Search Previous Year Questions

Find real questions from previous competitive exam papers with answers and solutions.

Browse complete papers
150 matching questions · Page 8
Clear

Question 71

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

निम्नलिखित में से पदबन्ध की विशेषता नहीं है :

  1. AOption (a)

    एक से अधिक पद होते हैं।

  2. BOption (b)

    ये पद एक इकाई के रूप में सम्बद्ध होते हैं।

  3. COption (c)

    इसमें क्रिया नहीं होती।

  4. DOption (d)

    इसके आरंभ में अधिकतर कि, जितना आदि होते हैं।

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

इसके आरंभ में अधिकतर कि, जितना आदि होते हैं।

Why this answer is correct

सही उत्तर है - इसके आरंभ में अधिकतर कि, जितना आदि होते हैं।

 Key Points

  • पदबंध में आरम्भ में अधिकतर कि, जितना आदि नहीं होते हैं।
  • पदबंध क्या है ?
  • जब दो या अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्र्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं। वाक्य के उस भाग को, जिसमें एक से अधिक पद परस्पर सम्बद्ध होकर अर्थ तो देते हैं, किन्तु पूरा अर्थ नहीं देते- पदबन्ध या वाक्यांश कहते हैं। जैसे-
  1. सबसे तेज दौड़ने वाला छात्र जीत गया।
  2. यह लड़की अत्यंत सुशील और परिश्रमी है।
  3. नदी बहती चली जा रही है।
  4. नदी कल-कल करती हुई बह रही थी।
  • उपर्युक्त वाक्यों में काला छपे शब्द पदबंध है।

 Additional Information

  • मुख्य पद के आधार पर पदबंध के पाँच प्रकार होते हैं-
  • संज्ञा-पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में संज्ञा का कार्य करे, संज्ञा पदबंध कहलाता है।
  • जैसे- चार ताकतवर मजदूर इस भारी चीज को उठा पाए।
  • विशेषण पदबंध- वह पदबंध जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बतलाता हुआ विशेषण का कार्य करे, विशेषण पदबंध कहलाता है।
  • जैसे- तेज चलने वाली गाड़ियाँ प्रायः देर से पहुँचती हैं।
  • सर्वनाम पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में सर्वनाम का कार्य करे, सर्वनाम पदबंध कहलाता है।
  • जैसे -शरारत करने वाले छात्रों में से कुछ पकड़े गए।
  • क्रिया पदबंध- वह पदबंध जो अनेक क्रिया-पदों से मिलकर बना हो, क्रिया पदबंध कहलाता है।
  • जैसे- वह बाजार की ओर आया होगा।
  • क्रियाविशेषण या अव्यय पदबंध- वह पदबंध जो वाक्य में अव्यय का कार्य करे, अव्यय पदबंध कहलाता है।
  • जैसे- सुबह से शाम तक वह बैठा रहा।

Question 72

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

भाववाचक संज्ञाएँ बनाई जाती हैं:

  1. AOption (a)

    जातिवाचक संज्ञा से

  2. BOption (b)

    विशेषण से

  3. COption (c)

    क्रिया से

  4. DOption (d)

    उपरोक्त सभी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

उपरोक्त सभी

Why this answer is correct

सही उत्तर है - उपरोक्त सभी। 

 

Key Points

  • भाववाचक संज्ञाएं अन्य प्रकार के शब्दों में प्रत्यय जोड़ने पर बनते हैं।
  • ये  निम्न प्रकार से बनायीं जा सकती हैं:-
  • जातिवाचक संज्ञा शब्दों से:-
  • मित्र + ता मित्रता
  • प्रभु + ता प्रभुता
  • बच्चा + पन बचपन
  • विशेषण शब्दों से:-
  • अच्छा + आई = अच्छाई
  • छोटा + पन = छुटपन
  • तीक्ष्ण + ता = तीक्ष्णता
  • नीच + ता = नीचता
  • क्रिया शब्दों से:-
  • घबरा (ना) + आहट = घबराहट
  • मिल (ना) + आवट = मिलावट
  • मिल (ना) + आप = मिलाप
  • सर्वनाम शब्दों से:-
  • निज + त्व = निजत्व
  • अपना + पन = अपनापन

