Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Showing 10 question(s)
Clear

Question 111

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

"'बुढ़िया धीरे-धीरे चबाना रही है।'" इस वाक्य में 'धीरे-धीरे' किस प्रकार का क्रियाविशेषण है? 

  1. AOption (a)

    रीतिवाचक क्रियाविशेषण

  2. BOption (b)

    परिमाणवाचक क्रियाविशेषण

  3. COption (c)

    कालवाचक क्रियाविशेषण

  4. DOption (d)

    स्थानवाचक क्रियाविशेषण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

रीतिवाचक क्रियाविशेषण

Why this answer is correct

"'बुढ़िया धीरे-धीरे चबाना रही है।'" इस वाक्य में 'धीरे-धीरे' का क्रियाविशेषण है- रीतिवाचक क्रियाविशेषण

Key Points

  • "बुढ़िया धीरे-धीरे चबाना रही है" वाक्य में "धीरे-धीरे" रीतिवाचक क्रियाविशेषण है। यह क्रिया (चबाना) के होने के तरीके (धीरे-धीरे) को दर्शाता है।
  • जिन अविकारी शब्दों से क्रिया की रीति या विधि का पता चलता है, उसे रीतिवाचक क्रिया-विशेषण अव्यय कहते हैं।
  • जैसे - सचमुच, ठीक, अवश्य, कदाचित, ऐसे, वैसे, सहसा, तेज, सच, झूठ, धीरे, ध्यानपूर्वक, हंसते हुए, तेजी से, फटाफट आदि।
  • घोड़ा तेज भागता है।

Important Points अर्थ के आधार पर क्रिया-विशेषण के भेद-

  • स्थानवाचक क्रिया-विशेषण
  • कालवाचक क्रिया-विशेषण
  • परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण
  • रीतिवाचक क्रिया-विशेषण

Additional Information 

 

क्रियाविशेषणपरिभाषाउदाहरण
कालवाचकजिन शब्दों से क्रिया के घटित होने के समय का पता चले उसे कालवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे - आज, कल, परसों, पहले, अब तक, अभी-अभी, लगातार, बार-बार, प्रतिदिन, अक्सर, बाद में, जब, तब, अभी, कभी, नित्य, सदा, तुरंत, आजकल, कई बार, हर बार आदि।आज बारिश होगी।
स्थानवाचकवे शब्द जो क्रिया के घटित होने के स्थान का बोध कराते हैं, उन्हें स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहते हैं। जैसे - यहाँ, वहाँ, कहाँ, जहाँ, सामने, नीचे, ऊपर, आगे, भीतर, बाहर, दूर, पास, अंदर, किधर, इस ओर, उस ओर, इधर, उधर, जिधर, दाएँ, बाएँ, दाहिने आदि।सुधा बाहर गई है।
परिमाणवाचकजिन अविकारी शब्दों से क्रिया के परिमाण और उसकी संख्या का पता चलता है, उसे परिमाणवाचक क्रिया-विशेषण कहते हैं। जैसे - बहुत, अधिक, पूर्णतया, कुछ, थोडा, काफी, केवल, इतना, उतना, कितना, थोड़ा-थोड़ा, एक-एक करके, जरा, खूब, बिलकुल, ज्यादा, अल्प, बड़ा, भारी, लगभग, क्रमशः आदि।​वह अधिक मेहनत करता है।

Question 112

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'जो सोता है सो खोता है।' वाक्य में रेखांकित शब्द किस सर्वनाम के उदाहरण हैं?

  1. AOption (a)

    प्रश्नवाचक

  2. BOption (b)

    निजवाचक

  3. COption (c)

    संबंधवाचक

  4. DOption (d)

    अनिश्चयवाचक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

संबंधवाचक

Why this answer is correct

'जो सोता है सो खोता है।' वाक्य में रेखांकित शब्द संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण हैं।

Key Points

  • संबंधवाचक सर्वनाम - इसमें किसी वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा शब्द अथवा सर्वनाम शब्दों के मध्य सम्बन्ध बताया जाता है।
  • उदाहरण - जैसा करोगे वैसा भरोगे।

Additional Informationअन्य उदाहरण -

सर्वनामपरिभाषाउदाहरण
प्रश्नवाचकजो शब्द सवाल करने के लिए प्रयुक्त किये जाए।आपका नाम क्या है?
निजवाचकजो सक्र्व्नाम शब्द स्वयं का ज्ञान करता है।मै यह कार्य स्वयं कर लूँगा।
अनिश्चयवाचकजिसमे किसी व्यक्ति या वस्तु की निश्चिता का ज्ञान न हो।शायद दरवाजे पर कोई खड़ा है?

