Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 161

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक शब्द दिए गए शब्द का सही तत्सम रूप है।

'घर'

  1. AOption (a)

    गृहक

  2. BOption (b)

    गृहिणी

  3. COption (c)

    गृहिका

  4. DOption (d)

    गृह

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

गृह

Why this answer is correct

सही उत्तर गृह है।  

Key Points

  • घर एक तद्भव शब्द है, इसका तत्सम रूप गृह होगा।
  • तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है।
  • तत् का अर्थ है– उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात ज्यों का त्यों।
  • तत्सम शब्द - जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।
  • तत्सम शब्द में ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है। जैसे – आम्र, अग्नि, अमूल्य, क्षेत्र, अज्ञान, अन्धकार, चंद्र, बांग्ला, मराठी, गुजराती, हिंदी, पंजाबी, कन्नड़, तेलगु, मलयालम आदि।
  • तद्भव शब्द- वे शब्द होते हैं, जो संस्कृत भाषा से तो आते हैं, लेकिन वे शब्द हिंदी में जाकर बदल जाते हैं। हिंदी में उनके परिवर्तित रूप को 'तद्भव' कहा जाता है। जैसे –   आँसू, ऊँचा, किवाड़, कैंची, कोख, कुत्ता, खाट, घी, चीता, खीर, तीखा, तेल, धतूरा आदि।

Question 162

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

'दिनकर' किसका पर्यायवाची है?

  1. AOption (a)

    आकाश

  2. BOption (b)

    चन्द्र

  3. COption (c)

    तालाब

  4. DOption (d)

    सूर्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सूर्य

Why this answer is correct

'दिनकर' का पर्यायवाची है- सूर्य

सूर्य के अन्य पर्यायवाची-  मार्तण्ड, सूरज, पतंग, रवि, अंशुमाली, भास्कर, दिनकर, आदित्य, मरीची, तरणि, दिनकर, भानु, सविता, दिवाकर, प्रभाकर, आदित्य, हंस, अर्क, दिनेश आदि। 

Key Points अन्य विकल्प-

चन्द्ररजनीश, राकापति, राकेश, छपाकर, निशाकर, विधु, मयंक
आकाशनभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान
तालाबसरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा, जलवान, सरसी, ताल

Additional Information

  • पर्यायवाची- ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

Question 163

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'संकीर्ण' का विपरीतार्थक है? 

  1. AOption (a)

    जंगम 

  2. BOption (b)

    सुलभ 

  3. COption (c)

    नीरस 

  4. DOption (d)

    विस्तीर्ण 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

विस्तीर्ण 

Why this answer is correct

'संकीर्ण' शब्‍द का उचित व‍िपरीतार्थक शब्‍द "विस्‍तीर्ण" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • संकीर्ण का अर्थ- सँकरा, तंग
  • विस्‍तीर्ण का अर्थ- विस्तृत, विशाल
  • अत: संकीर्ण का व‍िलोम विस्‍तीर्ण है।

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

शब्‍दव‍िलोम
जंगमस्थावर
सुलभदुर्लभ
नीरससरस

Important Points कुछ अन्‍य व‍िलोम शब्‍द- 

शब्‍दविलोम
जड़चेतन
वक्‍ताश्रोता
उन्‍मूलनरोपण
आघातप्रतिघात
अनिवार्यऐच्छिक
आवृत्तअनावृत्त
विज्ञअज्ञ
आलोकतिमिर
कृत्रिमप्राकृतिक

Additional Information 

विलोम शब्‍द- एक-दूसरे के विपरीत या उल्‍टा अर्थ देने वाले शब्‍द विलोम शब्‍द कहलाते हैं।उदाहरण अच्‍छा- बुरा लाभ- हानि

Question 164

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

'होनहार बिरवान के होत चीकने पात' - लोकोक्ति हेतु उचित अर्थ है-

  1. AOption (a)

    होनहार के लक्षण प्रारंभ से ही प्रकट होने लगते हैं।

  2. BOption (b)

    होनी का टाला नहीं जा सकता

  3. COption (c)

    वीर ही सफल होते हैं

  4. DOption (d)

    होनेवाला काम होकर रहेगा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

होनहार के लक्षण प्रारंभ से ही प्रकट होने लगते हैं।

Why this answer is correct

'होनहार बिरवान के होत चीकने पात' - लोकोक्ति हेतु उचित अर्थ है - होनहार के लक्षण प्रारंभ से ही प्रकट होने लगते हैं।

  • वाक्य प्रयोग - लाल बहादुर शास्त्री की सरलता और विद्वता बचपन में ही दिख गई थी। होनहार बिरवान के होत चिकने पात वाली कहावत उनसे चरितार्थ होते दिखती थी।

