Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 171

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

'सच' यह क्या है? 

  1. AOption (a)

    तत्सम शब्द

  2. BOption (b)

    अर्धतत्सम शब्द

  3. COption (c)

    तद्भव शब्द

  4. DOption (d)

    विदेशी शब्द

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

तद्भव शब्द

Why this answer is correct

सही उत्तर तद्भव शब्द है। 

Key Points

  • सच एक तद्भव शब्द है, इसका तत्सम शब्द सत्य होगा।
  • तद्भव का शाब्दिक अर्थ है– उससे बने (तत् + भव = उससे उत्पन्न), अर्थात जो उससे (संस्कृत से) उत्पन्न हुए हैं।
  • तत्सम शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव कहते हैं।
तत्समऐसे शब्द जो संस्कृत से ज्यों के त्यों लिए गए, तत्सम होते हैं।कूप, उष्ट्र, पंचम आदि
अर्द्ध तत्समऐसे शब्द जो संस्कृत से थोड़ा परिवर्तित होकर हिंदी में आए हैं।कार्य से कारज, धैर्य से धीरज आदि
तद्भवसंस्कृत से हिंदी में आने पर जिन शब्दों का रूप बदल गया हो, तद्भव कहलाते हैं।आग, काम, पाँच आदि

Additional Information

तत्सम-तद्भव शब्दों से जुड़े कुछ तथ्य-

  1. तत्सम शब्दों के पीछे ‘क्ष‘ वर्ण का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों के पीछे ‘ख‘ या ‘छ‘ शब्द का प्रयोग होता है। जैसे –अक्षर  = अक्छर,आखर, पक्षी = पंछी
  2. तत्सम शब्दों में ‘र‘ की मात्रा का प्रयोग होता है। जैसे –अमृत = अमीर आम्र = आम
  3. तत्सम शब्दों में ‘ऋ’ की मात्रा का उपयोग होता है। 

4.तत्सम शब्दों में ‘श्र’ का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों में ‘स‘ का प्रयोग हो जाता है। जैसे – धन्नश्रेष्ठी = धन्नासेठी

5.तत्सम शब्दों में ‘व‘ का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों में ‘ब’ का प्रयोग होता है। जैसे – वन = बन

6.तत्सम शब्दों में ‘ष’ वर्ण का प्रयोग होता है। जैसे – कृषक = किसान

7.तत्सम शब्दों में ‘श’ का प्रयोग होता है और तद्भव शब्दों में ‘स’ का प्रयोग हो जाता है। जैसे – दिपशलाका = दिया सलाई

Question 172

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

'जल' का पर्यायवाची नहीं है-

  1. AOption (a)

    नीर

  2. BOption (b)

    तोय

  3. COption (c)

    पेय

  4. DOption (d)

    पीयूष

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

पीयूष

Why this answer is correct

पीयूष- 'जल' का पर्यायवाची नहीं है।

  • पीयूष अमृत का पर्यायवाची है।
  • अमृत के अन्य पर्यायवाची- सुरभोग,सुधा,सोम,पीयूष,अमिय,जीवनोदक,अमी,देवान्न,देवाहार,पीयूष,सुधा।

Key Points

  • ​अन्य सभी विकल्प जल के पर्यायवाची हैं।
  • जल के अन्य पर्यायवाची- पानी, नीर, पेय, अमृत, मेघपुष्प, पाथ, इन्दु, अंबु, अंभ, सलिल, उदक, जीवन, वारि

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाची/समानार्थी शब्दएक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं।आग-अनल, पावक, दहन। हवा-समीर, अनिल, वायु।

Question 173

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'अथ' का विपरीतार्थक है?  