Question 113

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त शब्द से करें।

"गुरुदेव एक-एक फूल-पत्ते _______ ध्यान से देखते हुए टहल रहे थे।"

  1. AOption (a)

    और

  2. BOption (b)

    से

  3. COption (c)

    को

  4. DOption (d)

    के लिए

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

को

Why this answer is correct

इसका सही उत्तर को है।

Key Points

विश्लेषण के अनुसार,

  • हिंदी व्याकरण में, क्रिया 'देखते हुए' के साथ कर्म कारक के लिए 'को' संबोधन का उपयोग होता है, क्योंकि यहाँ फूल-पत्ते क्रिया के कर्म हैं।
  • वाक्य 'गुरुदेव एक-एक फूल-पत्ते को ध्यान से देखते हुए टहल रहे थे।' व्याकरणिक रूप से शुद्ध और अर्थपूर्ण है।
  • इसलिए, सही उत्तर 'को' है।

Additional Information अन्य विकल्प:

और -

  • यह संयोजक है, जो दो वस्तुओं या वाक्यों को जोड़ने के लिए प्रयुक्त होता है, यहाँ यह उपयुक्त नहीं है।

से -

  • 'से' कारक चिह्न साधन या अपादान कारक के लिए प्रयुक्त होता है, न कि कर्म कारक के लिए।

के लिए -

  • 'के लिए' प्रयोजन या संबोधन कारक को दर्शाता है, जो इस वाक्य के संदर्भ में अनुपयुक्त है।

Question 114

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में से 'समुद्र' शब्द का पर्यायवाची शब्द कौन सा है ?

  1. AOption (a)

    भोर

  2. BOption (b)

    भव

  3. COption (c)

    वैराग

  4. DOption (d)

    रत्नाकर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

रत्नाकर

Why this answer is correct

उपरोक्त शब्दों में से 'समुद्र' का पर्यायवाची शब्द है - 'रत्नाकर'।

 'रत्नाकर' का अर्थ होता है - 'रत्नों की खान' जोकि समुद्र में भी होती है।

अतः सही उत्तर (विकल्प 4) 'रत्नाकर' होगा।

Key Points

  • समुद्र का पर्यायवाची सागर, पयोधि, उदधि,नदीश, जलधि,नीरनिधि, रत्नाकर, सिन्धु,तोयननिधि आदि होते है।
  • अन्य विकल्प
  1. वैराग का अर्थ:- अलग इच्छा।
  2. भव का अर्थ:- संसार, जगत्।
  3. भोर का अर्थ:-प्रातःकाल।

Additional Information अन्य पर्यायवाची शब्द:-

शब्दपर्यायवाची
सरितानदी, तटिनी, दरिया, सलिला, तरंगिणी
सरोवरपुष्कर, पोखरा, जलवान, सरसी, पद्माकर, कासार, सरस
जलदवारिद, नीरद, पयोद, पयोधर, अम्बुद, धराधर, वारिवाह

Question 115

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 1

'जिसे जीता न जा सके' वाक्य के लिए एक शब्द कौन-सा होगा?

  1. AOption (a)

    अगेय

  2. BOption (b)

    अनंत 

  3. COption (c)

    अजेय

  4. DOption (d)

    अगाध

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अजेय

Why this answer is correct

'जिसे जीता न जा सके' वाक्य के लिए एक शब्द होगा- अजेय

Key Points

  • 'जिसे जीता न जा सके' वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा - अजेय
  • वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द - अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

अन्य विकल्प -

वाक्यांशशब्द
​जो गाया न जा सकेअगेय
​जिसका अंत न होअनंत
​जिसकी गहराई या थाह का पता न चलेअगाध

Additional Information 

 कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द -

वाक्यांशशब्द
जिसकी परीक्षा ली जा चुकी हो​परिक्षित
जिसका प्रयोजन सिद्ध हो चुका हो​कृतकार्य
किये हुए उपकार को मानने वालाकृतज्ञ
जिसे मोक्ष प्राप्त करने की इच्छा हो।मुमुक्षु
जिसे कठिनाई से जाना जा सके​दुर्ज्ञेय
जैसा आरंभ किया गया होयथारंभ
जो इंद्रियों से प्राप्त नही किया जा सके​अगोचर

Question 116

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

इनमें से 'तत्सम' शब्द कौन-सा है?

