्विज, नभचर, अण्डज, पतंग, चिड़िया।
घोड़ातुरंग, हय, घोट, घोटक, अश्व।

Additional Information 

 कुछ महत्वपूर्ण समानार्थी शब्द-

शब्दसमानार्थी शब्द
अनलआग, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, हुताशन, कृशानु।
जंगलवन, कानन, बीहड़, विटप, विपिन।
आकाशव्योम, शून्य, गगन, अम्बर, आसमान, अंतरिक्ष, नभ।
इंद्रसुरेश, देवेंद्र, देवराज, पुरंदर, सुरपति, मघवा, महेंद्र।
गंगासुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी, भागीरथी।
स्त्रीललना, नारी, कामिनी, रमणी, महिला, वनिता, कांता।
कपड़ावस्त्र, पट, वसन, अंबर, चीर , परिधान।

Question 310

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

इनमें से शुद्ध वाक्य कौन-सा है?

  1. AOption (a)

    चन्द्रगुप्त के विभिन्न नाम है

  2. BOption (b)

    चन्द्रगुप्त के कई नाम है

  3. COption (c)

    चन्द्रगुप्त के विविध नाम है

  4. DOption (d)

    चन्द्रगुप्त के कई नाम हैं

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

चन्द्रगुप्त के कई नाम हैं

Why this answer is correct

इनमें से शुद्ध वाक्य है- चन्द्रगुप्त के कई नाम हैं।

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - चन्द्रगुप्त के कई नाम हैं।
  • वाक्य में लिंग, वचन, पुरुष, काल, कारक आदि का क्रिया के साथ ठीक-ठीक मेल हो, उसे शुद्ध वाक्य कहते है।
  • अन्य विकल्पों में व्याकरणिक त्रुटि हैं।

Important Pointsहिन्दी में आठ कारक’ हैं -

कारकविभक्तियाँ
कर्ताने
कर्मको
करणसे, द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरणमें, पर
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Additional Information कारक संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
हिन्दी भारत का राष्ट्रभाषा है।हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है।
वह देर में खाना खाता है।वह देर से खाना खाता है।
​किसान ने खेत पर बीज बोया है।किसान ने खेत में बीज बोया है।
शिष्य यज्ञ को लकड़ी लाया।शिष्य यज्ञ के लिए लकड़ी लाया।
मैं शीतल जल को पी रहा हूँ।मैं शीतल जल पी रहा हूँ।