  1. AOption (a)

    नित्य

  2. BOption (b)

    अल्प

  3. COption (c)

    पश्च

  4. DOption (d)

    इति

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

इति

Why this answer is correct

'अथ' शब्‍द का विपरीतार्थक शब्‍द इति है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • अथ का अर्थ-  आरम्भ तथा मंगलसूचक शब्द।
  • इति का अर्थ- समाप्तिसूचक।
  • अत: अथ का व‍िलोम इति होगा।

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

शब्‍दविलोम
नित्यअनित्य
अल्पअनल्प, अधिक, बहु
पश्चअग्र

Important Points कुछ अन्‍य व‍िलोम शब्‍द- 

शब्‍दविलोम
जड़चेतन
वक्‍ताश्रोता
उन्‍मूलनरोपण
आघातप्रतिघात
अनिवार्यऐच्छिक
आवृत्तअनावृत्त
विज्ञअज्ञ
आलोकतिमिर
कृत्रिमप्राकृतिक

Additional Information 

विलोम शब्‍द- एक-दूसरे के विपरीत या उल्‍टा अर्थ देने वाले शब्‍द विलोम शब्‍द कहलाते हैं।उदाहरण अच्‍छा- बुरा लाभ- हानि

Question 174

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

दिए गए अर्थ हेतु सही लोकोक्ति चुनिए:

काम न जानना और बहाना बनाना

  1. AOption (a)

    होनहार बिरवान के होत चीकने पात

  2. BOption (b)

    अछजल गगरी छलकत जाए

  3. COption (c)

    नाच ना जाने अगँन टेढ़ा

  4. DOption (d)

    चिराग तले अँधेरा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

नाच ना जाने अगँन टेढ़ा

Why this answer is correct

काम न जानना और बहाना बनाना अर्थ हेतु सही लोकोक्ति "नाच ना जाने अगँन टेढ़ा" है। 

  • वाक्य प्रयोग - वह सब से कहती फिरती है कि वह नृत्य में माहिर है।
  • जब उसे नृत्य करने के लिए कहा गया तो अपने पैर में मोच बता कर बहाना बना दिया।
  • इसे कहते हैं नाच न जाने आंगन टेढ़ा।

Key Pointsअन्य विकल्प -

लोकोक्तिअर्थउदाहरण
होनहार बिरवान के होत चीकने पातहोनहार के लक्षण पहले से ही दिखायी पड़ने लगते है।अभीनेत्री की सुंदरता को देखकर बचपन में ही लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि यह विश्व सुंदरी का खिताब जीतेगी और जब वह बड़ी हुई तो उसने इस वाक्य को सत्य सिद्ध कर दिया कि होनहार बिरवान के होत चिकने पात।
अधजल गगरी छलकत जाएजिसमें ज्ञान कम होता है वह दिखावा अधिक करता है।अजय खुद तो आठवीं क्लास पास है लेकिन गुरु जी सामने बढ़ चढ़ के बात कर रहा था। इसे ही कहते हैं कि अधजल गगरी छलकत जाये।
चिराग तले अँधेराअपना दोष स्वयं को दिखाई नहीं देता।रीना के माता-पिता तो अध्यापक हैं लेकिन वह खुद पढ़ने में बहुत कमजोर है। यह तो वही बात हुई जैसे 'चिराग तले अँधेरा।

Additional Information

  • किसी विशेष स्थान पर प्रसिद्ध हो जाने वाले कथन को 'लोकोक्ति' कहते हैं।

कुछ लोकोक्तियाँ- 

लोकोक्तिअर्थवाक्य प्रयोग
अक्ल के अंधे, गाँठ के पूरेबुद्धिहीन, किन्तु धनवान।सेठ जी तो अक्ल के अंधे, गाँठ के पूरे हैं।
एक अनार सौ बीमारजिस चीज के बहुत चाहने वा���े हों।अभिषेक जहाँ कम्प्यूटर सीखता है वहाँ कम्प्यूटर एक है और सीखने वाले बीस हैं- ये तो वही बात हुई कि एक अनार सौ बीमार।
ओखली में सिर दिया तो मूसलों से क्या डरकष्ट सहने के लिए तैयार व्यक्ति को कष्ट का डर नहीं रहता।बेचारी शांति देवी ने जब ओखली में सिर दे ही दिया है तब मूसलों से डरकर भी क्या कर लेगी।
काला अक्षर भैंस बराबरबिल्कुल अनपढ़ व्यक्ति।कालू तो अख़बार भी नहीं पढ़ सकता, वह तो काला अक्षर भैंस बराबर है।
काठ की हाँड़ी बार-बार नहीं चढ़तीचालाकी से एक ही बार काम निकलता है।एक बार तो मुझसे झूठ बोल कर कर्जा ले गए लेकिन हर बार तुम मुझे मुर्ख नहीं बना सकते। ध्यान रखो, 'काठ की हाँड़ी बार-बार नहीं चढ़ती'।

