Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Leave the keyword blank to browse saved questions for your selected exam, newest papers first. Add a keyword, year or topic to narrow the results.

Browse complete papers
Showing 10 question(s)
Clear

Question 181

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

पानी बरसने ________। रिक्त स्थान के लिए उचित क्रिया है-

  1. AOption (a)

    जाना

  2. BOption (b)

    लगाता

  3. COption (c)

    लगा

  4. DOption (d)

    लगी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

लगा

Why this answer is correct

दिए गए विकल्प मे से विकल्प 3 "लगा" सही है। अन्य विकल्प सही नही हैं।

Key Points

  • जिस वाक्य के अंत मे गा, गे, गी, होता है वह भविष्य काल का वाक्य होता है।
  • पानी बरसने ________। रिक्त स्थान के लिए उचित क्रिया "लगा" है।
  • वाक्य के भाव को भी समझना पड़ेगा पानी बरसने के साथ पुरुषवाचक शब्द का उपयोग होगा।
  • इसीलिए विकल्प 3 सही होगा।

Additional Information

  • वर्तमान काल:-
  • है हूँ हैं
  • भूतकाल:-
  • था थी थे
  • भविष्यकाल:- 
  • गा गी गे
  • जिन वस्तुओं के लिंग निर्धारण में कठिनाई होती है तब हम उन्हें हम वाक्य प्रयोग से समझते है
  • जैसे:- पानी बहता या पिया जाता है इसलिए इसे पुलिंग की श्रेणी में रखा जाता है।

Question 182

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

निर्देश: निम्नलिखित वाक्यों में उनके प्रथम तथा अंतिम अंश जिन्हें मोटे अक्षरों में लिखा गया है वह A और F के अंतर्गत दिए गये हैंI बीचा वाले चार अंश (B), (C), (D) तथा (E) बिना क्रम के हैंI चारों अंशों को पहले और आखिरी वाक्य के सहयोग से उचित क्रमानुसार व्यवस्थित कर उचित विकल्प चुनेंI

A) मजदूरों की बस्तियों में

B) वहाँ के बेकार रहने वाले व्यक्तियों के

C) व्यक्तियों के अपेक्षाकृत अनजान होने के

D) और कल्याणकारी क्रियाकलापों के ना होने से

E) तथा, मनोरंजन, शिक्षा आदि की सुविधाओं

F) बिगड़ने की सम्भावना बनी रहती हैI

  1. AOption (a)

    BDCE

  2. BOption (b)

    EDBC

  3. COption (c)

    CEDB

  4. DOption (d)

    DCEB

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

CEDB

Why this answer is correct

दिए गये विकल्पों का सही क्रम है मजदूरों की बस्तियों में व्यक्तियों के अपेक्षाकृत अनजान होने के तथा, मनोरंजन, शिक्षा आदि की सुविधाओं और कल्याणकारी क्रियाकलापों के ना होने से बिगड़ने की सम्भावना बनी रहती हैI अतः सही विकल्प CEDB हैI

Question 183

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

'तुम्हारे घर पर चार आदमी हैं।' वाक्य में कारक है।

  1. AOption (a)

    अपादान कारक

  2. BOption (b)

    अधिकरण कारक

  3. COption (c)

    सम्बोधन कारक

  4. DOption (d)

    सम्प्रदान कारक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अधिकरण कारक

Why this answer is correct

'तुम्हारे घर पर चार आदमी हैं।', वाक्य में अधिकरण कारक है।

Key Points

  • वाक्य में पर कारक चिन्ह है।
  • पर अधिकरण कारक का चिन्ह है।
  • अधिकरण कारक- जिस शब्द से क्रिया के आधार का बोध हो, उसे अधिकरण कारक कहते हैं।
  • अधिकरण कारक के विभक्ति चिन्ह- में, पर।
  • अन्य विकल्प-
कारककारक चिन्हउदाहरण
अपादान कारकसे, (अलग होने के भाव से)मेज़ से पुस्तक गिरी।
सम्बोधन कारकहे!, अरे!, ओ!अरे! यह आपने क्या कर दिया।
सम्प्रदान कारकको, के लिएमाँ अपने बच्चे के लिए दूध लेकर आई।

