Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 181

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

'नागर' का पर्यायवाची शब्द है -

  1. AOption (a)

    नगर

  2. BOption (b)

    देवनागरी

  3. COption (c)

    चतुर

  4. DOption (d)

    ढोल

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

चतुर

Why this answer is correct

नागर का पर्यायवाची चतुर शब्द होगा। 

  • नागर का अर्थ - चतुर
  • नागर का पर्यायवाची - कुशल, विज्ञ, निपुण, पटु, दक्ष, प्रवीण 
  • वाक्य प्रयोग - शिव शतरंज के खेल में नागर है।

Confusion Pointsअन्य विकल्प - 

  • नागर का अन्य अर्थ नागरी लिपि का कोई अक्षर व नगर में रहनेवाला मनुष्य भी होता है।
  • नगर का अर्थ - शहर
  • देवनागरी का अर्थ  - वह लिपि जिसमें संस्कृत, हिंदी, मराठी आदि भाषाएँ लिखी जाती हैं।
  • अर्थानुसार अन्य विकल्प नागर के पर्यायवाची नहीं है।

Key Pointsअन्य विकल्प -  

  • चतुर शब्द का पर्यायवाची - प्रवीण, दक्ष, कुशल, निपुण
  • ढोल शब्द का पर्यायवाची - मृदंग, ढोलकी, ढोलक, पटह

Additional Informationपर्यायवाची शब्द -

  • शब्द - अनिवार्य
  • पर्यायवाची - अपरिहार्य, परम आवश्यक, अति आवश्यक
  • शब्द - ईमानदार
  • पर्यायवाची - निष्कपट, सच्चा, सत्य पारायण
  • शब्द - चोटी
  • पर्यायवाची - मूर्धा, सानु, शृंग 
  • शब्द - आंधी
  • पर्यायवाची - तूफान,  चक्रवात, झंझावात
  • शब्द - कान्ति
  • पर्यायवाची - आभा, चमक, प्रभा, सुषमा
  • शब्द - षंड
  • पर्यायवाची -  नपुंसक, नामर्द
  • शब्द - ऊधम
  • पर्यायवाची - उपद्रव, उत्पात, धूम, हुड़दंग
  • शब्द - भूषण
  • पर्यायवाची -  गहना, आभूषण, अलंकार

Question 182

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित शब्दों का विलोमार्थी शब्दों से मिलान कीजिए

सूची Iसूची II
A.अवनतिI.पुरातन
B.अधुनातनII.तिरोभाव
C.आविर्भावIII.विनीत
D.धृष्टIV.उन्नति

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. AOption (a)

    A - I, B - IV, C - III, D - II

  2. BOption (b)

    A - IV, B - I, C - II, D - III

  3. COption (c)

    A - IV, B - III, C - I, D - II

  4. DOption (d)

    A - III, B - IV, C - II, D - I

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

A - IV, B - I, C - II, D - III

Why this answer is correct

विलोमार्थी शब्दों से सही मिलान है-

अवनतिउन्नति
अधुनातनपुरातन
आविर्भावतिरोभाव
धृष्टविनीत

Key Points

  • अवनति का अर्थ: अवनति का अर्थ होता है पतन या गिरावट, यानि किसी चीज अथवा स्थिति में खराबी आना या नीचा होना।
  • उन्नति का अर्थ: उन्नति का अर्थ होता है प्रगति या विकास, यानि किसी चीज अथवा स्थिति में सुधार आना या ऊँचा उठना।
  • अधुनातन का अर्थ: अधुनातन का अर्थ होता है अत्याधुनिक या नवीनतम, यानि वर्तमान समय में सबसे नया या उन्नत।
  • पुरातन का अर्थ: पुरातन का अर्थ होता है प्राचीन या पुराना, यानि बहुत पुरानी चीज या समय से संबंधित।
  • आविर्भाव का अर्थ: आविर्भाव का अर्थ होता है प्रकट होना या उदय होना, यानि किसी चीज का उजागर होना या दिखाई देना।
  • तिरोभाव का अर्थ: तिरोभाव का अर्थ होता है अदृश्य होना या गायब होना, यानि किसी चीज का छिप जाना या दृष्टि से ओझल हो जाना।
  • धृष्ट का अर्थ: धृष्ट का अर्थ होता है निर्भीक या साहसी, यानि ऐसा व्यक्ति जो बिना किसी भय के कार्य करे या बोल सके, कभी-कभी इसे उद्दंड या ढीठ के संदर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • विनीत का अर्थ: विनीत का अर्थ होता है नम्र या शिष्ट, यानि ऐसा व्यक्ति जो बहुत ही आदर और विनय के साथ व्यवहार करता हो।

विलोम शब्द-

  • एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को, विलोम शब्द कहते है अर्थात् जो शब्द किसी दूसरे शब्द का उल्टा अर्थ बताते हैं, उन्हें विलोम शब्द या विपरीतार्थक शब्द या विरुद्धार्थी शब्द कहते है।
  • जैसे- हार- जीत, आय- व्यय, आजादी- गुलामी, नवीन- प्राचीन आदि।

Question 183

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

वाक्य के रेखांकित अंश को किस लोकोक्ति से प्रतिस्थापित किया जा सकता है?