Question 175

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

दिए गए मुहावरे के लिए विकल्पों में से सही अर्थ चुनें।

आँख का अँधा नाम नयनसुख

  1. AOption (a)

    नाम के विपरीत आचरण होना

  2. BOption (b)

    ज्ञानी होना

  3. COption (c)

    अँधा होना

  4. DOption (d)

    मशहूर होना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

नाम के विपरीत आचरण होना

Why this answer is correct

'आँख का अंधा नाम नयनसुख' मुहावरे का अर्थ है -'नाम के विपरीत आचरण होना'।

अन्य विकल्प असंगत हैं। अतः विकल्प 2 सही उत्तर है। 

Key Points 

  • 'आँख का अँधा नाम नयनसुख ' का अर्थ 'नाम के विपरीत आचरण होना' है।
  • वाक्य प्रयोग- हमारे पड़ोसी का नाम तो करोड़ीमल है परन्तु पाई-पाई के मोहताज हैं,
  • इसे ही आँख का अँधा नाम नयनसुख कहा जाता है।
  • मुहावरे- मूहावरा अरबी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है- बातचीत करना या उत्तर देना।
  • जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ में रूढ़ हो जाता है, उसे मुहावरा कहते है।
  • अन्य विकल्प-
विकल्पअर्थ
ज्ञानी होनाअक्ल का पुतला।
अँधा होना'जान-बूझ कर किसी बात पर ध्यान न देना'
मशहूर होनानाम पाना।

Additional Information

  • 'लोकोक्ति’ शब्द ‘लोक + उक्ति’ शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है- लोक में प्रचलित उक्ति या कथन’।
  • जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
  • लोकोक्ति को कहावत भी कहते है।

Question 176

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

‘किसी बात पर बार-बार जोर देना’ वाक्यांश के लिए उचित शब्द क्या होगा?

  1. AOption (a)

    आग्रह

  2. BOption (b)

    नाद

  3. COption (c)

    कलरव

  4. DOption (d)

    मुनादी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

आग्रह

Why this answer is correct

‘किसी बात पर बार-बार जोर देना’ वाक्यांश के लिए उचित शब्द होगा- आग्रह

  • ​अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points 

  • किसी बात पर बार-बार जोर देना - आग्रह

अन्य विकल्प-

वाक्यांशशब्द
कुछ समय तक बनी रहने वाली तेज ध्वनिनाद
चिड़ियों, पक्षियों के चहकने की आवाज़कलरव
ढोल या नगाड़ा पीट कर की जाने वाली घोषणामुनादी

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

वाक्यांशशब्द
किसी एक में ही आस्था रखने वालाअनन्य
उत्तर और पूर्व के बीच की दिशाईशान
जो छाती के बल चलता होउरग
जो केवल एक आंख वाला होएकाक्ष
जो तर्क से परे होतर्कातीत
जो क्षमा किया जा सकेक्षम्य

Question 177

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

उचित शब्द चुनकर वाक्य पूरा करे

हम सभी को अपनी _________ साफ़ रखनी चाहिए।

  1. AOption (a)

    नियत

  2. BOption (b)

    नीयत

  3. COption (c)

    नियात

  4. DOption (d)

    दील

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

नीयत

Why this answer is correct

सही विकल्प नीयत है।अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

शब्दअर्थ
नीयतइरादा, मंशा
नियतनिश्चित या नियम - बद्घ
नियातज���ति के लोग, इरादे, महत्वाकाँक्षाएँ
दीलकोई अर्थ नहीं होता है।

Additional Information रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है-

सरल वाक्यजिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं।राजू पानी लाया।
मिश्र वाक्यजिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।राम उस मकान में रहता है जहां पहले कभी श्याम रहता था।
संयुक्त वाक्यजिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।दान करना अच्छी चीज है, दान लेना एक मजबूरी।

