Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 191

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

मेरा विचार है 1. ______ एक ही खुराक 2. ______ के बाद तबीयत ठीक 3. ______ जाएगी। कभी - कभी हवा रुक 4. ______ है और फंदा डाल लेती है। बस 5. ______ की ऐंठन है।

रिक्त स्थान (1) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

  1. AOption (a)

    की

  2. BOption (b)

    के

  3. COption (c)

    कि

  4. DOption (d)

    का

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

कि

Why this answer is correct

रिक्त स्थान (1) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प है - कि अन्य विकल्प असंगत है। ​

Key Points 

  • गद्यांश के अनुसार- मेरा विचार है (1) कि एक ही खुराक 2. ______ के बाद तबीयत ठीक 3. ______ जाएगी।
  • रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए 'कि' शब्द का प्रयोग किया जाएगा।
  • अव्यय शब्द - कि , कारक विभक्ति चिन्ह - के, का, की।
  • अन्य विकल्पों में दिए गए शब्दों का प्रयोग करने से वाक्य का सार्थक अर्थ प्रकट नहीं हो रहा है।

Additional Information 

कारकविभक्ति
कर्ताने
कर्मको
करणसे, द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरणमें, प��
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Question 192

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

मेरा विचार है 1. ______ एक ही खुराक 2. ______ के बाद तबीयत ठीक 3. ______ जाएगी। कभी - कभी हवा रुक 4. ______ है और फंदा डाल लेती है। बस 5. ______ की ऐंठन है।

रिक्त स्थान (2) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

  1. AOption (a)

    पीया

  2. BOption (b)

    पीना

  3. COption (c)

    पीने

  4. DOption (d)

    पीनी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पीने

Why this answer is correct

रिक्त स्थान (2) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प है - पीने अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • गद्यांश के अनुसार- मेरा विचार है कि एक ही खुराक (2) पीने के बाद तबीयत ठीक 3. ______ जाएगी।
  • रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए 'पीने' शब्द का प्रयोग किया जाएगा। क्रिया शब्द - पीना।
  • अन्य विकल्पों में दिए गए शब्दों का प्रयोग करने से वाक्य का सार्थक अर्थ प्रकट नहीं हो रहा है।

Question 193

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

मेरा विचार है 1. ______ एक ही खुराक 2. ______ के बाद तबीयत ठीक 3. ______ जाएगी। कभी - कभी हवा रुक 4. ______ है और फंदा डाल लेती है। बस 5. ______ की ऐंठन है।

रिक्त स्थान (3) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।

  1. AOption (a)

    होनी

  2. BOption (b)

    हो

  3. COption (c)

    ही

  4. DOption (d)

    होगी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

हो

Why this answer is correct

रिक्त स्थान (3) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प है - हो अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points 

  • गद्यांश के अनुसार- मेरा विचार है कि एक ही खुराक पीने के बाद तबीयत ठीक (3) हो जाएगी।
  • रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए 'हो' शब्द का प्रयोग किया जाएगा। क्रिया शब्द - होना।
  • अन्य विकल्पों में दिए गए शब्दों का प्रयोग करने से वाक्य का सार्थक अर्थ प्रकट नहीं हो रहा है।

Question 194

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

मेरा विचार है 1. ______ एक ही खुराक 2. ______ के बाद तबीयत ठीक 3. ______ जाएगी। कभी - कभी हवा रुक 4. ______ है और फंदा डाल लेती है। बस 5. ______ की ऐंठन है।

रिक्त स्थान (4) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

  1. AOption (a)

    जाता 

  2. BOption (b)

    जाते

  3. COption (c)

    जाती

  4. DOption (d)

    जानी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

जाती

Why this answer is correct

रिक्त स्थान (4) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प है - जाती अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points 

  • गद्यांश के अनुसार- कभी - कभी हवा रुक (4) जाती है और फंदा डाल लेती है।
  • रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए 'जाती' शब्द का प्रयोग किया जाएगा। क्रिया शब्द - जाना।
  • अन्य विकल्पों में दिए गए शब्दों का प्रयोग करने से वाक्य का सार्थक अर्थ प्रकट नहीं हो रहा है।