  1. AOption (a)

    जूता

  2. BOption (b)

    मनुष्य

  3. COption (c)

    सूरज

  4. DOption (d)

    घर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मनुष्य

Why this answer is correct

सही विकल्प है - मनुष्य।

  • मनुष्य 'तत्सम' शब्द है।

Key Points

  • तत्सम शब्द -  आधुनिक भारतीय भाषाओं में प्रयुक्त ऐसे शब्द जिनको संस्कृत से बिना कोई रूप बदले ले लिया गया है।
  • जैसे - आश्चर्य, इष्टिका, उपालम्भ, ऊषर आदि।
  • तद्भव शब्द - तत्सम शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव कहते हैं।
  • जैसे - उच्च से ऊँचा, उपालंभ से उलाहना, कण्टक से कांटा, कुक्कुर से कुत्ता।
तत्समतद्भव
मनुष्यमानुष
सूर्यसूरज
गृहघर
  • 'जूता' शब्द एक स्वदेशी शब्द है।

Additional Information तत्सम और तद्भव शब्दों के अन्य उदाहरण -

  • जिह्वा - जीभ
  • पीत - पीला
  • कुपुत्र - कपूत
  • ज्येष्ठ - जेठ
  • पश्चाताप - पछतावा
  • श्वास - सांस
  • कृत्यगृह - कचहरी
  • कर्तव्य - कर्तब

Question 117

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

उचित कारक चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति करें-

मेरे परिवार वाले सदैव गरीबों_____________ भोजन कराते हैं।

  1. AOption (a)

    से

  2. BOption (b)

    में

  3. COption (c)

    द्वारा

  4. DOption (d)

    को

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

को

Why this answer is correct

सही उत्तर है- को

Key Pointsवाक्य प्रयोग-

  • मेरे परिवार वाले सदैव गरीबों को भोजन कराते हैं।

Important Points

कारककारक का अर्थ होता है किसी कार्य को करने वाला। यानी जो भी क्रिया को करने में भूमिका निभाता है, वह कारक कहलाता है। इसके निम्न भेद हैं -वह रोज़ सुबह गंगा किनारे जाता है।
भेदपरिभाषाविभक्ति
कर्ता कारकजो वाक्य में कार्य को करता है, वह कर्ता कहलाता है। कर्ता वाक्य का वह रूप होता है, जिसमे कार्य को करने वाले का पता चलता है।ने
कर्म कारकवह वस्तु या व्यक्ति जिस पर वाक्य में की गयी क्रिया का प्रभाव पड़ता है वह कर्म कहलाता है।को
करण कारकवह साधन जिससे क्रिया होती है, वह करण कहलाता है। यानि, जिसकी सहायता से किसी काम को अंजाम दिया जाता वह करण कारक कहलाता है।से, के द्वारा
सम्प्रदान कारकजब वाक्य में किसी को कुछ दिया जाए या किसी के लिए कुछ किया जाए तो वहां पर सम्प्रदान कारक होता है।के लिए
अपादान कारकजब संज्ञा या सर्वनाम के किसी रूप से किन्हीं दो वस्तुओं के अलग होने का बोध होता है, तब वहां अपादान कारक होता है।से (अलग होना)
संबंध कारकसंज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जो हमें किन्हीं दो वस्तुओं के बीच संबंध का बोध कराता है, वह संबंध कारक कहलाता है।का, के, की
अधिकरण कारकसंज्ञा का वह रूप जिससे क्रिया के आधार का बोध हो उसे अधिकरण कारक कहते हैं।में, पर
संबोधन कारकसंज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जिससे किसी को बुलाने, पुकारने या बोलने का बोध होता है, तो वह सम्बोधन कारक कहलाता है।हे!, अरे!