जीवन में बहुत लोग निश्चिंत और बेलाग रहना पसंद करते हैं।

  1. AOption (a)

    एक के दूने से सौ के सवाये भले

  2. BOption (b)

    उधो का लेना न माधो का देना

  3. COption (c)

    उल्टे बाँस बरेली को

  4. DOption (d)

    एक अनार सौ बीमार

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

उधो का लेना न माधो का देना

Why this answer is correct

'निश्चिंत और बेलाग रहना' के लिए उचित लोकोक्ति उधो का लेना न माधो का देना होगा।

लोकोक्ति - उधो का लेना न माधो का देना 

  • अर्थ - निश्चिंत और बेलाग (दोटूक) रहना / अपने काम से काम रखना
  • वाक्य - जीवन में बहुत लोग निश्चिंत और बेलाग रहना पसंद करते हैं।

Key Pointsअन्य विकल्प -

  • एक के दूने से सौ के सवाये भले - अधिक लाभ पर कम माल बेचने की अपेक्षा कम लाभ पर अधिक माल बेचना अधिक फ़ायदेमंद होता है। ‌‌

​          वाक्य प्रयोग - अधिक लाभ पर कम माल बेचने की अपेक्षा कम लाभ पर अधिक माल बेचना अधिक फ़ायदेमंद होता है।

  • उल्टे बाँस बरेली को - विपरीत कार्य करना

          वाक्य प्रयोग - जब राजू अनाज शहर से गाँव ले जाने लगा तो उसके पिताजी ने कहा कि ये तो उल्टे बांस बरेली वाली बात है। यहाँ क्या अनाज की कोई कमी है।

  • एक अनार सौ बीमार - मांग अधिक आपूर्ति कम

          वाक्य प्रयोग - आजकल नोकरी थोडी होती है और उसको पाने वाले अनेक यह तो वही बात हो गई एक अनार सौ बिमार।

Important Pointsकुछ महत्त्वपूर्ण लोकोक्तियाँ और उनके अर्थ व वाक्य प्रयोग -

  • जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजे - समय का रूख देखकर काम करना चाहिए।

          वाक्य प्रयोग - अब लोगों को समाज के संबंध में रूढ़िवादी विचार छोड़कर नये विचार अपनाने चाहिये क्योंकि ' जैसी बहे बयार पीठ तब तैसी दीजे '।

  • रस्सी जल गयी पर ऐंठन न गयी - स्थिति दयनीय होने पर भी घमंड न छोड़ना

          वाक्य प्रयोग - इतनी मेहनत के बाद भी प्रतियोगिता परीक्षा में दावा अभी भी बरकरार है इसे कहते हैं रस्सी जल गई पर ऐंठन ना गई।

  • घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने - ना होने पर भी ढोंगढों करन

          वाक्य प्रयोग - घर में पैसे के नाम पर कौड़ी नहीं और बेटी का विवाह विदेश में तय कर दिया है। घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने।

  • चिराग तले अन्धेरा - अपनी बुराई नहीं दिखाना।

          वाक्य प्रयोग -  हरीराम मास्टर दुसरो के बच्चे को खुब पडाते है पर उसके खुद के बेटो को कुछ नही आता है इसे ही कहते है कि चिराग तले अंधेरा।

  • सीधी उंगली से घी नहीं निकलता - बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता

          वाक्य प्रयोग -  हमने बातचीत से काम निकालना चाहा, पर ठीक ही कहते हैं – ‘सीधी ऊँगली से घी नहीं निकलता’।

Question 184

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

‘यथासंभव’ के लिए कौन सा वाक्यांश उपयुक्त होगा? 