Additional Information 

क्रिया:- - किसी वाक्य में प्रयुक्त वह शब्द जिसके द्वारा किसी काम का करना या होना पाया जाता है, उसे क्रिया कहते हैं। - जैसे- नाचना, चलना, खेलना, आना, जाना, कूदना आदि। - सोहन पत्र लिखता है।

Question 195

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। प्रत्येक संख्या के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

मेरा विचार है 1. ______ एक ही खुराक 2. ______ के बाद तबीयत ठीक 3. ______ जाएगी। कभी - कभी हवा रुक 4. ______ है और फंदा डाल लेती है। बस 5. ______ की ऐंठन है।

रिक्त स्थान (5) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

  1. AOption (a)

    उसी

  2. BOption (b)

    उनके

  3. COption (c)

    उसकी

  4. DOption (d)

    उसके

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

उसी

Why this answer is correct

रिक्त स्थान (5) की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प है- उसी अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points 

  • गद्यांश के अनुसार- बस (5) उसी की ऐंठन है।
  • रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए 'उसी' शब्द का प्रयोग किया जाएगा।
  • सर्वनाम शब्द - 'उसी', उनके, उसकी, उसके।
  • अन्य विकल्पों में दिए गए शब्दों का प्रयोग करने से वाक्य का सार्थक अर्थ प्रकट नहीं हो रहा है।

Additional Information

सर्वनाम:- - जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के नाम के स्थान पर करते हैं। - इसके अंतर्गत मैं, तुम, तुम्हारा, आप, आपका, इस, उस, यह, वह, हम, हमारा आदि शब्द आते हैं। उदाहरण- - मैं कक्षा दस में पढ़ता हूँ। - हमारा राज्य राजस्थान है।

Question 196

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

कई लोगों को ज़रूरत न होने पर भी चीज़ों को खरीदने और इकट्ठा करने की आदत होती है। यह आदत टी.वी., समाचारपत्रों आदि के विज्ञापनों से बहुत प्रभावित होती है। समाज में बड़े पैमाने पर मौजूद इस स्थिति को उपभोक्तावाद कहते हैं। उपभोक्तावाद के विस्फोट पर अब सवाल उठने लगे हैं क्योंकि इसने पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्त्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उपभोक्तावाद, अतिउपभोग, बेहिसाब कचरा - उत्पादन और प्रदूषण का दानव तेल संसाधनों की नींव पर खड़ा है। तेल अपने-आप में कोई चिरस्थायी ऊर्जा स्रोत नहीं है। इन जीवाश्म ईंधनों ने बेहिसाब मात्रा में प्रदूषण पैदा किया है जो जीवन के विविध रूपों के लिए बेहद विनाशकारी है। इसके मद्देनज़र नई सदी में पश्चिमी जगत अपने भविष्य के लिए पर्यावरण की दृष्टि से भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्पों के लिए विकासशील देशों की तरफ मुड़ रहा है। क्योंकि इन देशों में ऐसी ऊर्जा पद्धतियाँ ही जीवन का आधार रही हैं। साइकिल रिक्शा एक ऐसा ही विकल्प है। यह पूरे एशिया और विशेषकर भारतीय उपमहाद्वीप में परिवहन का एक लोकप्रिय साधन है।

उपभोक्तावाद के विस्फोट का सबसे भयंकर परिणाम क्या है?

