Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Showing 10 question(s)
Clear

Question 171

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्द के समानार्थी शब्द का विकल्प नहीं है।

साँप

  1. AOption (a)

    उरग

  2. BOption (b)

    अरि

  3. COption (c)

    ब्याल

  4. DOption (d)

    पवनासन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

अरि

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 'अरि’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'साँप' शब्द का समानार्थी शब्द 'अरि' नहीं है।
  • अन्य सभी साँप के समानार्थी शब्द हैं।
  • 'अरि' के समानार्थी शब्द हैं -  दुश्मन, प्रतिद्वंदी, शत्रु, वैरी आदि।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
पर्यायवाची/ समानार्थीएक ही अर्थ में प्रयुक्त होने वाले शब्द जो बनावट में भले ही अलग हों, पर्यायवाची या समानार्थी शब्द कहलाते हैं।आग-अनल, पावक, दहन। हवा-समीर, अनिल, वायु।

Question 172

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के लिए अव्यय के भेद का सही विकल्प हो।

वे लोग रात को पहुंचे।

  1. AOption (a)

    विस्मयादिबोधक अव्यय

  2. BOption (b)

    समुच्चयबोधक अव्यय

  3. COption (c)

    क्रियाविशेषण अव्यय

  4. DOption (d)

    संबंधबोधक अव्यय

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

क्रियाविशेषण अव्यय

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 'क्रियाविशेषण अव्यय’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'वे लोग रात को पहुंचे।' कालवाचक क्रिया विशेषण का उदाहरण है।
  • इसलिए क्रियाविशेषण इसका सही उत्तर है।
  • ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Additional Information

अव्यय शब्द - अव्यय शब्दों को अविकारी शब्द भी कहते हैं क्योंकि इनमें लिंग, कारक, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई विकार/ परिवर्तन उत्पन्न नहीं होता है। जैसे – आज, कब, इधर, किन्तु आदि। अव्यय के भेद हैं –
अव्ययपरिभाषाउदाहरण
क्रिया-विशेषणजिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चले।वह धीरे-धीरे खाना खाता है।
सम्बन्ध बोधकवे शब्द जो संज्ञा, सर्वनाम शब्दों को अन्य संज्ञा, सर्वनाम शब्दों के साथ सम्बन्ध का बोध कराते हैं।मंदिर के पास नदी है।
समुच्चय बोधकदो शब्दों या वाक्यों को जोड़ने वाले संयोजक शब्द को समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं।वह दफ्तर से आया और सो गया।
विस्मयदिबोधकजिन वाक्यों में घृणा, हर्ष, शोक, आश्चर्य के भाव प्रकट हों। इसमें विस्मयादिबोधक (!) चिह्न का प्रयोग किया जाता है।वाह! तुमने तो कमाल कर दिया।

Question 173

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सही वाक्य भेद का विकल्प हो।

आज मुझे बहुत काम है इसलिए मैं तुम्हारे पास नहीं आ सकूँगा।

  1. AOption (a)

    विस्मयादिबोधक वाक्य

  2. BOption (b)

    संयुक्त वाक्य

  3. COption (c)

    मिश्र वाक्य

  4. DOption (d)

    संदेहवाचक वाक्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

संयुक्त वाक्य

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 'संयुक्त वाक्य’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'आज मुझे बहुत काम है इसलिए मैं तुम्हारे पास नहीं आ सकूँगा।' यह संयुक्त वाक्य का उदाहरण है।
  • जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
  • दिए गए वाक्य में इसलिए योजक शब्द से दो वाक्य को जोड़ा जा रहा है जो अपने में पूर्ण हैं।

Additional Information

  1. विस्मयादिबोधक वाक्य - वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं। उदाहरण - अहा! कितना सुन्दर उपवन है।
  2. मिश्र वाक्य - जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं। उदाहरण - राम उस मकान में रहता है जहां पहले कभी श्याम रहता था।
  3. संदेहवाचक वाक्य - जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। उदाहरण- क्या वह यहाँ आ गया ?

Question 174

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विराम चिह्न युक्त वाक्य का सही विकल्प हो।

  1. AOption (a)

    तू चुप करः जैसा कहा जाए वैसा ही कर?