  1. AOption (a)

    यथारूप

  2. BOption (b)

    संभवतः

  3. COption (c)

    संभव हो

  4. DOption (d)

    जहाँ तक हो सके

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

जहाँ तक हो सके

Why this answer is correct

‘यथासंभव’ के लिए ''जहॉं तक हो सके'' वाक्यांश उपयुक्त होगा। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • यथासंभव- जहॉं तक हो सके।

​अन्‍य व‍िकल्‍प- 

शब्‍दवाक्‍यांश
संभवतःसंभव है कि
यथारूपयथा कर्तव्य
संभव होहो सकने योग्य

Important Points

शब्‍दवाक्‍यांश
दुर्गमजहॉं पहुँचना कठिन हो।
अगमजहॉं पहुँचा न जा सके।
दुष्‍करजिसे करना बहुत कठिन हो।

Question 185

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित वाक्य में, उस वाक्यांश को पहचानिए जिसमें मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं। यदि कोई गलती नहीं है तो 'कोई त्रुटि नहीं है' का चुनाव कीजिए |

शिक्षित व्यक्ति सही और गलत में फ़र्क / को पहचान कर समाज की बेहतरी / को लिया भी कार्य कर सकता है।

  1. AOption (a)

    को लिया भी कार्य कर सकता है।

  2. BOption (b)

    कोई त्रुटि नहीं है

  3. COption (c)

    शिक्षित व्यक्ति सही और गलत में फ़र्क

  4. DOption (d)

    को पहचान कर समाज की बेहतरी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

को लिया भी कार्य कर सकता है।

Why this answer is correct

वाक्यांश में मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ हैं - को लिया भी कार्य कर सकता है।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - शिक्षित व्यक्ति सही और गलत में फ़र्क को पहचान कर समाज की बेहतरी को लिया भी कार्य कर सकता है।
  • दिए गये वाक्य में मात्रा प्रयोग की त्रुटि है, ​यहाँ 'को लिया' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।​
  • अत: सार्थक शब्द 'के लिए' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - शिक्षित व्यक्ति सही और गलत में फ़र्क को पहचान कर समाज की बेहतरी के लिए भी कार्य कर सकता है।

Additional Information मात्राओं से संबंधित अशुद्धियाँ- 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
संसारिक समस्याओं में सभी फसे हैं।सांसारिक समस्याओं में सभी फसे हैं।
इस बात का स्पष्टिकरण आवश्यक हैं।इस बात का स्पष्टीकरण आवश्यक हैं।
मेरे घर के पास हलवाइ की एक दुकान हैं।मेरे घर के पास हलवाई की एक दुकान हैं।
आइंस्टीन के पास विलक्षण बूद्धि थी।आइंस्टीन के पास विलक्षण बुद्धि थी।

Question 186

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य शुद्ध है?

  1. AOption (a)

    हम तुम्हारी बातें सुननी पड़ी।

  2. BOption (b)

    मुझे तुम्हारा बातें सुनना पड़ा।

  3. COption (c)

    मैं तुम्हारी बातें सुननी पड़ी।

  4. DOption (d)

    मुझे तुम्हारी बातें सुननी पड़ी।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

मुझे तुम्हारी बातें सुननी पड़ी।

Why this answer is correct

दिये गए विकल्पों में से ‘मुझे तुम्हारी बातें सुननी पड़ी।' शुद्ध वाक्यरूप है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 4 मुझे तुम्हारी बातें सुननी पड़ी।' है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • हम तुम्हारी बातें सुननी पड़ी।' वाक्य में सर्वनाम संबंधी त्रुटि है। यहाँ पर ‘हम’ के स्थान पर ‘मुझे’ सर्वनाम उचित है।
  • मुझे तुम्हारा बातें सुनना पड़ा।' में लिंग संबंधी त्रुटि है। यहा पर ‘तुम्हारा और पड़ा’ के स्थान पर ‘तुम्हारी और पड़ी’ होगा।
  • मैं तुम्हारी बातें सुननी पड़ी।' में सर्वनाम संबंधी त्रुटि है। यहाँ पर ‘मैं’ के स्थान पर ‘मुझे’ होगा।

Additional Information

वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है। अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है। वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

Question 187

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निर्देश : निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अंतिम अंश जिन्हें मोटे अक्षरों में लिखा गया है वह A और F के अंतर्गत दिए गये हैं। बीचा वाले चार अंश (B), (C), (D) तथा (E) बिना क्रम के हैं। चारों अंशों को पहले और आखिरी वाक्य के सहयोग से उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर उचित विकल्प चुनें।

A) आचार्य हज़ारी प्रसाद द्विवेदी

B) और नवयुग की चेतना लेकर निबंध के

C) एवं विचारात्मक कोटियों में रखे जा सकते हैं जो

D) प्राचीन सांस्कृतिक परम्परा का गंभीर ज्ञान

E) क्षेत्र में अवतरित हुए तथा इनके निबंध भावात्मक

F) इनके व्यक्तितव की छाप लिए हुए हैं।

  1. AOption (a)

    ECDB

  2. BOption (b)

    BCDE

  3. COption (c)

    CEBD

  4. DOption (d)

    DBEC

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

DBEC

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों का सही क्रम है - आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी प्राचीन सांस्कृतिक परम्परा का गंभीर ज्ञान और नवयुग की चेतना लेकर निबंध के क्षेत्र में अवतरित हुए तथा इनके निबंध भावात्मक एवं विचारात्मक कोटियों में रखे जा सकते हैं जो इनके व्यक्तित्व की छाप लिए हुए हैं। अतः सही विकल्प DBEC है।

Question 188

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

'कुतुबमीनार' किस प्रकार की संज्ञा है?