Additional Information

  • भाव वाचक संज्ञा की परिभाषा:- किसी भाव, गुण, दशा या अवस्था का बोध करवाने वाले संज्ञा शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
  • भाववाचक संज्ञा शब्द सदैव एक वचन में ही प्रयुक्त होते हैं।
  • भाववाचक संज्ञा शब्दों का बहुवचन बनाने पर वह जातिवाचक संज्ञा शब्द बन जाता है।
  • जैसे: दूरी से दूरियाँ, चोरी से चोरियाँ, प्रार्थना से प्रार्थनाएँ इत्यादि।

Question 73

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

कर्तृवाचक कृदन्त-विशेषण बनाने के लिए धातु के अंत में लगाते हैं:

  1. AOption (a)

    औनी

  2. BOption (b)

    अन्त

  3. COption (c)

    आन

  4. DOption (d)

    आक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

आक

Why this answer is correct

सही उत्तर है - आक।  

 Key Points

  • कर्तृवाचक कृदन्त-विशेषण बनाने के लिए धातु के अंत में आक लगाते है।
  • कतृवाचक कृदंत निम्न तरीके से बनाये जा सकते हैं:
  • धातु के बाद अक्कड़, आऊ, आक, आका, आड़ी, आलू, इयल, इया, ऊ, एरा, ऐत, ऐया, ओड़ा, कवैया इत्यादि प्रत्यय जोड़कर।
  • हिंदी के कृत्-प्रत्ययों से भाववाचक, करणवाचक, कर्तृवाचक संज्ञाएँ और विशेषण बनते हैं।

Additional Information

  • प्रत्यय:- प्रत्यय किसी भी सार्थक मूल शब्द के पश्चात् जोड़े जाने वाले वे अविकारी शब्दांश हैं, जो शब्द के अन्त में जुड़कर उसके अर्थ में या भाव में परिवर्तन कर देते हैं अर्थात् शब्द में नवीन विशेषता उत्पन्न कर देते हैं या अर्थ बदल देते हैं।
  • अच्छा + ई = अच्छाई

Question 74

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

"मुहावरे वाक्यांश होते हैं।" इस कथन के संबंध में निम्नांकित में क्या सही है?

  1. AOption (a)

    कथन सही है

  2. BOption (b)

    कथन आंशिक सही है

  3. COption (c)

    कथन गलत है

  4. DOption (d)

    कथन आंशिक गलत है

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (a)A.

कथन सही है

Why this answer is correct

सही उत्तर है - कथन सही है। 

 Key Points

  • मुहावरे वाक्यांश होते हैं, पूर्ण वाक्य नहीं; जैसे- अपना उल्लू सीधा करना, कलम तोड़ना आदि।
  • जब वाक्य में इनका प्रयोग होता तब ये संरचनागत पूर्णता प्राप्त करती है।
  • मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है।
  • मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है।
  • हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर  विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं।

Additional Informationमुहावरे और लोकोक्ति में अंतर:-

  • मुहावरे की तरह लोकोक्ति का अर्थ भी लाक्षणिक होता है। मुहावरे लोकोक्ति में मुख्य अंतर यह है कि मुहावरा एक पदबंध, वाक्यांश होता है, जबकि लोकोक्ति एक स्वतंत्र वाक्य है।
  • मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर यह भी है कि मुहावरा किसी वाक्य में समा जाता है तथा उक्त वाक्य में चमत्कार, विशादता ला देता है, जबकि लोकोक्ति किसी वाक्य के समर्थन या खण्डन के लिए प्रयुक्त की जाती है

Question 75

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

'भाषाचन्द्रोदय' ग्रंथ में सर्वनाम के लिए निम्न में से कौन से शब्द का उपयोग किया गया है?

  1. AOption (a)

    संज्ञावाचक

  2. BOption (b)

    संज्ञाप्रतिनिधि

  3. COption (c)

    संज्ञापर्याय

  4. DOption (d)

    संज्ञासमन्वयक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

संज्ञाप्रतिनिधि

Why this answer is correct

सही उत्तर है - संज्ञा प्रतिनिधि। 

Key Points

  • भाषचंद्रोदय ग्रन्थ में सर्वनाम के लिए संज्ञारतिनिधि शब्द का प्रयोग किया गया है।

Question 76

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

बच्चा, वाचिक भाषा को पहले-पहल किस प्रकार सीखता है?

