Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 81

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

'निम्न में से 'असुर' का पर्यायावाची शब्द कौन सा है?

  1. AOption (a)

    ईहा

  2. BOption (b)

    दनुज

  3. COption (c)

    तुरग

  4. DOption (d)

    दहन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

दनुज

Why this answer is correct

सही उत्तर है - दनुज। 

 Key Points

  • 'दनुज' असुर का पर्यायवाची है।
  • 'असुर' के अन्य पर्यायवाची हैं - दैत्य, दानव, निशाचर, राक्षस आदि।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाचीजो विभिन्न शब्द एक ही अर्थ का बोध कराएं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। सामान्य भाषा में इनको समानार्थक शब्द भी कहते हैं।अक्षर- वर्ण, हर्फ़ आज्ञा- आदेश, हुक्म, निर्देश

Question 82

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

'यह गाय अधिक दूध देती है' उक्त वाक्य में 'अधिक' विशेषण किसकी विशेषता बता रहा है?  

  1. AOption (a)

    गाय की

  2. BOption (b)

    दूध की

  3. COption (c)

    देने की

  4. DOption (d)

    किसी की नहीं

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

दूध की

Why this answer is correct

'यह गाय अधिक दूध देती है l ' उक्त वाक्य में 'अधिक' विशेषण दूध की विशेषता बता रहा है l 

Key Points

विशेषणजो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। जैसे – गोरा, काला, बूढ़ा, दो किलो, चार किलो, मीठा आदि।

 

Additional Information 

विशेषणपरिभाषा
गुणवाचक विशेषणवे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वाभाव आदि का बोध कराये। जैसे - बलशाली, पुराना, नया, तीक्ष्ण, कमजोर, मोटा, दुर्बल, पठारी आदि।
संख्यावाचक विशेषणऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं। जैसे - दो, तीनों, चार गुना, प्रत्येक आदि।
परिमाणवाचक विशेषणऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते हैं। जैसे - चार किलो, एक मीटर, दो लीटर, थोड़ा, बहुत आदि।
सार्वनामिक विशेषणवे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले आयें और विशेषण की तरह उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताएँ। जैसे - यह लड़की वही है जिसने मेरा पेन लिया था।

Important Points 

विशेषणजो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। जैसे – गोरा, काला, बूढ़ा, दो किलो, चार किलो, मीठा आदि।
विशेष्यजिसकी विशेषता बताई जाती है उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे - खीरा (विशेष्य) कड़वा (विशेषण) है।
प्रविशेषणजिन शब्दों से विशेषण की विशेषता का पता चलता है। जैसे - यह आम बहुत मीठा है।
उद्देश्य विशेषणविशेष्य से पहले जो विशेषण लगते हैं। जैसे - सुंदर लड़की।
विधेय विश��षणजो विशेष्य संज्ञा और सर्वनाम आदि के बाद प्रयुक्त होते हैं। जैसे - ये फल मीठे हैं।

Question 83

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

निम्न में से किस शब्द की वर्तनी सही नहीं है ?

  1. AOption (a)

    पूँजीपति

  2. BOption (b)

    मनिषि

  3. COption (c)

    वाल्मीकि

  4. DOption (d)

    निर्झरिणी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

मनिषि

Why this answer is correct

मनिषि शब्द की वर्तनी सही नहीं है।

अत: विकल्प 2 सही उत्तर है, अन्य सभी विकल्प की वर्तनी शुद्ध है।

Key Points

  • मनीषी शुद्ध वर्तनी होगी।
  • मनीषी एक विशेषण है, जिसका अर्थ होता है- ज्ञानी, विद्वान या विचारशील।
  • अन्य विकल्प:-
  • 1. पूँजीपति- धनी व्यक्ति। 2.वाल्मीकि- महर्षि वाल्मीकि मे रामायण लिखी थी। 3.निर्झरिणी- सरिता या झरने के लिए प्रयोग में लिया जाता है।
  • वर्तनी:- हिंदी में शब्दों के शुद्ध रूप को वर्तनी कहा जाता है। हिंदी में लिखे गए शुद्ध शब्द की मात्राओं को शुद्ध वर्तनी कहते है।
  • अर्थात उच्चारित होने वाले शब्द के लेखन में प्रयोग होने वाले लिपि चिह्नों के व्यवस्थित रूप को वर्तनी कहा जाता है।
  • शब्दों को इस प्रकार लिखना जिससे शब्द में सार्थकता आए यह भी वर्तनी का भाग होता है।
  • जैसे:- मतस्य की शुद्ध वर्तनी शब्द - मत्स्य होगा।

