निम्नलिखित प्रश्न में चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के काल का सही विकल्प हो।
कलाकार ने अभिनय किया होगा।
- AOption (a)
आसन्न भूतकाल
- BOption (b)
संदिग्ध भूतकाल
- COption (c)
सामान्य वर्तमानकाल
- DOption (d)
हेतुहेतुमद भूतकाल
View answer & explanationHide answer & explanation
Correct answer
संदिग्ध भूतकाल
Why this answer is correct
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 'संदिग्ध भूतकाल’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- 'कलाकार ने अभिनय किया होगा।' यह वाक्य संदिग्ध भूतकाल का उदाहरण है क्योंकि इसमें संदेह है कि अभिनय किया होगा।
- भूतकाल की जिस क्रिया से कार्य होने में अनिश्चितता अथवा संदेह प्रकट हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते है।
- अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
अन्य विकल्प:
- आसन्न भूतकाल - क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
- सामान्य वर्तमानक��ल - क्रिया का वह रूप जिससे क्रिया का वर्तमानकाल में होना पाया जाय, 'सामान्य वर्तमानकाल' कहलाता है।
- हेतुहेतुमद भूतकाल - यदि भूतकाल में एक क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है, तो वह हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया कहलाती है।
Additional Information
| काल- क्रिया के उस रूप को काल कहते है, जिसमें उसके कार्य-व्यापार का समय और उसकी पूर्ण और अपूर्ण अवस्था का बोध हो। काल के तीन भेद हैं- | ||
|---|---|---|
| भूतकाल | क्रिया के जिस रुप से बीते हुए समय में कार्य होने का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं। | वह अभी गया। |
| वर्तमान काल | क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में मौजूद कोई स्थिति या किसी घटना के होने का संकेत मिलता है उसे 'वर्तमान काल' कहते हैं। | वह घर जा रहा है। |
| भविष्यत काल | क्रिया के जिस रूप से काम का आने वाले समय में करना या होना प्रकट हो, उसे भविष्यतकाल कहते है। | वह घर जाएगा। |