Question 118

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित वाक्य के शुद्ध रूप का चयन करें-

“कृपया हमें उज्जवल भविष्य का आशिर्वाद दें।'

  1. AOption (a)

    कृपया हमें उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दें। 

  2. BOption (b)

    कृपया हमें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दें। 

  3. COption (c)

    कृपया हमें उज्जवल भबिष्य का आशिर्वाद दें।  

  4. DOption (d)

    कृप्या हमें उज्जवल भविष्य का आशिर्वाद दें। 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कृपया हमें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दें। 

Why this answer is correct

सही उत्तर है- कृपया हमें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दें।

Key Points

  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Important Points

कुछ अशुद्ध शब्द और शुद्ध शब्द -

अशुद्धशुद्ध
अनभिग्य​अनभिज्ञ
उज्वलउज्ज्वल
ग्रहकार्यगृहकार्य
तबियततबीयत
न्यौछावरन्योछावर
परिपेक्ष्यपरिप्रेक्ष्य
दुरदर्शनदूरदर्शन
रामायनरामायण
संवर्दनसंवर्द्धन

Question 119

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

'मैं सप्रमाण सहित बता रहा हूँ।' वाक्य के शुद्ध रूप का चयन विकल्पों में से कीजिए । 

  1. AOption (a)

    मैं प्रमाण सहित बता रहा हूँ। 

  2. BOption (b)

    मैन प्रमाण के आधार पर बता रहा हूँ। 

  3. COption (c)

    मैं सप्रमाण आधारित बताता रहा हूँ।

  4. DOption (d)

    मैं सप्रमाण युक्त बता रहा हूँ।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मैं प्रमाण सहित बता रहा हूँ। 

Why this answer is correct

मैं प्रमाण सहित बता रहा हूँ, वाक्य के शुद्ध रूप है।

Key Points

  • शुद्ध वाक्य - मैं प्रमाण सहित बता रहा हूँ।
  • अन्य विकल्प -
अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मैन प्रमाण के आधार पर बता रहा हूँ।मैं प्रमाण के आधार पर बता रहा हूँ।
मैं सप्रमाण आधारित बताता रहा हूँ।मैं प्रमाण के आधार पर बता रहा हूँ।
मैं सप्रमाण युक्त बता रहा हूँ।मैं प्रमाण सहित हता रहा हूँ।

Additional Informationवाक्य अशुद्ध- शुद्ध के कुछ उदाहरण-

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
मेरे अनेकों दोस्त है।मेरे अनेक दोस्त है।
मुझे पानी की प्यास लगी है।मुझे प्यास लगी है।
मेघ पानी बरसाते हैं।मेघ बरसते हैं।
मैं आपका सदैव आभार का भार मानता रहूँगा।मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।
उन्होंने हाथ जोड़ा और क्षमा माँग ली।उन्होंने हाथ जोड़े और क्षमा माँग ली।

Question 120

DSSSB Junior Assistant (LDC) 2025• Hindi Language 2

'काशी नरेश ने अपनी पुत्रियों के विवाह के लिए सवयंबर का आयोजन किया।'

वाक्य में रेखांकित शब्द की शुद्ध वर्तनी है-

  1. AOption (a)

    स्वयंवर

  2. BOption (b)

    सुयमंवर

  3. COption (c)

    स्वयंम्बर

  4. DOption (d)

    स्वयम्बर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

स्वयंवर

Why this answer is correct

इसका सही उत्तर स्वयंवर है। 

Key Points 

  • अशुद्ध वाक्य - काशी नरेश ने अपनी पुत्रियों के विवाह के लिए सवयंबर का आयोजन किया।
  • दिए गये वाक्य में 'वर्तनी प्रयोग' की त्रुटि है।
  • यहाँ 'सवयंबर' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • अत: सार्थक शब्द स्वयंवर' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - काशी नरेश ने अपनी पुत्रियों के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया।
  • वर्तनी - भाषा के किसी शब्द को लिखने में प्रयुक्त वर्णों के सही क्रम को वर्तनी कहते हैं।

Additional Information 

अशुद्धशुद्ध
वाल्मीकीवाल्मीकि
उपलक्षउपलक्ष्य
मैथलीमैथिली
भगीरथीभागीरथी
प्रदर्शिनीप्रदर्शनी
भाष्करभास्कर
सन्यासीसंन्यासी
माधुर्यतामधुरता
न्यौछावरन्योछावर