  1. AOption (a)

    पठन से

  2. BOption (b)

    श्रवण से

  3. COption (c)

    लेखन से

  4. DOption (d)

    आंगिक संकेतों से

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

श्रवण से

Why this answer is correct

भाषाई विकास का अर्थ भाषा प्रयोग की क्षमता से है। भाषाई विकास अवसरों की प्रधानता पर निर्भर करता है, जिसमें से समृद्ध भाषा-परिवेश एक है। मानव का भाषायी विकास जन्म से सुनने के द्वारा होता है।

Key Points

  • चारों भाषाई कौशलों में से सबसे पहले श्रवण कौशल का विकास करना चाहिए।
  • श्रवण भाषा कौशल, विकास का प्रथम और महत्वपूर्ण चरण है।
  • श्रवण कौशल बच्चे को किसी कथन को सुनकर उस पर चिंतन मनन करने योग्य बनाता है।
  • श्रवण कौशल बच्चे को कथन से संबंधित उचित और सहज प्रतिक्रिया देने या निर्णय लेने योग्य बनाता है।
  • श्रवण कौशल बच्चे द्वारा प्रतिक्रिया देने के दौरान उनकी तर्किक क्षमता तथा चिंतन कौशल को भी सही दिशा देता है।

Important Points

  • भाषाई विकास व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से कार्य करने के अवसर व प्रोत्साहन पर निर्भर करता है।
  • भाषाई विकास के लिए बच्चों को अपनी भाषा में अपनी बात कहने, बातचीत करने की भरपूर आजादी व अवसर मिलने आवश्यक है।
  • कहानी, कविता को बोलकर सुनने के अवसर हो और उन पर बातचीत करने के अवसर हो।

Question 77

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

'बूँद-बूँद करके तालाब भरता है' - इस वाक्य में धातु है:

  1. AOption (a)

    सकर्मक धातु

  2. BOption (b)

    उभयविध धातु

  3. COption (c)

    अकर्मक धातु

  4. DOption (d)

    संयुक्त धातु

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

उभयविध धातु

Why this answer is correct

सही उत्तर है- उभयविध धातु। 

Key Pointsउभयविध धातु:- जिन धातुओं का प्रयोग अकर्मक और सकर्मक दोनों रूपों में होता है उन्हें 'उभयविध धातु' कहते हैं।

Additional Information

शब्दपरिभाषाउदाहरण
क्रियाजिन शब्दों में किसी कार्य का करना या होना था, किसी घटना में घटित होने का संज्ञान होता है, उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया के दो भेद माने गए हैं - अकर्मक और सकर्मक।मोर नाचता है = अकर्मक अनुराग ने फल खाए= सकर्मक

Question 78

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

'उसको इसमें कुछ लाभ नहीं' - इस वाक्य में कौन-सा कारक है?

  1. AOption (a)

    करण कारक

  2. BOption (b)

    अपादान कारक

  3. COption (c)

    सम्प्रदान कारक

  4. DOption (d)

    सम्बन्ध कारक

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (c)C.

सम्प्रदान कारक

Why this answer is correct

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर संप्रदान कारक है। 

Mistake Points

'उसको इसमें कुछ लाभ नहीं' -

  • ‘को’ से तात्पर्य यहाँ के लिए से है-
  • जब किसी के लिए कुछ दिया जाए, प्रदान किया जाए, दान दिया जाए आदि सन्दर्भ में सम्प्रदान कारक का प्रयोग होता है.
  • अतः सही उत्तर सम्प्रदान कारक है।.

Key Points

  • 'भूखों को' यह रेखांकित शब्द संप्रदान कारक का है। 
  • “कर्ता कारक जिसके लिए या जिस उद्देश्य के लिए क्रिया का सम्पादन करता है, वह ‘सम्प्रदान कारक‘ होता है।”
  • जैसे–
  • मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़–पीड़ितों के लिए अनाज और कपड़े बँटवाए।
  • इस वाक्य में ‘बाढ़–पीड़ित’ सम्प्रदान कारक है; क्योंकि अनाज और कपड़े बँटवाने का काम उनके लिए ही हुआ।
  • सम्प्रदान कारक का चिह्न ‘को’ भी है; लेकिन यह कर्म के ‘को’ की तरह नहीं ‘के लिए’ का बोध कराता है।