Additional Informationकारक चिन्ह और उनके अर्थ:-

कारकचिह्नअर्थ
कर्तानेकाम करने वाला
कर्मकोजिस पर काम का प्रभाव पड़ रहा हो
करणसेजिसके द्वारा कर्ता काम करे
संप्रदानको, के लिएजिसके लिए क्रिया की जाए
अपादानसे (अलग होना)जिससे अलगाव हो
संबंधका, की, के, न, नी, ने, रा, री, रेअन्य पदों से संबंध
अधिकरणमें, परक्रिया का आधार
संबोधनहे, अरेकिसी को पुकारना, बुलाना आदि

Question 184

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है। चुनें।

नदियो के (1)/ बाढ़ ने (2)/ तबाही मचा दी है (3)/ कोई त्रुटि नहीं है (4)

  1. AOption (a)

    2

  2. BOption (b)

    3

  3. COption (c)

    4

  4. DOption (d)

    1

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

1

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में  विकल्प 4 अर्थात वाक्य के पहले भाग में त्रुटि है। 

Key Points

  • दिये गये वाक्य "नदियो के / बाढ़ ने / तबाही मचा दी है / इसके पहले भाग में त्रुटि है।
  • अतः दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप -  " नदियों की  बाढ़ ने तबाही मचा दी है।"

Additional Information

  • तबाही के अर्थ:- तबाह करने या होने की अवस्था या भाव।
  • बाढ़ एक संज्ञा है।
  • बाढ़ का अर्थ:
  • ​अधिक पानी बरसने के कारण नदी या तालाब आदि के जल का अपनी नियत या साधारण सीमा से बढ़कर इधर-उधर फैलने की क्रिया।
  • बाढ़ के प्रकार:-
  • स्थानीय या नदी बाढ़
  • तटीय बाढ़ या तूफान लहर बाढ़
  • स्थानीय जलभराव जनित बाढ़
  • नगरीय बाढ़

Question 185

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

'अच्छा' विशेषण शब्द का भाववाचक रूप बताईए। 

  1. AOption (a)

    अच्छा-अच्छा

  2. BOption (b)

    भला

  3. COption (c)

    सही

  4. DOption (d)

    अच्छाई

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

अच्छाई

Why this answer is correct

सही उत्तर अच्छाई है। 

Key Points

  • अच्छा का भाववाचक संज्ञा रूप अच्छाई है।
  • भाववाचक संज्ञा को यथार्थ में नहीं देखा जा सकता, बल्कि मन में महसूस किया जा सकता है। जैसे: मिठास, कड़वाहट, क्रोध, जवानी, स्त्रीत्व, बालकपन, मित्रता, अपनत्व, अहंकार, अच्छाई, बुराई इत्यादि।
  • भाववाचक संज्ञा शब्दों का निर्माण जातिवाचक संज्ञा / सर्वनाम / विशेषण / क्रिया / अव्यय शब्दों में प्रत्यय जोड़कर किया जाता है।
  • उदाहरण-  सरिता की आवाज बहुत मिठास से भरी है।
  • यहाँ पर मिठास शब्द से आवाज के मीठेपन का बोध होता है, इसलिए यहाँ पर मिठास में भाववाचक संज्ञा है।

Additional Informationभाववाचक संज्ञा का नियम - जातिवाचक संज्ञा, क्रिया, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अव्यय में ता, आस, पा, अ, पन, ई, आव, वट, य, हट, त्व आदि लगाकर भाववाचक संज्ञा में बदला जाता है।

जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा बनाना
मानवमानवता
मनुष्यमनुष्यता
दूतदौत्य
सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा बनाना
अहंअहंकार
निजनिजत्व
स्वस्वत्व
संज्ञा से भाववाचक बनाना
लड़कालडकपन
बूढ़ाबुढ़ापा
पंचपंचायत
क्रिया से भाववाचक बनाना
कमानाकमाई
लिखनालेख
खेलनाखेल
विशेषण से भाववाचक संज्ञा बनाना
बुद्धिमानबुद्धिमानी
अमीरअमीरी
क्रोधीक्रोध
अव्यय से भाववाचक बनाना
समीपसामीप्य
परस्परपारस्पर्य
दूरदुरी

Question 186

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

'छोटा मुँह बड़ी बात', इस लोकोक्ति का अर्थ है

  1. AOption (a)

    सिद्धांतहीन व्यक्ति

  2. BOption (b)

    बच्चे से बोली गई बात

  3. COption (c)

    कहकर मुकर जाना

  4. DOption (d)

    सीमा से बाहर होकर बोलना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

सीमा से बाहर होकर बोलना

Why this answer is correct

'छोटा मुँह बड़ी बात', इस लोकोक्ति का अर्थ है- सीमा से बाहर होकर बोलना

  • वाक्य प्रयोग- यदि मैं यह कहूँ कि हमारी यह नीति इस घर को ले डूबेगी तो छोटा "मुँह बड़ी बात होगी"।

Key Points 

  • जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
  • इसी को कहावत कहते है। लोकोक्ति वाक्यांश न होकर स्वतंत्र वाक्य होते हैं।

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-

  • अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग - सिर्फ़ अपने मन की करना या दूसरों के साथ तालमेल नहीं बैठाना

           वाक्य प्रयोग - पारिवारिक एकता की और अब कोई ध्यान नहीं देता बल्कि सभी अलग-अलग पड़े हैं। "अपनी-अपनी ढपली अपना-अपना राग"।

  • ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया - संसार में कहीं समानता नहीं है।

          वाक्य प्रयोग - मुंबई में बाढ़ के हालात हैं और हमारे गाँव में सूखा पड़ा हुआ है. सच है- "ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया"।

  • उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे - दोषी व्यक्ति द्वारा निर्दोष पर लांछन लगाना।

          वाक्य प्रयोग - पुलिस ने पहले तो कुछ किया नहीं और फिर जनता को ही दोष देने लगी. यह तो वही बात हो गई - "उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे"।

  • एक तो करेला और दूसरा नीम चढ़ा - एक साथ दो-दो दोष होना।

          वाक्य प्रयोग - रमेश एक तो अनपढ़ है और दूसरा आलसी है, "एक तो करेला और दूसरा नीम चढ़ा", इसलिए उसको नौकरी मिलना असम्भव है।

  • कही खेत की, सुनी खलियान की - कहना कुछ सुनना कुछ।

           वाक्य प्रयोग - मैंने मोहन को कहा था की बाज़ार से आते समय बनिए से बिल ले आना। वह तिल उठा लाया, "कही खेत की, सुनी खलियान की"।

Question 187

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

निम्न वाक्य में 'की' किस कारक को इंगित कर रहा है?

'यहाँ से सौ मीटर की दूरी पर मेरा घर है।

  1. AOption (a)

    सम्बन्ध

  2. BOption (b)

    अपादान

  3. COption (c)

    सम्प्रदान

  4. DOption (d)

    कर्म

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

सम्बन्ध

Why this answer is correct

वाक्य में 'की' सम्बन्ध कारक है। 

Key Points

  • वाक्य - यहाँ से सौ मीटर की दूरी पर मेरा घर है। (वाक्य में 'की' विभक्ति चिन्ह का प्रयोग हुआ है।)
  • वाक्य में मौजूदा स्थान से घर के बीच में संबंध बताया जा रहा है, अतः यह उदाहरण संबंध कारक के अंतर्गत आएगा।
  • संज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जो हमें किन्हीं दो वस्तुओं के बीच संबंध का बोध कराता है, वह संबंध कारक कहलाता है।
  • सम्बन्ध कारक के विभक्ति चिन्ह का, के, की, ना, ने, नो, रा, रे, री आदि हैं।
  • जैसे -
  • बच्चे का सिर दुःख रहा है।
  • यह सुनील की किताब है।