  2. BOption (b)

    तू चुप कर... जैसा कहा जाए वैसा ही कर,

  3. COption (c)

    तू चुप कर" जैसा कहा जाए वैसा ही कर।

  4. DOption (d)

    तू चुप कर। जैसा कहा जाए वैसा ही कर।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

तू चुप कर। जैसा कहा जाए वैसा ही कर।

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 'तू चुप कर। जैसा कहा जाए वैसा ही कर।’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से सही विराम चिह्न युक्त वाक्य है - तू चुप कर। जैसा कहा जाए वैसा ही कर।
  • अन्य विकल्प त्रुटिपूर्ण उत्तर हैं।

Additional Information

विराम चिह्न: विराम चिह्न का अर्थ है  ठहराव, विश्राम, रुकना। अर्थात वाक्य लिखते समय विराम को प्रकट करने के लिए लगाए जाने वाले चिह्न को विराम चिह्न कहते हैं। हिंदी में प्रचलित प्रमुख विराम चिह्न निम्नलिखित है:–
(1) अल्प विराम ( , ) (2) अर्द्ध विराम ( ; ) (3) पूर्ण विराम ( । ) (4) उप विराम [ : ] (5) विस्मयादिबोधक चिह्न ( ! ) (6) प्रश्नवाचक चिह्न ( ? ) (7) कोष्ठक ( () )(8) योजक चिह्न ( - ) (9) अवतरण चिह्न या उद्धरणचिह्न ( ''... '' ) (10) लाघव चिह्न ( o ) (11) आदेश चिह्न/सूचना ( :- ) (12) रेखांकन चिह्न (_) (13) लोप चिह्न (...)

Question 175

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के लिए वृत्ति के भेद का सबसे अच्छा विकल्प है।

अगर किताब मिल जाए, तो मैं पढ़ाई कर लूँगा।

  1. AOption (a)

    विध्यर्थ

  2. BOption (b)

    निश्चयार्थ

  3. COption (c)

    संदेहार्थ

  4. DOption (d)

    संकेतार्थ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

संकेतार्थ

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 'संकेतार्थ’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • 'अगर किताब मिल जाए, तो मैं पढ़ाई कर लूँगा।' यह वाक्य संकेतार्थ' वृत्ति का भेद है।
  • जिस क्रिया रुप में एक काम का होना दूसरे कार्य पर निर्भर हो, उसे ‘संकेतार्थ’ कहते है।
  • यहाँ कार्य-कारण एक-दूसरे की ओर संकेत करते है।
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं।

Additional Information

  • वृत्ति को ‘क्रियार्थ’ भी कहते है, क्रियार्थ का अर्थ है 'क्रिया का अर्थ या प्रयोजन।'
  • इसका अर्थ यह है कि ‘क्रिया रुप’ कहने वाले अथवा करने वाले के किस प्रयोजन या वृत्ति की और संकेत करता है।
  • हिन्दी में वृत्ति अथवा क्रियार्थ के पांच भेद है –
  • विध्यर्थ
  • निश्चयार्थ
  • संभावनार्थ
  • संदेहार्थ
  • संकेतार्थ

Question 176

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

दिए गए प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दी गई लोकोक्ति का सही अर्थ बताता है।

खरी मजूरी चोखा काम-

  1. AOption (a)

    एक को देख के दूसरा बिगड़ना

  2. BOption (b)

    अच्छे बुरे सभी एक जगह

  3. COption (c)

    मजदूरी के तुरंत बाद नकद पैसे मिलना

  4. DOption (d)

    बहुत कठिन परिश्रम का थोड़ा लाभ

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

मजदूरी के तुरंत बाद नकद पैसे मिलना

Why this answer is correct

सही उत्तर विकल्प 3 'मजदूरी के तुरंत बाद नकद पैसे मिलना’ है। 

Key Points

  • लोकोक्ति - खरी मजूरी चोखा काम
  • अर्थ - मजदूरी के तुरंत बाद नकद पैसे मिलना
  • वाक्य - भाई साहब -भाव का काम हम नहीं करते। कपड़े में कोई कमी हो तो बताना, बस दाम में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। हमारा तो है खरी मजदूरी चोखा दाम।

अन्य विकल्प:

अर्थलोकोक्ति
एक को देख के दूसरा बिगड़नाखरबूजे को देखकर खरबूजा रंग पकड़ता है
अच्छे बुरे सभी एक जगहकाबुल में क्या गदहे नहीं होते
बहुत कठिन परिश्रम का थोड़ा लाभखोदा पहाड़ निकली चुहिया

 

Additional Information

  • किसी विशेष स्थान पर प्रसिद्ध हो जाने वाले कथन को 'लोकोक्ति' कहते हैं।
  • दूसरे शब्दों में- जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
  • इसी को कहावत कहते है।