  1. AOption (a)

    जनसंख्या में वृद्धि।

  2. BOption (b)

    जीवन के अस्तित्त्व पर संकट।

  3. COption (c)

    बहुमंजिली इमारतों का निर्माण।

  4. DOption (d)

    विलासितापूर्ण जीवन।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

जीवन के अस्तित्त्व पर संकट।

Why this answer is correct

उपभोक्तावाद के विस्फोट का सबसे भयंकर परिणाम 'जीवन के अस्तित्त्व पर संकट' है।

Key Points

  • गद्यांश के अनुसार:- कई लोगों को ज़रूरत न होने पर भी चीज़ों को खरीदने और इकट्ठा करने की आदत होती है। यह आदत टी.वी., समाचारपत्रों आदि के विज्ञापनों से बहुत प्रभावित होती है। समाज में बड़े पैमाने पर मौजूद इस स्थिति को उपभोक्तावाद कहते हैं।
  • उपभोक्तावाद के विस्फोट पर अब सवाल उठने लगे हैं क्योंकि इसने पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्त्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

Additional Information

  • अस्तित्व का विलोम शब्द: अनस्तित्व
  • संकट का विलोम शब्द: असंकट
  • पृथ्वी का विलोम शब्द: आकाश

Question 197

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

कई लोगों को ज़रूरत न होने पर भी चीज़ों को खरीदने और इकट्ठा करने की आदत होती है। यह आदत टी.वी., समाचारपत्रों आदि के विज्ञापनों से बहुत प्रभावित होती है। समाज में बड़े पैमाने पर मौजूद इस स्थिति को उपभोक्तावाद कहते हैं। उपभोक्तावाद के विस्फोट पर अब सवाल उठने लगे हैं क्योंकि इसने पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्त्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उपभोक्तावाद, अतिउपभोग, बेहिसाब कचरा - उत्पादन और प्रदूषण का दानव तेल संसाधनों की नींव पर खड़ा है। तेल अपने-आप में कोई चिरस्थायी ऊर्जा स्रोत नहीं है। इन जीवाश्म ईंधनों ने बेहिसाब मात्रा में प्रदूषण पैदा किया है जो जीवन के विविध रूपों के लिए बेहद विनाशकारी है। इसके मद्देनज़र नई सदी में पश्चिमी जगत अपने भविष्य के लिए पर्यावरण की दृष्टि से भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्पों के लिए विकासशील देशों की तरफ मुड़ रहा है। क्योंकि इन देशों में ऐसी ऊर्जा पद्धतियाँ ही जीवन का आधार रही हैं। साइकिल रिक्शा एक ऐसा ही विकल्प है। यह पूरे एशिया और विशेषकर भारतीय उपमहाद्वीप में परिवहन का एक लोकप्रिय साधन है।

उपभोक्तावाद किसे कहते हैं?

  1. AOption (a)

    आवश्यकता के अनुसार वस्तुएँ खरीदना।

  2. BOption (b)

    अनावश्यक रूप से वस्तुएँ खरीदना व संग्रहण।

  3. COption (c)

    संसाधनों को साझा करना।

  4. DOption (d)

    संसाधनों का समुचित उपयोग।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अनावश्यक रूप से वस्तुएँ खरीदना व संग्रहण।

Why this answer is correct

उपभोक्तावाद 'अनावश्यक रूप से वस्तुएँ खरीदना व संग्रहण' करने को कहते है।

Key Points

  • गद्यांश के अनुसार:- "कई लोगों को ज़रूरत न होने पर भी चीज़ों को खरीदने और इकट्ठा करने की आदत होती है।
  • यह आदत टी.वी., समाचारपत्रों आदि के विज्ञापनों से बहुत प्रभावित होती है। समाज में बड़े पैमाने पर मौजूद इस स्थिति को उपभोक्तावाद कहते हैं"।