Important Pointsहिन्दी में आठ कारक’ हैं -

कारकविभक्तियाँ
कर्ताने
कर्मको
करणसे, द्वारा
सम्प्रदानको, के लिये, हेतु
अपादानसे (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्धका, की, के, रा, री, रे
अधिकरणमें, पर
सम्बोधनहे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Additional Information 

अपादान:- - जब संज्ञा या सर्वनाम के किसी रूप से किन्हीं दो वस्तुओं के अलग होने का बोध होता है, तब वहां अपादान कारक होता है। - अपादान कारक का भी विभक्ति चिन्ह से होता है। उदाहरण - - चूहा बिल से बाहर निकला। - दूल्हा घोड़े से गिर पड़ा। सम्प्रदान:- - जब वाक्य में किसी को कुछ दिया जाए या किसी के लिए कुछ किया जाए तो वहां पर सम्प्रदान कारक होता है। - सम्प्रदान कारक के विभक्ति चिन्ह के लिए या को हैं। जैसे - - गरीबों को खाना दो। - माँ बेटे के लिए सेब लायी। कर्म:- - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप पर क्रिया का प्रभाव या फल पड़े, उसे कर्म कारक कहते हैं। कर्म के साथ ’को’ विभक्ति आती है। उदाहरण - - माँ ने बच्चे को खाना खिलाया। - मेरे दोस्त ने कुत्तों को भगाया।

Question 188

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

दिए गए प्रश्न में वाक्य के पहले और अंतिम भाग को क्रमश: (1) और (6) की संख्या दी गई है। इनके बीच में आने वाले अंशों को चार भागों में बाँटकर (अ), (ब), (स), (द) की संख्या दी गई है। इन विभाजित भागों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से उचित क्रम का चुनाव कीजिए।

(1) हिमपात अपने में ________

(अ) से बर्फ के

(ब) एक तरह

(स) खंडों का

(द) अव्यवस्थित ढंग

(6) से गिरना ही था।

  1. AOption (a)

    (द), (अ), (ब), (स)

  2. BOption (b)

    (स), (ब), (अ), (द)

  3. COption (c)

    (अ), (ब), (स), (द)

  4. DOption (d)

    (ब), (अ), (स), (द)

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

(ब), (अ), (स), (द)

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 4 '(ब), (अ), (स), (द)' उचित क्रम है।

Key Points

  • उचित क्रमानुसार वाक्य है - हिमपात अपने में एक तरह से बर्फ के खंडों का अव्यवस्थित ढंग से गिरना ही था।
  • शेष विकल्प अनुचित क्रम प्रदर्शित कर रहे हैं।

Additional Information

  • वाक्य में पदक्रम -
  • 'पद' का आशय शब्द से है। जब कोई 'शब्द' अकेले बोला या लिखा जाता है तब वह 'शब्द' होता है। किंतु जैसे ही उसका प्रयोग अन्य शब्दों के साथ मिलाकर वाक्य में कर लिया जाता है, तब उस वाक्य का प्रत्येक शब्द 'पद' कहलाता है। वाक्य में सभी प्रयुक्त सभी पदों (शब्दों) का एक निश्चित क्रम होता है। यदि शब्दों को निश्चित क्रम में प्रयोग किया जाता है तो पाठक या श्रोता के द्वारा सार्थक अर्थ ग्रहण कर लिया जाता है। यदि पदों का क्रम बिगाड़ कर लिखा जाता है तो वाक्य का सार्थक अर्थ ग्रहण करना दूभर होता है।