  1. AOption (a)

    जातिवाचक

  2. BOption (b)

    भाववाचक

  3. COption (c)

    व्यक्तिवाचक

  4. DOption (d)

    समूहवाचक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

व्यक्तिवाचक

Why this answer is correct

Solution: दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3 ‘व��यक्तिवाचक’ संज्ञा है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

  • 'कुतुबमीनार', व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
  • जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है, व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती है।

अन्य विकल्प:

जातिवाचकजो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं की पूरी जाति का बोध कराती हैबाजार, गली, पहाड़
भाववाचकजो संज्ञा किसी भाव, गुण, दशा आदि का बोध कराती है।क्रोध, मिठास, यौवन
समूहवाचकजो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो।वर्ग, झुंड, सेना

 

संज्ञा - किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है। संज्ञा के प्रकार -
संज्ञापरिभाषाउदाहरण
व्यक्तिवाचकजो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है।मोहन, गोदावरी, रामायण
जातिवाचकजो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं की पूरी जाति का बोध कराती हैबाजार, गली, पहाड़
द्रव्यवाचकजिस संज्ञा शब्द से उस सामग्री या पदार्थ का बोध होता है जिससे कोई वस्तु बनी है।सोना, चाँदी, पानी
समूहवाचकजो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो।वर्ग, झुंड, सेना
भाववाचकजो संज्ञा किसी भाव, गुण, दशा आदि का बोध कराती है।क्रोध, मिठास, यौवन

Question 189

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

'पूजनीय' विशेषण किस मूल शब्द से निर्मित है?

  1. AOption (a)

    पूजा 

  2. BOption (b)

    पूजन 

  3. COption (c)

    पूज्य 

  4. DOption (d)

    पूज 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

पूजा 

Why this answer is correct

'पूजनीय' विशेषण मूल शब्द से निर्मित है- 'पूजा'

  • 'पूजनीय' में 'पूजा' मूल शब्द और 'अनीय' प्रत्यय से मिलकर बना है।
  • पूजनीय - जिसकी पूजा करना कर्तव्य या उचित हो।

Mistake Points 

  • पूजा- अर्चना, पूजन।
  • पूज्य- पूजा किए जाने योग्य, पूज।

Key Points मूल शब्द से निर्मित विशेषण शब्द:-

  • तत्व - तात्विक
  • पर्वत - पर्वतीय
  • बुभुक्षा - बुभुक्षित
  • मनस - मानसिक
  • पुराण - पौराणिक
  • मर्यादा - मर्यादित
  • उत्कंठा - उत्कंठित
  • कलंक - कलंकित

Important Points विशेषण:-

  • जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण, रंग, आकार, दशा आदि) बतलाए, उसे विशेषण कहते हैं।
  • जैसे - मीठा, विनम्र, बुद्धिमान, अनुचित, भारतीय, समान, आगामी, नमकीन, पुराना, शौक्षणिक आदि।
  • टोकरी में मीठे अंगूर हैं।

Question 190

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 2

निम्नलिखित तद्भव शब्दों के लिए चार - चार विकल्प (A), (B), (C) और (D) दिए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर उत्तर पत्रक में चिह्नित कीजिए।

पलंग

  1. AOption (a)

    पालकी 

  2. BOption (b)

    खटिया 

  3. COption (c)

    पर्यंक 

  4. DOption (d)

    पंगत 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पर्यंक 

Why this answer is correct

पलंग का तत्सम रूप पर्यंक होगा।

  • यह पुल्लिंग शब्द है।
  • अर्थ :- पलंग।

पलंग के पर्याय-

  • खटिया, खाट, चारपाई, पल्यंक, पर्यंक।

Additional Information

पंगत, पंगति

  • स्त्रीलिंग
  • पंक्ति।
  • पाँति

पालकी

  • स्त्रीलिंग
  • एक प्रकार की प्रसिद्ध सवारी जिसे कहार अपने कंधे पर उठाकर चलते हैं।

Important Points

तत्सम- तद्भव

  • अश्रु = आँसू
  • अक्षर = अच्छर
  • अंगरखा = अंगरक्षक
  • आश्रय = आसरा
  • एकादश = ग्यारह
  • एला = इलायची
  • एकत्र = इकट्ठा
  • कीट = कीड़ा
  • कूप = कुआँ