Important Pointsकुछ अन्य लोकोक्तियाँ व उनके अर्थ -

  • जुत-जुत मरें बैलवा, बैठे खाय तुरंग - जब कोई कठिन परिश्रम करे और उसका आनंद दूसरा उठाए।
  • डोली न कहार, बीबी हुई हैं तैयार - जब कोई बिना बुलाए कहीं जाने को तैयार हो।
  • जो गुड़ खाय वही कान छिदावे - जो आनंद लेता हो वही परिश्रम भी करे और कष्ट भी उठावे।
  • आग लागंते झोपड़ा, जो निकले सो लाभ - नुकसान होते समय जो बच जाए वही लाभ है।
  • जिन ढूंढ़ा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ - परिश्रम का फल अवश्य मिलता है।
  • एक न शुद, दो शुद - एक विपत्ति तो है ही दूसरी और सही।
  • छप्पर पर फूंस नहीं, ड्योढ़ी पर नाच - दिखावटी ठाट-बाट परंतु वास्तविकता में कुछ भी नहीं।
  • कोयल होय न उजली, सौ मन साबुन लाई - कितना भी प्रयत्न किया जाये स्वभाव नहीं बदलता।
  • टेर-टेर के रोवे, अपनी लाज खोवे - जो अपनी हानि की बात सबसे कहा करता है उसकी साख जाती रहती है।
  • झड़बेरी के जंगल में बिल्ली शेर - छोटी जगह में छोटे आदमी बड़े समझे जाते हैं।

Question 165

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित में से जिस मुहावरे का अर्थ - 'सदैव एक-सी स्थिति' के लिए उपयुक्त है, उस मुहावरे का चयन करें-.

  1. AOption (a)

    ढाक के तीन पात

  2. BOption (b)

    तीन लोक से मथुरा न्यारी

  3. COption (c)

    तुरन्त दान महा कल्याण

  4. DOption (d)

    जिसकी लाठी उसकी भैंस

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

ढाक के तीन पात

Why this answer is correct

ढाक के तीन पात, मुहावरे का अर्थ - 'सदैव एक-सी स्थिति' के लिए उपयुक्त है।

Key Points

  • 'ढाक के तीन पात' मुहावरे का सही अर्थ है: 'सदैव एक-सी स्थिति' हैं।
  • विकल्प 1 सही उत्तर है।
  • वाक्य प्रयोग-  राहुल पढ़ाई नियमित रूप से नहीं करता, इसलिए परीक्षा में उसके अंक ढाक के तीन पात ही रहते है।
  • ‘मुहावरा’ शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ है ‘अभ्यास होना’।
  • मुहावरे वाक्यांशों का एक ऐसा समूह है जिसका अर्थ शाब्दिक अर्थ से भिन्न होता है।
  • कई लोगों को हम मुहावरे के रूप में अपनी बात कहते हुए देखते हैं तो इनका अर्थ समझ आता है।
  • मुहावरा एक वाक्यांश या अभिव्यक्ति भी है।
  • उदाहरण-  मुहावरा- डंका बजाना अर्थ- प्रभाव जमाना ।

अन्य विकल्प-

मुहावरेअर्थ
तीन लोक से मथुरा न्यारीसबसे अलग या सबसे निराला।
तुरन्त दान महा कल्याणजो कार्य करना हो उसे तुरंत कर देना चाहिए।
जिसकी लाठी उसकी भैंसशक्तिशाली होता है उसी की चलती है।

Additional Informationमुहावरे के अन्य उदाहरण-

मुहावरेअर्थ
दाई से पेट छिपानाजानने वाले से कोई बात छिपाना
अत्यन्त घृणा करनानापसंदगी या नफरत पैदा करना।
छोटा मुँह बड़ी बातहैसियत से अधिक बात करना
दीवारों के कान होनाकिसी गोपनीय बात के प्रकट हो जाने का खतरा
पत्थर की लकीर खींचनाइरादे मज़बूत होना,पक्की बात

Question 166

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

‘जानने की इच्छा’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है- 

  1. AOption (a)

    जिज्ञासा

  2. BOption (b)

    जानकारी

  3. COption (c)

    अज्ञ

  4. DOption (d)

    जिजीविषा

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

जिज्ञासा

Why this answer is correct

‘जानने की इच्छा’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है- जिज्ञासा

  • ​अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points 

  • जानने की इच्छा - जिज्ञासा

अन्य विकल्प-

वाक्यांशशब्द
जानकार होने की अवस्था, गुण या भावजानकारी
जो कुछ भी नहीं जानता होअज्ञ
जिंदा रहने की इच्छाजिजीविषा