Additional Information

कारकपरिभाषा - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं। हिन्दी में आठ कारक होते हैं-
नामचिह्नअर्थ
कर्तानेकाम करने वाला
कर्मकोजिस पर काम का प्रभाव पड़ रहा हो
करणसेजिसके द्वारा कर्ता काम करे
संप्रदानको, के लिएजिसके लिए क्रिया की जाए
अपादानसे (अलग होना)जिससे अलगाव हो
संबंधका, की, के, न, नी, ने, रा, री, रेअन्य पदों से संबंध
अधिकरणमें, परक्रिया का आधार
संबोधनहे, अरेकिसी को पुकारना, बुलाना आदि

Question 79

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

"हर एक राष्ट्र अपनी संस्कृति के बल पर ही प्रगति करता है। सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से ही वह अपना जीवन सुखी, उपयोगी तथा आनंदमय बना सकता है। सभ्यता और संस्कृति में घनिष्ठ संबंध होते हुए भी अंतर है जीवन को श्रेष्ठ तथा उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम संस्कृति है और उन साधनाओं से प्राप्त जीवन प्रणाली का नाम सभ्यता है।" उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक निम्नांकित में क्या होगा?

  1. AOption (a)

    राष्ट्र के विकास में संस्कृति का योगदान

  2. BOption (b)

    सभ्यता और संस्कृति

  3. COption (c)

    सभ्यता और संस्कृति का अंतःसंबंध

  4. DOption (d)

    उपरोक्त सभी

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (d)D.

उपरोक्त सभी

Why this answer is correct

उपर्युक्त गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक 'उपरोक्त सभी' है।

Key Points

  • उपर्युक्त गद्यांश के लिए दिए गए सभी विकल्प उपयुक्त हैं।
  • गद्यांश में संस्कृति और सभ्यता के अन्तः सम्बन्ध को स्थापित करते हुए राष्ट्र के विकास में उसके योगदान के विषय में बताया गया है।
  • अतः इसका मुख्य विषय सभ्यता, संस्कृति और उनके बीच का अन्तःसम्बन्ध ही है।

Additional Information

  • गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक चुनने के लिए निम्न बिंदुओं का ध्यान रखना चाहिए:-
  • शीर्षक मुख्य विषय की जानकारी देता हो।
  • शीर्षक छोटा व आकर्षक हो।

Question 80

Chhattisgarh Teacher 2019• General Hindi

"अपठित गद्यांश का सारांश लिखने में सरल भाषा एवं छोटे-छोटे वाक्यों का प्रयोग करना चाहिए।" उपर्युक्त कथन के संदर्भ में सही विकल्प क्या होगा?

  1. AOption (a)

    कथन आंशिक सही है

  2. BOption (b)

    कथन पूर्णतः सही है

  3. COption (c)

    कथन आंशिक गलत है

  4. DOption (d)

    कथन पूर्णतः गलत है

View answer & explanation

Correct answer

Answer: (b)B.

कथन पूर्णतः सही है

Why this answer is correct

सही उत्तर है - कथन पूर्णतः सही है। 

Key Points

  • अपठित गद्यांश का सारांश एक-तिहाई ही होना चाहिए।
  • अपठित गद्यांश का सारांश लिखने में सरल भाषा एवं छोटे-छोटे वाक्यों का प्रयोग करना चाहि
  • गद्यांश का एक-तिहाई सारांश देना चाहिए।
  • संक्षेप में सभी मुख्य बातें आ जायें।
  • लिखते समय वर्तनी की शुद्धता पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • शीर्षक सरल,संक्षिप्त और सारगर्भित होना चाहिए।
  • अर्थात दिए गए गद्यांश के एक तिहाई भाग में गद्यांश की संपूर्ण बातें सम्मिलित करके लिखनी चाहिए।

Additional Information

  • सारांश 
  • पुल्लिंग
  • सार भाग, निचोड़।
  • संक्षिप्त।
  • शुद्धता शब्द में "ता" प्रत्यय है।
  • शुद्धता :- शुद्ध + ता
  • शुद्ध
  • विशेषण
  • पवित्र।
  • निर्मल, साफ़।