Additional Informationअन्य शुद्ध - अशुद्ध वर्तनी के कुछ उदाहरण:-

अशुद्धशुद्ध
अन्तध्र्यानअन्तर्धान
कवियित्रीकवयित्री
अगामीआगामी
कालीदासकालिदास
अनुग्रहीतअनुगृहीत
अनाधिकारअनधिकार
अमावश्याअमावस्या
तुफानतूफान
गुरूगुरु
सिन्दुरसिन्दूर

Question 84

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

'हिमालय' कौन सा संज्ञा है?

  1. AOption (a)

    समूहवाचक

  2. BOption (b)

    जातिवाचक

  3. COption (c)

    भाववाचक

  4. DOption (d)

    व्यक्तिवाचक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

व्यक्तिवाचक

Why this answer is correct

'हिमालय' में संज्ञा है - 'व्यक्तिवाचक संज्ञा' है।

अत: विकल्प 4 सही उत्तर है, अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • यहाँ पर 'हिमालय' शब्द एक विशेष स्थान का बोध कराता है, अतः हिमालय शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा- किसी भी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध कराने वाली संज्ञा ही व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती हैं। 
  • ​जैसे - महात्मा गाँधी, भगत सिंह, रमेश, कुरान, बाइबल,  मुंबई, लखनऊ आदि।
  • अन्य विकल्प-
विकल्पपरिभाषाउदाहरण
समूहवाचकजो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो।जैसे – वर्ग, सभा आदि।
जातिवाचकजो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं का (पूरी जाति का) बोध कराती है।जैसे – नदी, पर्वत, लड़की आदि।
भाववाचकजो संज्ञा किसी भाव, गुण, दशा आदि का बोध कराती है।जैसे – क्रोध, मिठास, यौवन आदि।

Additional Information

संज्ञा - किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है। संज्ञा के प्रकार -
संज्ञापरिभाषाउदाहरण
व्यक्तिवाचकजो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है।मोहन, गोदावरी, रामायण
जातिवाचकजो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं का (पूरी जाति का) बोध कराती है।बाजार, गली, पहाड़
द्रव्यवाचकजिस संज्ञा शब्द से उस सामग्री या पदार्थ का बोध होता है जिससे कोई वस्तु बनी है।सोना, चाँदी, पानी
समूहवाचकजो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो।वर्ग, झुंड, सेना
भाववाचकजो संज्ञा किसी भाव, गुण, दशा आदि का बोध कराती है।क्रोध, मिठास, यौवन

Question 85

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

'कनक' का अर्थ है-

  1. AOption (a)

    काला

  2. BOption (b)

    चतुर

  3. COption (c)

    किरण

  4. DOption (d)

    खजूर

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

खजूर

Why this answer is correct

'कनक' का अर्थ है- "खजूर"।

कनक के अन्य अर्थ- गेंहू, सोना, धतूरा आदि।

Key Points

अन्य शब्दार्थ-

  1. काला- कलुषित, श्याम, श्याह।
  2. चतुर- कुशल, चालाक, खैरियत।
  3. किरण- रश्मि, अंश, हिस्सा।
  4. पानी- इज्ज़त, जल, चमक।

Important Points

अर्थ के आधार पर शब्द- 4 प्रकार के होते है।

  1. एकार्थी शब्द - एक अर्थ वाले, व्यक्तिवाचक संज्ञा के शब्द इसी श्रेणी में आते है। जैसे- गंगा, पटना।
  2. अनेकार्थी शब्द- अनेक अर्थ वाले शब्द। जैसे- कनक, पानी।
  3. समानार्थी शब्द- समान अर्थ देने वाले शब्द। जैसे- बादल; 'मेघ,जलद,वारिद'।
  4. विलोम शब्द- विपरीत अर्थ देने वाले शब्द। जैसे- पाप-पुण्य।