Question 189

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

'भागते भूत की लंगोटी भली' लोकोक्ति का सही अर्थ है-

  1. AOption (a)

    ज्ञान कम दिखावा, अधिक।

  2. BOption (b)

    किसी बहाने काम न करना।

  3. COption (c)

    आपत्ति के समय थोड़ी सहायता भी बड़ी होती है।

  4. DOption (d)

    जो मिल गया वही काफी।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

जो मिल गया वही काफी।

Why this answer is correct

'भागते भूत की लंगोटी भली' लोकोक्ति का सही अर्थ है- जो मिल गया वही काफी।

  • वाक्य प्रयोग -  शुभम को अपने पिता की जायदाद में से कुछ भी मिलने की आशंका नहीं थी,
  • लेकिन अब जो भी मिल गया वो उसने यह सोच कर रख लिया कि भागते भूत की लंगोटी भली।

Key Pointsअन्य विकल्प - 

लोकोक्तिअर्थवाक्य प्रयोग
अधजल गगरी छलकत जायज्ञान कम दिखावा, अधिक।रमेश बारहवीं पास करके स्वयं को बहुत बड़ा विद्वान समझ रहा है। ये तो वही बात हुई कि अधजल गगरी छलकत जाय।
न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगीकिसी बहाने काम न करना।तुम्हारा काम करने का इरादा नही है तो साफ साफ बता दो ‌‌‌ऐसी शर्ते क्यो रख रहे हो यह तो वही बात हो गई न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी ‌‌‌।
डूबते को तिनके का सहाराआपत्ति के समय थोड़ी सहायता भी बड़ी होती है।संकट के समय रमेश को इस बात से आशा की किरण दिखाई दी कि 'डूबते को तिनके का सहारा'।

Additional Information

  • जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
  • इसी को कहावत कहते है।
  • उदाहरण- 'उस दिन बात-ही-बात में राम ने कहा, हाँ, मैं अकेला ही कुँआ खोद लूँगा।
  • इन पर सबों ने हँसकर कहा, व्यर्थ बकबक करते हो, अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता' ।
  • यहाँ 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता' लोकोक्ति का प्रयोग किया गया है,
  • जिसका अर्थ है 'एक व्यक्ति के करने से कोई कठिन काम पूरा नहीं होता' ।

Question 190

DSSSB Assistant Superintendent 2026• Test of Hindi Language and Comprehension 2

दिए गए विकल्पों में से अकर्मक क्रिया का चयन कीजिए : 

  1. AOption (a)

    निकाला 

  2. BOption (b)

    सोता 

  3. COption (c)

    पढ़ता 

  4. DOption (d)

    खरीद 

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

सोता 

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 ‘सोता’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

  • दिए गए विकल्पों में 'सोता' अकर्मक क्रिया है।
  • जिस क्रिया का फल कर्ता पर ही पड़ता है वह क्रिया अकर्मक क्रिया कहलाती हैं।
  • जैसे - मोहन सोता है।

अन्य विकल्प: 

  1. निकाला - सकर्मक क्रिया - जेब से पेन निकाला।
  2. पढ़ता - सकर्मक क्रिया - रहीम पुस्तक पढ़ता है।
  3. खरीद - संयुक्त क्रिया - मैंने कॉपी खरीद ली।
क्रियापरिभाषाउदाहरण
अकर्मक क्रियाइसमें कर्म नहीं होता है। क्रिया का प्रभाव स्वयं कर्ता पर पड़ता है।मोहन सोता है।
सकर्मक क्रियासकर्मक क्रिया में कर्म होता है। इसमें कार्य का प्रभाव किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु या कर्म पर पड़ता है।राधा चॉकलेट खाती है।
संयुक्त क्रियाजिन वाक्यों की एक से अधिक क्रियाएँ मिलकर एक ही कार्य पूर्ण करती हैं, उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं।माता जी बाजार से आ गई।