Additional Informationकुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

वाक्यांशशब्द
जिस का आदर नहीं किया गया होअनादृत
जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया होउऋण
वह स्थिति जो अंतिम निर्णायक होएकान्तिक
जिसको जीता न जा सकेअजेय
अपनी गलती स्वीकार करने वालाकायल
जो अशिष्ट व्यवहार करता होगँवार

Question 167

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

यह रोहन  ______ घर हैा

  1. AOption (a)

    के 

  2. BOption (b)

    का

  3. COption (c)

    की

  4. DOption (d)

    के द्वारा 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

का

Why this answer is correct

सही उत्तर है - का।

Key Points

  • दिए गए रिक्त स्थान के लिए सही शब्द "का" होगा।
  • यहां संबंध कारक है।
  • पूर्ण वाक्य होगा - यह रोहन का घर है।

 Additional Informationसंबंध कारक:-

  • जैसा की हमें कारक के नाम से ही पता चल रहा है कि यह किन्हीं वस्तुओं में संबंध बताता है।
  • संज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जो हमें किन्हीं दो वस्तुओं के बीच संबंध का बोध कराता है, वह संबंध कारक कहलाता है।
  • सम्बन्ध कारक के विभक्ति चिन्ह का, के, की, ना, ने, नी, रा, रे, री आदि हैं।

Question 168

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

निम्नलिखित वाक्यों में कौन सा वाक्य शुद्ध है ? 

  1. AOption (a)

    आज उसके गुप्त रहस्य का राज खुला।

  2. BOption (b)

    गुप्त रहस्य का राज खुला आज उसके

  3. COption (c)

    आज उसका राज खुला।

  4. DOption (d)

    इनमे से कोई नहीं।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

आज उसका राज खुला।

Why this answer is correct

उपरोक्त विकल्पों में आज उसका राज खुला। विकल्प सही है। अन्य विकल्प असंगत हैं।

अन्य विकल्प 1 और 2 में ‘गुप्त’ शब्द नहीं आयगा, अतः सही विकल्प -3 आज उसका राज खुला। है। विकल्प 2 में पद क्रम सही नहीं है।

Question 169

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

इन प्रश्नों में वाक्य के कुछ अंशों के क्रम में ���लटफेट कर दिया गया है। वाक्यांशों को P, Q, R, S  अंकित किया गया है। वाक्य को तर्कपूर्ण क्रम देने के लिए उचित विकल्प चुनें।

सच पूछिए तो (P) जिन्हें धर्म कहते हैं (Q)  इसी श्रद्धा के आश्रय से उन कर्मों के महत्त्व का भाव दृढ़ होता है (R) और जिनमें मनुष्य समाज की स्थिति है। (S)

  1. AOption (a)

    PRSQ

  2. BOption (b)

    QPRS

  3. COption (c)

    SQRP

  4. DOption (d)

    PRQS

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

QPRS

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों का सही क्रम है - सच पूछिए तो इसी श्रद्धा के आश्रय से उन कर्मों के महत्त्व का भाव दृढ़ होता है जिन्हें धर्म कहते हैं और जिनमें मनुष्य समाज की स्थिति है। अतः सही विकल्प QPRS है।

Key Points 

 अन्य विकल्प

  • इसके अतिरिक्त दिए गये क्रम के अनुसार वाक्यों को जोड़ने पर वह निरर्थक सिद्ध होंगे।
  • सच पूछिए तो इसी श्रद्धा के आश्रय से उन कर्मों के महत्त्व का भाव दृढ़ होता है जिन्हें धर्म कहते हैं और जिनमें मनुष्य समाज की स्थिति है।
  • इस वाक्य में आश्रय का अर्थ सहारा से है।
  • श्रद्धा का अर्थ विश्वास से है।

Question 170

DSSSB Jail Warder 2025• Hindi Language 1

दिए गए शब्द के अनेकार्थी शब्द ज्ञात कीजिए।

वर

  1. AOption (a)

    जाति

  2. BOption (b)

    आशीर्वाद

  3. COption (c)

    पारा

  4. DOption (d)

    प्रिय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

आशीर्वाद

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर आशीर्वाद हैं।

Key Points

  • वर के एक से अधिक अर्थ – दूल्हा, वरदान, श्रेष्ट, आशीर्वाद।​

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
अनेकार्थी शब्दजिन शब्दों के एक से अधिक अर्थ होते हैं, उन्हें 'अनेकार्थी शब्द' कहते है।काक - कौआ, लँगड़ा आदमी, अतिधृष्ट।