Question 177

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए सही संधि विच्छेद की संधि का सही विकल्प हो।

आत्मा + अवलंबन

  1. AOption (a)

    आत्मलंबन

  2. BOption (b)

    आत्मावलंबन

  3. COption (c)

    अत्मावालंबन

  4. DOption (d)

    आत्मावालंबन

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

आत्मावलंबन

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 'आत्मावलंबन’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से आत्मावलंबन का संधि विच्छेद 'आत्मा + अवलम्बन' होगा।
  • यह दीर्घ संधि का उदाहरण है।
  • दीर्घ संधि -  ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ के बाद यदि ह्रस्व या दीर्घ अ, इ, उ आ जाएँ, तो दोनों मिलकर दीर्घ आ, ई और ऊ हो जाते हैं।
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Additional Information

संधि - दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है उसे संधि कहते हैं। संधि के तीन प्रकार हैं - 1. स्वर 2. व्यंजन और 3. विसर्ग।
स्वर संधिदो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं। इसके इसके पाँच भेद हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि।स्वार्थ = स्व + अर्थ
व्यंजन संधिव्यंजन के बाद यदि किसी स्वर या व्यंजन के आने से उस व्यंजन में जो विकार / परिवर्तन उत्पन्न होता है वह व्यंजन संधि कहलाता है।दिग्गज = दिक् + गज
विसर्ग संधिविसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मिलने से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं।शिरोमणि = शिर: + मणि

Question 178

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो विलोम शब्द का सबसे अच्छा विकल्प है।

अनाहूत

  1. AOption (a)

    उपरि

  2. BOption (b)

    तुकांत

  3. COption (c)

    अत्यल्प

  4. DOption (d)

    आहूत

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

आहूत

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 'आहूत’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में से 'अनाहूत' शब्द का उचित विलोम शब्द 'आहूत' है।
  • आहूत विशेषण शब्द है जिसका अर्थ है आमंत्रित किया।
  • अनाहूत के पर्यायवाची शब्द -  बिनबुलाया, अनामंत्रित, अनिमंत्रित।

अन्य विकल्प:

शब्दविलोम
उपरिअध:
तुकांतअतुकांत
अत्यल्पअत्यधिक

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
विलोम/ विपरीतार्थक'विलोम' शब्द का अर्थ है-उल्टा या विपरीत। अत: किसी शब्द का उल्टा अर्थ व्यक्त करने वाला शब्द विलोमार्थक या विपरीतार्थक शब्द कहलाते हैं।राग-द्वेष सामिष-निरामिष व्यष्टि-समष्टि

Question 179

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए मुहावरे का सही अर्थ वाला विकल्प है।

प्राण निकलना

  1. AOption (a)

    अत्यंत मुश्किल

  2. BOption (b)

    अलग या दूर रहना

  3. COption (c)

    अत्यंत भयभीत होना

  4. DOption (d)

    बुद्धि ठिकाने न रहना

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

अत्यंत भयभीत होना

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 'अत्यंत भयभीत होना’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • मुहावरा - प्राण निकलना
  • अर्थ - अत्यंत भयभीत होना
  • वाक्य - तुमने तो अचानक पीछे से आकर मेरे प्राण ही निकाल दिए थे।
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

अन्य विकल्प:

अर्थमुहावरा
अलग या दूर रहनाकोसों दूर भागना
बुद्धि ठिकाने न रहनातरह–तरह की कल्पना करना

Additional Information

  • मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है।
  • मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है।
  • हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोडकर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।

Question 180

Delhi Forest Guard 2021• Hindi Language and Comprehension

निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो सही वाक्य भेद का विकल्प हो।

गीता खाना बना दी।

  1. AOption (a)

    निषेधवाचक वाक्य

  2. BOption (b)

    मिश्र वाक्य

  3. COption (c)

    सरल वाक्य

  4. DOption (d)

    संयुक्त वाक्य

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सरल वाक्य

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 'सरल वाक्य’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • 'गीता खाना बना दी।' यह सरल वाक्य का उदाहरण है।
  • जिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं।
  • जैसे - राजू पानी लाया।
  1. निषेधवाचक वाक्य : जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

उदाहरण - मैंने दूध नहीं पिया।

Additional Information

रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है:
सरल वाक्यजिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं।राजू पानी लाया।
मिश्र वाक्यजिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।राम उस मकान में रहता है जहां पहले कभी श्याम रहता था।
संयुक्त वाक्यजिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।दान करना अच्छी चीज है, दान लेना एक मजबूरी।