Question 178

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

दिए गए वाक्य में वह भाग ज्ञात करे जिसमे कोई त्रुटि है, यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है' चुने -

मेरा पड़ौसी एक ईमानदार व्यक्ति है।

  1. AOption (a)

    मेरा पड़ौसी

  2. BOption (b)

    एक ईमानदार

  3. COption (c)

    कोई त्रुटि नही है

  4. DOption (d)

    व्यक्ति है

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

मेरा पड़ौसी

Why this answer is correct

त्रुटिपूर्ण भाग - 'मेरा पड़ौसी।'

Key Points

  • उपरोक्त वाक्य में पड़ौसी शब्द वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है।
  • इसके स्थान पर पड़ोसी शब्द का प्रयोग होगा।
  • सही प्रतिस्थापित वाक्य - मेरा पड़ोसी एक ईमानदार व्यक्ति है��

Additional Information

  • वर्तनी - भाषा शब्दों के शुद्ध लेखन को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्णों के अशुद्ध उच्चारण, संयुक्त वर्णों के अशुद्ध प्रयोग और मात्राओं के भ्रम के कारण वर्तनी की अशुद्धियाँ होती हैं।

उदाहरण -

अशुद्धशुद्ध
घरोंदाघरौंदा
छूआछूतछुआछूत
जयंतिजयंती

Question 179

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें, जिसमें कोई त्रुटि है।

जब मैं जाऊँ तब तीन लड़कियाँ और दो बालकों का ध्यान रखना।

  1. AOption (a)

    जब मैं जाऊँ 

  2. BOption (b)

    और दो बालकों

  3. COption (c)

    का ध्यान रखना ।

  4. DOption (d)

    तब तीन लड़कियाँ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

तब तीन लड़कियाँ

Why this answer is correct

वाक्य में त्रुटि है - तब तीन लड़कियाँ

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - जब मैं जाऊँ तब तीन लड़कियाँ और दो बालकों का ध्यान रखना।
  • दिए गये वाक्य में अव्यय प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'तब' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'तो' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - जब मैं जाऊँ तो तीन लड़कियाँ और दो बालकों का ध्यान रखना।

Additional Informationअव्यय संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
एकमात्र दो उपाय है।केवल दो उपाय है।
यदि परिश्रम से पढ़ोगे तब अच्छे अंक प्राप्त करोगे।यदि परिश्रम से पढ़ोगे तो अच्छे अंक प्राप्त करोगे।
उसे लगभग पूरे अंक प्राप्त हुए।उसे पूरे अंक प्राप्त हुए।
​मैं पहुँचा ही था जब कि वह आ गया।​मैं पहुँचा ही था कि वह आ गया।

Question 180

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

दिए गए प्रश्न में वाक्य के पहले और अंतिम भाग को क्रमशः (1) और (6) की संख्या दी गई है। इनके बीच में आने वाले अंशों को चार भागों में बाँटकर (a), (b), (c), (d) की संख्या दी गई है। इन विभाजित भागों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित क्रम का चुनाव कीजिए ।

  1. मनुष्य भौतिकता के _______

a. जीवन की

b. अनावश्यक रूप से

c. वशीभूत होकर

d. जरूरतों को 

  1. बढ़ाता रहता है।
  1. AOption (a)

    c, a, d, b

  2. BOption (b)

    a, b, c, d

  3. COption (c)

    b, d, c, a

  4. DOption (d)

    d, c, a, b

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

c, a, d, b

Why this answer is correct

इसका सही क्रम विकल्प 1 'c, a, d, b' है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

वाक्य का सही क्रम-

  1. मनुष्य भौतिकता के
  2. वशीभूत होकर
  3. जीवन की
  4. जरूरतों को
  5. अनावश्यक रूप से
  6. बढ़ाता रहता है।

Additional Information

  • वाक्य रचना व्याकरण के नियमों के आधार पर होनी चाहिए।
  • उचित  पदक्रम होना चाहिए।
  • वाक्यों का सार्थक अनुच्छेद बनना चाहिए।
  • वाक्य व्यवस्था के लिए भाषा बोध अनिवार्य है।
  • उचित वाक्य संरचना होनी चाहिए।