Additional Information

वस्तुएँ बहुवचन शब्द है, इसका एकवचन वस्तु होगा।

Question 198

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

कई लोगों को ज़रूरत न होने पर भी चीज़ों को खरीदने और इकट्ठा करने की आदत होती है। यह आदत टी.वी., समाचारपत्रों आदि के विज्ञापनों से बहुत प्रभावित होती है। समाज में बड़े पैमाने पर मौजूद इस स्थिति को उपभोक्तावाद कहते हैं। उपभोक्तावाद के विस्फोट पर अब सवाल उठने लगे हैं क्योंकि इसने पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्त्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उपभोक्तावाद, अतिउपभोग, बेहिसाब कचरा - उत्पादन और प्रदूषण का दानव तेल संसाधनों की नींव पर खड़ा है। तेल अपने-आप में कोई चिरस्थायी ऊर्जा स्रोत नहीं है। इन जीवाश्म ईंधनों ने बेहिसाब मात्रा में प्रदूषण पैदा किया है जो जीवन के विविध रूपों के लिए बेहद विनाशकारी है। इसके मद्देनज़र नई सदी में पश्चिमी जगत अपने भविष्य के लिए पर्यावरण की दृष्टि से भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्पों के लिए विकासशील देशों की तरफ मुड़ रहा है। क्योंकि इन देशों में ऐसी ऊर्जा पद्धतियाँ ही जीवन का आधार रही हैं। साइकिल रिक्शा एक ऐसा ही विकल्प है। यह पूरे एशिया और विशेषकर भारतीय उपमहाद्वीप में परिवहन का एक लोकप्रिय साधन ���ै।

निम्नलिखित में से कौन-सा समूह से भिन्न है?

  1. AOption (a)

    पश्चिमी जगत

  2. BOption (b)

    एशिया महाद्वीप

  3. COption (c)

    भारतीय उपमहाद्वीप

  4. DOption (d)

    जीवाश्म ईंधन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

जीवाश्म ईंधन

Why this answer is correct

निम्नलिखित में से 'जीवाश्म ईंधन' समूह से भिन्न है।

दिए गए विकल्पों में से जीवाश्म ईंधन भिन्न है, जबकि पश्चिमी जगत, एशिया महाद्वीप और भारतीय उपमहाद्वीप ये सभी शब्द स्थानों का बोध करा रहे हैं।

Key Points 

  • जीवाश्म ईंधन एक प्रकार का कई वर्षों पहले बना प्राकृतिक ईंधन है।
  • यह लगभग 65 करोड़ वर्ष पूर्व जीवों के जल कर उच्च दाब और ताप में दबने से हुई है।
  • यह ईंधन पेट्रोल, डीजल, घासलेट आदि के रूप में होता है।
  • पश्चिमी जगत या केवल पश्चिम से प्रसंग के अनुसार अलग-अलग देशों का बोध होता है।
  • अधिकांशतः 'पश्चिम' से आशय यूरोप के के कुछ भाग, ऑस्ट्रालेशिया, तथा उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका से होता है।
  • एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।
  • भारतीय उपमहाद्वीप, एशिया के दक्षिणी भाग में स्थित एक उपमहाद्वीप है। इस उपमहाद्वीप को दक्षिण एशिया भी कहा जाता है।

Question 199

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

कई लोगों को ज़रूरत न होने पर भी चीज़ों को खरीदने और इकट्ठा करने की आदत होती है। यह आदत टी.वी., समाचारपत्रों आदि के विज्ञापनों से बहुत प्रभावित होती है। समाज में बड़े पैमाने पर मौजूद इस स्थिति को उपभोक्तावाद कहते हैं। उपभोक्तावाद के विस्फोट पर अब सवाल उठने लगे हैं क्योंकि इसने पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्त्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उपभोक्तावाद, अतिउपभोग, बेहिसाब कचरा - उत्पादन और प्रदूषण का दानव तेल संसाधनों की नींव पर खड़ा है। तेल अपने-आप में कोई चिरस्थायी ऊर्जा स्रोत नहीं है। इन जीवाश्म ईंधनों ने बेहिसाब मात्रा में प्रदूषण पैदा किया है जो जीवन के विविध रूपों के लिए बेहद विनाशकारी है। इसके मद्देनज़र नई सदी में पश्चिमी जगत अपने भविष्य के लिए पर्यावरण की दृष्टि से भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्पों के लिए विकासशील देशों की तरफ मुड़ रहा है। क्योंकि इन देशों में ऐसी ऊर्जा पद्धतियाँ ही जीवन का आधार रही हैं। साइकिल रिक्शा एक ऐसा ही विकल्प है। यह पूरे एशिया और विशेषकर भारतीय उपमहाद्वीप में परिवहन का एक लोकप्रिय साधन है।

''साइकिल रिक्शा'' पर्यावरण की दृष्टि से भरोसेमंद क्यों है?

