इनमें से कौन सा वाक्य अशुद्ध है
- AOption (a)
मेरे को बाजार जाना है।
- BOption (b)
धान की फसल तैयार है।
- COption (c)
मोर के पंख सुंदर होते हैं।
- DOption (d)
उसके शरीर पर घाव है।
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
मेरे को बाजार जाना है।
Why this answer is correct
इनमें से वाक्य अशुद्ध है - मेरे को बाजार जाना है।
Key Points
- अशुद्ध वाक्य - मेरे को बाजार जाना है।
- दिए गये वाक्य में सर्वनाम प्रयोग की त्रुटि है,
- यहाँ 'मेरे को' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
- अत: सार्थक शब्द 'मुझे' होना चाहिए।
- शुद्ध वाक्य - मुझे बाजार जाना है।
Additional Information सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ -
| अशुद्ध वाक्य | शुद्ध वाक्य |
|---|---|
| मैंने तेरे को कितना समझाया। | मैंने तुझे कितना समझाया। |
| मेरे को कुछ याद नहीं आ रहा। | मुझे कुछ याद नहीं आ रहा। |
| मेरे को घर जाना है। | मुझे घर जाना है। |
| जो सोवेगा वह खोवेगा। | जो सोवेगा सो खोवेगा। |
| आप आपका काम करो। | आप अपना काम करो। |