Confusion Points "कनक" शब्द अनेकार्थी शब्द है।

  • कनक के अर्थ- धतूरा, सोना,गेंहू, खजूर आदि।
  • कनक का अर्थ किरण, चतुर, या काला नहीं होगा।

Question 86

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

क्रिया के प्रयोग की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए। 

  1. AOption (a)

    बागीचे में सुंदर-सुंदर फूल खिले हैं। 

  2. BOption (b)

    नलिनी कंप्यूटर लैब में पढ़ाई कर रही है।

  3. COption (c)

    पढ़ाई करते समय इधर-उधर की बात चीत नहीं करनी सकती।

  4. DOption (d)

    दादा जी ज़ोर-ज़ोर से रामायण पढ़ रहे हैं।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

पढ़ाई करते समय इधर-उधर की बात चीत नहीं करनी सकती।

Why this answer is correct

क्रिया के प्रयोग की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य होगा - पढ़ाई करते समय इधर-उधर की बात चीत नहीं करनी सकती।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - पढ़ाई करते समय इधर-उधर की बात चीत नहीं करनी सकती।
  • दिए गये वाक्य में क्रिया प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'करनी सकती।' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'कर सकती।' होना चाहिए।
  • शुद्ध वाक्य - पढ़ाई करते समय इधर-उधर की बात चीत नहीं कर सकती।

Additional Informationक्रिया संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्यशुद्ध वाक्य
​मैं दर्शन देने आया था।मैं दर्शन करने आया था।
मैं आप सबको धन्यवाद करता हूँ।मैं आप सबको धन्यवाद देता हूँ।
कृपया एक गिलास पानी बुझाइए।कृपया एक गिलास पानी दीजिए।
​वह पढ़ना माँगता है।वह पढ़ना चाहता है।

Question 87

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

पंडित जी मंदिर में पूजा कर रहे हैं।

वाक्य में प्रयुक्त रेखांकित शब्द का उचित समानार्थी शब्द है-

  1. AOption (a)

    आदित्य

  2. BOption (b)

    महीप

  3. COption (c)

    शंभू

  4. DOption (d)

    सुधी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सुधी

Why this answer is correct

पंडित का समानार्थी शब्द 'सुधी' है।

Key Points

  • पंडित के पर्यायवाची - धीर, मनीषी, प्राज्ञ, सुधी, विचक्षण, विद्वान, कोविद, बुध आदि।
  • महीप के पर्यायवाची - भूपति, भूप, नरेश, महीपति, अवनीश, नरपति, नरेन्द्र, महिपाल, राजा।
  • शम्भु के पर्यायवाची - रुद्र, शंकर, अंतक, अकंप, अमृतेश्वर, ईशान, उमेश, अज्ञेय, महादेव, कैलाशनाथ, शंभू
  • आदित्य के पर्यायवाची - रवि, दिनकर, सूरज, भास्कर, मार्तंड, मरीची, प्रभाकर, सविता, पतंग, दिवाकर, हंस, आदित्य, भानु, अंशुमाली।

Question 88

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

कौन सा शब्द 'भ्रमर' का पर्यायवाची नहीं है

  1. AOption (a)

    शलम

  2. BOption (b)

    चंचरीक

  3. COption (c)

    शिलीमुख

  4. DOption (d)

    मिलिन्ड

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

शलम

Why this answer is correct

'भ्रमर' का पर्यायवाची नहीं है- शलम

Key Points

भ्रमर के पर्यायवाची शब्दों की तालिका:

भ्रमर का पर्यायवाची शब्दअर्थ
चंचरीकभौंरा
शिलीमुखभौंरा
मिलिन्डभौंरा
शलममौन, शांत

Important Points

  • भ्रमर के अन्य पर्यायवाची शब्द: – भँवरा, तीर, अनाड़ी, लड़ाई, संग्राम, मूर्ख, बाण,युद्ध।