  1. AOption (a)

    यह लकड़ी से बना होता है।

  2. BOption (b)

    इसमें कम लागत आती है।

  3. COption (c)

    यह यातायात का लोकप्रिय साधन है।

  4. DOption (d)

    इसमें जीवाश्म ईंधन का प्रयोग नहीं होता है।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

इसमें जीवाश्म ईंधन का प्रयोग नहीं होता है।

Why this answer is correct

''साइकिल रिक्शा'' पर्यावरण की दृष्टि से भरोसेमंद इसलिए है क्योंकि 'इसमें जीवाश्म ईंधन का प्रयोग नहीं होता है।'

Key Points

  • गद्यांश के अनुसार:- "इसके मद्देनज़र नई सदी में पश्चिमी जगत अपने भविष्य के लिए पर्यावरण की दृष्टि से भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्पों के लिए विकासशील देशों की तरफ मुड़ रहा है। क्योंकि इन देशों में ऐसी ऊर्जा पद्धतियाँ ही जीवन का आधार रही हैं। साइकिल रिक्शा एक ऐसा ही विकल्प है।"

Additional Information

  • जीवाश्म ईंधन एक प्रकार का कई वर्षों पहले बना प्राकृतिक ईंधन है।
  • यह लगभग 65 करोड़ वर्ष पूर्व जीवों के जल कर उच्च दाब और ताप में दबने से हुई है।
  • यह ईंधन पेट्रोल, डीजल, घासलेट आदि के रूप में होता है।

Question 200

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

कई लोगों को ज़रूरत न होने पर भी चीज़ों को खरीदने और इकट्ठा करने की आदत होती है। यह आदत टी.वी., समाचारपत्रों आदि के विज्ञापनों से बहुत प्रभावित होती है। समाज में बड़े पैमाने पर मौजूद इस स्थिति को उपभोक्तावाद कहते हैं। उपभोक्तावाद के विस्फोट पर अब सवाल उठने लगे हैं क्योंकि इसने पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्त्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उपभोक्तावाद, अतिउपभोग, बेहिसाब कचरा - उत्पादन और प्रदूषण का दानव तेल संसाधनों की नींव पर खड़ा है। तेल अपने-आप में कोई चिरस्थायी ऊर्जा स्रोत नहीं है। इन जीवाश्म ईंधनों ने बेहिसाब मात्रा में प्रदूषण पैदा किया है जो जीवन के विविध रूपों के लिए बेहद विनाशकारी है। इसके मद्देनज़र नई सदी में पश्चिमी जगत अपने भविष्य के लिए पर्यावरण की दृष्टि से भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्पों के लिए विकासशील देशों की तरफ मुड़ रहा है। क्योंकि इन देशों में ऐसी ऊर्जा पद्धतियाँ ही जीवन का आधार रही हैं। साइकिल रिक्शा एक ऐसा ही विकल्प है। यह पूरे एशिया और विशेषकर भारतीय उपमहाद्वीप में परिवहन का एक लोकप्रिय साधन है।

निम्नलिखित में कौन सा 'जगत' का पर्यायवाची शब्द नहीं है?

  1. AOption (a)

    संसार

  2. BOption (b)

    दुनिया

  3. COption (c)

    विश्व

  4. DOption (d)

    पृथ्वी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

पृथ्वी

Why this answer is correct

'जगत' का पर्यायवाची शब्द 'पृथ्वी' नहीं है|

Key Points

  • पृथ्वी, 'जगत' का पर्यायवाची शब्द नहीं है।
  • संसार,दुनिया तथा विश्व, ये तीनों शब्द 'जगत' के पर्यायवाची हैं।
  • पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द: भू , भूमि, धरा, उर्वी, इला, अचला, अवनि, वसुंधरा|