Additional Information

  • जो विभिन्न शब्द एक ही अर्थ का बोध कराएं, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं। सामान्य भाषा में इनको समानार्थक शब्द भी कहते हैं।
  • कुछ महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:
शब्दपर्यायवाची शब्द
पावकदहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, हुताशन, वैश्वानर, शुचि, ज्वाला, आग,
अनिलपवन, वायु, समीर, वात, मरुत, हवा, पवमान, प्रभंजन, मातरिश्वा
प्रस्तरउपल, अश्म, पत्थर, पाहन, पाषाण, शिला, शैल
उत्पलनलिन, कमल , अरविन्द, अम्भोज, तामरस, पुष्कर
भुजंगसरीसृप, सांप, अहि, नाग, विषधर, मणिधर, फणिधर, व्याल
पन्नगारिगरुड़, खगेश, उरगारि, हरियान, वातनेय, खगपति, सुपर्ण, नागान्तक

Question 89

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

किस शब्द में वर्तनी संबंधी अशुद्धि है ?

  1. AOption (a)

    कैकेयी

  2. BOption (b)

    कवीद्र

  3. COption (c)

    शाश्वत

  4. DOption (d)

    आधिपत्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कवीद्र

Why this answer is correct

कवीद्र शब्द में वर्तनी संबंधी अशुद्धि है।

अत: विकल्प 2 सही उत्तर है, अन्य सभी विकल्प असंगत है।

Key Points

  • कवीद्र की वर्तनी अशुद्ध है, शुद्ध वर्तनी होगी कवींद्र।
  • कवींद्र का अर्थ होता है:- सर्वश्रेष्ठ कवि।
  • अन्य विकल्प:-
विकल्पअर्थ
कैकेयीराजा दशरथ की पत्नी थी
शाश्वतसदा रहनेवाला।
आधिपत्यप्रभुत्व, अधिकार
  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओ सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी का सम्बन्ध का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है ।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information

  • अन्य वर्तनी के उदाहरण:-
अशुद्धशुद्ध
अनाधिकारअनधिकार
वाल्मीकीवाल्मीकि
व्यवहारिकव्यावहारिक
संग्रहीतसंगृहीत
अक्षोहिणीअक्षौहिणी
पुर्नजन्मपुनर्जन्म

Question 90

DSSSB Court Attendant 2026• Hindi 1

किंचित् कौन सा विशेषण है?

  1. AOption (a)

    अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण

  2. BOption (b)

    अपूर्णांक बोधक विशेषण

  3. COption (c)

    परिमाणवाचक विशेषण

  4. DOption (d)

    गणनावाचक विशेषण

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

परिमाणवाचक विशेषण

Why this answer is correct

इसका सही उत्तर "परिमाणवाचक विशेषण" है। 

Key Pointsपरिमाणवाचक विशेषण:

  • "किंचित्" वाक्य में प्रयोग होने पर परिमाणवाचक विशेषण के रूप में कार्य करता है।
  • परिमाणवाचक विशेषण वह होता है जो किसी वस्तु के परिमाण, मात्रा, आकार, वजन इत्यादि को बताता है।
  • "किंचित्" शब्द का अर्थ होता है "थोड़ा सा", जो किसी वस्तु की मात्रा के बारे में जानकारी देता है, इसीलिए इसे परिमाणवाचक विशेषण माना जाता है।

Additional Informationअन्य विकल्प:

अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण:

  • ये विशेषण वस्तुओं की संख्या को निश्चित रूप से नहीं बताते हैं।
  • उदाहरण के लिए, "कुछ", "अनेक", "सभी" आदि। ये वस्तुओं की संख्या को सटीक रूप से नहीं, बल्कि सामान्यतः व्यक्त करते हैं।

अपूर्णांक बोधक विशेषण:

  • यह ऑप्शन हमारे प्रदत्त जानकारी में उल्लिखित नहीं है और सामान्यतः हिंदी व्याकरण में प्रचलित विशेषणों में नहीं आता है।

गणनावाचक विशेषण:

  • ये विशेषण वस्तुओं की संख्या को सटीक रूप से बताते हैं,
  • जैसे "एक", "दो", "तीन" आदि। यह वस्तुओं की गणना करके उनकी सटीक संख्या को प्रदान करते हैं।